Skip to main content

चापाराई प्रपात और कॉफी के बागान

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
बोरा गुफाओं से करीब चार किलोमीटर दूर कतिकी जलप्रपात है। वहां जाने वाला रास्ता बहुत ऊबड-खाबड है इसलिये ऑटो जा नहीं सकता था। हमें चार पहियों की कोई टैक्सी करनी पडती। उसके पैसे अलग से लगते, हमने इरादा त्याग दिया। लेकिन जब एक गांव में ऑटो वाले ने मुख्य सडक से उतरकर बाईं ओर मोडा, तो हम समझ गये कि यहां भी कुछ है।
यह चापाराई जलप्रपात है। यह सडक एक डैड एण्ड पर खत्म होती है। हमें पैदल करीब सौ मीटर नीचे उतरना पडा और प्रपात हमारे सामने था। यह कोई ज्यादा लम्बा चौडा ऊंचा प्रपात नहीं था। फिर भी अच्छा लग रहा था। भीड नहीं थी और सबसे अच्छी बात कि यहां बस हमीं थे। कुछ और भी लोग थे लेकिन हमारे जाते ही वे वहां से चले गये। चारों तरफ बिल्कुल ग्रामीण वातावरण, खेत और जंगल। ऐसे में अगर यहां प्रपात न होता, बस जलधारा ही होती, तब भी अच्छा ही लगता।

कटहल के खूब पेड हैं यहां। यह असल में कटहल भूमि है। कटहल हमें आगे दण्डकारण्य तक मिले। पके कटहल पहली बार देखे। आदिवासी इन दिनों पूरी तरह कटहल पर ही जीते हैं। पके कटहल को तोड लेते हैं और उसे खाते रहते हैं। भरमार थी कटहल के पेडों की। बच्चों को रास्ते में पुलियाओं पर बैठे कटहल खाते ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इन्हें साल में इसी मौसम में भरपेट भोजन मिलता होगा। पके कटहल की सुगन्ध भी अच्छी होती है। दिल्ली तक पके कटहल नहीं पहुंचते, कच्चे की सब्जी मुझे पसन्द नहीं है। फिर भी मैं चाहता था कि एक बार पका कटहल खाकर देखूं। लेकिन सुनील जी ने अजीब सा मुंह बनाकर कहा कि यह होता तो मीठा है लेकिन अजीब सा कसैला स्वाद होता है तो मेरा भी इरादा तुरन्त बदल गया। इसके चार-पांच दिन तक हम कटहलों में ही घूमते रहे, ट्रेन में कटहल, घरों में कटहल, जंगल में कटहल, बाजार में कटहल, गांवों में कटहल; हर जगह कटहल; लेकिन इसका स्वाद नहीं ले पाया। मलाल रहेगा।
चापाराई से चलकर फिर से अरकू वाली सडक पर आ गये। इस बार उस व्यू पॉइण्ट पर नहीं रुके। लेकिन सुनसान जंगल में एक दुकान पर रुक गये। यह जंगल असल में कॉफी का बागान है। पहाडी ढलान पर चारों तरफ कॉफी ही कॉफी थी। दुकान भी कॉफी की ही थी, जो कॉफी बनाकर पिला भी रहा था। हमने भी पी और बागान में थोडा घूमे भी। जितना हम घूमे, उतना और भी पर्यटक घूमते थे, इसलिये उतने इलाके में पौधों से कॉफी के फूल, बीज, जो भी होते हों; गायब थे। दुकान वाले ने बताया कि यह सरकारी बागान है।

कटहल का पेड

चापाराई प्रपात के पास


चापाराई से वापस लौटते कुछ पर्यटक

चापाराई जलप्रपात









कॉफी के बागान में




विशाखापट्टनम-अरकू सडक




अगला भाग: अरकू घाटी

6. चापाराई प्रपात और कॉफी के बागान




Comments

  1. Replies
    1. Sirf dhanyavad se kam nahi chalega kofi k liae bulana padega , dear

      Delete
  2. नीरज भाई की शानदार यात्रा और मन को शांति प्रदान करते फोटो। बच्चो को कटहल खाते वाला फोटो नही लगया ? आपको कटहल खाकर देखना चाहिए था। ऐसा मौका बार बार नही मिलता।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल सर। इसीलिये लिखा है कि मलाल रहेगा।

      Delete
  3. shikari devi kab jaoge

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरकू घूमते घूमते शिकारी देवी कहां से आ गई? वैसे कुछ नहीं पता कि कब जाऊंगा।

      Delete
  4. नीरज भाई फोटो एकदम मस्त उतार रहे हो.खास तौर पर कॉफी बीन वाला अच्छा है

    ReplyDelete
  5. कटहल एक मौसमी फल है -- बहुत ही मीठा फल है जो एक निश्चित तिथि तक आता है फिर अचानक बंद हो जाता है ---"सुनील जी ने अजीब सा मुंह बनाकर कहा कि यह होता तो मीठा है लेकिन अजीब सा कसैला स्वाद होता है तो मेरा भी इरादा तुरन्त बदल गया"
    कभी सुनीलजी ने कटहल खाया भी है वरना वो ऐसा नहीं कहते --- कटहल के अंदर बड़ा सा बीज भी होता है --हमारे बॉम्बे में तो बहुत ही आता है ---मीठा और पक्का हुआ --कच्चा भी आता है जिसकी सब्जी बनती है --माँसाहारी कहते है इसकी सब्जी मांस की तरह लगती है ----

