Skip to main content

मेघालय यात्रा - नरतियंग दुर्गा मंदिर और मोनोलिथ

Nartiang Meghalaya
8 फरवरी 2018
हम योजना बनाने में नहीं, बल्कि तैयारी करने में विश्वास करते हैं। इस यात्रा के लिए हमने खूब तैयारियाँ की थीं। चूँकि हमारी यह यात्रा मोटरसाइकिल से होने वाली थी, तो मेघालय में सड़कों की बहुत सारी जानकारियाँ हमने हासिल कर ली थीं। गूगल मैप हमारा प्रमुख हथियार था और मैं इसके प्रयोग में सिद्धहस्त था। भारत के प्रत्येक जिले की अपनी वेबसाइट है। इन वेबसाइटों पर उस जिले के कुछ उन स्थानों की जानकारी अवश्य होती है, जिन्हें पर्यटन स्थल कहा जा सकता है।
मेघालय में शिलोंग और चेरापूंजी ही प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हैं। इनके आसपास सौ-पचास किलोमीटर के दायरे में भी कुछ स्थान लोकप्रिय होने लगे हैं। लेकिन मेघालय 350 किलोमीटर लंबाई और 100 किलोमीटर चौड़ाई में फैला है। इसमें 11 जिले भी हैं। सबसे पूरब में जयंतिया पहाड़ियों में दो जिले, बीच में खासी पहाड़ियों में चार जिले और पश्चिम में गारो पहाड़ियों में पाँच जिले हैं।

आप अगर एक साधारण यात्री की तरह कुछ सीमित दिनों के लिए मेघालय या किसी भी राज्य में जा रहे हैं और लोकप्रिय पर्यटन स्थानों से हटकर कुछ देखना चाहते हैं, तो जिलों की वेबसाइटें आपको अपने-अपने जिलों के कुछ स्थानों के बारे में बता देंगी। कुछ थोड़ा-सा काम गूगल मैप कर देगा और बाकी काम आपको करना होगा। हमने भी ऐसा ही किया था।





और इस तरह पता चला हमें नरतियंग का। यहाँ एक शक्तिपीठ है और जयंतिया राजाओं का महल भी है। प्रारंभ में महल ने तो उतना आकर्षित नहीं किया, लेकिन शक्तिपीठ ने जरूर आकर्षित किया। जोवाई से नरतियंग 25 किलोमीटर दूर है और अच्छी सड़क बनी है। गूगल मैप देखते-देखते शक्तिपीठ पहुँचे, लेकिन आबादी के बीच स्थित मंदिर के सामने जाकर भी कोई सूचना-पट्ट न पाकर बच्चों से पूछना पड़ा - “मंदिर किधर है?”
बच्चे उत्सुकता से हमें देख रहे थे और खुसर-पुसर कर रहे थे। कोई उत्तर न आने का मतलब था कि इन्हें हिंदी नहीं आती। फिर अंग्रेजी में पूछा - “टेंपल?”
एक लड़के ने इशारा तो किया, लेकिन वह इशारा कम और अंगडाई ज्यादा लग रहा था। मुझे तसल्ली नहीं हुई। मोबाइल निकाला और इत्मीनान से गूगल मैप में सैटेलाइट व्यू देखा। सैटेलाइट में हमसे पचास मीटर दूर लाल छत की दो इमारतें दिखाई पड़ीं। उस दिशा में देखा, तो एक खुला दरवाजा दिखा। मोटरसाइकिल यहीं रास्ते में छोड़कर उस दरवाजे में प्रवेश किया, तो हमारे एकदम सामने था एक मंदिर।
नरतियंग दुर्गा मंदिर।
अंदर एक परिवार था। फैले बर्तनों, कपड़ों और उठने-बैठने के हावभाव से लग रहा था कि ये लोग यहीं रहते हैं। औपचारिक बातचीत हुई। ये मंदिर के पुजारी थे, जो सपरिवार यहीं रहते हैं। और कोई भी नहीं था मंदिर में। इन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला खोला और इस तरह हमने एक और शक्तिपीठ के दर्शन किए।
हमेशा की तरह मैं इस मंदिर की भी पौराणिक कहानियाँ सुनाने के मूड़ में नहीं हूँ। लेकिन यहाँ मेरा मन लग रहा था। हमारे दर्शन कर लेने के बाद पुजारी ने फिर से ताला लगा दिया और मंदिर के पीछे कुर्सी डालकर धूप में जा बैठे। मैं भी उनके पास फर्श पर ही बैठ गया। पुजारी जी तुरंत उठे और हमारे लिए दो छोटे-छोटे मूढे ले आए।
तेज हवा चल रही थी और ठंड अच्छी-खासी थी। इसलिए धूप बड़ी प्यारी लग रही थी। फिर मैं कुछ बातचीत भी करना चाहता था।
गौरतलब है कि मेघालय एक ईसाई-बहुल राज्य है। हिंदू नगण्य हैं। लेकिन हमेशा से तो ऐसा नहीं था। आखिर नरतियंग में जयंतिया राजाओं का ग्रीष्मकालीन निवास था। फिर मेघालय तो बंगाल और असम के बीच में एक छोटी-सी पट्टी-भर है, तो नरतियंग के रास्ते खूब आवागमन हुआ करता होगा।
लेकिन अंग्रेजी काल में खूब धर्म-परिवर्तन हुआ। यह आज भी जारी है। और 1947 में इधर से बंगाल का आवागमन भी बंद हो गया। नरतियंग इतिहास में दफन हो गया। मंदिर को भी कोई पूछने वाला नहीं रहा।
“महाराज जी, नाम क्या है आपका?”
“उत्तम देशमुख।”
“देशमुख? महाराष्ट्र से हो?”
“हाँ जी, 29 पीढी पहले हमारे पूर्वज यहाँ आए थे।”
“29 पीढी… मतलब कम से कम 600 साल पहले?”
“हाँ जी।”
“तो इसका कोई लेखा-जोखा है आपके पास?”
“नहीं, लेखा-जोखा तो नहीं है। बस, सुनते आ रहे हैं हम भी।”
“और मंदिर के क्या हाल चल रहे हैं आजकल?”
“कुछ भी नहीं। यहाँ कोई भी नहीं आता। नवरात्रों में बंगाली लोग आ जाते हैं, बाकी पूरे साल कभी-कभार ही आता है कोई।”
“इस गाँव में हिंदू ज्यादा हैं या ईसाई?”
“सभी ईसाई हैं। हमारे अलावा यहाँ एक भी हिंदू नहीं।”
“तो इस वजह से समस्या नहीं होती आपको?”
“समस्या क्या होगी? रहते आ रहे हैं सभी लोग एक साथ।”
“बच्चों की पढ़ाई किस भाषा में होती है?”
“इंग्लिश।”
“लोकल भाषा में पढ़ाई नहीं होती क्या? जयंतिया या खसिया में?”
“नहीं।”
“लेकिन आपके बच्चे तो हिंदी भी बोल रहे हैं।”
“इन्हें हिंदी हम सिखाते हैं। असम से किताबें लाकर हिंदी पढ़ना सिखाते हैं और बोलना भी सिखाते हैं।”
“पूरे गाँव में केवल ये तीन बच्चे ही हिंदी जानते होंगे?”
“हाँ जी।”
“उधर रामकृष्ण मिशन का एक पत्थर लगा है।”
“उन्हीं के प्रयासों से यह मंदिर जीवित है अभी तक। अन्यथा न मंदिर होता, न हम होते।”
बस, बातें खत्म हो गईं। मुझे अब कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि क्या बात करूँ। और पुजारी भी शांत स्वभाव के ही थे। उन्होंने भी अपनी तरफ से न कुछ बताया, न कुछ पूछा।

