Skip to main content

बेलूर और हालेबीडू: मूर्तिकला के महातीर्थ - 1

Belur Karnataka Travel Guide

24 फरवरी 2019

अगर आप कर्नाटक घूमने जा रहे हैं, तो इन दो स्थानों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। एक तो बेलूर और दूसरा हालेबीडू। दोनों ही स्थान एक-दूसरे से 16 किलोमीटर की दूरी पर हैं और हासन जिले में आते हैं। बंगलौर से इनकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।
11वीं से 13वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र में होयसला राजवंश ने शासन किया और ये मंदिर उसी दौरान बने। पहले हम बात करेंगे बेलूर की।
यहाँ चन्नाकेशव मंदिर है। चन्ना यानी सुंदर और केशव विष्णु को कहा जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 300 रुपये तो जरूर खर्च होंगे, लेकिन मेरी सलाह है कि आप एक गाइड अवश्य ले लें। गाइड आपको वे-वे चीजें दिखाएँगे, जिन पर आपका ध्यान जाना मुश्किल होता।
मंदिर की बाहरी दीवारों पर एक से बढ़कर एक मूर्तियाँ हैं। गर्भगृह की दीवारों पर पौराणिक प्रसंग हैं, तो मंडप की दीवारों पर मानवीय प्रसंग हैं। इन मानवीय प्रसंगों में आपको एक महिला की बहुत सारी मूर्तियाँ मिलेंगी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वे प्रथम होयसल राजा विष्णुवर्धन की पत्नी हैं या उनसे प्रेरित हैं। इन सभी मूर्तियों के उनके हाव-भाव पर आधारित कुछ न कुछ नाम हैं। जैसे दर्पण में अपना चेहरा देखकर प्रसन्न होती दर्पण-सुंदरी हैं, तो कहीं शाल-भंजिका हैं, तो कहीं कोई और।



Chennakeshava Temple, Belur, Karnataka
दक्षिण के मंदिरों में इसे गोपुरम कहते हैं... यह प्रवेश द्वार होता है... मंदिर भले ही भव्य न हो, लेकिन गोपुरम भव्य बनाया जाता है... ऊपर विषम संख्या में कलश होते हैं... इस गोपुरम पर पाँच कलश हैं...





Statues in Belur Temple

How to go Belur from Bangalore
कहते हैं कि प्रथम होयसल राजा विष्णुवर्धन ने शेर मारा था... उनकी यह प्रतिमा होयसला राज्य के कई मंदिरों में मिलती है...

How to go Belur from Mysore
बीच में ऊपर देखिए... ऐसा लग रहा है जैसे कोई अत्यधिक गुस्से में है और गुस्से के कारण उसकी आँखें और नथूने बाहर आ गए हैं... यह कीर्तिमुख है... इसकी कहानी भगवान शिव और जलंधर राक्षस पर आधारित है... मंदिरों के द्वार पर सबसे ऊपर और देवताओं की मूर्तियों पर भी सबसे ऊपर आपको कीर्तिमुख दिखेगा... 

Belur and Halebeedu
यह वही मानवी प्रतिमा है... इसका नाम नहीं मालूम... गले का हार और एक हाथ टूट गया है... नीचे कुछ नौकर वाद्ययंत्र बजा रहे हैं... तलवे और जमीन के बीच गैप भी है...

Monuments of Belur and Halebeedu
कीर्तिमुख




Best Hotel in Belur Karnataka
दर्पण सुंदरी... दर्पण में अपना चेहरा देख रही है, लेकिन प्रसन्न नहीं है... नीचे कुछ दासियाँ खड़ी हैं... केश-विन्यास और बाकी श्रंगार भी देखने लायक है...

एक पक्षी का शिकार... शिकार के दौरान जो मूवमेंट होता है और उसके कारण हार आदि इधर-उधर हो रहे हैं, वह कमाल का है...

