Skip to main content

विशाखापट्टनम- चिडियाघर और कैलाशगिरी

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
मुझे विशाखापटनम में जो सबसे अच्छी जगह लगी, वो थी चिडियाघर। मेरी इच्छा नहीं थी जाने की, लेकिन सुनील जी के आग्रह पर चला गया। पन्द्रह-बीस मिनट का लक्ष्य लेकर चले थे, लग गये दो घण्टे। बाहर आने का मन ही नहीं किया। बाकी कहानी फोटो अपने आप बता देंगे।
पांच बजे यहां से निकले तो कैलाशगिरी पहुंचे। जैसा कि नाम से ही विदित हो रहा है, यह एक पहाडी है। विशाखापटनम शहरी विकास प्राधिकरण ने इसे एक शानदार पिकनिक स्थल के तौर पर विकसित किया है। ऊपर जाने के लिये रोपवे भी है। यहां से विशाखापटनम का विहंगम नजारा दिखता है। रामकृष्ण बीच दिखता है और उसके परे बन्दरगाह। इसकी भी कहानी फोटो बतायेंगे। यहां एक टॉय ट्रेन भी चलती है जो कैलाशगिरी का चक्कर लगाती है। हालांकि हमने इसमें यात्रा नहीं की।

सुबह ट्रेन से उतरे और ऑटो लेकर घूमने चल दिये। घूमते ही रहे, फोटो खींचते रहे और अब जब शाम हो चुकी, अन्धेरा होने लगा तो थकान भी हो गई। हमने कहीं बैठकर खाना तक नहीं खाया था। विशाखापटनम का सबसे दर्शनीय स्थल है आरके बीच यानी रामकृष्ण बीच। मैंने इसे देखने से मना कर दिया। सुनील जी ने कहा भी कि पन्द्रह मिनट में निपटा लेंगे, लेकिन मुझे यह भी मंजूर नहीं था। हालांकि ऑटो इसी बीच के पास वाली सडक से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
विशाखापटनम को पहले वाल्टेयर भी कहते थे। विजाग या वाईजाग या वाईजैग भी इसी का नाम है। मैं इसे केवल बन्दरगाह शहर के तौर पर ही जानता था। यहां घूमकर पता चला कि यह तो वाकई बेहद सुन्दर और सुव्यवस्थित शहर है। दोबारा आने के लिये कोई बहाना तो चाहिये। वो बहाना रामकृष्ण बीच ही सही।






यह है सफेद बाघ का बाडा। चित्र में बायें दर्शक दिख रहे हैं तो दाहिने सफेद बाघ। बीच में गहरी खाई है जिसे बाघ पार नहीं कर सकता। इसी तरह दिल्ली चिडियाघर में भी है।



यह है तेंदुआ। इसे चारों तरफ से लोहे के पिंजरे में रखना पडता है, यहां तक कि पिंजरे की छत भी जालीदार होती है। यह बडा दुस्साहसी जीव होता है।

चीता भारत में केवल चिडियाघरों में ही मिलता है।


गिब्बन




लेमूर


गैण्डा और उसकी सवारी करता कौवा



चिडियाघर के अन्दर सडक


पास ही एक पार्क




कैलाशगिरी से दिखता नजारा

कैलाशगिरी पर छोटी टॉय ट्रेन










अगला भाग: किरन्दुल लाइन-1 (विशाखापट्टनम से अरकू)

3. विशाखापट्टनम- चिडियाघर और कैलाशगिरी




Comments

  1. Nice photo , tasvir hi kahani he jo is lekh ko jinda bana diya .

    ReplyDelete
  2. नीरज जी, चिडयाघर तो वाकइ शानदार है। लेकिन आपने लिखा बहुत कम है। पोस्ट में देखने के लिए तो बहुत है लेकिन पढ़ने के लिए कुछ भी नहीं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. ये तो होता ही रहता है। कभी फोटो नहीं तो कभी पढने के लिये नहीं।

      Delete
  3. चिड़ियाघर के फोटो बहुत ही शानदार लगे.....

