Skip to main content

सातताल और नल दमयन्ती ताल

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें।
22 मार्च 2012 और मैं था कनमन में। कनमन बरेली और हल्द्वानी के बीच में बहेडी से दस किलोमीटर पहले है। यहां अपने एक दोस्त सतेंद्र रहते हैं। सुबह आराम से उठकर पहले तो मैं बहेडी गया और फिर वहां से बस पकडकर हल्द्वानी। मैं कनमन से ही लेट चला था इसलिये हल्द्वानी पहुंचने में और भी लेट हो गया। आज मुझे नैनीताल जाना था और रात को वहीं रुककर अगले दिन फिर नैनीताल घूमना था। लेकिन कल जो मैंने आगरा-बरेली रेल यात्रा की तो उसमें ठण्डी हवा चलने के कारण अंदाजा लगा लिया कि नैनीताल में सर्दी मेरी औकात से ज्यादा होगी। असल में मैं जब दिल्ली से चला था तो आगरा के लिये चला था, मुझे इसी यात्रा में नैनीताल भी जाना है, यह बात मैं भूल गया था और गरम कपडे नहीं रखे। एक यह कारण भी था नैनीताल को रद्द करने का। इसके बदले तय हुआ कि सातताल चला जाये और शाम को वापस हल्द्वानी में ही रुका जाये।
अब मुझे याद नहीं कि मैं हल्द्वानी से भीमताल तक बस से गया था या जीप से। शायद जीप से गया था और शायद बस से। खैर, कोई नहीं। भीमताल का जो मुख्य चौक है, जहां से एक रास्ता नौकुचियाताल जाता है, दोपहर एक बजे मैं वहां पहुंचा। मैं अपने निर्धारित समय से चार पांच घण्टे लेट था, इसलिये इस लेटलतीफी का कुछ नुकसान तो होना ही था। वो बात अलग है कि कोई नुकसान नहीं हुआ और मैं समय से सातताल घूमकर लौट आया।
सातताल और भीमताल के बीच में मात्र एक पहाडी ही है। यहां जाने के लिये एक सडक भी बनी है जो इस पहाडी का चक्कर काटकर इससे बचती हुई जाती है। भीमताल से जब भवाली की ओर जाते हैं तो रास्ते में एक तिराहा आता है जहां से यह सातताल वाली सडक निकलती है। इसके अलावा भीमताल से पैदल रास्ते भी हैं जो इस पहाडी के ऊपर से होकर जाते हैं। मैं ऐसे ही किसी पैदल रास्ते की तलाश में था।
मुख्य चौक पर ही मैंने एक मूंगफली वाले से पूछा तो उसने एक पैदल रास्ता बता दिया। पैदल रास्ते को पहाड में शॉर्टकट कहते हैं। ये तो ध्यान नहीं कि मैं कहां कहां से गुजरा था लेकिन इतना जरूर याद है कि बाइपास रोड का इस्तेमाल भी मैंने किया था। बाइपास रोड को जहां मैंने छोडा, वहां से बडी तेज चढाई शुरू हो जाती है। हालांकि यह भी एक मोटर रोड ही है जो आखिर में सातताल रोड पर नल दमयन्ती ताल के पास जा मिलती है। मैं इसे पहले ही भांप गया था कि यह रोड असली रोड में मिलने जा रही है, इससे मुझे उस पहाडी को शॉर्टकट से लांघने के रोमांच से मोहताज होना पडता। यह अन्दाजा होते ही मैंने यह सडक छोड दी और उस पहाडी पर ऊपर चढने लगा। ज्यादा ऊपर तो नहीं चढना पडा, हल्का रास्ता भी बना था। और ऊपर पहुंचते ही दूसरी तरफ करीब हजार फीट नीचे मुझे सातताल भी दिख गया लेकिन नीचे उतरने का रास्ता नहीं मिला।
