Skip to main content

शिंगो-ला से दिल्ली वापस

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
अगले दिन यानी 18 अगस्त को सुबह आठ बजे सोकर उठा। चाय पी, कुछ बिस्कुट खाये और जैम के साथ लद्दाखी रोटी भी। हालांकि अब मैं हिमाचल में था, लाहौल में था लेकिन यह लद्दाख से ज्यादा भिन्न नहीं है। साढे आठ बजे यहां से चल पडा।
आज मुझे अपने बाकी दोनों साथियों से मिलना है। पुरने में जब हम अलग हुए थे, तब यही तय हुआ था कि हम चार दिन बाद दारचा में मिलेंगे। सुबह वे लेह से चले होंगे, मैं यहां से चलूंगा। देखते हैं कौन पहले दारचा पहुंचता है?
लामाजी द्वारा बनवाई जा रही सडक लगभग शिंगो-ला तक पहुंच चुकी है। वह सडक यहां से बस कुछ ही ऊपर थी। नीचे पगडण्डी थी। मुझे अभी भी इतनी थकान थी कि मैं करीब सौ मीटर ऊपर सडक पर नहीं जाना चाहता था। लेकिन इसका भी अपना नुकसान था। ऊपर सडक बनी तो मलबा नीचे तक आ गया था। उससे पगडण्डी भी प्रभावित हुई थी, इसलिये चलने में समस्या आ रही थी। एक बार हिम्मत करके ऊपर सडक तक पहुंच गया और बाकी पैदल यात्रा मजे में कटी।

इसे सडक तो कतई नहीं कह सकते। जेसीबी मशीन से पत्थर हटा दिये थे लेकिन इससे वो चिकनापन नहीं आया था कि इस पर आसानी से गाडियां चलाई जा सकें। वो काम बाद में होता रहेगा लेकिन यह इतना तो बन ही गया था कि इस पर मोटरसाइकिलें व सूमो वगैरा चल सकें। जांस्करी तो अपने यहां सडक बन जाने की भयंकर प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि पदुम की तरफ से और इधर दारचा की तरफ से सीमा सडक संगठन अपना काम कर रहा है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। जांस्करियों का कहना है कि पिछले चार साल से ये लोग एक ही जगह पर काम कर रहे हैं, आगे नहीं बढ रहे। हालांकि बीआरओ के पास पैसे की कोई तंगी नहीं है, संसाधनों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी ये सडक को आगे नहीं बढा रहे। इसका कारण यह भी हो सकता है कि यह रक्षा सडक नहीं है।
जब अति हो गई तो एक लामा ने यह काम संभाला। पूरे जांस्कर व लाहौल में लामाजी श्रद्धा के पात्र बने हुए हैं। उनका नाम छुल्तिम छोसजोर है। रास्ते में वे मिले भी, फोटो के लिये कहने पर फोटो भी खिंचवाया। वे चाहते हैं कि नीचे मैदान में इस काम की जानकारी पहुंचे और कुछ सहायता भी मिल जाये तो अच्छा। हालांकि सीमा सडक संगठन भी उनकी खूब मदद कर रहा है। आखिर वे बीआरओ का ही काम आसान कर रहे हैं। उनकी बनाई सडक पर पीछे-पीछे बीआरओ भी फिनिशिंग करता हुआ आगे बढ रहा है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अक्टूबर में बर्फ पडने से पहले इस सडक को शिंगो-ला पार कराके करग्याक तक पहुंचा देने का है, जबकि बीआरओ का लक्ष्य चुमिक नाकपो तक फिनिशिंग कर देने का है। गौरतलब है कि करग्याक और उससे भी आगे तेंगजे तक चौडी घाटी है जहां सडक बनानी अपेक्षाकृत आसान है। तेंगजे से पुरने तक खडे पहाड हैं जहां लामाजी की जेसीबी काम नहीं आने वाली। क्या पता इसी सीजन में बीआरओ की पदुम वाली सडक पुरने तक आ जाये? तीन-चार किलोमीटर पहले ‘चा’ तक तो पहुंच गई है।
...
इस यात्रा के अनुभवों पर आधारित मेरी एक किताब प्रकाशित हुई है - ‘सुनो लद्दाख !’ आपको इस यात्रा का संपूर्ण और रोचक वृत्तांत इस किताब में ही पढ़ने को मिलेगा।
आप अमेजन से इसे खरीद सकते हैं।





रात यहीं पर रुका था।


गौर कीजिये। यह लामाजी की जेसीबी द्वारा बनाई गई सडक है। जब पहली बार सडक बनाने के लिये पत्थर हटाये जाते हैं तो ऐसी ही दिखती है। बाद में फिनिशिंग होती रहती है।


पीछे-पीछे बीआरओ इसकी फिनिशिंग करता आ रहा है।

यही हैं वे लामा- छुल्तिम छोसजोर।






जांस्कर सुमडो

जांस्कर सुमडो



अगला भाग: जांस्कर यात्रा का कुल खर्च

पदुम दारचा ट्रेक
1. जांस्कर यात्रा- दिल्ली से कारगिल
2. खूबसूरत सूरू घाटी
3. जांस्कर यात्रा- रांगडुम से अनमो
4. पदुम दारचा ट्रेक- अनमो से चा
5. फुकताल गोम्पा की ओर
6. अदभुत फुकताल गोम्पा
7. पदुम दारचा ट्रेक- पुरने से तेंगजे
8. पदुम दारचा ट्रेक- तेंगजे से करग्याक और गोम्बोरंजन
9. गोम्बोरंजन से शिंगो-ला पार
10. शिंगो-ला से दिल्ली वापस
11. जांस्कर यात्रा का कुल खर्च




Comments

  1. अद्भुत लेख..... अद्भुत चित्र ....

    इन जगहों के बारे में हमने पहले कभी नहीं सुना.....आपके साथ यात्रा का आनंद उठा लिया....

    ReplyDelete
  2. chalo der aaye durusat aaye maja aa gya dost

    ReplyDelete
    Replies
    1. देर नहीं आये... बिल्कुल समय पर आये। धन्यवाद आपका।

      Delete
  3. jat ji .. total kharch batiya .. plzz

    ReplyDelete
  4. नीरज भाई बहुत ही शानदार यात्रा वृतांत व फोटो,लामा जी का काम भी सहारनीय है..

    ReplyDelete
  5. acha trip tha, Baspa valley kab jaoge

    ReplyDelete
  6. Good description, nice photos. Thanks for share with us.

    ReplyDelete
  7. Thankyou sir , sher with us , nice photo kachch yatra ka intajar rahega .
    umesh joshi

    ReplyDelete
  8. बहुत बढ़िया नीरज भाई

    ReplyDelete
  9. एवेरेस्ट को छूने का समय आ गया है नीरज जी

    ReplyDelete
    Replies
    1. एवरेस्ट की कोई इच्छा नहीं है।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

जोशीमठ यात्रा- कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2012 की सुबह मैं और विधान रुद्रप्रयाग में थे। यहां से बस पकडी और घण्टे भर में कर्णप्रयाग जा पहुंचे। आज रुद्रप्रयाग से आगे अलकनन्दा घाटी में मैं पहली बार आया था। नहीं तो मंदाकिनी घाटी में दो बार जा चुका था- एक बार मदमहेश्वर और दूसरी बार केदारनाथ और तुंगनाथ । रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग जाते समय रास्ते में गौचर पडता है जहां हवाई पट्टी भी है। मेरे ध्यान कुछ कुछ ऐसा है कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने गौचर में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की नींव रखी है। कर्णप्रयाग में अलकनन्दा में पिण्डर नदी आकर मिल जाती है। पिण्डर नदी पिण्डारी ग्लेशियर से निकलती है। मैं पिछले साल अक्टूबर में पिण्डारी ग्लेशियर गया था। तो इस प्रकार पिण्डर नदी पहली ऐसी नदी बन गई जिसका आदि और अन्त मैंने देखा है। आदि और अन्त यानी उद्गम और समागम। यह पिण्डारी ग्लेशियर से यहां कर्णप्रयाग तक आने में सौ किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करती है।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।