Skip to main content

चल पडे करेरी की ओर

क्या चीज है हिमालय भी!! जितनी बार जाओ, उतना ही बुलाता है। मुझे इसकी गुफाएं और झीलें बहुत आकर्षित करती हैं। पिछली तीन यात्राओं- मदमहेश्वर, अल्मोडा और केदारनाथ के दौरान मैं उत्तराखण्ड में था तो इस बार हिमाचल का नम्बर लगना तय था। इसी नम्बर में करेरी झील आ गई।
करेरी झील कांगडा जिले में है। धौलाधार की बर्फीली पहाडियों पर समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर। जाडों में जम भी जाती होगी। गर्मियों में झील के आसपास बर्फ भी रहती है। मैक्लोडगंज से इसका पैदल रास्ता जाता है। बस, इतना ही सुना था मैंने इसके बारे में। जब से सुना था, इसे देखने की बडी इच्छा थी।
ब्लॉगिंग से पीएचडी कर रहे केवलराम भी धर्मशाला में ही रहते हैं। जब रोहतक ब्लॉगर सम्मेलन में उनसे मुक्कालात मतलब मुलाकात हुई तभी तय हो गया था कि करेरी झील तक केवल भी साथ देंगे। इस सफर में एक साथी और मिल गये- जयपुर के गप्पू जी। नाम तो इनका कुछ और ही होगा लेकिन सभी इन्हें गप्पू ही बुलाते हैं तो मैं भी गप्पू ही कहने लगा।
23 मई को सुबह नई दिल्ली से पौने सात बजे चलने वाली शाने पंजाब पकडकर पहले तो अम्बाला पहुंचे। फिर बस से चण्डीगढ और उससे आगे फिर बस बदलकर रात नौ बजे तक धर्मशाला। केवल राम के यहां दाडी में रुका गया। सुबह मैक्लोडगंज के लिये निकल पडे। हां, वादा करने के बाद भी केवलराम अपनी कुछ व्यस्तताओं की वजह से साथ नहीं जा सके।













सार्वजनिक बाथरूम


केवल और जाट


केवल के यहां से दिखतीं धौलाधार


असली यात्रा अब शुरू होती है।

अगला भाग: भागसू नाग और भागसू झरना, मैक्लोडगंज


करेरी झील यात्रा
1. चल पडे करेरी की ओर
2. भागसू नाग और भागसू झरना, मैक्लोडगंज
3. करेरी यात्रा- मैक्लोडगंज से नड्डी और गतडी
4. करेरी यात्रा- गतडी से करेरी गांव
5. करेरी गांव से झील तक
6. करेरी झील के जानलेवा दर्शन
7. करेरी झील की परिक्रमा
8. करेरी झील से वापसी
9. करेरी यात्रा का कुल खर्च- 4 दिन, 1247 रुपये
10. करेरी यात्रा पर गप्पू और पाठकों के विचार

Comments

  1. बाथरुम के फ़ोटो मत लगाया करो, लगाते हो तो वहां पर नहाया करो, आगे की यात्रा का इंतजार है,

    ReplyDelete
  2. केवल भाई के यहाँ आजकल मेहमानों का तांता लगा है...अभी ललित भाई गये और आप पहुँचे...


    चलिए, चलें आगे यात्रा पर.

    ReplyDelete
  3. दृश्य रुपहले, मन मौजी हम,
    राह मिले मित्रों की सरगम।

    ReplyDelete
  4. अगली कडी का इंतज़ार है

    ReplyDelete
  5. मुसाफिर जी,

    इतना कम लिखने से काम नहीं चलेगा....

    ReplyDelete
  6. अबके जब भी धर्मशाला जाउंगा तो केवल राम जी मिलने की कोशिश करूंगा. धर्मशाला मेरे घर से क़रीब दो घंटे की ड्राइव पर है.

    ReplyDelete
  7. करेरी झील...ये नाम पहली बार सुना...कितना कुछ है जिसके बारे में हम नहीं जानते और कितना कम है जिसे जान कर हम अभिमान करते हैं...केवल जी और गप्पू जी से मिल कर हार्दिक प्रसन्नता हुई...केवल जी का घर स्वर्ग जैसा है...कभी जायेंगे उनसे मिलने...
    नीरज

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर चित्र भाई, ओर विवरण भी सुंदर, अब तो लगता हे केवल भाई को एक कमरा ब्लागरो के लिये अलग से रखना पडेगा:) राम राम, अरे नीरज तुम नहाते भी हो या सिर्फ़ बाथरुम की फ़ोटो खींच कर काम चला लेते हो, ागली बार रोहतक आओगे तो पकड कर नहलायेगे:)

    ReplyDelete
  9. http://akelachana.blogspot.com/2011/06/blog-post_01.html

    lo ji padho

    ajit

    ReplyDelete
  10. दिल्ली से धर्म शाला जाना हो तो अम्बाला उतरने की बजाय जालंधर उतर के वहां से धर्मशाला के लिए direct बस लें ...ये route छोटा और फास्ट भी है ....जालंधर से धर्म शाला सिर्फ १४० किलोमीटर है ...
    अगले भाग का इंतज़ार है ...
    अजित

    ReplyDelete
  11. देर से आई हूँ पर हर पोस्ट पड़कर ही आगे चलूंगी ...मुझे केवल बाद मैं मिला वरना मैं भी उसके दर्शन कर आती ...ही ही ही

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही। दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

लद्दाख बाइक यात्रा- 12 (लेह-खारदुंगला)

16 जून 2015 एक बात मैं अक्सर सोचता हूं। हम मैदानों में बाइक के पहियों में हवा लगभग 35 पौंड पर भरते हैं। जब हम लद्दाख जैसी ऊंची जगहों पर पहुंचते हैं तो वातावरण में हवा का दबाव कम होने के कारण पहियों में हवा का दाब बढ जाता है। जैसे कि मान लो लेह में हवा का दाब दिल्ली के मुकाबले आधा है, तो दिल्ली में भरी गई 35 पौंड की हवा लेह में 70 पौंड का प्रभाव पैदा करेगी। यह खतरनाक हो सकता है। बाइकों में अधिकतम 40 पौंड तक ही हवा भरी जाती है, उससे ज्यादा हवा अगर भरी गई तो टायर के फटने का डर हो जाता है। लेकिन ऊंचाईयों पर पहुंचने पर दाब 70 पौंड तक भी पहुंच जाता है, जो निश्चित रूप से अत्यधिक खतरनाक है। ऐसे में अत्यधिक दाब वाली हवा ट्यूब पर, पहिये पर दबाव डालती है और ट्यूब जहां से भी कमजोर होती है, वहीं से पंचर हो जाती है। लद्दाख में दर्रों के आसपास पंचर ज्यादा होते हैं। केवल इसीलिये। इसलिये जरूरी था कि हवा चेक की जाये। यह काम हम कल नहीं करा सके, सोचा कि आज चलते समय करायेंगे। लेकिन आज सुबह नौ बजे हम चल पडे, लेह से बाहर निकल गये लेकिन हवा चेक नहीं कराई। यह खतरनाक तो था लेकिन जो होगा देखा जायेगा।