Skip to main content

तैयार है यमुनोत्री आपके लिए

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
अब जबकि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, शुरूआत यमुनोत्री से की जाती है। ज्यादातर लोग टूर ऑपरेटर से ही बुकिंग कराते हैं। टूर ऑपरेटर भारी भरकम राशि लेते हैं। मुझ जैसों के लिये यह राशि देना बस से बाहर की बात है।
खैर, यात्रा हरिद्वार-ऋषिकेश से शुरू होती है। नरेन्द्रनगर, चम्बा, टिहरी होते हुए पहुंचते हैं धरासू बैण्ड। धरासू से एक रास्ता बडकोट जाता है दूसरा उत्तरकाशी या यूं कहिये कि एक रास्ता यमुनोत्री जाता है दूसरा गंगोत्री। धरासू से यमुनोत्री जाने वाला रास्ता ऊबड-खाबड है। इस पर काम भी चल रहा है। जैसे-तैसे जानकीचट्टी पहुंचते हैं। जानकीचट्टी यमुनोत्री का बेस-कैम्प है। यहां से यमुनोत्री के लिये पैदल चढाई शुरू होती है। यहां से यमुनोत्री की दूरी पांच किलोमीटर है। रास्ता ठीक-ठाक है। अब चित्र देखिये:



जानकीचट्टी। अब यहां बहार आ गयी होगी पर्यटकों की

यमुनोत्री मार्ग से पीछे मुडकर देखते हैं तो जानकीचट्टी ऐसी दिखती है।

यहां के पहाड बडे ही दुर्गम हैं, तभी तो ऐसे रास्ते बने हैं चट्टानों के नीचे से।

यहां कोई बाबा धूनी रमाये रहते होंगे। मैं यात्रा शुरू होने से एक महीने पहले गया था। अब जबकि यात्रा शुरू हो चुकी है, बाबा ने धूनी फिर से रमा ली होगी।

अब इन रास्तों पर श्रद्धालु, पर्यटक, पोनी और डोली चल रहे होंगे।


पांच किलोमीटर के दुर्गम रास्ते पर अकेला मुसाफिर था मैं उस दिन।



नीचे यमुना बह रही है, और कुछ ऊपर रास्ता है।

पूरे रास्ते भर ये नजारे तो आम हैं।


पैदल यात्री पहाड की ओर चलें। ऊंचाई 3108 मीटर।


आराम करने के लिये पूरे रास्ते में शेड और बेंच हैं।


इस जगह को अट्ठारह कैंची कहते हैं। यहां सीढीदार रास्ता हैं कैंची की शक्ल में। इसे पार करने में पसीने छूट जाते हैं।



यमुना मन्दिर दूर से ही दिख जाता है। अगल-बगल तो होटल और धर्मशालायें हैं।





यमुनोत्री यात्रा श्रंखला
1. यमुनोत्री यात्रा
2. देहरादून से हनुमानचट्टी
3. हनुमानचट्टी से जानकीचट्टी
4. जानकीचट्टी से यमुनोत्री
5. कभी ग्लेशियर देखा है? आज देखिये
6. यमुनोत्री में ट्रैकिंग
7. तैयार है यमुनोत्री आपके लिये
8. सहस्त्रधारा- द्रोणाचार्य की गुफा

Comments

  1. इस जीवन में तो न तैयार हो पायेंगे साथ चलने को...दिखाओ तो आज जैसे देख जरुर लेंगे तस्वीरों में और हैं हैं करने में भी पीछे न रहेंगे.

    बहुत आनन्द आ गया तस्वीरें देख कर.

    ReplyDelete
  2. वाह जी बल्ले बल्ले. दिल्ली की गर्मी में यूं लगा कि आइसक्रीम मिल गई हो 5 रूपये वाली आरेंज..

    ReplyDelete
  3. खाली चित्रों में कल्पना उतारने के लिये छोड़ दिया हम सबको ।

    ReplyDelete
  4. तस्वीरे बहुत अच्छी है और जानकारी भी . पढने के बाद जाने की दिल कर रहा है

    ReplyDelete
  5. नीरज जी आप तो वो चरण पादुकाएं हम तक भिजवा दो जिनको पहन कर आप ऐसी दुर्गम लेकिन नयनाभिराम यात्रा करते हैं...मुझे लगता है ये कमाल आप का नहीं आपकी चरण पादुकाओं का है...कोरियर से भिजवा देना...आपकी इस उदारता से हम जैसों का भी भला हो जायेगा...ऐसे शानदार चित्र गर्मी में देख कर मन मचल उठा है...
    नीरज

    ReplyDelete
  6. कुछ तस्वीरे बहुत सुन्दर तो कुछ बहुत खतरनाक भी हैं.

