Skip to main content

लद्दाख यात्रा- लेह आगमन

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें

राम-राम से जुले-जुले तक
लेह उतरने से कुछ मिनट पहले उदघोषणा हुई कि विमान लेह के कुशोक बकुला रिन्पोछे हवाई अड्डे पर उतरने वाला है। कुशोक बकुला रिन्पोछे नाम से ही पता चल रहा है कि हम लद्दाखी जमीन पर आ गये हैं। असल में कुशोक बकुला पिटुक गोनपा के प्रधान लामा थे। लेह के हवाई अड्डे के एक तरफ तो लेह शहर है जबकि दूसरी तरफ पिटुक गोनपा है। पिटुक को अंग्रेजी में स्पिटुक (Spituk) लिखा जाता है, जिससे कुछ लोग इसे स्पिटुक मोनेस्ट्री भी कहते हैं।
जब विमान पौने आठ बजे लेह के रनवे पर लैंड कर चुका और रुकने के लिये दौडता जा रहा था, तब पुनः उदघोषणा हुई कि हम अपने मोबाइल चालू कर सकते हैं। हालांकि मुझे कोई जल्दी नहीं थी, इसलिये चालू नहीं किया। सवा घण्टे पहले हम 200 मीटर की ऊंचाई पर थे, अब 3200 मीटर की महा-ऊंचाई पर, इसलिये शरीर पर कुछ असर तो होना ही था। असर होना तभी शुरू हो गया जब विमान का दरवाजा खोला गया। अभी तक हम दिल्ली वाले वायुदाब पर ही थे, क्योंकि वायुयान एयरटाइट था। अब जब अचानक दरवाजा खोला गया तो दिल्ली की भारी हवा निकल गई और लेह की हल्की हवा अन्दर भर गई। सीट से उठकर दरवाजे की ओर जाते समय यह अन्तर साफ महसूस हो रहा था।
घोषणा हुई कि बाहर तापमान माइनस दस डिग्री है। मैंने दिल्ली के हिसाब से कपडे पहन रखे थे लेकिन जब बाहर निकला तो अहसास हो गया कि यही कपडे लेह में भी पर्याप्त होंगे। अगले दिन चिलिंग पहुंचने तक मैंने यहीं कपडे पहने रखे.जबकि तापमान माइनस पन्द्रह से भी कम पहुंच गया था। लद्दाख की जमीन पर पैर रखने के आधे घण्टे के अन्दर मैंने जान लिया कि मेरे पास माइनस पच्चीस डिग्री तक के लिये पर्याप्त कपडे हैं। जितने कपडे मैंने पहन रखे हैं, बैग में उससे भी ज्यादा कपडे हैं।
बाहर निकलकर विकास को फोन किया। विकास सीआरपीएफ में है और इस समय ड्यूटी जेल में है, बुआ का लडका है, भाई है। लेह के मुख्य चौक से चार पांच किलोमीटर दूर श्रीनगर रोड पर हवाई अड्डा है, जबकि मनाली रोड पर सात किलोमीटर दूर जेल है। टैक्सी वाले ने डेढ सौ रुपये मांगे। मैंने विकास से कहा कि दस किलोमीटर के लिये मैं डेढ सौ रुपये नहीं दूंगा। उसने कहा कि एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सडक पार कर ले, दस दस रुपये वाली टैक्सियां चलती हैं, वहां से मुख्य चौक पर दोबारा टैक्सी बदलकर फिर से दस रुपये वाली में बैठकर जेल पर आ जा।
सीआरपीएफ की एक टुकडी हवाई अड्डे पर भी है। बाद में विकास की सलाह के अनुसार खाना बांटने वाली सीआरपीएफ की गाडी से मैं जेल में पहुंच गया।
जिन्दगी में पहली बार लद्दाख आया और आते ही जेल में।
...
इस यात्रा के अनुभवों पर आधारित मेरी एक किताब प्रकाशित हुई है - ‘सुनो लद्दाख !’ आपको इस यात्रा का संपूर्ण और रोचक वृत्तांत इस किताब में ही पढ़ने को मिलेगा।
आप अमेजन से इसे खरीद सकते हैं।


