Skip to main content

अंडमान में बाइक यात्रा: माउंट हैरियट नेशनल पार्क

23 जनवरी, 2017
तो हम बंबू-फ्लैट पहुँच गये। बढ़िया रोचक नाम है - बंबू-फ्लैट। यहाँ से चाथम बहुत नज़दीक है और नियमित बोट चलती हैं। हम बोट में रखकर भी बाइक को इधर ला सकते थे, लेकिन अंडमान की सड़कों को भी नापना चाहते थे। बंबू-फ्लैट से थोड़ा आगे एक तिराहा है, जहाँ से एक रास्ता नोर्थ-बे जाता है। रास्ता टूटा-फूटा था, लेकिन शायद बाइक तो चली ही जाती होगी। हम कुछ दिन पहले नोर्थ-बे जा चुके थे, तो आज वहाँ जाने की आवश्यकता नहीं थी।
25-25 रुपये की हमारी और 20 रुपये की बाइक की पर्ची कटी। आख़िरी दो-तीन किलोमीटर तक चढ़ाई बड़ी जोरदार है, लेकिन सड़क अच्छी बनी है। रास्ता - ऑफ़ कोर्स - घने जंगल से होकर गुज़रता है। फिर एक जगह पार्किंग है और बाइक यहीं खड़ी करके हम आगे चल दिये।




यहाँ कुछ विश्राम-गृह भी बने थे। सुना है कि इनकी बुकिंग पोर्ट ब्लेयर से होती है। समुद्र तल से 300 मीटर से भी ऊपर है यह स्थान। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की तीसरी सबसे ऊँची चोटी। कुछ व्यू-पॉइंट बने हैं, जहाँ से रॉस द्वीप, नोर्थ-बे और यहाँ तक कि नील द्वीपहैवलॉक द्वीप भी देखे जा सकते हैं।
एक पगडंडी जाती दिखी। लिखा था - वेलकम टू कालापत्थर, ढाई किलोमीटर। होगी कोई जगह कालापत्थर नाम की। इधर घना जंगल ही है। अवश्य यह जंगल वॉक है। कालापत्थर नाम का न कोई गाँव होगा और न ही कुछ और। इरादा बनाया तकरीबन एक किलोमीटर इस पर जाकर वापस आ जाने का। आख़िर हम नेशनल पार्क में थे, कुछ जंगल-वंगल तो होना ही चाहिये।
थोड़ा आगे बढ़े। एक जगह लिखा था - गन पॉइंट 80 मीटर। यहाँ कोई गन तो नहीं थी, लेकिन कुछ बना था। नीचे फोटो में देख लेना।
जंगल भ्रमण के लिये यह पगडंडी एकदम उपयुक्त है। पेड़ एक-दूसरे में बुरी तरह गुँथे हुए थे। अचानक एक गिरगिट ने रास्ता काटा। भला गिरगिट से क्या डरना? पास ही कोई पक्षी बड़ी डरावनी आवाज़ में बोल रहा था। सामने से दो लोग आते दिखे। वे भी पर्यटक ही थे - हमारी तरह। बताने लगे कि वे कालापत्थर तक गये थे, ऐसा ही जंगल है।
तकरीबन एक किलोमीटर बाद हम वापस मुड़ गये। बाइक उठायी और फिर से अंडमान की सड़कों को नापने लगे।












अंडमान का राजकीय पक्षी - अंडमानी कबूतर




हैरियट से दिखता नॉर्थ-बे बीच


अच्छी चीज है ... हैरियट आने वाले प्रत्येक यात्री को इस रास्ते पर चहलकदमी अवश्य करनी चाहिये...


बस, यही है गन पॉइंट...














बंबू-फ्लैट जेट्टी के पास समुद्र

बंबू-फ्लैट से दिखता चाथम द्वीप


फ़रारगंज से दूरियाँ

अंडमान की लाइफ-लाइन - अंडमान ट्रंक रोड़







1. अंडमान यात्रा - दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर
2. अंडमान यात्रा: सेलूलर जेल के फोटो
3. रॉस द्वीप - ऐसे खंड़हर जहाँ पेड़ों का कब्ज़ा है
4. नॉर्थ-बे बीच: कोरल देखने का उपयुक्त स्थान
5. नील द्वीप में प्राकृतिक पुल के नज़ारे
6. नील द्वीप: भरतपुर बीच और लक्ष्मणपुर बीच
7. राधानगर बीच @ हैवलॉक द्वीप
8. हैवलॉक द्वीप - गोविंदनगर बीच और वापस पॉर्ट ब्लेयर
9. अंडमान में बाइक यात्रा: चाथम आरा मशीन
10. अंडमान में बाइक यात्रा: माउंट हैरियट नेशनल पार्क
11. वंडूर बीच भ्रमण
12. अंडमान यात्रा की कुछ वीडियो



Comments

  1. प्रकृति के बीच रहकर कब समय निकल जाता है पता ही नहीं चलता

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही कहा कविता जी आपने, धन्यवाद आपका...

      Delete
  2. Fursat ke lamhe bitane ke liye acha sthan hai yah.

    Achi photography

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद उमेश भाई...

      Delete
  3. दिनों दिन आपकी पोस्ट छोटी होती जा रही है । कुछ और बताते तो और मजा आता । फोटो बहुत ही खूबसूरत है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. क्षमा करना सर जी, अंडमान यात्रा की सभी पोस्टें छोटी ही हैं और इसके बारे में पहले ही फेसबुक पर भी और ब्लॉग पर भी सूचित कर दिया था। व्यक्तिगत कारणों से ऐसा करना आवश्यक था।

      Delete
  4. बीच के साथ ही हराभरा घना जंगल क्या खूबसूरत नज़ारे पेश करता है,और ऊपर से आपके द्वारा सजीव वरणन ,वाह क्या बात है।

    ReplyDelete
  5. अधिकत्तर ब्लागर सिर्फ चर्चित जगहो को स्थान देते है । आपने कुछ कम चर्चित अनछूआ जगहो को सामने से लिए है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद कपिल भाई...

      Delete
    2. संतुलित लेखनी और शानदार फोटोग्राफी, एक बार फिर बधाई।

      Delete
  6. बढ़िया जंगल सफारी ! ये आखिर के फोटो में फल कौन सा है , एक दो पका हुआ है और बाकी हरे ? क्या फल है वो

    ReplyDelete
  7. नील और हैवलॉक पर रूम बुक कहाँ से करना ठीक है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

खीरगंगा - दुर्गम और रोमांचक

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । पिछली बार पढा कि मणिकर्ण से खीरगंगा 25 किलोमीटर दूर है। 15 किलोमीटर दूर पुलगा तक तो बस सेवा है, आगे शेष 10 किलोमीटर पैदल चलना पडता है। पुलगा से तीन-साढे तीन किलोमीटर आगे नकथान गांव है, जो पार्वती घाटी का आखिरी गांव है। इसके बाद इस घाटी में कोई मानव बस्ती नहीं है। नकथान से निकलते ही मैं एक काफिले के साथ हो लिया। उनमें सात-आठ जने थे। सभी के पास खोदने-काटने के औजार थे। यहां से आगे ज्यादा चढाई नहीं है। कुछ दूर ही रुद्रनाग है। यहां टेढी-मेढी चट्टानों से होकर पानी नीचे आता है यानी झरना है। यह जगह स्थानीय लोगों के लिये बेहद श्रद्धा की जगह है। देवता भी यहां दर्शन करने को आते हैं। इसका सम्बन्ध शेषनाग से जोडा जाता है। यह जगह बडी ही मनमोहक है। काफी बडा घास का मैदान भी है। पास में ही पार्वती नदी पर शानदार झरना भी है।

चूडधार यात्रा- 2

इस यात्रा-वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 9 मई 2014, शुक्रवार आलू के परांठे खाने की इच्छा थी लेकिन इस समय यहां आलू न होने के कारण यह पूरी न हो सकी। इसलिये सादे परांठों से ही काम चलाना पडा। अभी हवा नहीं चल रही थी और मौसम भी साफ था लेकिन हो सकता है कि कुछ समय बाद हवा भी चलने लगे और मौसम भी बिगडने लगे। निकलने से पहले चेहरे पर थोडी सी क्रीम लगा ली। ट्रैकिंग पोल जो अभी तक बैग में ही था, अब बाहर निकाल लिया। आज मुझे बर्फ में एक लम्बा सफर तय करना है। साढे आठ बजे चल पडा। तीसरी से चूडधार की दूरी छह किलोमीटर है लेकिन खतरनाक रास्ता होने के कारण मैं इसे चार घण्टे में पार कर लेने की सोच रहा था। तीन घण्टे वापस आने में लगेंगे। यानी शाम चार बजे तक यहां लौट आऊंगा। नोहराधार से कल यहां तक आने में पांच घण्टे लगे थे, तीन घण्टे में यहां से नोहराधार जा सकता हूं। इसलिये आज रात को नोहराधार में ही रुकने की कोशिश करूंगा।