Skip to main content

पदुम-दारचा ट्रेक- तेंगजे से करग्याक और गोम्बोरंजन

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
16 अगस्त 2014
सुबह साढे आठ बजे सोकर उठा। हालांकि रात जब सोने जा रहा था तो दुकान मालकिन से यही कहकर सोया था कि सुबह छह बजे चल पडूंगा। सुबह छह बजे आंख भी खुली थी लेकिन बाहर बूंदाबांदी हो रही थी। मैं फिर सो गया। अबकी उठा तो साढे आठ बज चुके थे और तेज धूप टेंट पर पडने लगी थी। दुकान भी खुल चुकी थी। सरचू जाने वाले विदेशियों के ग्रुप का साजो-सामान उखड चुका था और खच्चरों पर लादा जा रहा था।
मैं तय कार्यक्रम से काफी पीछे था। सुबह सवेरे चलने का मकसद इतना ही था ताकि कुछ समय व दूरी की पूर्ति कर सकूं। परसों शाम तक हर हाल में दारचा पहुंचना है। दारचा में मुझे विधान व प्रकाश जी मिलेंगे, कल ही इस बारे में सबकुछ तय हो गया था। अगर मैं न पहुंचा तो वे दारचा में मेरी प्रतीक्षा करते रह जायेंगे। लेकिन बुरी आदत है देर तक सोने की, सोता ही रह गया।

चाय पीकर सवा नौ बजे प्रस्थान कर गया। रास्ता समतल ही था इसलिये चलने में काफी तेजी दिखाई। एक घण्टे में ही थाबले गांव पहुंच गया। छोटा सा गांव है यह। रास्ता गांव के अन्दर से जाता है। ऐसा लगता है कि हम घरों के भीतर से होकर चल रहे हों। रास्ते पर ही याक बंधे थे और महिलाएं दूध दुह रही थीं। हमारे यहां मैदान में रिवाज है कि दूध दुहने वाले से टोका-टाकी नहीं करते हैं। कभी कभी ऐसा करने से गायें अजनबी व्यक्ति को देखकर बिदक जाती हैं। याक भी गाय की ही प्रजाति है। फिर वे पुराने संस्कार; मैं चुपचाप आगे बढ गया।
आखिरी घर को पार करके बैठ गया। पिछले एक घण्टे से मैं लगातार चलता आ रहा था, आराम करने की इच्छा हो रही थी। उस घर की एक खिडकी जिस पर कांच लगा हुआ था, मेरी तरफ ही थी। भीतर कम प्रकाश था, इसलिये मुझे भीतर का कुछ भी नहीं दिख रहा था, जबकि भीतर वालों को मैं दिख रहा होऊंगा। तभी तो एक वृद्ध महिला आईं और पूछा- ओ! चाय पीयेगा? मैंने तुरन्त हां कह दी। उन्होंने मुझे घर के भीतर आने का इशारा किया।
...
इस यात्रा के अनुभवों पर आधारित मेरी एक किताब प्रकाशित हुई है - ‘सुनो लद्दाख !’ आपको इस यात्रा का संपूर्ण और रोचक वृत्तांत इस किताब में ही पढ़ने को मिलेगा।
आप अमेजन से इसे खरीद सकते हैं।



तेंगजे से प्रस्थान






‘की’ गांव जाने के लिये पुल

पवित्र गोम्बोरंजन पर्वत के प्रथम दर्शन

की गांव


करग्याक गांव



अब तो गोम्बोरंजन के साये में ही चलना है।


फ्यांग



यही वो फ्यांग था जिसने मुझे पौने घण्टे तक बैठाये रखा।









यह है मेरी आज की शरणस्थली।


गोम्बोरंजन पर्वत की स्थिति। नक्शे को छोटा व बडा भी किया जा सकता है।



अगला भाग: गोम्बोरंजन से शिंगो-ला पार

पदुम दारचा ट्रेक
1. जांस्कर यात्रा- दिल्ली से कारगिल
2. खूबसूरत सूरू घाटी
3. जांस्कर यात्रा- रांगडुम से अनमो
4. पदुम दारचा ट्रेक- अनमो से चा
5. फुकताल गोम्पा की ओर
6. अदभुत फुकताल गोम्पा
7. पदुम दारचा ट्रेक- पुरने से तेंगजे
8. पदुम दारचा ट्रेक- तेंगजे से करग्याक और गोम्बोरंजन
9. गोम्बोरंजन से शिंगो-ला पार
10. शिंगो-ला से दिल्ली वापस
11. जांस्कर यात्रा का कुल खर्च




Comments

  1. adhbhut.ab aaya asli INDIANA JONES type vivran.rahasya or romanch se bharpur.itni khatarnaak yaatra wo bhi akele .kya baat hai.KY gano ki photo samajh nahi aata ki aapki yatra jyadaa shaandaar hai ki likhne ka dhang .itni himmat ,itna dhairya ,itni mansik kshmta ko shat shat naman.
    GHUMMAKARI ZINDABAAD

