Skip to main content

पिण्डारी ग्लेशियर- सम्पूर्ण यात्रा

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
पिण्डारी ग्लेशियर उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल में बागेश्वर जिले में स्थित है। यहां जाने के लिये सबसे पहले हल्द्वानी पहुंचना होता है। हल्द्वानी से अल्मोडा (96 किलोमीटर), अल्मोडा से बागेश्वर (80 किलोमीटर) और बागेश्वर से सौंग (40 किलोमीटर) पहुंचना होता है।
सौंग से पैदल यात्रा शुरू होती है जो निम्न प्रकार है:
1. सौंग से लोहारखेत (3 किलोमीटर): लोहारखेत तक सडक भी बनी है। एक पैदल रास्ता सौंग से लोहारखेत जाता है। जहां सौंग समुद्र तल से करीब 1400 मीटर पर है वही लोहारखेत लगभग 1848 मीटर पर है।
2. लोहारखेत से धाकुडी (8 किलोमीटर): यह सम्पूर्ण यात्रा का कठिनतम भाग है। शुरूआती 7 किलोमीटर सीधी चढाई भरे हैं। 7 किलोमीटर के बाद धाकुडी टॉप आता है जिसकी ऊंचाई 2900 मीटर है। इसके बाद नीचे उतरकर 2680 मीटर की ऊंचाई पर धाकुडी है।
3. धाकुडी से खाती (8 किलोमीटर): धाकुडी से खाती तक कुल मिलाकर नीचे ही उतरना होता है। खाती की समुद्र तल से ऊंचाई 2246 मीटर है। खाती से एक रास्ता सुन्दरढूंगा ग्लेशियर के लिये अलग हो जाता है। खाती पिण्डारी ग्लेशियर से आने वाली पिण्डर नदी के किनारे बसा है।
4. खाती से द्वाली (11 किलोमीटर): पूरा रास्ता पिण्डर नदी के किनारे किनारे है और घने जंगल से होकर जाता है। साधारण चढाई है। द्वाली 2592 मीटर पर है।
5. द्वाली से फुरकिया (5 किलोमीटर): फुरकिया 3200 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां से नन्दा देवी रेंज की कई चोटियां दिखती हैं और ग्लेशियर भी। रास्ता घने जंगल से होकर जाता है और काफी चढाई भरा है लेकिन स्पष्ट पगडण्डी बनी है।
6. फुरकिया से पिण्डारी जीरो पॉइण्ट (7 किलोमीटर): यह रास्ता बुग्यालों से होकर जाता है। कहीं कहीं बडे बडे पत्थर और चट्टानें भी मिल जाते हैं। पिण्डारी जीरो पॉइण्ट एक भयानक भूस्खलन क्षेत्र है जिसकी वजह से जीरो पॉइण्ट की ऊंचाई लगातार कम होती जा रही है। जब मैं गया था, उस दिन जीरो पॉइण्ट 3787 मीटर पर था।
पिण्डारी और इसके जुडवां कफनी ग्लेशियर की यात्रा करते समय किसी विशेष सावधानी की जरुरत नहीं है। हर जगह खाने और रुकने की सुविधा मिल जाती है। जहां खाना महंगा मिलता है वही रुकना बेहद सस्ता। ओढने बिछाने को सबकुछ मिल जाता है। हां, अपने साथ एक रेनकोट जरूर रखना चाहिये। इसीलिये इस ट्रैक को आसान ट्रैक भी कहा जाता है।



चित्र को बडा देखने के लिये इस पर क्लिक करें।
यह चित्र अपने साथ ले जाये गये जीपीएस मोबाइल से प्राप्त डाटा और गूगल अर्थ के संयोग से बना है।

अगला भाग: पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा का कुल खर्च- 2624 रुपये, 8 दिन


पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा
1. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- पहला दिन (दिल्ली से बागेश्वर)
2. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- दूसरा दिन (बागेश्वर से धाकुडी)
3. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- तीसरा दिन (धाकुडी से द्वाली)
4. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- चौथा दिन (द्वाली-पिण्डारी-द्वाली)
5. कफनी ग्लेशियर यात्रा- पांचवां दिन (द्वाली-कफनी-द्वाली-खाती)
6. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- छठा दिन (खाती-सूपी-बागेश्वर-अल्मोडा)
7. पिण्डारी ग्लेशियर- सम्पूर्ण यात्रा
8. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा का कुल खर्च- 2624 रुपये, 8 दिन

