Skip to main content

भोजपुर, मध्य प्रदेश

   अगस्त 2009 में मैं पहली बार मध्य प्रदेश घूमने गया था। सबसे पहले पहुंचा था भीमबेटका। उसी दिन इरादा बना भोजपुर जाने का। भीमबेटका के पास ही है। लेकिन कोई सार्वजनिक वाहन उपलब्ध न होने के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पडा। तब से कसक थी कि भोजपुर जाना है। आज जब बाइक साथ थी और हम उसी सडक पर थे जिससे थोडा सा हटकर भोजपुर है, तो हमारा भोजपुर जाना निश्चित था। भोपाल से थोडा सा आगे भैरोंपुर है। भैरोंपुर से अगर सीधे हाईवे से जायें तो औबेदुल्लागंज 22 किलोमीटर है। लेकिन अगर भोजपुर होते हुए जायें तो यही दूरी 30 किलोमीटर हो जाती है। यह कोई ज्यादा बडा फर्क नहीं है।
   सावन का महीना होने के कारण भोजपुर में थोडी चहल-पहल थी अन्यथा बाकी समय यहां सन्नाटा पसरा रहता होगा। बेतवा के किनारे है भोजपुर। राजा भोज के कारण यह नाम पडा। उन्होंने यहां बेतवा पर बांध बनवाये थे और इस शिव मन्दिर का निर्माण करवाया था। किन्हीं कारणों से निर्माण अधूरा रह गया। पूरा हो जाता तो यह बडा ही भव्य मन्दिर होता। इसकी भव्यता का अन्दाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक बडे ऊंचे चबूतरे पर मन्दिर बना है और मन्दिर में जो शिवलिंग है वो 5.5 मीटर ऊंचा व 2.3 मीटर परिधि का है। बिल्कुल विशालकाय शिवलिंग।
   यहां व्यावसायिकता हावी नहीं हुई है। एक इसी महीने में यहां थोडी चहल-पहल रहती है, अन्यथा यहां कौन आता होगा? पता नहीं इसका कोई नियमित पुजारी भी है या नहीं। हालांकि आज कोई पुजारी जैसा कुछ बैठा अवश्य था। उसका काम बस तिलक वगैरा लगा देने का था। सभी जमकर फोटो खींच रहे थे। शिवलिंग की परिक्रमा कर रहे थे। जब आप गर्भगृह में प्रवेश कर जाते हैं और शिवलिंग की परिक्रमा करते हैं तो एक तरफ विशालकाय शिवलिंग और दूसरी तरफ उससे भी विशालकाय दीवारों व खम्भों के बीच में आप स्वयं को नन्हा सा पाते हैं। बडा अच्छा अनुभव होता है यह। बाकी जगह तो नन्हा सा शिवलिंग होता है और हमें झुककर नमस्कार करना होता है। यहां सिर उठाकर नमस्कार करते हैं।
   इसके पीछे एक जैन मन्दिर भी है। यह भी अधूरा है और मन्दिर में भगवान शान्तिनाथ की एक विशालकाय प्रतिमा है। उनके अगल-बगल में भगवान पार्श्वनाथ और सुपार्श्वनाथ की प्रतिमाएं हैं। यहां तीनों भगवान ताले में बन्द हैं। हमें बाहर से ही दर्शन करने पडे। जैन मन्दिर तक सडक बनी है और बहुत बडी पार्किंग भी है। यहां जैन धर्मशाला भी है।
   वैसे तो आसपास भी बहुत कुछ देखने लायक स्थान हैं जैसे पार्वती गुफा, भोज महल के खण्डहर और बेतवा नदी। ऊंची-नीची जमीन है और मानसून में यहां कुदरती रौनक अलग ही कुछ होती है। हमें यहां दो घण्टे और लगते लेकिन आज ही पचमढी भी जाना था, इसलिये भोजपुर भ्रमण अधूरा छोडना पडा। यहां से औबेदुल्लागंज की तरफ 7 किलोमीटर चलने पर आशापुरी है। वहां भी कुछ प्राचीन मन्दिर वगैरह है। हम आशापुरी से होकर ही औबेदुल्लागंज गये थे लेकिन यहां रुके नहीं। और फिर भीमबेटका तो है ही। कुल मिलाकर यहां घूमने में पूरा दिन लग जायेगा।
   आपकी जानकारी के लिये बता दूं कि एक बिहार में एक भोजपुर जिला भी है और उसका मुख्यालय आरा में है।


