Skip to main content

चित्रधारा प्रपात, छत्तीसगढ

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
19 जुलाई 2014
आज हमें चित्रकोट जलप्रपात देखने जाना था। सुनील जी के बडे भाई यहां जगदलपुर में रहते हैं तो हमें उम्मीद थी कि यहां से हमें कुछ न कुछ साधन मिल ही जायेगा। घर पर वैसे तो मोटरसाइकिल और कार दोनों थीं लेकिन मौसम को देखते हुए मैं कार को ज्यादा वरीयता दे रहा था। लेकिन सुनील जी के भतीजे साहब कार देने में आनाकानी करने लगे। अपनी चीज आखिर अपनी होती है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि सुनील जी एक बेहतरीन ड्राइवर हैं, स्वयं उससे भी ज्यादा सुरक्षित तरीके से गाडी चलाते हैं, कई बार रायपुर से जगदलपुर कार से आ भी चुके हैं लेकिन फिर भी उसे कहीं न कहीं सन्देह था। मैंने सुनील जी के कान में फुसफुसाकर कहा भी कि जैसे भी हो सके, कार ले लो। बारिश के मौसम में उससे बेहतरीन कुछ और नहीं है। दो दिन की बात है बस। सुनील जी ने समझा दिया कि भले ही मैं कितना ही अच्छा ड्राइवर क्यों न होऊं लेकिन इनके लिये अच्छा ड्राइवर नहीं हूं।

आखिरकार भतीजे के एक मित्र के पास एवेंजर मिल गई। पहले तो नाम सुनते ही मैं खुश हो गया कि चलो, कार मिल गई। मोटरसाइकिलों की मुझे कोई जानकारी नहीं है, तो इतना जानदार सा नाम किसी जानदार कार का ही होगा। लेकिन जब वह कुछ देर बाद घर के दरवाजे पर आ खडी हुई तो समझ गया।
मैंने पहले भी बताया था कि एक बार जब बारिश शुरू हो गई तो यह अगले कई दिनों तक रुकी नहीं। अभी भी बूंदाबांदी हो रही थी। भविष्य में भी रुकने के आसार नहीं थे। मैं दिल्ली से रेनकोट लेकर नहीं चला था। वो भी घर में ही मिल गया। बारिश में सबसे बडी मुसीबत थी कैमरे को पानी से बचाना। और फोटो भी खींचने जरूरी थे। एहतियात के तौर पर एक बडी सी पन्नी में कुछ सूखे कपडे रखे, रेनकोट की जेब में मोबाइल और कैमरे रखे और बारिश में ही निकल चले।
जगदलपुर से चित्रकोट जलप्रपात की दूरी लगभग चालीस किलोमीटर है। छत्तीसगढ की अन्य सडकों की तरह यह भी एक शानदार सडक है। रास्ते में एक गांव आता है पोटानार। यहां से तीन किलोमीटर हटकर एक छोटा प्रपात है। उसका नाम है चित्रधारा प्रपात। रास्ते में है तो इसे भी देख लेना मुनासिब समझा।
तीन किलोमीटर बाद फिर से एक डायवर्जन लिया और कुछ दूर चलकर सडक अचानक खत्म हो गई। डैड एण्ड। यहां बूंदाबांदी की आवाजें तो थी ही, उनसे भी ज्यादा चित्रधारा की आवाज आ रही थी। यह बिल्कुल खेतों के बीच स्थित है। जब तक आप यहां पहुंच नहीं जाते, आपको यह दिखता भी नहीं है। खेतों में धान की बुवाई जोरशोर से चल रही थी।
चित्रधारा प्रपात पता नहीं किस नदी पर है लेकिन यह आगे चलकर इन्द्रावती में मिल जाती है। यहां छोटे-बडे कई झरने हैं। मानसून शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे, उससे पहले धरती सूखी पडी थी। पहले धरती अपनी प्यास बुझायेगी, फिर इन नदियों के लिये, इन झरनों के लिये पानी छोडेगी। इसलिये अभी चित्रधारा में उतरा पानी नहीं था जितना मानसून में होना चाहिये।
यह नदी यहां पत्थरों से होकर बहती है। पत्थरों पर काई नहीं थी, फिसलन नहीं थी जिससे पता चलता है कि मानसून से पहले या तो यह सूखी पडी थी, या फिर नाममात्र को ही पानी था। किनारे पर एक छोटा सा शिव मन्दिर भी है। हमारे अलावा दो-तीन लडके और थे, उनकी भी मोटरसाइकिल यहीं खडी थी। वे चट्टानों पर उछल-कूद कर रहे थे और फोटो खींच रहे थे। हमने उछल-कूद करने की जरुरत नहीं समझी। जल्दी-जल्दी दो-चार फोटो खींचे और यहां से निकल पडे। सूखी पडी नदी के बीच में जाना पडता था और कौन जानता है कि पीछे कहीं जोरदार बारिश हुई हो और बेतहाशा पानी इधर ही बहा चला आ रहा हो। मानसून में इस तरह की छोटी दिखने वाली जगहें ही जानलेवा बन जाती हैं।

दूर से दिखता चित्रधारा प्रपात



















अगला भाग: चित्रकोट प्रपात- अथाह जलराशि

9. चित्रधारा प्रपात, छत्तीसगढ




Comments

  1. Vah neeraj bhai , nice photo & Badi bat logo k man ki bat bhi jan jate ho .

    ReplyDelete
  2. बढ़िया जानकारी आकर्षक फोटो ।

    ReplyDelete
  3. आपके लिखने की शैली बहुत ही लाजवाब है नीरज भाई ,बधाई ,फोटो बड़े जानदार आयें हैं ,मेरा भी सौभाग्य था आपके साथ यात्रा का मौका मिला ,धन्यवाद् आपका

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरा भी कि मुझे आपके साथ यात्रा का मौका मिला...

      Delete
  4. सुंदर जगह है,फोटो मे हरीयाली कुछ ज्यादा ही है?

    ReplyDelete
    Replies
    1. हां, एडिटिंग कुछ ज्यादा हो गई...

      Delete
  5. चित्रधारा जलप्रपात बिलकुल इंदौर के पास राहु में स्थित ''पातालपानी' जैसा ही है जहा पिछले साल एक ही परिवार के ६ लोग मर गए थे

    ReplyDelete
    Replies
    1. दर्शन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद...

      Delete
  6. बहुत सुंदर लेख अद्भुत वर्णन

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

जोशीमठ यात्रा- कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2012 की सुबह मैं और विधान रुद्रप्रयाग में थे। यहां से बस पकडी और घण्टे भर में कर्णप्रयाग जा पहुंचे। आज रुद्रप्रयाग से आगे अलकनन्दा घाटी में मैं पहली बार आया था। नहीं तो मंदाकिनी घाटी में दो बार जा चुका था- एक बार मदमहेश्वर और दूसरी बार केदारनाथ और तुंगनाथ । रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग जाते समय रास्ते में गौचर पडता है जहां हवाई पट्टी भी है। मेरे ध्यान कुछ कुछ ऐसा है कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने गौचर में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की नींव रखी है। कर्णप्रयाग में अलकनन्दा में पिण्डर नदी आकर मिल जाती है। पिण्डर नदी पिण्डारी ग्लेशियर से निकलती है। मैं पिछले साल अक्टूबर में पिण्डारी ग्लेशियर गया था। तो इस प्रकार पिण्डर नदी पहली ऐसी नदी बन गई जिसका आदि और अन्त मैंने देखा है। आदि और अन्त यानी उद्गम और समागम। यह पिण्डारी ग्लेशियर से यहां कर्णप्रयाग तक आने में सौ किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करती है।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।