Comments

  1. नीरज बाबू मजा आ गया पूरी यात्रा मैं

    आज शुरुआत से पड़ी सुन्दर, बहुत बढ़िया

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर ||

    दो सप्ताह के प्रवास के बाद
    संयत हो पाया हूँ ||

    बधाई ||

    ReplyDelete
  3. इस जानकारी का शुक्रिया
    नीरज

    ReplyDelete
  4. यात्रा के साथ-साथ ये जानकारी ज्यादा लाभदायक रहेगी, अरे भाई लगे हाथ ये भी बता दिया करो हमारे जैसे सिरफ़िरे कहाँ तक बाइक ले जा सकते है। मैं तो जब भी जाऊँगा ये जानकारी याद करके जाऊँगा।

    ReplyDelete
  5. भविष्य की पिण्डारी यात्रा की प्लैनिंग के लिये उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  6. लोहार खेत पिण्डारी दुर्गम और पहाड़ी रास्तों से हुआ लगभग ४६ किमी है। पिण्डारी के रास्ते विश्राम उत्तम जानकारी। इसी के सहारे हम लोग पिण्डारी हो आये।
    लेकिन अब सुविधा जनक मार्ग सब लोग ले सकते है। बागेश्वर से कपकोट , कर्मी होते हुए मोटर मार्ग द्वारा खरकिया पंहुचा जा सकता है। यहाँ से पैदल मार्ग से खाती होते हुए पिण्डारी जाया जा सकता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 12

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 18 अगस्त 2013, रविवार 1. पिछले दो तीन दिनों से अमित का परिवार आया हुआ है। साथ में दो सालियां भी हैं। जमकर मन लग रहा था कि आज उनके जाने का फरमान आ गया। हर एक से पूछा कि अगली बार कब आओगी, किसी ने ढंग का उत्तर नहीं दिया। साढे दस वाली ट्रेन से वे चले गये। 2. अमन साहब का फोन आया कि वे दिल्ली आ चुके हैं और कल हमारे यहां आयेंगे। अमन बोकारो के रहने वाले हैं और हमारी फोन पर हर दूसरे तीसरे दिन हालचाल पूछने के बहाने बातचीत होती रहती है। आज मेरी नाइट ड्यूटी है, तो कल पूरे दिन खाली रहूंगा। कह दिया कि पूरे दिन किसी भी समय आ धमको।

भीमबैठका- मानव का आरंभिक विकास स्थल

आज एक ऐसी जगह पर चलते हैं जो बिलकुल गुमनाम सी है और अनजान सी भी लेकिन यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है- एक दो साल से नहीं बल्कि बारह सालों से। इस जगह का नाम है- भीमबैठका (BHIMBETKA), भीमबेटका, भीमबैठिका। कहते हैं कि वनवास के समय भीम यहाँ पर बैठते थे इसलिए यह नाम पड़ गया। ये तो सिर्फ किंवदंती है क्योंकि भीम ने अपने बैठने का कोई निशान नहीं छोडा। ... निशान छोडे हैं हमारे उन आदिमानव पूर्वजों ने जो लाखों साल पहले यहाँ स्थित गुफाओं में गुजर-बसर करते थे। जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे। उन्ही दिनों उन्होंने चित्रकारी भी शुरू कर दी। यहाँ स्थित सैंकडों गुफाओं में अनगिनत चित्र बना रखे हैं। इन चित्रों में शिकार, नाच-गाना, घोडे व हाथी की सवारी, लड़ते हुए जानवर, श्रृंगार, मुखौटे और घरेलु जीवन का बड़ा ही शानदार चित्रण किया गया है।

मेरा नौकरीपेशा जीवन-1

कुछ समय के लिये घुमक्कडी से फुरसत मिली तो आज याद कर रहा हूं अपने नौकरीपेशा जीवन के बारे में। कितना उतार-चढाव भरा रहा वो समय! बल्कि उतार ही ज्यादा कहना चाहिये। जून 2007 में मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद मैं इंजीनियर कहलाने का अधिकारी हो गया- जूनियर इंजीनियर। मई में जब प्रैक्टिकल हो रहे थे, तभी से कई कम्पनियां ताजे ताजे इंजिनियरों को लेने कॉलेज आने लगी। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित श्रीराम पिस्टन की शर्त होती है कि इंजिनियर ने इण्टर भी कर रखी हो। इस मामले में मैं दसवीं पास होने की वजह से उसका इंटरव्यू नहीं दे पाया था। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि वे सबसे पहले आये और टॉपर्स को छांट-छांटकर ले गये। अब मुझे टॉपर्स से कम्पटीशन नहीं करना था। फिर आई दो और कम्पनियां- नोयडा से डेकी इलेक्ट्रोनिक्स और कानपुर से लोहिया स्टारलिंगर लिमिटेड। कानपुर वाले बल्कि आये नहीं, उन्होंने कॉलेज में न्योता भेज दिया कि दस लडके इधर भेज दो, हम नापतौल करेंगे और एक को ही रखेंगे। दस लडकों में मेरा भी नाम था। मेरठ से कानपुर जाने के लिये सभी के साथ साथ मैंने भी संगम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन करा लिया।