ये हाल ही में प्रकाशित हुई मेरी किताब ‘मेरा पूर्वोत्तर’ के ‘नरतियंग’ चैप्‍टर के कुछ अंश हैं। किताब खरीदने के लिए नीचे क्लिक करें:




नरतियंग दुर्गा मंदिर, जो कि एक शक्तिपीठ भी है।


मंदिर के पुजारी जी के साथ बतियाते हुए...

पुजारी के बच्चे







मंदिर प्रांगण का प्रवेश द्वार



मोनोलिथ पार्क के अंदर...

पत्थर के ये स्तंभ जैसे दिखने वाले टुकड़े ही ‘मोनोलिथ’ हैं, जिन्हें मेघालय के लोग ईसाई बनने से पहले बेहद पवित्र मानते थे...







मेघालय की आज की पीढ़ी इनके बारे में बात करने से हिचकती है...





जोवाई के पास एक जलप्रपात है... नाम है तिरची जलप्रपात... वहाँ जाने का रास्ता

फरवरी में मेघालय में बारिश नहीं होती... फिर भी इसमें पानी था...







यहाँ अच्छा नेटवर्क था, इसलिए फेसबुक पर ‘लाइव’ भी चला दिया...






अगला भाग: मेघालय यात्रा: जोवाई से डौकी की सड़क और क्रांग शुरी जलप्रपात






1. मेघालय यात्रा - गुवाहाटी से जोवाई
2. मेघालय यात्रा - नरतियंग दुर्गा मंदिर और मोनोलिथ
3. मेघालय यात्रा - जोवाई से डौकी की सड़क और क्रांग शुरी जलप्रपात
4. मेघालय यात्रा - डौकी में पारदर्शी पानी वाली नदी में नौकाविहार
5. मेघालय यात्रा - डौकी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर रोचक अनुभव
6. मेघालय यात्रा - डौकी-चेरापूंजी सड़क और सुदूर मेघालय के गाँव
7. मेघालय यात्रा - चेरापूंजी में नोह-का-लिकाई प्रपात और डबल रूट ब्रिज
8. मेघालय यात्रा - मॉसमाई गुफा, चेरापूंजी
9. मेघालय यात्रा - चेरापूंजी के अनजाने स्थल
10. मेघालय यात्रा - गार्डन ऑफ केव, चेरापूंजी का एक अनोखा स्थान
11. अनजाने मेघालय में - चेरापूंजी-नोंगस्टोइन-रोंगजेंग-दुधनोई यात्रा
12. उत्तर बंगाल यात्रा - बक्सा टाइगर रिजर्व में
13. उत्तर बंगाल यात्रा - तीन बीघा कोरीडोर
14. उत्तर बंगाल - लावा और रिशप की यात्रा
15. उत्तर बंगाल यात्रा - नेवरा वैली नेशनल पार्क
16. उत्तर बंगाल यात्रा - लावा से लोलेगाँव, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग
17. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के साथ-साथ
18. सिलीगुड़ी से दिल्ली मोटरसाइकिल यात्रा




