Skip to main content

अंडमान में बाइक यात्रा: चाथम आरा मशीन

23 जनवरी, 2017
आज जो सबसे पहला काम किया, वो था किराये पर बाइक लेना। अबरडीन बाज़ार में एक दुकान से बाइक मिल गयी - 500 रुपये प्रतिदिन किराया और 2000 रुपये सुरक्षा-राशि, जो बाइक लौटाने पर वापस कर दी जायेगी।
हमारे मोबाइल में नेट नहीं चल रहा था, इसलिये गूगल मैप लोड़ नहीं हो पाया। मेरी इच्छा बाइक से माउंट हैरियट जाने की थी। हैरियट के लिये पहले अंडमान ट्रंक रोड़ पर चलना होता है, वही सड़क जो डिगलीपुर जाती है। फिर कहीं से दाहिने मुड़कर बड़ी लंबी दूरी तय करके हैरियट जाना होता है। लेकिन नक्शे के अभाव में हम पहुँच गये चाथम। अब जब चाथम पहुँच ही गये तो यहाँ की आरा मिल भी देख लें। मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर हूँ। इस तरह की पता नहीं कितनी मिलों की विजिट कर रखी है, इसलिये यह मेरे लिये एक उत्पादन इकाई से ज्यादा कुछ नहीं थी, लेकिन आजकल यह एक पर्यटक स्थल है।
एक बुढ़िया पुल से पहले चौराहे पर स्टूल पर डिब्बा रखकर इडली बेच रही थी। हमें चाहिये सस्ता भोजन और यहाँ से सस्ता कहीं नहीं मिल सकता था। दो प्लेट इडली ले ली। लेकिन दोनों प्लेटों में कम से कम दस बाल निकले। हमने बाल छोड़ दिये और इडली खा ली। और करते भी क्या? इडली थोड़े ही छोड़ते?



मिल के गेट पर दस-दस रुपये के टिकट लिये। प्रवेश करते ही संग्रहालय है। लकड़ी की वस्तुओं का अच्छा संग्रह है। हाथ लगाने पर रोक थी, फोटो लेने पर नहीं। फिर मिल में घूमने लगे और दीप्ति को समझाने लगा - “देख, ये लकड़ी के चट्टे के चट्टे लगे हैं। इसे ‘सीजनिंग’ बोलते हैं। लकड़ी में जो अतिरिक्त नमी होती है, राल होती है, सब निकल जाती है। सूखने के बाद ही लकड़ी काम की होती है, गीली लकड़ी केवल सूखने के काम की होती है, बाकी किसी काम की नहीं होती।”
आरा मशीन है तो ज़ाहिर है कि लकड़ी की चिराई होगी, अलग-अलग आकार में इसके टुकड़े काटे जायेंगे और बाहर भेज दिये जायेंगे। माल को इधर से उधर ढोने के लिये रेल बिछी हुई थी। जहाँ भी इनका ‘जंक्शन’ होता, वहाँ ‘पॉइंट’ न बनाकर ‘टर्न-टेबल’ बना रखी थी। एक-एक वैगन को इनके ऊपर रखो, टर्न-टेबल को घुमाओ और वैगन दूसरी लाइन पर। हालाँकि कुछ जगहों पर ‘पॉइंट’ भी हैं, लेकिन सब ख़राब पड़े हैं।
इसका मतलब अंडमान में भी ‘रेल-वे’ है। वैसे पोर्ट ब्लेयर से डिगलीपुर तक रेलवे लाइन बिछाने की योजना प्रस्तावित है। इसका सर्वे शायद हो चुका है। यह पूर्वी तट के साथ-साथ ही बनायी जायेगी। पश्चिम में तो जरावा लोग रहते हैं, इसलिये वहाँ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जायेगी। पता नहीं अपने जीते-जी यह लाइन बन पायेगी या नहीं।
यहाँ से माउंट हैरियट बहुत नज़दीक है। बोट चलती हैं, जो आपको उस पार बंबू-फ्लैट उतार देती हैं। ज्यादा दूर नहीं है। तबियत से पत्थर फेंकोगे तो पत्थर बंबू-फ्लैट में जा पड़ेगा। वहाँ से माउंट हैरियट 7-8 किलोमीटर दूर ही है।
लेकिन हमने सड़क वाला रास्ता चुना, जो कम से कम पचास किलोमीटर है। एयरपोर्ट के सामने से होता हुआ और छोलदारी होता हुआ यह रास्ता जाता है। छोलदारी के बाद यह रास्ता सीधा तो डिगलीपुर चला जाता है और इसमें से एक सड़क दाहिने मुड़ती है। लिखा भी हुआ है कि विम्बर्लीगंज, बंबू-फ्लैट और माउंट हैरियट के लिये दाहिने जायें। लेकिन ध्यान रखना, यह रास्ता ख़राब है। अगर आप भी बाइक से इधर जाना चाहते हैं तो बेहतर है कि ट्रंक रोड़ पर और सीधे जायें और टसनाबाद से आगे फ़रारगंज से दाहिने मुड़े। फ़रारगंज से यह दाहिने जाने वाली सड़क स्टेट हाईवे है और शोल-बे जाती है। इसी सड़क में से आपको आसानी से बंबू-फ्लैट जाने वाली सड़क अलग होती दिख जायेगी।
रंगत और बंबू-फ्लैट के बीच चलने वाली एक बस भी दिखायी दी।
मज़ा गया इधर बाइक चलाकर। और हाँ, फ़रारगंज से थोड़ा ही आगे ज़िरकाटांग चेक-पोस्ट है, जहाँ से ज़रावा जंगल आरंभ हो जाता है। ज़िरकाटांग से आगे किसी भी टू-व्हीलर को जाने की अनुमति नहीं है। ज़रावा जंगल में आप केवल कार, बस या ट्रक में बैठकर ही जा सकते हैं। हम उधर नहीं गये। अगर उस जंगल में बाइक चलाने की अनुमति होती, तो हम आज ही डिगलीपुर तक खींच देते।