    ReplyDelete
  6. नीरज भाई फोटो एकदम मस्त उतार रहे हो.खास तौर पर कॉफी बीन वाला अच्छा है

    ReplyDelete
  7. मजेदार जानकारी वाला लेख । फोटो भी ठीक है।

    ReplyDelete
  8. कभी ऐसा सोच कर नहीं देखा था के कटहल पकता भी होगा या पकने के बाद कैसा लगता होगा ? ये तो कतई नहीं के ये मीठा होगा l वैसे आपने खा कर तो देखना ही चाहिए था और कटहल खाते बच्चों की फोटो भी डालनी थी l

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल ठीक कह रहे हो हरेन्द्र भाई। मुझे भी नहीं पता था कि कटहल पकता भी है और मीठा हो जाता है। लेकिन इसकी सुगन्ध बडी जबरदस्त होती है।

      Delete
  9. वैसे तो मैंने कभी कटहल खाकर नहीं देखा न पके रूप में न सब्जी के रूप में क्योंकि जब से मैंने सुना था इसका स्वाद मांस जैसा होता है मेरे मन में इसको चखने की भी इच्छा कभी नहीं हुई l और न हमारे परिवार में इसे कभी लाया गया है परन्तु अब पका कटहल चखने की इच्छा तो हुई है l देखते है कब मौका मिलता है ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. ऐसा नहीं है हरेन्द्र जी कि स्वाद मांस की तरह होता हो तो नहीं खाना चाहिये। मांस को भी ऐसा बनाया जा सकता है कि वो बिल्कुल आलू की सब्जी की तरह लगे तो क्या उसे सब्जी समझकर खा लोगे? अगर किसी शाकाहार का स्वाद ऐसा है तो बेचारे उसकी क्या गलती? आप खूब कटहल खाइये।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 12

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 18 अगस्त 2013, रविवार 1. पिछले दो तीन दिनों से अमित का परिवार आया हुआ है। साथ में दो सालियां भी हैं। जमकर मन लग रहा था कि आज उनके जाने का फरमान आ गया। हर एक से पूछा कि अगली बार कब आओगी, किसी ने ढंग का उत्तर नहीं दिया। साढे दस वाली ट्रेन से वे चले गये। 2. अमन साहब का फोन आया कि वे दिल्ली आ चुके हैं और कल हमारे यहां आयेंगे। अमन बोकारो के रहने वाले हैं और हमारी फोन पर हर दूसरे तीसरे दिन हालचाल पूछने के बहाने बातचीत होती रहती है। आज मेरी नाइट ड्यूटी है, तो कल पूरे दिन खाली रहूंगा। कह दिया कि पूरे दिन किसी भी समय आ धमको।

भीमबैठका- मानव का आरंभिक विकास स्थल

आज एक ऐसी जगह पर चलते हैं जो बिलकुल गुमनाम सी है और अनजान सी भी लेकिन यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है- एक दो साल से नहीं बल्कि बारह सालों से। इस जगह का नाम है- भीमबैठका (BHIMBETKA), भीमबेटका, भीमबैठिका। कहते हैं कि वनवास के समय भीम यहाँ पर बैठते थे इसलिए यह नाम पड़ गया। ये तो सिर्फ किंवदंती है क्योंकि भीम ने अपने बैठने का कोई निशान नहीं छोडा। ... निशान छोडे हैं हमारे उन आदिमानव पूर्वजों ने जो लाखों साल पहले यहाँ स्थित गुफाओं में गुजर-बसर करते थे। जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे। उन्ही दिनों उन्होंने चित्रकारी भी शुरू कर दी। यहाँ स्थित सैंकडों गुफाओं में अनगिनत चित्र बना रखे हैं। इन चित्रों में शिकार, नाच-गाना, घोडे व हाथी की सवारी, लड़ते हुए जानवर, श्रृंगार, मुखौटे और घरेलु जीवन का बड़ा ही शानदार चित्रण किया गया है।

मेरा नौकरीपेशा जीवन-1

कुछ समय के लिये घुमक्कडी से फुरसत मिली तो आज याद कर रहा हूं अपने नौकरीपेशा जीवन के बारे में। कितना उतार-चढाव भरा रहा वो समय! बल्कि उतार ही ज्यादा कहना चाहिये। जून 2007 में मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद मैं इंजीनियर कहलाने का अधिकारी हो गया- जूनियर इंजीनियर। मई में जब प्रैक्टिकल हो रहे थे, तभी से कई कम्पनियां ताजे ताजे इंजिनियरों को लेने कॉलेज आने लगी। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित श्रीराम पिस्टन की शर्त होती है कि इंजिनियर ने इण्टर भी कर रखी हो। इस मामले में मैं दसवीं पास होने की वजह से उसका इंटरव्यू नहीं दे पाया था। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि वे सबसे पहले आये और टॉपर्स को छांट-छांटकर ले गये। अब मुझे टॉपर्स से कम्पटीशन नहीं करना था। फिर आई दो और कम्पनियां- नोयडा से डेकी इलेक्ट्रोनिक्स और कानपुर से लोहिया स्टारलिंगर लिमिटेड। कानपुर वाले बल्कि आये नहीं, उन्होंने कॉलेज में न्योता भेज दिया कि दस लडके इधर भेज दो, हम नापतौल करेंगे और एक को ही रखेंगे। दस लडकों में मेरा भी नाम था। मेरठ से कानपुर जाने के लिये सभी के साथ साथ मैंने भी संगम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन करा लिया।