Skip to main content

फोटो-यात्रा-6: एवरेस्ट बेस कैंप - ताकशिंदो-ला से जुभिंग

इस यात्रा के फोटो आरंभ से देखने के लिये यहाँ क्लिक करें
16 मई 2016
“140 रुपये की दो कप चाय और 250 रुपये का एक आमलेट मिला। यह इस ट्रैक की शुरूआत है। अभी इतनी महंगाई है, तो आगे और भी ज्यादा महंगाई मिलने वाली है। वैसे तो हमारे पास पर्याप्त पैसे थे, लेकिन फिर भी हम रोज के ख़र्चे और बाकी बचे पैसों व बाकी बचे दिनों का हिसाब एक कागज पर नोट करते जाते थे। कहीं ऐसा न हो कि किसी दिन हमें पता चले कि केवल दो दिन के पैसे ही बचे हैं। यहाँ आपके पास पैसे नहीं हैं, तो आपकी कोई पूछ नहीं।”
“नहाने का बड़ा मन था। यहाँ हम अपने इस ट्रैक की न्यूनतम ऊँचाई पर थे। यहाँ नहा लिये तो ठीक, अन्यथा आगे शायद नहाना न हो। गर्म पानी बहुत महँगा मिलेगा, जबकि यहाँ ठंड़े पानी से फ्री में नहाया जा सकता था। लेकिन इतने थके हुए थे कि कमरे में जाते ही पसर गये। एक घंटे तक बेसुध पड़े रहे, यहाँ तक कि दरवाजा भी बंद नहीं किया। एक घंटे बाद जब उठे तो पैर अकड़ गये थे और हम तीनों चलने में असमर्थ थे। किसी तरह कमरे से बाहर निकले और कदम-कदम पर ‘आई-उई’ चिल्लाते हुए थोड़ा टहले। बाहर बारिश हो रही थी, मौसम में ठंड़क हो गयी थी। अब नहाने का मन बदल चुका था।”




एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैक पर आधारित मेरी किताब ‘हमसफ़र एवरेस्ट का एक अंश। किताब तो आपने पढ़ ही ली होगी, अब आज की यात्रा के फोटो देखिये:





ताकशिंदो-ला पर हमारी बाइक 15-16 दिनों के लिये खड़ी हो गयी...

ताकशिंदो-ला मोनेस्ट्री

और वो खड़ी कोठारी जी की बाइक

ताकशिंदो से चलकर बहुत दूर तक ढलान है... और रास्ता भी फिसलन वाला...







ख़तरनाक फिसलन


ऊपर से दिखता नुनथला

एक झूला पुल






नुनथला गाँव



दूधकोसी पुल के पास

दूधकोसी पुल

दूधकोसी





जुभिंग में इसी ‘गरीब’ होटल में हम रुके थे...