बालों वाली इड़ली का भोग

आरा मिल के भीतर संग्रहालय

























1. अंडमान यात्रा - दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर
2. अंडमान यात्रा: सेलूलर जेल के फोटो
3. रॉस द्वीप - ऐसे खंड़हर जहाँ पेड़ों का कब्ज़ा है
4. नॉर्थ-बे बीच: कोरल देखने का उपयुक्त स्थान
5. नील द्वीप में प्राकृतिक पुल के नज़ारे
6. नील द्वीप: भरतपुर बीच और लक्ष्मणपुर बीच
7. राधानगर बीच @ हैवलॉक द्वीप
8. हैवलॉक द्वीप - गोविंदनगर बीच और वापस पॉर्ट ब्लेयर
9. अंडमान में बाइक यात्रा: चाथम आरा मशीन
10. अंडमान में बाइक यात्रा: माउंट हैरियट नेशनल पार्क
11. वंडूर बीच भ्रमण
12. अंडमान यात्रा की कुछ वीडियो



Comments

  1. Har bar ki tarah ek acha lekh. Ek engineer ke liye factory, ek factory se jyada kuch nahi.
    Jarwa tribes ke bare me 1-2 sal pahle ek video viral hua tha jisme videshi tourists biscuits ka lalach dekar unko nacha rahe the, yah sab tour guides ki den thi. Aise logo par action hona chahiye.
    Photo ache hai.

    ReplyDelete
  2. शानदर लेखन, जानदार फोटोग्राफी।
    साधुवाद।

    ReplyDelete
  3. बालों वाली इड़ली का भोग
    ha ha ha ha ha ....

    ReplyDelete
  4. पानीपत रोड ! सुखद आश्चर्य ! जारवा जंगल के बारे में ऐसी जानकारी थी कि जारवा प्रजाति के आदिवासियों की फोटो खींचना , विडियो बनाना मना है और उनके पास तक जाना भी प्रतिबंधित है !! फिर कार , बस कैसे जाते हैं ?