बस, फिर होना क्या था? सूखी झाडियों के बीच से बचते-बचाते मुझे निकलना पडा। यहां जंगल में मैं अकेला था, इसलिये डर भी लगना ही था। पूरे हिमालय में तेंदुओं की कमी नहीं है। बडा दिलेर जानवर होता है तेंदुआ। यहां भी कमी नहीं है इसकी। मुझे पूरा यकीन है कि किसी ना किसी तेंदुए ने मुझे देखा जरूर होगा। उससे बचने के लिये मैं जानबूझकर ज्यादा आवाज करता हुआ चल रहा था। सूखी पत्तियां इफरात में बिखरी पडी थीं, इसलिये पैरों से ज्यादा आवाज करना मुश्किल नहीं था। इंसान तेंदुए का प्राकृतिक भोजन नहीं है, इसलिये वो इंसान पर कोई ध्यान नहीं देता। यह बात जिम कार्बेट साहब अपनी किताबों में बार बार लिखते हैं। हालांकि एक जगह मुझे पत्तियों में खडखडाहट जैसी आवाज रुक-रुककर सुनाई पडी लेकिन जल्दी ही पता चल गया कि कुछ पक्षी उछल-कूद मचा रहे हैं, इसलिये वो आवाज आ रही है।
मतलब ये कि मैं बिना किसी परेशानी के सातताल पहुंच गया। जहां भीमताल के आसपास की सभी पहाडियां सूखी पडी थीं, वहीं सातताल के पास की पहाडियां हरी-भरी थीं। आनन्द आ गया इसे देखते ही। यहां पहले सात ताल थे लेकिन अब तीन ही बचे हैं। इनमें जो सबसे बडा है, उसके किनारे कुछ दुकानें हैं जहां खाना पीना हो जाता है। इसके अलावा रुकने का इंतजाम भी है- कुमाऊं मण्डल विकास निगम जिन्दाबाद। ताल के दो किनारे जहां बेहद आसपास आ जाते हैं, वहां छोटी सी पुलिया भी है।
मुझे पता चला था कि यहां आने वाली सडक जो भीमताल-भवाली के बीच से निकली थी, वो आगे जाकर भीमताल-हल्द्वानी रोड में जा मिलती है। मैं उसी पर जाने की सोच रहा था लेकिन स्थानीयों ने मुझे रोक दिया और भवाली वाली रोड पर ही जाने की सलाह दी। वापसी में मैं शॉर्टकट से नहीं जाना चाहता था। इसलिये छोटे-मोटे शॉर्टकट मारते हुए इसी रोड के उच्चतम बिन्दु पर पहुंचा। यहां से एक सडक भीमताल की ओर जा रही थी। यह वही सडक थी जो मैंने सातताल आते समय शॉर्टकट मारने के चक्कर में छोड दी थी। इसी से थोडा हटकर नल दमयन्ती ताल भी है। यह ताल बेहद छोटा सा ताल है। चारों तरफ पक्के घाट बने हैं और किनारे पर एक मन्दिर भी है।
शाम छह बजे तक मैं फिर से भीमताल के मुख्य चौक पर था। नैनीताल तो जाना नहीं था इसलिये मैं हल्द्वानी चला गया। रात को ठहरने के लिये बस अड्डे के पास ही दो सौ रुपये का एक बढिया कमरा लिया और पडकर सो गया। अगले दिन मुझे कालाढूंगी, खुरपा ताल और कार्बेट फाल देखकर रामनगर जाना था। रामनगर से दिल्ली तक मेरा रिजर्वेशन कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस से था।


