Skip to main content

हैवलॉक द्वीप - गोविंदनगर बीच और वापस पॉर्ट ब्लेयर

22 जनवरी, 2017
‘पानो इको रिसॉर्ट’ में हम ठहरे थे। यह गोविंदनगर बीच के बिल्कुल बगल में है। अच्छा बना हुआ है।
हैवलॉक से हमें आज शाम को निकलना था, लेकिन बोट की बुकिंग न मिल पाने के कारण सुबह वाली बोट में ही बुकिंग करनी पड़ी थी। इस तरह हैवलॉक जैसे खूबसूरत स्थान को देखने के लिये हमारे पास चौबीस घंटे भी नहीं थे। कल राधानगर बीच देख लिया, आज बगल में मौज़ूद गोविंदनगर को देख लेते हैं।
हम नहाने की तैयारी के साथ गये थे, लेकिन जब कोरल चट्टानें देखीं तो नहाने का इरादा त्याग दिया। पानी एकदम शांत था। बड़ी दूर तक पानी में गहराई भी नहीं थी। इक्का-दुक्का पर्यटक ही थे। उनमें भी कई स्कूबा डाइविंग के लिये जाने वाले थे। हमें इस तरह की ‘एक्टिविटी’ रास नहीं आतीं। परसों स्नॉरकलिंग कर ली, बहुत हो गया।





आठ बजे का चेक-आउट टाइम था। अंडमान में सभी होटलों में चेक-आउट सुबह साढ़े सात से लेकर साढ़े आठ बजे तक हो जाता है। प्रत्येक होटल में प्रत्येक कमरे में स्पष्ट लिखा होता है कि इतने बजे आपको कमरा छोड़ देना है। तो आठ बजे हमने भी कमरा छोड़ दिया। एक ऑटो वाले से जेट्टी चलने की बात की, बोला पाँच सौ रुपये लूँगा। हम सौ देने को तैयार थे। तीन किलोमीटर के इतने पैसे हमसे नहीं दिये गये और एक बार फिर से पैदल चलना पड़ा। पक्की सड़क पर पैदल चलने से मेरे पैरों में छाले पड़ जाते हैं। परसों नील में हम 15-16 किलोमीटर पैदल चले थे, कल भी पैदल चले, तो छाले पड़ चुके थे। बड़ा कष्ट हुआ जेट्टी पहुँचने में।
इड़ली और डोसा हम चाव से खाते हैं। एक गंदी-सी दिखने वाली दक्षिण भारतीय दुकान पर जाकर इड़ली खायीं। अब तक मैं पाँचों उंगलियाँ सानकर खाने लगा था। चम्मच से खाने में या दो उंगलियों से खाने में तृप्ति ही नहीं मिलती। दीप्ति तो पहले दिन से ही पाँचों उंगलियाँ सानने लगी थी।
यह जहाज बहुत बड़ा था। कई सौ यात्री इसमें यात्रा कर सकते थे। हमें जो सीट मिली, वे जहाज की तली में एक बंद कमरे में थीं। कोई खिड़की तक नहीं। बड़ी निराशा हुई। ऊपर डेक पर जाने का भी विकल्प था, लेकिन हमने ढाई घंटे की इस यात्रा में जहाज पर चल रही ‘एम.एस. धोनी’ फिल्म देखनी पसंद की। फिल्म अच्छी लगी। यह देखकर सुखद आश्चर्य भी हुआ कि धोनी जी एक जमाने में खड़गपुर स्टेशन पर टी.टी. थे और लोगों के टिकट चेक किया करते थे।














स्कूबा डाइविंग के लिये जाते हुए...



यही जहाज था, जिससे हम पोर्ट ब्लेयर गये... 





और यह है इसके भीतर का नज़ारा... वातानुकूलित था, इसलिये घुटन नहीं हुई... लेकिन कम से कम खिड़कियाँ तो होनी ही चाहिये थीं... भगवान न करे अगर यह किसी दिन ‘टाइटैनिक’ बन गया, तो अंदर बैठे लोगों को पता तो चल जायेगा और वे लाइप्फ़ जैकेट पहनकर सावधान भी हो जायेंगे...अन्यथा डूबने से उतने नहीं मरेंगे, जितने तंग दरवाजे से बाहर निकलने में मर जायेंगे...






1. अंडमान यात्रा - दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर
2. अंडमान यात्रा: सेलूलर जेल के फोटो
3. रॉस द्वीप - ऐसे खंड़हर जहाँ पेड़ों का कब्ज़ा है
4. नॉर्थ-बे बीच: कोरल देखने का उपयुक्त स्थान
5. नील द्वीप में प्राकृतिक पुल के नज़ारे
6. नील द्वीप: भरतपुर बीच और लक्ष्मणपुर बीच
7. राधानगर बीच @ हैवलॉक द्वीप
8. हैवलॉक द्वीप - गोविंदनगर बीच और वापस पॉर्ट ब्लेयर
9. अंडमान में बाइक यात्रा: चाथम आरा मशीन
10. अंडमान में बाइक यात्रा: माउंट हैरियट नेशनल पार्क
11. वंडूर बीच भ्रमण
12. अंडमान यात्रा की कुछ वीडियो



Comments

  1. Ghoomo aur zindgi ke maje lo. Photo kafi acche hai. Agle bhag ka intezar rahega.

    ReplyDelete
  2. अगर पैदल ज़्यादा चलना हो तो एक अच्छे जूतों का जोड़ा बहुत मददगार साबित होता है। चप्पलों के कारण छाले अधिक पड़ते हैं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद भाई... हम कौन-सा वहाँ पैदल घूमने के इरादे से गये थे? वहाँ जाकर माहौल ऐसा बन गया कि पैदल चलना पड़ गया।

      Delete
    2. जे बात भी ठीक है

      Delete
  3. खूबसूरत चित्रो के साथ सुन्दर यात्रा लेख ।

    ReplyDelete
  4. जहाजो पर यात्रा करने के लिए बुकिंग जेट्टी पर ही होती है क्या ?