    ReplyDelete
  5. Standard lekhani.Budhiya ki jagah wridh mahila likhate to aur achcha hota

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 14

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 16 सितम्बर 2013, सोमवार 1. एक मित्र ने कहा कि आप दिल्ली में रहते हैं, पढे लिखे हैं फिर भी जातिवाद और अलग-अलग धर्मों की बात करते हैं। अगर कोई छोटी जाति का होगा तो क्या आप उससे बात नहीं करेंगे? या आपके धर्म का नहीं होगा तो क्या आप उसका अपमान करेंगे? हालांकि मैंने उन्हें इस बात का स्पष्टीकरण दे दिया है, यहां उसका उल्लेख करना आवश्यक नहीं लेकिन इस बात ने मुझे कुछ सोचने को मजबूर कर दिया। वो यह कि मैं नीरज जाट के नाम से लिखता हूं। क्या ‘जाट’ शब्द लगाना अनिवार्य है? इस शब्द से जातिवादिता झलकती है। इसे हटाने का मन बना लिया। सोच लिया कि अब नीरज कुमार के नाम से लिखा करूंगा। लेकिन नहीं हटा सका। असल में अब इस शब्द से मुझे लगाव हो गया है, बहुत ज्यादा लगाव। अब यह मेरे लिये जातिसूचक नहीं रहा। पांच साल पहले जब मुझे इस दुनिया का कुछ भी नहीं पता था, तब ब्लॉग बन गया, संयोग से। यह भी नहीं पता था कि आगे चलकर इस ब्लॉग के सहारे मैं कहां पहुंचूंगा। बस ऐसे ही बन गया, संयोग था। उस समय नाम के आगे ‘जाट’ लगाने की धुन थी। मेल आईडी बनाता था, उसमें ‘जाट’ लि...

भागसू नाग और भागसू झरना, मैक्लोडगंज

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हमारी करेरी झील की असली यात्रा शुरू होती है धर्मशाला से। 23 मई की आधी रात तक मैं, गप्पू और केवल राम योजना बनाने में ही लगे रहे। केवल राम ने पहले ही हमारे साथ जाने से मना कर दिया था। अब आगे का सफर मुझे और गप्पू को ही तय करना था। गप्पू जयपुर का रहने वाला है। एक दो बार हिमालय देख रखा है लेकिन हनीमून तरीके से। गाडी से गये और खा-पीकर पैसे खर्च करके वापस आ गये। जब मैंने करेरी झील के बारे में ‘इश्तिहार’ दिया तो गप्पू जी ने भी चलने की हामी भर दी थी। सुबह कश्मीरी गेट पर जब मैंने गप्पू को पहली बार देखा तो सन्देह था कि यह बन्दा करेरी तक साथ निभा पायेगा। क्योंकि महाराज भारी शरीर के मालिक हैं।

लद्दाख साइकिल यात्रा के तकनीकी पहलू

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । अभी पिछले दिनों लद्दाख साइकिल यात्रा का पूरा वृत्तान्त प्रकाशित हुआ। इसमें 19 दिन साइकिल चलाई और कुल 952 किलोमीटर की दूरी तय की। सच कहूं तो जिस समय मैं साइकिल खरीद रहा था, उस समय दिमाग में बस यही था कि इससे लद्दाख जाना है। मैं शारीरिक रूप से कमजोर और सुस्त इंसान हूं लेकिन मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ। साइकिल खरीदते ही सबसे पहले गया नीलकण्ठ महादेव। ऋषिकेश से नीलकण्ठ तक सडक मार्ग से चढाई ज्यादा नहीं है, फिर भी जान निकाल दी इसने। इससे पहली बार एहसास हुआ कि बेटा, लद्दाख उतना आसान नहीं होने वाला। यहां एक हजार मीटर पर साइकिल नहीं चढाई जा रही, वहां पांच हजार मीटर भी पार करना पडेगा। वापस आकर निराशा में डूब गया कि पन्द्रह हजार की साइकिल बेकार चली जायेगी। एक योजना बनानी आवश्यक थी। दूसरों के यात्रा वृत्तान्त पढे, दूरी और समय के हिसाब से गणनाएं की। लेकिन वो गणना किस काम की, जहां अनुभव न हो। साइकिल यात्रा का पहला अनुभव मिट्टी में मिल गया। यह किसी काम नहीं आया। भला 600-700 मीटर की ऊंचाई पर साइकिल चलाना 4000-5000 मीटर पर चलाने की बराबरी कर ...