Skip to main content

पिण्डारी यात्रा का कुल खर्चा- 2624 रुपये, 8 दिन

1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हम पिण्डारी ग्लेशियर की यात्रा पर थे। कुल मिलाकर 8 दिन बनते हैं और खर्च आया 2624 रुपये। शुरू से लेकर आखिर तक हमने क्या-क्या खर्चा किया, इसे पूरे विस्तार से आगे बताया गया है। यह खर्च बाद में जाने वाले घुमक्कडों के बहुत काम आयेगा।

1 अक्टूबर 2011


दिल्ली से जाट महाराज के साथ अतुल भी था। हमारा तीसरा साथी नीरज सिंह यानी हल्दीराम हमें हल्द्वानी में मिलेगा।
दिल्ली से मुरादाबाद ट्रेन से बेटिकट (50 रुपये के आसपास किराया लगता है।)
लंच- मुरादाबाद= 100 रुपये
पानी की बोतल- मुरादाबाद= 10 रुपये
मुरादाबाद से हल्द्वानी बस से= 150 रुपये
अब बस अड्डे पर ही हमें हल्दीराम भी मिल जाता है। यात्रियों की संख्या तीन हो गई और खर्चे को व्यक्तिगत बनाने के लिये अब कुल खर्चे के तीन हिस्से करने पडेंगे।
हल्द्वानी से अल्मोडा शेयर आल्टो कार से= 600 रुपये
रास्ते में कहीं चाय= 10 रुपये
अल्मोडा से बागेश्वर शेयर आल्टो कार से= 700 रुपये (750 मांग रहा था)
बागेश्वर में कमरा= 300 रुपये (साढे नौ बज चुके थे। लगभग पूरा बागेश्वर सो चुका था। कमरा कार में बैठे बैठे ही ड्राइवर ने बुक करा दिया था इसलिये मोलभाव की गुंजाइश नहीं थी।)

1 अक्टूबर का कुल खर्च= 260+1610= 1870 रुपये
1 अक्टूबर का मेरा खर्च= 260/2 + 1610/3= 130 + 537 = 667 रुपये

2 अक्टूबर 2011


चाय- बागेश्वर = 10 रुपये

केले- बागेश्वर = 35 रुपये
बागेश्वर से भराडी जीप से= 105 रुपये
समोसे- भराडी = 65 रुपये
भराडी से सौंग जीप से = 90 रुपये
अब हमारी पिण्डारी ग्लेशियर के लिये पैदल यात्रा यानी ट्रैकिंग शुरू होती है। सौंग से तीन किलोमीटर आगे लोहारखेत में 60 रुपये प्रति व्यक्ति इको चार्ज काटा जाता है।
लोहारखेत में इको चार्ज = 180 रुपये
झण्डीधार में मैगी, चाय, आमलेट = 70 रुपये
शाम होने तक धाकुडी पहुंच गये। यहां पचास रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से सोने की जगह मिल गई। तीनों ने भरपेट डिनर किया। इसका भुगतान अगले दिन सुबह किया इसलिये यह खर्च अगले दिन के खाते में लिखा जायेगा।

2 अक्टूबर का कुल खर्च= 555 रुपये
2 अक्टूबर का मेरा खर्च= 555/3 = 185 रुपये

3 अक्टूबर 2011

धाकुडी में सोना, कल का डिनर, आज का ब्रेकफास्ट= 550 रुपये
वाछम (खाती से पहले) में चाय बिस्कुट= 50 रुपये
खाती में लंच= 160 रुपये
खाती से 11 किलोमीटर आगे द्वाली में रात्रि विश्राम किया गया। रात का डिनर और रुकने का चार्ज अगले दिन में जोडा गया है।

3 अक्टूबर का कुल खर्च= 760 रुपये
3 अक्टूबर का मेरा खर्च= 760/3= 253 रुपये

4 अक्टूबर 2011


द्वाली में कल का डिनर, रुकना, ब्रेकफास्ट= 700 रुपये
फुरकिया में चाय बिस्कुट= 50 रुपये
वापसी में भी फुरकिया में चाय बिस्कुट= 30 रुपये

4 अक्टूबर का कुल खर्च= 780 रुपये
4 अक्टूबर का मेरा खर्च= 780/3= 260 रुपये

5 अक्टूबर 2011


हल्दीराम कल पिण्डारी ग्लेशियर के पास ही रुक गया था। इसलिये आज का खर्चा केवल मैंने और अतुल ने ही किया।

द्वाली में कल का डिनर, रुकना और ब्रेकफास्ट= 410 रुपये
खटिया में आमलेट= 50 रुपये
वापसी में खटिया में चाय= 20 रुपये
रात को हम खाती में रुके थे। जिसका खर्च अगले दिन दिया गया।

5 अक्टूबर का कुल खर्च=480 रुपये
5 अक्टूबर का मेरा खर्च= 480/2= 240 रुपये

6 अक्टूबर 2011


खाती में रुकना, कल का डिनर और आज का ब्रेकफास्ट= 250 रुपये
खाती से पैदल यात्रा करके हम सूपी पहुंचे। सूपी के पास मुनार तक सडक बन गई है और जीपें भी चलती हैं।
मुनार से भराडी जीप से= 80 रुपये
भराडी से बागेश्वर= 70 रुपये
बागेश्वर में चाऊमीन= 30 रुपये
बागेश्वर से अल्मोडा= 360 रुपये
अल्मोडा में कमरा= 200 रुपये
अल्मोडा में डिनर= 180 रुपये

6 अक्टूबर का कुल खर्च= 430 + 740 = 1170 रुपये
6 अक्टूबर का मेरा खर्च= 430/2 + 740/3 = 462 रुपये