जाट महाराज सातताल के रास्ते में

भीमताल से सातताल के बीच में एक लम्बी सी पहाडी है जिसको लांघने के लिये कई पैदल रास्ते बने हैं। उनमें से एक यह भी है।



भीमताल-सातताल के बीच की पहाडी का उच्चतम भाग। इसके एक तरफ भीमताल है और दूसरी ओर सातताल।

सातताल की तरफ नीचे उतरने पर मुझे ये झाडियां मिलीं। इनके बीच से रास्ता ढूंढना काफी मुश्किल और डरावना काम था।

इन्हीं झाडियों के रास्ते पर जाटराम

दूर-दूर तक कोई आदमी तो दूर, रास्ता तक नहीं मिल पा रहा था। नीचे बहुत दूर सातताल दिख रहा था, बस उसी के सहारे नीचे उतरना हो रहा था।

आखिरकार यह एक पतली सी पगडण्डी मिली

उसी पहाडी से सातताल का फोटो

सातताल के पास

सातताल

सातताल भीमताल के विपरीत काफी हरा भरा और सुन्दर है।

सातताल के जल में पहाडियों का प्रतिबिम्ब

सातताल और हरी-भरी पहाडियां

एक छोटी सी पुलिया भी है, जहां से ताल को पार किया जा सकता है।

यह है सातताल-भीमताल रोड

भीमताल की तरफ जाती सडक। यह सडक उस पहाडी का चक्कर काटकर आती है, जिसको मैं थोडी देर पहले लांघकर आया था।

नल दमयन्ती ताल

नन्हा सा नल दमयन्ती ताल
अगला भाग: कार्बेट म्यूजियम और कार्बेट फाल

आगरा नैनीताल यात्रा वृत्तान्त
1. ताजमहल
2. आगरा का किला
3. आगरा- बरेली पैसेंजर ट्रेन यात्रा
4. सातताल और नल दमयन्ती ताल
5. कार्बेट म्यूजियम और कार्बेट फाल

Comments

  1. वाकई खूबसूरत है सातताल।

    ReplyDelete
  2. ऐसे मनोरम दृश्यों में तो घंटों बिताये जा सकते हैं।

    ReplyDelete
  3. मन निर्मल कर देने वाले दृश्‍य.

    ReplyDelete
  4. नीरज भाई आपका यात्रा वृत्तान्त पढ़ कर मन खुश हो जाता हैं, आपके बहाने से हम भी सैर कर लेते हैं, हमारी शुभकामनाये आपके साथ हैं

    ReplyDelete
  5. वाह वही कमाल कर दिया आपने ! अकेले ही निकल लिए जंगलो के रास्ते तालो को ढूंढने...डर नहीं लगा आपको...?
    नल दमयंती ताल हमारा भी देखा हुआ छोटा पर सुंदर हैं... इसमें ढेर सारी मछलियाँ थी उस समय | क्या अब भी हैं ?

    ReplyDelete
  6. पिछले साल मै यहाँ गया था . सात ताल के किनारे बने वाई एम् सी ए के कैम्प में रुका था . कुमाऊ के तालो में सात ताल सबसे खूबसूरत है .

    ReplyDelete
  7. neeraj babu,main to nahi gaya hoon per aap le ke chale gaye,bahut badhiya.

    ReplyDelete
  8. is bar yahi jane ka irada hei ...tumhari jaankari kam aaegi ..

    ReplyDelete
  9. पिछली अक्टूबर में मैं भी यहाँ था। नैनीताल के सारे तालों में प्राकृतिक सुंदरता के मामले में सातताल का सानी नहीं है। पहाड़ी लांघकर आना दिलचस्प लगा।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लद्दाख बाइक यात्रा-4 (बटोट-डोडा-किश्तवाड-पारना)

9 जून 2015 हम बटोट में थे। बटोट से एक रास्ता तो सीधे रामबन, बनिहाल होते हुए श्रीनगर जाता ही है, एक दूसरा रास्ता डोडा, किश्तवाड भी जाता है। किश्तवाड से सिंथन टॉप होते हुए एक सडक श्रीनगर भी गई है। बटोट से मुख्य रास्ते से श्रीनगर डल गेट लगभग 170 किलोमीटर है जबकि किश्तवाड होते हुए यह दूरी 315 किलोमीटर है। जम्मू क्षेत्र से कश्मीर जाने के लिये तीन रास्ते हैं- पहला तो यही मुख्य रास्ता जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दूसरा है मुगल रोड और तीसरा है किश्तवाड-अनन्तनाग मार्ग। शुरू से ही मेरी इच्छा मुख्य राजमार्ग से जाने की नहीं थी। पहले योजना मुगल रोड से जाने की थी लेकिन कल हुए बुद्धि परिवर्तन से मुगल रोड का विकल्प समाप्त हो गया। कल हम बटोट आकर रुक गये। सोचने-विचारने के लिये पूरी रात थी। मुख्य राजमार्ग से जाने का फायदा यह था कि हम आज ही श्रीनगर पहुंच सकते हैं और उससे आगे सोनामार्ग तक भी जा सकते हैं। किश्तवाड वाले रास्ते से आज ही श्रीनगर नहीं पहुंचा जा सकता। अर्णव ने सुझाव दिया था कि बटोट से सुबह चार-पांच बजे निकल पडो ताकि ट्रैफिक बढने से पहले जवाहर सुरंग पार कर सको। अर्णव को भी हमने किश्तवाड के बारे में नहीं ...