“प्राप्ते तु षोडशे वर्षे गर्दभी अप्सरा भवेत्”... अर्थात सोलह वर्ष की उम्र हो जाने पर गधी भी अप्सरा लगती है... यह किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है, बल्कि एक मानवीय आयाम को दर्शाती आम नागरिक की मूर्ति है... मंदिर के मंडप की बाहरी दीवारों पर ऐसी ही मूर्तियाँ हैं...

एक लड्डू है... लड्डू को खाने एक मक्खी आई है... और मक्खी को खाने के लिए छिपकली भी ताक में है...

मंदिर ऐसा दिखता है...



महाभारत युद्ध में भीष्म और अर्जुन का युद्ध और भीष्म की शर-शैया...




Shiva Statue in Belur Karnataka
गर्भगृह की दीवारों पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ हैं, जिनमें एक यह है... रावण ने कैलाश पर्वत को उठा रखा है और पर्वत पर ऊपर शिव-पार्वती भी बैठे हैं...

रावण द्वारा उठाए कैलाश पर्वत पर शिव-पार्वती और भयभीत जनता...

Narasimha Statue in Belur Karnataka
नरसिम्हा...

गजासुर की कहानी आपको पता ही होगी... कहानी जो भी है, उसका यही तात्पर्य है कि भगवान शंकर ने गजासुर की इच्छानुसार उसकी खाल धारण की... यह वही प्रसंग है... शिवजी और बाकी सभी गजासुर की खाल के अंदर हैं और गजासुर का एक पैर सूंड के पास है, एक पैर नीचे बाएँ कोने में है और दो पैर ऊपर के कोनों में हैं...

हाथियों की सूंड का लपेटा देखिए... और शिल्पी की कल्पनाशीलता को धन्यवाद दीजिए...

ये सब पत्थर के हैं... ये नट-बोल्ट नहीं हैं, लेकिन इन्हें नट-बोल्ट जैसा बनाया गया है... नट-बोल्ट के ‘आविष्कार’ से सैकड़ों साल पहले...










मंदिर के अंदर बहुत सारे अलंकृत स्तंभ हैं...


Photography allowed in Belur Temple Karnataka
भगवान विष्णु का वामनावतार और अपना सिर प्रस्तुत करते राजा बलि...




VIDEO











आगे पढ़ें: बेलूर और हालेबीडू: मूर्तिकला के महातीर्थ - 2


1. दक्षिण भारत यात्रा के बारे में
2. गोवा से बादामी की बाइक यात्रा
3. दक्षिण भारत यात्रा: बादामी भ्रमण
4. दक्षिण भारत यात्रा: पट्टडकल - विश्व विरासत स्थल
5. क्या आपने हम्पी देखा है?
6. दारोजी भालू सेंचुरी में काले भालू के दर्शन
7. गंडीकोटा: भारत का ग्रांड कैन्योन
8. लेपाक्षी मंदिर
9. बंगलौर से बेलूर और श्रवणबेलगोला
10. बेलूर और हालेबीडू: मूर्तिकला के महातीर्थ - 1
11. बेलूर और हालेबीडू: मूर्तिकला के महातीर्थ - 2
12. बेलूर से कलश बाइक यात्रा और कर्नाटक की सबसे ऊँची चोटी मुल्लायनगिरी
13. कुद्रेमुख, श्रंगेरी और अगुंबे
14. सैंट मैरी आइलैंड की रहस्यमयी चट्टानें
15. कूर्ग में एक दिन
16. मैसूर पैलेस: जो न जाए, पछताए
17. प्राचीन मंदिरों के शहर: तालाकाडु और सोमनाथपुरा
18. दक्षिण के जंगलों में बाइक यात्रा
19. तमिलनाडु से दिल्ली वाया छत्तीसगढ़



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 30 (विवाह स्पेशल)