    ReplyDelete
  2. adhbhut.ab aaya asli INDIANA JONES type vivran.rahasya or romanch se bharpur.itni khatarnaak yaatra wo bhi akele .kya baat hai.KY gano ki photo bahut hi shandaar aayi hai. samajh nahi aata ki aapki yatra jyadaa shaandaar hai ki likhne ka dhang .itni himmat ,itna dhairya ,itni mansik kshmta ko shat shat naman.
    GHUMMAKARI ZINDABAAD

    ReplyDelete
  3. नीरज भाई सम्पूर्ण उत्तरी पहाड़ी राज्यों को चाहिए कि आप को उनके राज्य का टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बना दें | आपने जितना उनके राज्य के बारे में विस्तार पूर्वक लिखा है उतना शायद ही किसी और ने लिखा होगा| बच्चन साहब अगर कुछ विज्ञापन दिखाकर गुजरात के टूरिज्म को बुलंदियों पर पंहुचा सकते हैं तो आपने तो इन राज्यों के एक एक फीट को दिखा डाला है अपने ब्लॉग के माध्यम से .............................................

    ReplyDelete
    Replies
    1. ब्रांड एम्बसेडर काम से नहीं बल्कि ‘फेस वैल्यू’ से बनते हैं। अपनी तो कुछ भी फेस वैल्यू नहीं है।

      Delete
  4. नीरज जी , बहुत सुन्दर यात्रा वृतांत। जितना चाहें मन भरकर घुमक्कडी कर लीजिये, शादी के बाद न कोई कर पाता है न ही समय मिल पाता, अपनी जिम्मेदारियों से। हां. कभी पत्नी को घूमने ले जाना हो तब जा सकते हैं। लेकिन वो भी जिम्मेदारियों के साथ.
    ये मस्ती नहीं आ पाती।

    ReplyDelete
  5. आपकी जिजीविषा को प्रणाम है।

    ReplyDelete
  6. बहुत ही शानदार और रोमांचकारी यात्रा के साथ साथ शानदार फोटो ... गोम्बोरंजन पर्वत के सभी फोटो बहुत अच्छा लगे....

    ReplyDelete
  7. इतना घुमने के लिए तो 100 जन्‍म भी कम पडेगे । अदभुत यात्रा वृतांत है आपको देश का ब्राईट एम्‍बेसडर बना देना चाहिए । पधारो म्‍हारे देश का

    ReplyDelete
  8. उत्कृष्ट वर्णन तथा अद्भुत छायाचित्रकारी .....गोंबोरन्जन पर्वत के चित्र बड़े ही मनोहारी लगे।

    ReplyDelete
  9. bhai bahut achha vratant hai ...jungal me akele is tarah sona .....bahut adbhut ..nice dear...

    ReplyDelete
  10. उफ़ ! ये वीराना ! तुझे डर नहीं लगता क्या नीरज। … पर इतने खूबसूरत पर्वत और पहाड़ दिखाने का शुक्रियां ---तेरे साथ हम भी नदी नाले पार करते है। । सच, बड़ा डर लगता है ,अकेले घर में क्या कोई जानवर नहीं आता होगा ?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही। दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...

लद्दाख साइकिल यात्रा- पहला दिन- दिल्ली से प्रस्थान

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 4 जून 2013 साइकिल उठाने का पक्का निश्चय कर रखा था। सोच लिया था कि लद्दाख जाऊँगा, वो भी श्रीनगर के रास्ते। मनाली के रास्ते वापसी का विचार था। सारी तैयारियाँ श्रीनगर के हिसाब से हो रही थीं। सबकुछ तय था कि कब-कब कहाँ-कहाँ पहुँचना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों व हिमालय पार में साइकिल चलाने का कोई अनुभव नहीं था, तो इस गणना की कोई महत्ता नहीं रह गयी थी। जैसे कि साइकिल यात्रा के पहले ही दिन श्रीनगर से सोनमर्ग जाने की योजना थी। यह दूरी 85 किलोमीटर है और लगातार चढ़ाई है। नहीं कह सकता था कि ऐसा कर सकूँगा, फिर भी योजना बनी। दिल्ली से सीधे श्रीनगर के लिये दोपहर एक बजे बस चलती है। यह अगले दिन दोपहर बाद दो बजे श्रीनगर पहुँच जाती है। इस बस की छत पर रेलिंग नहीं लगी होती, इसलिये साइकिल खोलकर एक बोरे में बांधकर ले जाना तय हुआ। दूसरा विकल्प था जम्मू तक ट्रेन से, उसके बाद बस या जीप। दिल्ली से जम्मू के लिये सुबह मालवा एक्सप्रेस निकलती है। इसका समय नई दिल्ली से साढ़े पाँच बजे है। कभी-कभी लेट भी हो जाती है। बस यात्रा की बजाय ट्रेन यात्रा ज्यादा सुवि...