Skip to main content

पटनीटॉप में एक घण्टा

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
अमरनाथ से लौटते हुए एक रात तो हमने गुजारी सोनमर्ग में, दूसरी रात गुजारी श्रीनगर में। सुबह उठकर श्रीनगर से चल पडे। नाश्ता भी नहीं किया था। नाश्ता व खाना एक साथ किया अनन्तनाग के पास आकर। फिर जवाहर सुरंग भी पार कर ली और कुछ देर में पहुंच गये पटनीटॉप।
पटनीटॉप जम्मू कश्मीर राज्य में जम्मू इलाके का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड रहती है। ज्यादातर पर्यटक वैष्णों देवी के दर्शन करके यहां आते हैं। जब हम पटनीटॉप पहुंचे, मेरी आंख लगी हुई थी। यहां पहुंचकर सबने मुझे जगाया। बोले कि पटनीटॉप पहुंच गये।
हम पिछले लगभग दस दिनों से उच्च पहाडों में घूम रहे थे। पटनीटॉप पहुंचकर कुछ नया-सा नहीं लगा। हां, अगर मैं सीधा दिल्ली से ही पटनीटॉप जा पहुंचता तो बहुत सुकून मिलता। अच्छा लगता। लेकिन अब वो बात नहीं रह गयी थी। यहां जाडों में बरफ भी पडती है। स्कीइंग भी होती है। गर्मियों में भी मौसम सुहावना बना रहता है। श्रीनगर से भी सुहावना।

SAM_1441
SAM_1442
SAM_1443
SAM_1445
SAM_1446
अमरनाथ यात्रा के मौसम में यहां अत्यधिक भीड हो जाती है। इसलिये गंदगी और प्लास्टिक भी बहुत बढ जाता है।

SAM_1447
SAM_1448
SAM_1454
SAM_1433
यह है पटनीटॉप से कुछ ही दूर बगलिहार बांध। यह चेनाब नदी पर बना है।

पटनीटॉप वैसे बुरी जगह नहीं है। किसी दिन फुर्सत से घूमकर आऊंगा। इस बार तो हबड-धबड में गये थे और चाय-पकौडी खाकर वापस चले आये। गये क्या, रास्ते में पडी, कुछ देर रुक गये।

अमरनाथ यात्रा समाप्त।


अमरनाथ यात्रा
1. अमरनाथ यात्रा
2. पहलगाम- अमरनाथ यात्रा का आधार स्थल
3. पहलगाम से पिस्सू घाटी
4. अमरनाथ यात्रा- पिस्सू घाटी से शेषनाग
5. शेषनाग झील
6. अमरनाथ यात्रा- महागुनस चोटी
7. पौषपत्री का शानदार भण्डारा
8. पंचतरणी- यात्रा की सुन्दरतम जगह
9. श्री अमरनाथ दर्शन
10. अमरनाथ से बालटाल
11. सोनामार्ग (सोनमर्ग) के नजारे
12. सोनमर्ग में खच्चरसवारी
13. सोनमर्ग से श्रीनगर तक
14. श्रीनगर में डल झील
15. पटनीटॉप में एक घण्टा

Comments

  1. Lage raho Neeraj Bhai,

    Aur Jai Badri Nath ki

    ReplyDelete
  2. वाह, पिछली बार जम्मू ये थे तो योजना बनी थी। इस बार क्रियान्वयन भी होगा।

    ReplyDelete
  3. किसी जगह को आपके कैमरे की आँख से देखना अलग ही मजा देता है।
    हमें तो पत्नीटॉप बढिया जगह लगी थी, कश्मीर नहीं देखा है ना इसलिये

    प्रणाम

    ReplyDelete
  4. पटनीटॉप, वह भी बिना पटनी आई मीन पत्‍नी के। ऐसा कब चलेगा? :)

    ReplyDelete
  5. पटनीटॉप, वह भी बिना पटनी आई मीन पत्‍नी के। ऐसा कब चलेगा? :)
    ---------
    ब्‍लॉगर पंच बताएं, विजेता किसे बनाएं।

    ReplyDelete
  6. बहुत ख़ूबसूरत जगह है |

    ReplyDelete
  7. अति सुन्दर चित्र ...चित्र वो कह देते हैं जो शब्द नहीं कह पाते ...

    ReplyDelete
  8. नीरज जी नमस्कार, पटनीटॉप वाकई मैं बहुत सुन्दर जगह हैं. मैं खुद यहाँ पांच बार हो कर आया हूँ. चित्र बहुत सुन्दर हैं . धन्यवाद ! घुम्मकरी जिंदाबाद !!!!!!!!!!