    ReplyDelete
  5. सुन्दर चित्र,शानदार और रोचक यात्रा वर्णन
    ऐसे ही घूमते रहिये
    रिंकू गुप्ता

    ReplyDelete
  6. NEERAJ JI APNE NISHA KA NAM DEEPTI KAB KAR DIYA

    ReplyDelete
  7. हरियाली और खूबसूरती बिखरी पड़ी है चरों तरफ ! बढ़िया लग रहा अंडमान घूमना

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 30 (विवाह स्पेशल)

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। 1 फरवरी: इस बार पहले ही सोच रखा था कि डायरी के पन्ने दिनांक-वार लिखने हैं। इसका कारण था कि पिछले दिनों मैं अपनी पिछली डायरियां पढ रहा था। अच्छा लग रहा था जब मैं वे पुराने दिनांक-वार पन्ने पढने लगा। तो आज सुबह नाइट ड्यूटी करके आया। नींद ऐसी आ रही थी कि बिना कुछ खाये-पीये सो गया। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी से आकर बिना कुछ खाये-पीये सो जाता हूं, ज्यादातर तो चाय पीकर सोता हूं।। खाली पेट मुझे बहुत अच्छी नींद आती है। शाम चार बजे उठा। पिताजी उस समय सो रहे थे, धीरज लैपटॉप में करंट अफेयर्स को अपनी कापी में नोट कर रहा था। तभी बढई आ गया। अलमारी में कुछ समस्या थी और कुछ खिडकियों की जाली गलकर टूटने लगी थी। मच्छर सीजन दस्तक दे रहा है, खिडकियों पर जाली ठीकठाक रहे तो अच्छा। बढई के आने पर खटपट सुनकर पिताजी भी उठ गये। सात बजे बढई वापस चला गया। थोडा सा काम और बचा है, उसे कल निपटायेगा। इसके बाद धीरज बाजार गया और बाकी सामान के साथ कुछ जलेबियां भी ले आया। मैंने धीरज से कहा कि दूध के साथ जलेबी खायेंगे। पिताजी से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। यह मना करना मुझे ब...

दिल्ली से सुन्दरनगर वाया ऊना

योजना थी कि 3 मई की सुबह निकल पडेंगे और दोपहर तक अम्बाला से आगे बनूड में अपनी एक रिश्तेदारी में रात रुकेंगे और अगले दिन सुन्दरनगर जायेंगे। लेकिन एक गडबड हो गई। नाइट ड्यूटी की थी, सुबह नींद आने लगी इसलिये नहीं निकल सके। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी करके निकल पडता हूं लेकिन हमेशा थोडे ही ऐसा होता है। नींद तो आती ही है; कभी जल्दी, कभी देर से। इस बार जल्दी आ गई। फिर सोचा कि दोपहर तक सोकर फिर निकलेंगे और रात तक बनूड पहुंच जायेंगे। दोपहर को केशव का फोन आ गया। हम साथ में ही काम करते हैं। उसकी लडकी को देखने वाले आ रहे हैं। मिलने-जुलने का कार्यक्रम लडके वालों ने कहीं बाहर रखने को कहा था तो केशव को मैं याद आ गया। कई दिन पहले इस बारे में बात हो गई थी। अब जब फोन आया तो मैंने सोचा कि दो परिवार आयेंगे, तो कुछ खाने-पीने का भी कार्यक्रम बनेगा। इस मौके को क्यों छोडा जाये? दोपहर को भी निकलना नहीं हुआ।

आज ब्लॉग दस साल का हो गया

साल 2003... उम्र 15 वर्ष... जून की एक शाम... मैं अखबार में अपना रोल नंबर ढूँढ़ रहा था... आज रिजल्ट स्पेशल अखबार में दसवीं का रिजल्ट आया था... उसी एक अखबार में अपना रिजल्ट देखने वालों की भारी भीड़ थी और मैं भी उस भीड़ का हिस्सा था... मैं पढ़ने में अच्छा था और फेल होने का कोई कारण नहीं था... लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से लगने लगा था कि अगर फेल हो ही गया तो?... तो दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा... घर की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि मुझे दसवीं करने का एक और मौका दिया जाता... निश्चित रूप से कहीं मजदूरी में लगा दिया जाता और फिर वही हमेशा के लिए मेरी नियति बन जाने वाली थी... जैसे ही अखबार मेरे हाथ में आया, तो पिताजी पीछे खड़े थे... मेरा रोल नंबर मुझसे अच्छी तरह उन्हें पता था और उनकी नजरें बारीक-बारीक अक्षरों में लिखे पूरे जिले के लाखों रोल नंबरों में से उस एक रोल नंबर को मुझसे पहले देख लेने में सक्षम थीं... और उस समय मैं भगवान से मना रहा था... हे भगवान! भले ही थर्ड डिवीजन दे देना, लेकिन पास कर देना... फेल होने की दशा में मुझे किस दिशा में भागना था और घर से कितने समय के लिए गायब रहना था, ...