लद्दाख यात्रा श्रंखला
1. पहली हवाई यात्रा- दिल्ली से लेह
2. लद्दाख यात्रा- लेह आगमन
3. लद्दाख यात्रा- सिन्धु दर्शन व चिलिंग को प्रस्थान
4. जांस्कर घाटी में बर्फबारी
5. चादर ट्रेक- गुफा में एक रात
6. चिलिंग से वापसी और लेह भ्रमण
7. लेह पैलेस और शान्ति स्तूप
8. खारदुंगला का परमिट और शे गोनपा
9. लेह में परेड और युद्ध संग्रहालय
10. पिटुक गोनपा (स्पिटुक गोनपा)
11. लेह से दिल्ली हवाई यात्रा

Comments

  1. नीरज भाई, आशा है की आप अपने वादे पे कायम रहेंगे ! नहीं नहाने के वादे पे ! देखते है आगे क्या होता है!

    ReplyDelete
  2. हवा के दबाब के अंतर वाली बात अच्छे से समझाई! आगे की पोस्ट का इंतजार है अब!

    ReplyDelete
  3. अरे यू कै, दवाब में आके मुँह धो लिया, हम तो यही जानते थे कि नीरज मानसिक रुप से (पहाड़ों पर शारीरिक कमजोरी, ऊँचाई के कारण दिखायी देती है।) बहुत मजबूत है, अपनी बात मनवाता है यू यहाँ मुँह धो लिया, धत्त तेरी की,

    ReplyDelete
  4. नीरज जी! कुछ लद्दाख के फोटो में दर्शन करवा दो, बड़ी महान कृपा होगी।

    ReplyDelete
  5. तन्नै पहले ही कह दिया था के वायु दाब संभाल के रखियो……… आखिर ढक्कन उड़ा ही दिया न। :)

    ReplyDelete
  6. थोडा और पढने को मिलता तो और ज्यादा मज़ा आता ,खैर काफी मज़ा चखने को मिल गया अब आगे का इंतजार है ....

    ReplyDelete
  7. थोडा और पढने को मिलता तो और ज्यादा मज़ा आता ,खैर काफी मज़ा चखने को मिल गया अब आगे का इंतजार है ....

    ReplyDelete
  8. रक्तदाब बाहर के वायुदाब के कारण परिवर्तित नहीं होता।
    आप की यह पोस्ट नए लोगों को साधारण वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए भी उपयोगी है।

    ReplyDelete
  9. आप ने तो साक्षात् दर्शन करा दिये लेह के । जाना कब होगा पता नहीं, पर इतना पता चल गया कि ये आसां न होगा । साधुवाद !

    ReplyDelete
  10. आप ने तो साक्षात् दर्शन करा दिये लेह के । जाना कब होगा पता नहीं, पर इतना पता चल गया कि ये आसां न होगा । साधुवाद !

    ReplyDelete
  11. वहाँ के कम दबाव में अन्दर से हल्का लग रहा होगा...प्रकृति के साथ..

    ReplyDelete
  12. पहली बार लद्दाख आये और आते ही जेल में :-)

    पानी सिर पर नहीं डालना है ना डालो बाक़ी शरीर पर तो डाला जा सकता है!

    बढ़िया वृतांत

    ReplyDelete
  13. बहुत बढिया. . . . वाकई. . . . बडा मजा आ रहा है। ठण्ड की बात आपने चौकांनेवाली कही। लेकिन बढिया। और वायुदाब के बारे में आप बिलकुल सही कह रहे है। लेह में 3505 मीटर ऊँचाई पर वायूदाब सामान्य दबाव की तुलना में मात्र 62% रह जाता है। मुझे आपसे बडी, बहुत बडी जलन हो रही है . . . .

    ReplyDelete
  14. बहुत बढ़िया जा रहे हो ..इस बार भी फोटू न लगाने से मजा आधा हो गया नीरज .....

    ReplyDelete
  15. भाई जेल का नाम सुन के ही डर गये थे पर पूरी पोस्ट पढके आनंद आगया, डटा रह मजबूती से.

    रामराम.

    ReplyDelete
  16. नीरज जी....
    बढ़िया रही यात्रा....एक बात तो वायू दाव और तापमान का काफी प्रभाव पड़ता हैं...और हमारे जवान इसी तापमान में मुस्तैदी से तैनात रहते हैं....|आपके भाई में बड़ा हि गलत काम किया आपके साथ...जबरदस्ती मुँह धुलवा ही दिया....

    ReplyDelete
  17. नीरज भाई, ऊंचाई पर वायु दाब घटने से शरीर का रक्त दाब बढ़ जाता है, वैसे द्विवेदी जी भी सही कह रहे हैं कि शरीर पर फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब आप धीरे धीरे ऊंचाई की ओर बढ़ते हैं, तभी शरीर खुद को अनुकूलित कर पाता है, हवाई जहाज से जाने पर तो दिक्कत होती ही है। ब्लड प्रेशर बढ्ने के कारण ही कुछ लोगों को नाक से नकसीर आने लगती है, क्योंकि नाक के अंदर की नसें बहुत पतली और नाजुक होने के कारण अधिक रक्त दाब में फट जाती हैं। वैसे ये ड्राइनेस्स के कारण भी होता है, आर्द्रता कम होने से भी। माउंटेन सिकनेस और हाई आल्टीट्यूड प्रॉबलम भी इसी वजह से होती है। जब हम अमरनाथ गए थे तो वहाँ पहुँचते ही हमारे सामने एक आदमी एक डैम से मर गया ! गुफा तक जाते जाते मेरी भी हालत खराब हो गयी थी, मैंने तो सब साथियों को बता दिया था। लद्दाख यात्रा मे भी कुछ साथियों कि तबीयत खराब हो गयी थी। अभी लेटेस्ट खतलिंग यात्रा मे भी मासर ताल से कुछ नीचे हम 3 मे से 2 बोल गए थे !!
    इस स्वप्निल यात्रा के लिए बधाई ! मेरा भी ख्वाब है सर्दी मे लद्दाख जाने का !! ख्वाब तो कई हैं ! देखने मे क्या जाता है !! कालिंदी ट्रेक भी एक ख्वाब है !! कभी साथ तो ले चलो नीरज भाई कहीं !!!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।

जोशीमठ यात्रा- कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2012 की सुबह मैं और विधान रुद्रप्रयाग में थे। यहां से बस पकडी और घण्टे भर में कर्णप्रयाग जा पहुंचे। आज रुद्रप्रयाग से आगे अलकनन्दा घाटी में मैं पहली बार आया था। नहीं तो मंदाकिनी घाटी में दो बार जा चुका था- एक बार मदमहेश्वर और दूसरी बार केदारनाथ और तुंगनाथ । रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग जाते समय रास्ते में गौचर पडता है जहां हवाई पट्टी भी है। मेरे ध्यान कुछ कुछ ऐसा है कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने गौचर में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की नींव रखी है। कर्णप्रयाग में अलकनन्दा में पिण्डर नदी आकर मिल जाती है। पिण्डर नदी पिण्डारी ग्लेशियर से निकलती है। मैं पिछले साल अक्टूबर में पिण्डारी ग्लेशियर गया था। तो इस प्रकार पिण्डर नदी पहली ऐसी नदी बन गई जिसका आदि और अन्त मैंने देखा है। आदि और अन्त यानी उद्गम और समागम। यह पिण्डारी ग्लेशियर से यहां कर्णप्रयाग तक आने में सौ किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करती है।