भोजपुर शिव मन्दिर


विशालकाय शिवलिंग









जैन मन्दिर के पास पुराने बेकार इंसुलेटरों को सजावट के काम में लाया गया है।

बीच में शान्तिनाथ और अगल-बगल में पार्श्वनाथ-सुपार्श्वनाथ।





अगला भाग: पचमढी: पाण्डव गुफा, रजत प्रपात और अप्सरा विहार


1. भिण्ड-ग्वालियर-गुना पैसेंजर ट्रेन यात्रा
2. महेश्वर यात्रा
3. शीतला माता जलप्रपात, जानापाव पहाडी और पातालपानी
4. इन्दौर से पचमढी बाइक यात्रा और रोड स्टेटस
5. भोजपुर, मध्य प्रदेश
6. पचमढी: पाण्डव गुफा, रजत प्रपात और अप्सरा विहार
7. पचमढी: राजेन्द्रगिरी, धूपगढ और महादेव
8. पचमढी: चौरागढ यात्रा
9. पचमढ़ी से पातालकोट
10. पातालकोट भ्रमण और राजाखोह की खोज
11. पातालकोट से इंदौर वाया बैतूल




Comments

  1. वाह! सुंदर फोटो! हर बार एक एक नयी जगह आप हमें दिखाते हैं| धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद निरंजन जी...

      Delete
  2. वाकई इतना बड़ा शिवलिंग आजतक नही देखा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल भाई... साढे पांच मीटर बहुत होता है।

      Delete
  3. क्या ये दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग है ? नीरज जी, बेस से शिवलिंग के टॉप की उँचाई कितनी होगी ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. नहीं मुकेश जी, यह दुनिया का सबसे बडा शिवलिंग नहीं है। इसकी बेस से ऊंचाई तो नहीं पता लेकिन शिवलिंग ही साढे पांच मीटर ऊंचा है।

      Delete
  4. सावन का महीना होने के कारण भोजपुर में थोडी चहल-पहल थी अन्यथा बाकी समय यहां सन्नाटा पसरा रहता होगा .... ....
    नहीं ऐसी बात तो नहीं है.... सावन सोमवार को इतनी भीड़ रहती है कि पंक्ति में लगने की बाद करीब ३-४ घंटे लग जाते हैं. मुझे तो छुट्टी में भोजपुर जाना बहुत अच्छा लगता है. हमारे लिए यहाँ एक तरह के सबके अच्छी पिकनिक हो जाती है. भोपाल से २८ किलोमीटर है इसलिए ३-४ माह में भोजपुर आकर प्रकृति की गोद में तरोताजा होना मन को सुकून पहुँचाता है। .
    आपने हमारे भोपाल और भोजपुर की यात्रा की और आपको अच्छा लगा जानकार ख़ुशी हुयी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत बहुत धन्यवाद कविता जी...

      Delete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  6. कभी सोचा नही कि भोपाल के आसपास भी इतनी खूबसूरत जगह मौजूद है देखने के लिए ! कई बार भोपाल आना जाना हुआ है लेकिन भारत भवन से आगे का जहां अछूता ही रह गया ! इस बार पक्का ! धन्यवाद नीरज , गुफाओं में से नयी नयी जगह निकालने के लिए !!