7 अक्टूबर 2011


हालांकि पिण्डारी यात्रा हमारे हल्द्वानी पहुंचते ही खत्म हो जाती लेकिन अभी भी हमारे पास दो दिन और थे इसलिये अपने एक जाने पहचाने ठिकाने भागाद्यूनी गांव जा पहुंचे।
अल्मोडा में नाश्ता= 55 रुपये
अल्मोडा में बाल मिठाई= 180 रुपये
अल्मोडा से शहरफाटक बस से= 100 रुपये
शहरफाटक से मोतियापाथर ट्रक से= 10 रुपये

7 अक्टूबर का कुल खर्च= 345 रुपये
7 अक्टूबर का मेरा खर्च= 345/2= 173 रुपये

8 अक्टूबर 2011

मोतियापाथर से हल्द्वानी बस से= 150 रुपये
हल्द्वानी में आमलेट= 60 रुपये
हल्द्वानी से दिल्ली बस से= 368 रुपये
गजरौला में डिनर= 100 रुपये
आनन्द विहार से शाहदरा ऑटो से= 90 रुपये

8 अक्टूबर का कुल खर्च= 768 रुपये
8 अक्टूबर का मेरा खर्च= 768/2= 384 रुपये

पूरी यात्रा का कुल खर्च
1 अक्टूबर= 667 रुपये
2 अक्टूबर= 185 रुपये
3 अक्टूबर= 253 रुपये
4 अक्टूबर= 260 रुपये
5 अक्टूबर= 240 रुपये
6 अक्टूबर= 462 रुपये
7 अक्टूबर= 173 रुपये
8 अक्टूबर= 384 रुपये
कुल खर्च= 2624 रुपये


इसमें हल्दीराम द्वारा लाये गये मिठाई के डिब्बों, नमकीन, बिस्कुटों का खर्च और जाते समय हल्दीराम द्वारा अपनी तरफ से खिलाई गई बाल मिठाई का खर्च शामिल नहीं है। रास्ते में कई जगह टॉफी भी ली गई, उसका खर्च भी शामिल नहीं है।


पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा
1. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- पहला दिन (दिल्ली से बागेश्वर)
2. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- दूसरा दिन (बागेश्वर से धाकुडी)
3. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- तीसरा दिन (धाकुडी से द्वाली)
4. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- चौथा दिन (द्वाली-पिण्डारी-द्वाली)
5. कफनी ग्लेशियर यात्रा- पांचवां दिन (द्वाली-कफनी-द्वाली-खाती)
6. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा- छठा दिन (खाती-सूपी-बागेश्वर-अल्मोडा)
7. पिण्डारी ग्लेशियर- सम्पूर्ण यात्रा
8. पिण्डारी ग्लेशियर यात्रा का कुल खर्च- 2624 रुपये, 8 दिन

Comments

  1. वैसे सस्ती भी नहीं थी, जायज कह सकते है।

    ReplyDelete
  2. तुम्हारे लेख घुमक्कड़ी को पापुलर बना देंगे चौधरी !
    कम से कम एक बार तुम्हारे साथ जाने का दिल है ....कच्छ, केरल अथवा नोर्थ ईस्ट का प्लान करने पर हो सके तो अपनी मित्र मंडली में शामिल करना !
    शुभकामनायें घुमक्कड़ी को !

    ReplyDelete
  3. नीरज जी,

    अब पिण्डारी की यात्रा खत्म करके मसूरी की यात्रा शुरू करो.....

    ReplyDelete
  4. अब तो लग रहा है कि घर में बना रहना मँहगा हो जाये।

    ReplyDelete
  5. इस से यह साबित होता है की समय होना चाहिए बन्दे के पास
    कम पैसे मैं भी ज्यादा घूम सकता है

    ReplyDelete
  6. 8 दिन की अखार्चा ठीक ही है भाई

    घुमक्कड़ी जिंदाबाद

    ReplyDelete
  7. bhai puri shrukhla badhiya hai, aap ki lekhni ka to jawab nahi

    ReplyDelete
  8. yaar mere accountant to mai hu

    balance sheet aapne bana di.

    ReplyDelete
  9. जहां ट्रेकर के कदम रुक जाते हैं, वही से पर्वतारोही के कदम शुरू होते हैं। तो आप उस श्रेणी में कब आओगे

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।

जोशीमठ यात्रा- कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2012 की सुबह मैं और विधान रुद्रप्रयाग में थे। यहां से बस पकडी और घण्टे भर में कर्णप्रयाग जा पहुंचे। आज रुद्रप्रयाग से आगे अलकनन्दा घाटी में मैं पहली बार आया था। नहीं तो मंदाकिनी घाटी में दो बार जा चुका था- एक बार मदमहेश्वर और दूसरी बार केदारनाथ और तुंगनाथ । रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग जाते समय रास्ते में गौचर पडता है जहां हवाई पट्टी भी है। मेरे ध्यान कुछ कुछ ऐसा है कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने गौचर में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की नींव रखी है। कर्णप्रयाग में अलकनन्दा में पिण्डर नदी आकर मिल जाती है। पिण्डर नदी पिण्डारी ग्लेशियर से निकलती है। मैं पिछले साल अक्टूबर में पिण्डारी ग्लेशियर गया था। तो इस प्रकार पिण्डर नदी पहली ऐसी नदी बन गई जिसका आदि और अन्त मैंने देखा है। आदि और अन्त यानी उद्गम और समागम। यह पिण्डारी ग्लेशियर से यहां कर्णप्रयाग तक आने में सौ किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करती है।