    ReplyDelete
  9. घुम्मकरी जिंदाबाद
    घुम्मकरी जिंदाबाद
    घुम्मकरी जिंदाबाद
    घुम्मकरी जिंदाबाद
    घुम्मकरी जिंदाबाद

    ReplyDelete
  10. अभी तक गए नहीं पतनी टाप, भीड़ कि वजह से अच्छी खासी जगह भी बेकार सी लगने लगती है...गन्दगी इतनी बढ़ जाती है के प्राकर्तिक सौंदर्य गौण हो जाता है...
    आपके चित्र बहुत मनभावन हैं...

    नीरज

    ReplyDelete
  11. स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसुरत ये तस्वीर है ये कश्मीर है ये कश्मीर है।

    ReplyDelete
  12. bahut maza aaya aap ki yatara amaranathji ki padh ke or photo dekh ke bhi bahut maza aaya... aap ko bahut bahut dhayanawad.. ese sa-vistar yatara ka varanan dene ke liye... bahut maza aaya... aap ka aabhar...

    ReplyDelete
  13. आज ही अमरनाथ यात्रा का पूरा विवरण पढ़ा. बहुत ही शानदार नीरज भाई!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रोरिक आर्ट गैलरी, नग्गर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । नग्गर का जिक्र हो और रोरिक आर्ट गैलरी का जिक्र न हो, असम्भव है। असल में रोरिक ने ही नग्गर को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दी है। निकोलस रोरिक एक रूसी चित्रकार था। उसकी जीवनी पढने से पता चलता है कि एक चित्रकार होने के साथ-साथ वह एक भयंकर घुमक्कड भी था। 1917 की रूसी क्रान्ति के समय उसने रूस छोड दिया और इधर-उधर घूमता हुआ अमेरिका चला गया। वहां से वह भारत आया लेकिन नग्गर तब भी उसकी लिस्ट में नहीं था। पंजाब से शुरू करके वह कश्मीर गया और फिर लद्दाख, कराकोरम, खोतान, काशगर होते हुए तिब्बत में प्रवेश किया। तिब्बत में उन दिनों विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध था। वहां किसी को मार डालना फूंक मारने के बराबर था। रोरिक भी मरते-मरते बचा और भयंकर परिस्थितियों का सामना करते हुए उसने सिक्किम के रास्ते भारत में पुनः प्रवेश किया और नग्गर जाकर बस गये। एक रूसी होने के नाते अंग्रेज सरकार निश्चित ही उससे बडी चौकस रहती होगी।

जनवरी में स्पीति: किब्बर भ्रमण

8 जनवरी 2016 बारह बजे के आसपास जब किब्बर में प्रवेश किया तो बर्फबारी बन्द हो चुकी थी, लेकिन अब तक तकरीबन डेढ-दो इंच बर्फ पड चुकी थी। स्पीति में इतनी बर्फ पडने का अर्थ है कि सबकुछ सफेद हो गया। मौसम साफ हो गया। इससे दूर-दूर तक स्पीति की सफेदी दिखने लगी। गजब का नजारा था। किब्बर लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। हालांकि लद्दाख में एकाध गांव इससे भी ऊंचा मिल जायेगा, लेकिन फिर भी यह सबसे ऊंचे गांवों में से तो है ही। यहां पहला कदम रखते ही एक सूचना लिखी दिखी - “आमतौर पर यह परांग ला दर्रा (18800 फीट) माह जून से सितम्बर के बीच खुला रहता है। फिर भी जाने से पहले इसकी सूचना प्रशासन काजा से जरूर लें (दूरभाष संख्या 1906-222202) तथा खास कर 15 सितम्बर के पश्चात दर्रे को पार करने की कोशिश घातक हो सकती है। यदि आप स्थानीय प्रदर्शक को साथ लें तो यह आपकी सुरक्षा के लिये उचित होगा।”

2016 की यात्राओं का लेखा-जोखा

यह साल बड़ा ही उलट-पुलट भरा रहा। जहाँ एवरेस्ट बेस कैंप जैसी बड़ी और यादगार यात्रा हुई, वहीं मणिमहेश परिक्रमा जैसी हिला देने वाली यात्रा भी हुई। इस वर्ष बाकी वर्षों के मुकाबले ऑफिस से सबसे ज्यादा छुट्टियाँ लीं और संख्यात्मक दृष्टि से सबसे कम यात्राएँ हुईं। केवल नौ बार बाहर जाना हुआ, जिनमें छह बड़ी यात्राएँ थीं और तीन छोटी। बड़ी यात्राएँ मलतब एक सप्ताह या उससे ज्यादा। इस बार न छुटपुट यात्राएँ हुईं और न ही उतनी ट्रेनयात्राएँ। जबकि दो-दिनी, तीन-दिनी छोटी यात्राएँ भी कई बार बड़ी यात्रा से ज्यादा अच्छे फल प्रदान कर जाती हैं।  ज्यादा न लिखते हुए मुख्य विषय पर आते हैं: