Skip to main content

लद्दाख साइकिल यात्रा- पांचवां दिन- गोंदला से गेमूर

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
8 जून 2013
साढे आठ बजे आंख खुली। और अपने आप नहीं खुल गई। सचिन ने झिंझोडा, आवाज दी, तब जाकर उठा। वो हेलमेट लगाकर जाने के लिये तैयार खडा था। मैंने उसे कल ही बता दिया था कि भरपूर नींद लूंगा, इसीलिये उसने जल्दी उठकर मुझे नहीं उठाया। मेरी आंख खुलते ही उसने मेरी योजना पूछी। मैं भला क्या योजना बनाता? कल योजना बनाई थी भरपूर सोने की और अभी मेरी नींद पूरी नहीं हुई है। पता नहीं कब पूरी हो, तुम चले जाओ। मैं उठकर जहां तक भी पहुंच सकूंगा, पहुंच जाऊंगा। आज रात भले ही केलांग या जिस्पा में रहूं लेकिन कल जिंगजिंगबार में रात गुजारूंगा। उधर सचिन का इरादा आज जिस्पा या दारचा में रुककर अगली रात जिंगजिंगबार में रुकने का था। जिंगजिंगबार बारालाचा-ला का सबसे नजदीकी मानव गतिविधि स्थान है। आज तो पता नहीं हम मिलें या न मिलें, लेकिन कल जिंगजिंगबार में अवश्य मिलेंगे।
सचिन के जाने के बाद मैं फिर सो गया। साढे ग्यारह बजे आंख खुली। असल में पिछली दो रातें स्लीपिंग बैग में गुजारी थीं, उनसे पहली रात दिल्ली से मनाली बस में और उससे भी पहले चार नाइट ड्यूटी। नाइट ड्यूटी करके दिन में कम ही सोता था व यात्रा की तैयारी करता था। यानी पिछले एक सप्ताह से मैं ढंग से सो नहीं पाया था। आज सारी कसर निकल गई।
सबसे पहले नहाया। गीजर था, पानी गर्म करने में कोई समस्या नहीं थी। चार दिन पहले दिल्ली में ही नहाया था, अब छह सात दिन तक नहाने की सम्भावना भी नहीं।

...
इस यात्रा के अनुभवों पर आधारित मेरी एक किताब प्रकाशित हुई है - ‘पैडल पैडल’। आपको इस यात्रा का संपूर्ण और रोचक वृत्तांत इस किताब में ही पढ़ने को मिलेगा।
आप अमेजन से इसे खरीद सकते हैं।



गोंदला से दिखता चन्द्रा के उस तरफ का नजारा

गोंदला का किला

दूर से दिखता गोंदला गांव

गोंदला से टाण्डी जाने वाली सडक



अगला पेट्रोल पम्प 365 किलोमीटर आगे है और सारा रास्ता ऊंचे ऊंचे पहाडों व दर्रों से होकर जाता है।