1. फोटो-यात्रा-1: एवरेस्ट बेस कैंप - दिल्ली से नेपाल
2. फोटो-यात्रा-2: एवरेस्ट बेस कैंप - काठमांडू आगमन
3. फोटो-यात्रा-3: एवरेस्ट बेस कैंप - पशुपति दर्शन और आगे प्रस्थान
4. फोटो-यात्रा-4: एवरेस्ट बेस कैंप - दुम्जा से फाफलू
5. फोटो-यात्रा-5: एवरेस्ट बेस कैंप - फाफलू से ताकशिंदो-ला
6. फोटो-यात्रा-6: एवरेस्ट बेस कैंप - ताकशिंदो-ला से जुभिंग
7. फोटो-यात्रा-7: एवरेस्ट बेस कैंप - जुभिंग से बुपसा
8. फोटो-यात्रा-8: एवरेस्ट बेस कैंप - बुपसा से सुरके
9. फोटो-यात्रा-9: एवरेस्ट बेस कैंप - सुरके से फाकडिंग
10. फोटो-यात्रा-10: एवरेस्ट बेस कैंप - फाकडिंग से नामचे बाज़ार
11. फोटो-यात्रा-11: एवरेस्ट बेस कैंप - नामचे बाज़ार से डोले
12. फोटो-यात्रा-12: एवरेस्ट बेस कैंप - डोले से फंगा
13. फोटो-यात्रा-13: एवरेस्ट बेस कैंप - फंगा से गोक्यो
14. फोटो-यात्रा-14: गोक्यो और गोक्यो-री
15. फोटो-यात्रा-15: एवरेस्ट बेस कैंप - गोक्यो से थंगनाग
16. फोटो-यात्रा-16: एवरेस्ट बेस कैंप - थंगनाग से ज़ोंगला
17. फोटो-यात्रा-17: एवरेस्ट बेस कैंप - ज़ोंगला से गोरकक्षेप
18. फोटो-यात्रा-18: एवरेस्ट के चरणों में
19. फोटो-यात्रा-19: एवरेस्ट बेस कैंप - थुकला से नामचे बाज़ार
20. फोटो-यात्रा-20: एवरेस्ट बेस कैंप - नामचे बाज़ार से खारी-ला
21. फोटो-यात्रा-21: एवरेस्ट बेस कैंप - खारी-ला से ताकशिंदो-ला
22. फोटो-यात्रा-22: एवरेस्ट बेस कैंप - ताकशिंदो-ला से भारत
23. भारत प्रवेश के बाद: बॉर्डर से दिल्ली




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

लद्दाख बाइक यात्रा- 1 (तैयारी)

बुलेट निःसन्देह शानदार बाइक है। जहां दूसरी बाइक के पूरे जोर हो जाते हैं, वहां बुलेट भड-भड-भड-भड करती हुई निकल जाती है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि लद्दाख जाने के लिये या लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये बुलेट ही उत्तम है। बुलेट न हो तो हम यात्राएं ही नहीं करेंगे। बाइक अच्छी हालत में होनी चाहिये। बुलेट की भी अच्छी हालत नहीं होगी तो वह आपको ऐसी जगह ले जाकर धोखा देगी, जहां आपके पास सिर पकडकर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं रहेगा। अच्छी हालत वाली कोई भी बाइक आपको रोहतांग भी पार करायेगी, जोजी-ला भी पार करायेगी और खारदुंग-ला, चांग-ला भी। वास्तव में यह मशीन ही है जिसके भरोसे आप लद्दाख जाते हो। तो कम से कम अपनी मशीन की, इसके पुर्जों की थोडी सी जानकारी तो होनी ही चाहिये। सबसे पहले बात करते हैं टायर की। टायर बाइक का वो हिस्सा है जिस पर सबसे ज्यादा दबाव पडता है और जो सबसे ज्यादा नाजुक भी होता है। इसका कोई विकल्प भी नहीं है और आपको इसे हर हाल में पूरी तरह फिट रखना पडेगा।

डायरी के पन्ने- 8

16 मई 2013 1. शाम पांच बजे गुडगांव से एक प्रशंसक मिलने आये। नाम भूल गया। ज्यादातर घुमक्कडी पर ही चर्चा हुई। 18 मई 2013 1. दिल्ली में गर्मी बढती जा रही है। तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया। कूलर अत्यावश्यक हो गया। पिछले साल से निष्क्रिय पडे कूलर को चेक किया। मोटर खराब। ठीक कराने गया तो 800 रुपये मांगे। 1600 का नया ले आया। साफ सफाई करके कूलर चालू किया। सीजन की पहली ठण्डी फुहारयुक्त हवा मिल गई। 2. लैपटॉप नखरे करने लगा। ऑन नहीं हुआ। कहने लगा पहले बूटेबल डिवाइस दो, तब चलूंगा। यार, बूटेबल डिवाइस तो तेरे ही अन्दर है। चल जा, नहीं तो बूटेबल की जगह बूट मिलेंगे। जाट किसी के नखरे नहीं झेला करता। खैर, नहीं चला।