    यही जिंदगी का रोमांच है

    ReplyDelete
  7. हिम्मत तो है आज भी साथ चलने की, लेकिन समय नही, मै ओर मेरे बेटे ऎसी ही चढाई चढे थे दो साल पहले इटली मै, हमे चढते समय समय कम लगा, लेकिन उतरते समय खडी चढाई से उतराना मुश्किल होता है, सो समय ज्यादा लगा, अति सुंदर चित्र ओर सुंदर विवरण.
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  8. बहुत खूबसूरत पोस्ट!!
    फोटो तो एक से बढ़कर एक. आपकी घुमक्कड़ी ऐसी ही चलती रहे, यही कामना है.

    ReplyDelete
  9. खूबसूरती को बहुत सुन्दर कैद किया है

    ReplyDelete
  10. बहुत शानदार चित्रों सहित विवरण दिया यात्रा का. आभार.

    रामराम.

    ReplyDelete
  11. बहुत खूबसूरत फोटोग्राफी ....

    ReplyDelete
  12. bhai waah !

    ise kahte hain ghumakkadi..........

    jiyo pyare..........

    maza a gaya aapka blog dekh kar, aapki rel yatraon ka vivran dekh kar aur abhinav abhinav foto dekh kar...

    waah !

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।

जाटराम की पहली पुस्तक: लद्दाख में पैदल यात्राएं

पुस्तक प्रकाशन की योजना तो काफी पहले से बनती आ रही थी लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ ही जाती थी। सबसे बडी समस्या आती थी पैसों की। मैंने कई लेखकों से सुना था कि पुस्तक प्रकाशन में लगभग 25000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं और अगर कोई नया-नवेला है यानी पहली पुस्तक प्रकाशित करा रहा है तो प्रकाशक उसे कुछ भी रॉयल्टी नहीं देते। मैंने कईयों से पूछा कि अगर ऐसा है तो आपने क्यों छपवाई? तो उत्तर मिलता कि केवल इस तसल्ली के लिये कि हमारी भी एक पुस्तक है। फिर दिसम्बर 2015 में इस बारे में नई चीज पता चली- सेल्फ पब्लिकेशन। इसके बारे में और खोजबीन की तो पता चला कि यहां पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। इसमें पुस्तक प्रकाशन का सारा नियन्त्रण लेखक का होता है। कई कम्पनियों के बारे में पता चला। सभी के अलग-अलग रेट थे। सबसे सस्ते रेट थे एजूक्रियेशन के- 10000 रुपये। दो चैप्टर सैम्पल भेज दिये और अगले ही दिन उन्होंने एप्रूव कर दिया कि आप अच्छा लिखते हो, अब पूरी पुस्तक भेजो। मैंने इनका सबसे सस्ता प्लान लिया था। इसमें एडिटिंग शामिल नहीं थी।

डोडीताल यात्रा- उत्तरकाशी से अगोडा

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 31 मार्च 2015 दोपहर बाद दो बजे हम उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर आगे गंगोरी में थे। यहां असी गंगा पर पुल बना हुआ है। यहीं से डोडीताल का रास्ता अलग हो जाता है। दस किलोमीटर आगे संगमचट्टी तक तो सडक बनी है, उसके बाद 23 किलोमीटर पैदल चलना पडता है, तब हम डोडीताल पहुंच सकते हैं। गंगोरी में एक जीप वाले से संगमचट्टी के रास्ते की बाबत पूछा तो उसने बताया कि यह रास्ता बहुत खराब है। बाइक जानी भी मुश्किल है, आप बाइक यहीं खडी कर दो और संगमचट्टी के लिये टैक्सी कर लो। हम अभी थोडी ही देर पहले धरासू बैंड से उत्तरकाशी आये थे। वहां भी कई जगह बडी खराब सडक थी। हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और कहा- उससे भी ज्यादा खराब सडक मिलेगी क्या? और बाइक पर ही चल पडे।