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। 1 फरवरी: इस बार पहले ही सोच रखा था कि डायरी के पन्ने दिनांक-वार लिखने हैं। इसका कारण था कि पिछले दिनों मैं अपनी पिछली डायरियां पढ रहा था। अच्छा लग रहा था जब मैं वे पुराने दिनांक-वार पन्ने पढने लगा। तो आज सुबह नाइट ड्यूटी करके आया। नींद ऐसी आ रही थी कि बिना कुछ खाये-पीये सो गया। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी से आकर बिना कुछ खाये-पीये सो जाता हूं, ज्यादातर तो चाय पीकर सोता हूं।। खाली पेट मुझे बहुत अच्छी नींद आती है। शाम चार बजे उठा। पिताजी उस समय सो रहे थे, धीरज लैपटॉप में करंट अफेयर्स को अपनी कापी में नोट कर रहा था। तभी बढई आ गया। अलमारी में कुछ समस्या थी और कुछ खिडकियों की जाली गलकर टूटने लगी थी। मच्छर सीजन दस्तक दे रहा है, खिडकियों पर जाली ठीकठाक रहे तो अच्छा। बढई के आने पर खटपट सुनकर पिताजी भी उठ गये। सात बजे बढई वापस चला गया। थोडा सा काम और बचा है, उसे कल निपटायेगा। इसके बाद धीरज बाजार गया और बाकी सामान के साथ कुछ जलेबियां भी ले आया। मैंने धीरज से कहा कि दूध के साथ जलेबी खायेंगे। पिताजी से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। यह मना करना मुझे ब...

दिल्ली से सुन्दरनगर वाया ऊना

योजना थी कि 3 मई की सुबह निकल पडेंगे और दोपहर तक अम्बाला से आगे बनूड में अपनी एक रिश्तेदारी में रात रुकेंगे और अगले दिन सुन्दरनगर जायेंगे। लेकिन एक गडबड हो गई। नाइट ड्यूटी की थी, सुबह नींद आने लगी इसलिये नहीं निकल सके। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी करके निकल पडता हूं लेकिन हमेशा थोडे ही ऐसा होता है। नींद तो आती ही है; कभी जल्दी, कभी देर से। इस बार जल्दी आ गई। फिर सोचा कि दोपहर तक सोकर फिर निकलेंगे और रात तक बनूड पहुंच जायेंगे। दोपहर को केशव का फोन आ गया। हम साथ में ही काम करते हैं। उसकी लडकी को देखने वाले आ रहे हैं। मिलने-जुलने का कार्यक्रम लडके वालों ने कहीं बाहर रखने को कहा था तो केशव को मैं याद आ गया। कई दिन पहले इस बारे में बात हो गई थी। अब जब फोन आया तो मैंने सोचा कि दो परिवार आयेंगे, तो कुछ खाने-पीने का भी कार्यक्रम बनेगा। इस मौके को क्यों छोडा जाये? दोपहर को भी निकलना नहीं हुआ।

डायरी के पन्ने-32

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। इस बार डायरी के पन्ने नहीं छपने वाले थे लेकिन महीने के अन्त में एक ऐसा घटनाक्रम घटा कि कुछ स्पष्टीकरण देने के लिये मुझे ये लिखने पड रहे हैं। पिछले साल जून में मैंने एक पोस्ट लिखी थी और फिर तीन महीने तक लिखना बन्द कर दिया। फिर अक्टूबर में लिखना शुरू किया। तब से लेकर मार्च तक पूरे छह महीने प्रति सप्ताह तीन पोस्ट के औसत से लिखता रहा। मेरी पोस्टें अमूमन लम्बी होती हैं, काफी ज्यादा पढने का मैटीरियल होता है और चित्र भी काफी होते हैं। एक पोस्ट को तैयार करने में औसतन चार घण्टे लगते हैं। सप्ताह में तीन पोस्ट... लगातार छह महीने तक। ढेर सारा ट्रैफिक, ढेर सारी वाहवाहियां। इस दौरान विवाह भी हुआ, वो भी दो बार। आप पढते हैं, आपको आनन्द आता है। लेकिन एक लेखक ही जानता है कि लम्बे समय तक नियमित ऐसा करने से क्या होता है। थकान होने लगती है। वाहवाहियां अच्छी नहीं लगतीं। रुक जाने को मन करता है, विश्राम करने को मन करता है। इस बारे में मैंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा भी था कि विश्राम करने की इच्छा हो रही है। लगभग सभी मित्रों ने इस बात का समर्थन किया था।