टाण्डी पुल भागा नदी पर बना है।

टाण्डी पुल से लिया गया फोटो। सामने दिख रहा है चन्द्रा भागा संगम।

टाण्डी से दूरियां

केलांग पहुंचने वाला हूं।


टाण्डी से पांच किलोमीटर आगे



केलांग में आपका स्वागत है।

केलांग



केलांग से आगे



अगला भाग: लद्दाख साइकिल यात्रा- छठा दिन- गेमूर से जिंगजिंगबार

मनाली-लेह-श्रीनगर साइकिल यात्रा
1. साइकिल यात्रा का आगाज
2. लद्दाख साइकिल यात्रा- पहला दिन- दिल्ली से प्रस्थान
3. लद्दाख साइकिल यात्रा- दूसरा दिन- मनाली से गुलाबा
4. लद्दाख साइकिल यात्रा- तीसरा दिन- गुलाबा से मढी
5. लद्दाख साइकिल यात्रा- चौथा दिन- मढी से गोंदला
6. लद्दाख साइकिल यात्रा- पांचवां दिन- गोंदला से गेमूर
7. लद्दाख साइकिल यात्रा- छठा दिन- गेमूर से जिंगजिंगबार
8. लद्दाख साइकिल यात्रा- सातवां दिन- जिंगजिंगबार से सरचू
9. लद्दाख साइकिल यात्रा- आठवां दिन- सरचू से नकीला
10. लद्दाख साइकिल यात्रा- नौवां दिन- नकीला से व्हिस्की नाला
11. लद्दाख साइकिल यात्रा- दसवां दिन- व्हिस्की नाले से पांग
12. लद्दाख साइकिल यात्रा- ग्यारहवां दिन- पांग से शो-कार मोड
13. शो-कार (Tso Kar) झील
14. लद्दाख साइकिल यात्रा- बारहवां दिन- शो-कार मोड से तंगलंगला
15. लद्दाख साइकिल यात्रा- तेरहवां दिन- तंगलंगला से उप्शी
16. लद्दाख साइकिल यात्रा- चौदहवां दिन- उप्शी से लेह
17. लद्दाख साइकिल यात्रा- पन्द्रहवां दिन- लेह से ससपोल
18. लद्दाख साइकिल यात्रा- सोलहवां दिन- ससपोल से फोतूला
19. लद्दाख साइकिल यात्रा- सत्रहवां दिन- फोतूला से मुलबेक
20. लद्दाख साइकिल यात्रा- अठारहवां दिन- मुलबेक से शम्शा
21. लद्दाख साइकिल यात्रा- उन्नीसवां दिन- शम्शा से मटायन
22. लद्दाख साइकिल यात्रा- बीसवां दिन- मटायन से श्रीनगर
23. लद्दाख साइकिल यात्रा- इक्कीसवां दिन- श्रीनगर से दिल्ली
24. लद्दाख साइकिल यात्रा के तकनीकी पहलू




Comments

  1. neeraj ji ram-ram.uttam yatra varnan aur adhbuth nazare charo or. maje aagye kasam se.

    ReplyDelete
  2. बस पढ़ते जा रहे हैं, बढ़ते जा रहे हैं, आनन्द भी उठाते जा रहे हैं।

    ReplyDelete
  3. चलते चलो। हम भी साथ साथ ही चल रहे हैं।

    ReplyDelete
  4. me bhi gum chuka hu Niraaj jat ke sath. lekin keval khayalo or in tasveerro me . bahut khoob aapke yatra varnan is kadar jivant hote he ki padne walo ko bhi ye lagta he ki vo bhi ghoom rahe he

    ReplyDelete
  5. आप तो मुकद्दर के सिकंदर हो नीरज भाई।
    यात्रा-वृतान्त पढ़कर काफी मजा आ रहा है। भाई वाह
    - Anilkv

    ReplyDelete
  6. wonderful. if there is not a post everyday, i feel miserable. god bless.

    ReplyDelete
  7. abe doctor ka naam bhi likh dete .....

    ReplyDelete
  8. जट महाराज के साथ घूम लो। इससे ज्यादा कुछ नही कह सकता।

    ReplyDelete
  9. जिस स्थान पर मैंने लाइट बैग से निकालकर हेलमेट पर चिपकाई, वहां पर एक सडक ऊपर जाती दिख रही थी। इसमें कई लूप भी थे यानी मुश्किल चढाई। रास्ता स्टिंगरी से ही चढाई वाला था लेकिन मैं इस लूप वाली तीव्र चढाई के लिये तैयार नहीं था। मना रहा था कि वह लेह वाला रास्ता न हो। तभी उस सडक से एक ट्रक आता दिखा। लेह रोड पर ही ट्रकों की ज्यादा आवाजाही रहती है। इसके बाद मेरे बगल से दो बुलेट गुजरीं। वे भी आगे जाकर उसी चढाई पर चढती दिखीं। पक्का हो गया कि मुझे भी वहीं से गुजरना होगा। तभी एक राहत भरी बात हुई। पंजाब की दो गाडियां मेरे पास से गईं व चढाई पर नहीं चढीं। इसके दो ही कारण हो सकते हैं- या तो आगे तिराहा है या फिर दोनों गाडियां रुक गईं हैं। ऐसे निर्जन स्थान पर व इस अन्धेरे में पंजाब की गाडियों का रुकना हजम नहीं हुआ। तिराहा ही हो सकता है।


    BADA CONFUSION HO GUYA NEERAJ JI.. JUB PEHLE CHADHAII WALE RASTE PE JANA THA THO PHIR NEECHE JANE WALI SADAK KYUN PAKAD LI???