डायरी के पन्ने- 30 (विवाह स्पेशल)

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। 1 फरवरी: इस बार पहले ही सोच रखा था कि डायरी के पन्ने दिनांक-वार लिखने हैं। इसका कारण था कि पिछले दिनों मैं अपनी पिछली डायरियां पढ रहा था। अच्छा लग रहा था जब मैं वे पुराने दिनांक-वार पन्ने पढने लगा। तो आज सुबह नाइट ड्यूटी करके आया। नींद ऐसी आ रही थी कि बिना कुछ खाये-पीये सो गया। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी से आकर बिना कुछ खाये-पीये सो जाता हूं, ज्यादातर तो चाय पीकर सोता हूं।। खाली पेट मुझे बहुत अच्छी नींद आती है। शाम चार बजे उठा। पिताजी उस समय सो रहे थे, धीरज लैपटॉप में करंट अफेयर्स को अपनी कापी में नोट कर रहा था। तभी बढई आ गया। अलमारी में कुछ समस्या थी और कुछ खिडकियों की जाली गलकर टूटने लगी थी। मच्छर सीजन दस्तक दे रहा है, खिडकियों पर जाली ठीकठाक रहे तो अच्छा। बढई के आने पर खटपट सुनकर पिताजी भी उठ गये। सात बजे बढई वापस चला गया। थोडा सा काम और बचा है, उसे कल निपटायेगा। इसके बाद धीरज बाजार गया और बाकी सामान के साथ कुछ जलेबियां भी ले आया। मैंने धीरज से कहा कि दूध के साथ जलेबी खायेंगे। पिताजी से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। यह मना करना मुझे ब...

शिंगो-ला से दिल्ली वापस

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । अगले दिन यानी 18 अगस्त को सुबह आठ बजे सोकर उठा। चाय पी, कुछ बिस्कुट खाये और जैम के साथ लद्दाखी रोटी भी। हालांकि अब मैं हिमाचल में था, लाहौल में था लेकिन यह लद्दाख से ज्यादा भिन्न नहीं है। साढे आठ बजे यहां से चल पडा। आज मुझे अपने बाकी दोनों साथियों से मिलना है। पुरने में जब हम अलग हुए थे, तब यही तय हुआ था कि हम चार दिन बाद दारचा में मिलेंगे। सुबह वे लेह से चले होंगे, मैं यहां से चलूंगा। देखते हैं कौन पहले दारचा पहुंचता है? लामाजी द्वारा बनवाई जा रही सडक लगभग शिंगो-ला तक पहुंच चुकी है। वह सडक यहां से बस कुछ ही ऊपर थी। नीचे पगडण्डी थी। मुझे अभी भी इतनी थकान थी कि मैं करीब सौ मीटर ऊपर सडक पर नहीं जाना चाहता था। लेकिन इसका भी अपना नुकसान था। ऊपर सडक बनी तो मलबा नीचे तक आ गया था। उससे पगडण्डी भी प्रभावित हुई थी, इसलिये चलने में समस्या आ रही थी। एक बार हिम्मत करके ऊपर सडक तक पहुंच गया और बाकी पैदल यात्रा मजे में कटी।