Comments

  1. मेरे दृष्टिकोण से हिन्दू धर्म की अहिंसा वादिता , अति सहिष्णुता , सर्वधर्म समभाव की नीति ही हिन्दू धर्म के ह्रास का कारण बना है आज हिन्दू सिमट रहे है ; विश्व का सबसे पुराना , वैज्ञानिक और विशाल धर्म केवल भारतीय उप महाद्वीप में ही सिमट गया है . मेघालय में भी यही हुआ और हिन्दू वहां बहुसंख्यक से नगण्य हो गए .

    ReplyDelete
  2. आपकी यह पोस्ट काफी कुछ सोचने पर विवश कर रही है

    ReplyDelete
  3. आज पूरा पूर्वोत्तर ही ईसाई हो गया । बढ़िया जानकारी दी ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 12

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 18 अगस्त 2013, रविवार 1. पिछले दो तीन दिनों से अमित का परिवार आया हुआ है। साथ में दो सालियां भी हैं। जमकर मन लग रहा था कि आज उनके जाने का फरमान आ गया। हर एक से पूछा कि अगली बार कब आओगी, किसी ने ढंग का उत्तर नहीं दिया। साढे दस वाली ट्रेन से वे चले गये। 2. अमन साहब का फोन आया कि वे दिल्ली आ चुके हैं और कल हमारे यहां आयेंगे। अमन बोकारो के रहने वाले हैं और हमारी फोन पर हर दूसरे तीसरे दिन हालचाल पूछने के बहाने बातचीत होती रहती है। आज मेरी नाइट ड्यूटी है, तो कल पूरे दिन खाली रहूंगा। कह दिया कि पूरे दिन किसी भी समय आ धमको।

भीमबैठका- मानव का आरंभिक विकास स्थल

आज एक ऐसी जगह पर चलते हैं जो बिलकुल गुमनाम सी है और अनजान सी भी लेकिन यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है- एक दो साल से नहीं बल्कि बारह सालों से। इस जगह का नाम है- भीमबैठका (BHIMBETKA), भीमबेटका, भीमबैठिका। कहते हैं कि वनवास के समय भीम यहाँ पर बैठते थे इसलिए यह नाम पड़ गया। ये तो सिर्फ किंवदंती है क्योंकि भीम ने अपने बैठने का कोई निशान नहीं छोडा। ... निशान छोडे हैं हमारे उन आदिमानव पूर्वजों ने जो लाखों साल पहले यहाँ स्थित गुफाओं में गुजर-बसर करते थे। जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे। उन्ही दिनों उन्होंने चित्रकारी भी शुरू कर दी। यहाँ स्थित सैंकडों गुफाओं में अनगिनत चित्र बना रखे हैं। इन चित्रों में शिकार, नाच-गाना, घोडे व हाथी की सवारी, लड़ते हुए जानवर, श्रृंगार, मुखौटे और घरेलु जीवन का बड़ा ही शानदार चित्रण किया गया है।

मेरा नौकरीपेशा जीवन-1

कुछ समय के लिये घुमक्कडी से फुरसत मिली तो आज याद कर रहा हूं अपने नौकरीपेशा जीवन के बारे में। कितना उतार-चढाव भरा रहा वो समय! बल्कि उतार ही ज्यादा कहना चाहिये। जून 2007 में मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद मैं इंजीनियर कहलाने का अधिकारी हो गया- जूनियर इंजीनियर। मई में जब प्रैक्टिकल हो रहे थे, तभी से कई कम्पनियां ताजे ताजे इंजिनियरों को लेने कॉलेज आने लगी। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित श्रीराम पिस्टन की शर्त होती है कि इंजिनियर ने इण्टर भी कर रखी हो। इस मामले में मैं दसवीं पास होने की वजह से उसका इंटरव्यू नहीं दे पाया था। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि वे सबसे पहले आये और टॉपर्स को छांट-छांटकर ले गये। अब मुझे टॉपर्स से कम्पटीशन नहीं करना था। फिर आई दो और कम्पनियां- नोयडा से डेकी इलेक्ट्रोनिक्स और कानपुर से लोहिया स्टारलिंगर लिमिटेड। कानपुर वाले बल्कि आये नहीं, उन्होंने कॉलेज में न्योता भेज दिया कि दस लडके इधर भेज दो, हम नापतौल करेंगे और एक को ही रखेंगे। दस लडकों में मेरा भी नाम था। मेरठ से कानपुर जाने के लिये सभी के साथ साथ मैंने भी संगम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन करा लिया।