    ReplyDelete
    Replies
    1. ऊपर वाली सडक लूप बनाती हुई ऊपर जा रही थी। लूप वाली सडक पर चढाई ज्यादा तो होती ही है, वह दिखती भी खतरनाक है। फिर अन्धेरा और अत्यधिक थकान। जब मुझे दूसरा विकल्प दिखा यानी नीचे जाने वाली सडक दिखी तो स्वतः ही उसी पर चल दिया। सोचा कि कहीं तो पहुचूंगा ही। अगर गलत रास्ता होता तो किसी गांव में शरण मिल जाती या फिर टैण्ट लगाता लेकिन संयोग से वह नीचे वाला रास्ता सही रास्ता निकला।

      Delete
    2. दिमाग ........................!

      Delete
  10. अनुपम, अप्रतिम एवं अतुलनीय.....

    ReplyDelete
  11. यह लूप क्या होता है ?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डोडीताल यात्रा- उत्तरकाशी से अगोडा

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 31 मार्च 2015 दोपहर बाद दो बजे हम उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर आगे गंगोरी में थे। यहां असी गंगा पर पुल बना हुआ है। यहीं से डोडीताल का रास्ता अलग हो जाता है। दस किलोमीटर आगे संगमचट्टी तक तो सडक बनी है, उसके बाद 23 किलोमीटर पैदल चलना पडता है, तब हम डोडीताल पहुंच सकते हैं। गंगोरी में एक जीप वाले से संगमचट्टी के रास्ते की बाबत पूछा तो उसने बताया कि यह रास्ता बहुत खराब है। बाइक जानी भी मुश्किल है, आप बाइक यहीं खडी कर दो और संगमचट्टी के लिये टैक्सी कर लो। हम अभी थोडी ही देर पहले धरासू बैंड से उत्तरकाशी आये थे। वहां भी कई जगह बडी खराब सडक थी। हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और कहा- उससे भी ज्यादा खराब सडक मिलेगी क्या? और बाइक पर ही चल पडे।

लद्दाख साइकिल यात्रा- पहला दिन- दिल्ली से प्रस्थान

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 4 जून 2013 साइकिल उठाने का पक्का निश्चय कर रखा था। सोच लिया था कि लद्दाख जाऊँगा, वो भी श्रीनगर के रास्ते। मनाली के रास्ते वापसी का विचार था। सारी तैयारियाँ श्रीनगर के हिसाब से हो रही थीं। सबकुछ तय था कि कब-कब कहाँ-कहाँ पहुँचना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों व हिमालय पार में साइकिल चलाने का कोई अनुभव नहीं था, तो इस गणना की कोई महत्ता नहीं रह गयी थी। जैसे कि साइकिल यात्रा के पहले ही दिन श्रीनगर से सोनमर्ग जाने की योजना थी। यह दूरी 85 किलोमीटर है और लगातार चढ़ाई है। नहीं कह सकता था कि ऐसा कर सकूँगा, फिर भी योजना बनी। दिल्ली से सीधे श्रीनगर के लिये दोपहर एक बजे बस चलती है। यह अगले दिन दोपहर बाद दो बजे श्रीनगर पहुँच जाती है। इस बस की छत पर रेलिंग नहीं लगी होती, इसलिये साइकिल खोलकर एक बोरे में बांधकर ले जाना तय हुआ। दूसरा विकल्प था जम्मू तक ट्रेन से, उसके बाद बस या जीप। दिल्ली से जम्मू के लिये सुबह मालवा एक्सप्रेस निकलती है। इसका समय नई दिल्ली से साढ़े पाँच बजे है। कभी-कभी लेट भी हो जाती है। बस यात्रा की बजाय ट्रेन यात्रा ज्यादा सुवि...

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।