    ReplyDelete
  7. निर्ज भाई एक और बात भी बतानी है भोजपुर मंदिर की लोकेशन को अगर गूगल से देखें तो ओम वैली साफ साफ दिखती है मतलब ये की भोजपुर मंदिर ओम के आकार की वैली के मध्य में बनाया गया है....

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 12

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 18 अगस्त 2013, रविवार 1. पिछले दो तीन दिनों से अमित का परिवार आया हुआ है। साथ में दो सालियां भी हैं। जमकर मन लग रहा था कि आज उनके जाने का फरमान आ गया। हर एक से पूछा कि अगली बार कब आओगी, किसी ने ढंग का उत्तर नहीं दिया। साढे दस वाली ट्रेन से वे चले गये। 2. अमन साहब का फोन आया कि वे दिल्ली आ चुके हैं और कल हमारे यहां आयेंगे। अमन बोकारो के रहने वाले हैं और हमारी फोन पर हर दूसरे तीसरे दिन हालचाल पूछने के बहाने बातचीत होती रहती है। आज मेरी नाइट ड्यूटी है, तो कल पूरे दिन खाली रहूंगा। कह दिया कि पूरे दिन किसी भी समय आ धमको।

भीमबैठका- मानव का आरंभिक विकास स्थल

आज एक ऐसी जगह पर चलते हैं जो बिलकुल गुमनाम सी है और अनजान सी भी लेकिन यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है- एक दो साल से नहीं बल्कि बारह सालों से। इस जगह का नाम है- भीमबैठका (BHIMBETKA), भीमबेटका, भीमबैठिका। कहते हैं कि वनवास के समय भीम यहाँ पर बैठते थे इसलिए यह नाम पड़ गया। ये तो सिर्फ किंवदंती है क्योंकि भीम ने अपने बैठने का कोई निशान नहीं छोडा। ... निशान छोडे हैं हमारे उन आदिमानव पूर्वजों ने जो लाखों साल पहले यहाँ स्थित गुफाओं में गुजर-बसर करते थे। जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे। उन्ही दिनों उन्होंने चित्रकारी भी शुरू कर दी। यहाँ स्थित सैंकडों गुफाओं में अनगिनत चित्र बना रखे हैं। इन चित्रों में शिकार, नाच-गाना, घोडे व हाथी की सवारी, लड़ते हुए जानवर, श्रृंगार, मुखौटे और घरेलु जीवन का बड़ा ही शानदार चित्रण किया गया है।

मेरा नौकरीपेशा जीवन-1

कुछ समय के लिये घुमक्कडी से फुरसत मिली तो आज याद कर रहा हूं अपने नौकरीपेशा जीवन के बारे में। कितना उतार-चढाव भरा रहा वो समय! बल्कि उतार ही ज्यादा कहना चाहिये। जून 2007 में मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद मैं इंजीनियर कहलाने का अधिकारी हो गया- जूनियर इंजीनियर। मई में जब प्रैक्टिकल हो रहे थे, तभी से कई कम्पनियां ताजे ताजे इंजिनियरों को लेने कॉलेज आने लगी। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित श्रीराम पिस्टन की शर्त होती है कि इंजिनियर ने इण्टर भी कर रखी हो। इस मामले में मैं दसवीं पास होने की वजह से उसका इंटरव्यू नहीं दे पाया था। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि वे सबसे पहले आये और टॉपर्स को छांट-छांटकर ले गये। अब मुझे टॉपर्स से कम्पटीशन नहीं करना था। फिर आई दो और कम्पनियां- नोयडा से डेकी इलेक्ट्रोनिक्स और कानपुर से लोहिया स्टारलिंगर लिमिटेड। कानपुर वाले बल्कि आये नहीं, उन्होंने कॉलेज में न्योता भेज दिया कि दस लडके इधर भेज दो, हम नापतौल करेंगे और एक को ही रखेंगे। दस लडकों में मेरा भी नाम था। मेरठ से कानपुर जाने के लिये सभी के साथ साथ मैंने भी संगम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन करा लिया।