    ReplyDelete
  4. नीरज भाई , आज की पोस्ट के फोटो देखकर विवरण पढ़ने की आवश्कता ही नही रही। हर फोटो अपनी कहानी खुद ही कह रहा है। प्रशंसा के लिए केवल एक शब्द -जीवंत फोटोग्राफी।

    ReplyDelete
  5. Neeraj bhai........
    Saandar photo chidiaghar k.......
    Ranjit....

    ReplyDelete
  6. upar se 4th pic me bhalu hai na?

    ReplyDelete
    Replies
    1. हां जी, भालू है- काला भालू।

      Delete
  7. नीरज जी ,आपके ब्लाग का भ्रमण करके यह मलाल जाता रहता है कि हमने यह नही देखा ..वह नही देखा । सुन्दर सचित्र और इतना रोचक यात्रा-वृत्तान्त पढ़ना एक उपलब्धि है हर प्रकृति-प्रेमी के लिये ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद गिरिजा जी। इस तरह की उत्साहवर्द्धक टिप्पणियां मिलना भी हर लेखक के लिये एक उपलब्धि है।

      Delete
  8. नीरज भाई हम जहां जाते है,वहां तो इन्जोय करते ही है पर बाद में अपने खीचें फोटो को देखकर ज्यादा इन्जोय करते है.
    वाकई चिडियाघर के फोटो लाजबाव है,सभी फोटोओ को देख कर मजा आया,
    ऐसे ही घुमक्कडी करते रहो ओर नई नई जगह घुमाते रहो.....धन्यवाद

    ReplyDelete
  9. हमेशा की तरह सुंदर सचित्र विवरण। कृपया इस रहस्य से पर्दा उठाइए कि आप घुमने के लिए इतना समय कैसे निकाल पाते है। आखिर मेट्रो रेलवे आपको इतनी छुट्टियाँ स्वीकृत कैसे करता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. विशाल जी, इसमें कोई रहस्य नहीं है। सभी छुट्टियां वैध होती हैं, वैधानिक तरीके से ली जाती हैं और तब ली जाती हैं जब ऑफिस से कोई दूसरा छुट्टी न ले रहा हो। उस समय केवल मैं ही छुट्टियां लेता हूं और आसानी से स्वीकृत हो जाती हैं।

      Delete
  10. I think ye photos aapke best photos m se ek h,Vaakai maza aa gya itne sundar photos dekhkar.
    Thanks to u.

    ReplyDelete
  11. जाट का नया अवतार ।
    कछै-कछै में।

    ReplyDelete
  12. बहुत ही सुन्दर जानवर दिखाई दे रहे है --विशेषकर बंदर --ट्रॉय ट्रैन और रोप -वे में भी सफर करना था --बहुत ही सुन्दर शहर है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।

मैं जंगल में भटक गया

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । कुल्लू के पास बिजली महादेव का मन्दिर है। यहां से पूरा कुल्लू शहर और भून्तर साफ-साफ दिखाई देते हैं। जाने का एकमात्र रास्ता कुल्लू से ही है। लेकिन मैने इरादा किया भून्तर की तरफ से उतरने का। उतरने लगा तो कुछ चरवाहे मिले। उन्होने रास्ता बता दिया। उनके बताये रास्ते पर चलते हुए कुछ दूर जाने पर नीचे उतरती सीढियां मिलीं। सामने बहुत दूर पार्वती नदी दिख रही थी और मणिकर्ण जाने वाली सडक भी। सडक पर चलती हुईं कारें, बसें बहुत नन्ही-नन्ही दिख रही थीं। शाम के पांच बजे के आसपास का टाइम था। मैने अपना लक्ष्य रखा दो घण्टे में यानी सात बजे तक नीचे नदी तक उतरने का। पहाडों का जो थोडा बहुत अनुभव था, उससे अन्दाजा लगाया कि दो घण्टे में नदी तक उतरना बहुत मुश्किल काम है। इसीलिये चलने की स्पीड भी बढा दी।