Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Technology

अगर भारत में 2 टाइम जोन हों, तो...

सीधी खड़ी लाइन भारत की स्टैंडर्ड टाइम लाइन है... धरती जब 360 डिग्री घूमती है, तो समय में 24 घंटे का परिवर्तन आ चुका होता है... यानी 1440 मिनट... 360 डिग्री में 1440 मिनट... यानी 1 डिग्री घूमने में 4 मिनट का परिवर्तन... भारत का सबसे पूर्वी सिरा अरुणाचल में किबिथू के पास है... इसके देशांतर लगभग 97 डिग्री हैं... उधर सबसे पश्चिमी सिरा गुजरात में कोटेश्वर के पास है... इसके देशांतर लगभग 68 डिग्री हैं... यानी भारत के धुर पूरब और धुर पश्चिमी बिंदुओं के बीच लगभग 30 डिग्री का अंतर है... इसे अगर 4 से गुणा करे, तो 120 मिनट आता है... यानी 2 घंटे... मतलब... जब किबिथू में सूर्योदय होता है, तो उसके 2 घंटे बाद कोटेश्वर में सूरज निकलता है... जब कोटेश्वर में सूरज निकलता है, तब तक किबिथू में सूरज बहुत ऊपर आ चुका होता है... इसी प्रकार सूर्यास्त भी पहले किबिथू में होता है और उसके 2 घंटे बाद कोटेश्वर में...  दिल्ली का देशांतर 77 डिग्री है... यानी किबिथू से 20 डिग्री और कोटेश्वर से 9 डिग्री... यानी किबिथू में सूर्योदय होने के 80 मिनट बाद दिल्ली में सूर्योदय होता है... 

घुमक्कड़ी और गूगल मैप - भाग 1

मुझे नहीं पता कि आप गूगल मैप का कितना इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मैं बहुत ज्यादा करता हूँ। मैं इस पर इतना आश्रित हूँ कि अगर मुझे किसी यात्रा में इसकी सहायता न मिले, तो आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है और कुछ भी नहीं सूझता। लेकिन मैं यात्राओं के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करने से ज्यादा यात्रा से पहले घर बैठकर इसका इस्तेमाल करता हूँ। तो इसमें क्या करता हूँ, वो सब आज आपको इत्मीनान से बताऊंगा। पता नहीं आपकी समझ में आयेगा भी या नहीं। आज की पोस्ट पूरी तरह टेक्निकल है। अगर कोई बात समझ न आये और आप उसे जानना चाहते हैं तो बेहिचक पूछ लेना। पहले कुछ टॉपिक हैं, उन पर चर्चा कर लेते हैं: