Skip to main content

अल्मोडा यात्रा की कुछ यादें

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें

अतुल के साथ की गई अल्मोडा जिले की यात्रा में कई बातें ऐसी हैं जो अभी तक नहीं लिखी गईं। 22 फरवरी 2011 की सुबह-सुबह मैं, अतुल, रमेश, कैलाश और भुवन एक साथ घर से निकले। हम उस समय तक रमेश, कैलाश और भुवन के घर भागाद्यूनी में थे। रमेश और कैलाश को वापस दिल्ली आना था, भुवन को किसी काम से मुक्तेश्वर जाना था जबकि मुझे और अतुल को जाना था अल्मोडा।

मेरी और अतुल की बोलचाल कल से ही बन्द थी। कारण था कि मैं कल उसके साथ गांव में घूमने नहीं गया था। ऊपर मोतियापाथर से हिमालय का नजारा शानदार दिखता है लेकिन दिमाग खराब होने की वजह से अतुल को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसके मूड को देखते हुए मुझे लग रहा था कि कहीं वह रमेश के साथ ही दिल्ली कूच ना कर ले। मैं इस हालात के लिये भी तैयार था कि मुझे अगले दो दिन अकेले भी बिताने पड सकते हैं। खैर, हल्द्वानी की बस आई और रमेश और कैलाश उसमें बैठकर चले गये। तब मामला स्पष्ट हुआ कि अब अतुल मेरे साथ ही जायेगा।

हमारा आज का दिन बेहद व्यस्त रहा। लगभग पूरा दिन ही बस में गुजर गया। मोतियापाथर से आठ किलोमीटर आगे शहरफाटक है। यहां से एक रास्ता सीधा पिथौरागढ चला जाता है और एक अल्मोडा। हमने यहां से अल्मोडा जाने के लिये जीप ली। उसने लमगडा में जा पटका कि अब यहां से दूसरी जीप पकडो। दूसरी जीप पकडकर लगभग ग्यारह बजे के लगभग हम अल्मोडा पहुंचे। अल्मोडा में जहां इस जीप ने छोडा उससे कुछ दूर ऊपर दूसरा स्टैण्ड है जहां से कौसानी की गाडियां मिलती हैं। सीधी कौसानी की जीप नहीं मिली तो सोमेश्वर की जीप में बैठे और सोमेश्वर जा पहुंचे। सोमेश्वर कौसानी से आठ-दस किलोमीटर पहले है। सोमेश्वर जाते ही कौसानी की जीप खडी मिल गई और सीधे कौसानी। कौसानी में अपने दो घण्टे के प्रवास के बाद बस पकडी और जा पहुंचे गरुड। गरुड से एकदम ही बैजनाथ की बस मिल गई।

बैजनाथ में घूम-घामकर बारी थी वापस अल्मोडा आने की। इसी तरह स्टेप बाइ स्टेप जीपें पकडते रहे और गरुड, कौसानी होते हुए सोमेश्वर पहुंच गये। सोमेश्वर जाते-जाते सात बज गये थे। दिन छिप गया था। यहां से एक रास्ता अल्मोडा जाता है तो एक रानीखेत। घण्टा भर हो गया। ना तो अल्मोडे की कोई गाडी मिली ना ही रानीखेत की। आखिर में मजबूर होकर एक कमरा लेना पडा।

मेरी आदत है कि मैं सफर में अक्सर आंखें बन्द कर लेता हूं। चाहे सफर का साधन कुछ भी हो या रास्ता कैसा भी हो। जब हम पल भर के लिये पलक झपकते हैं तो कहा जाता है कि इससे दिमाग को आराम मिलता है। इधर ठहरे जाट। पलक झपकने की बजाय आंखें ही बन्द कर लेते हैं, दिमाग को आराम तो मिलेगा ही। अल्मोडा से सोमेश्वर जाते समय अतुल ने अंगूर ले लिये थे। मजे-मजे में खा तो लिये, लेकिन जब पेट में खमीर बनना शुरू हुआ तो जिंदगी भर के लिये प्रतिज्ञा कर ली कि कभी भी सफर में अंगूर नहीं खाऊंगा। कुछ तो जी खराब, कुछ आंख बन्द करने की आदत; बैठ गये अपन पोजीशन लेकर। अतुल को बात करने का कीडा था। उसने पेट में कोहनी मारनी शुरू कर दी। कहने लगा कि तुम्हे सोने नहीं दूंगा। मैंने कहा कि भाई, मैं सो नहीं रहा हूं। बस आंखें बन्द करके बैठा हूं। तू बात करता रह। अगला नहीं माना। तभी सोच लिया था कि किसी तरह ठीक-ठाक सोमेश्वर पहुंच जायें, जीप से उतरते ही कहीं चुपचाप गायब हो जाऊंगा। ससुरा फिरता रहेगा ढूंढता हुआ। खैर, थोडी देर बाद अतुल मान गया।

रात को जब सोमेश्वर में कमरा लिया तो देखा कि उसमें टीवी भी था। अतुल ठहरा शहरी संस्कृति में पला-बढा टीवी का शौकीन। इधर मैं कभी भी टीवी नहीं देखता हूं। अतुल ने अन्दर घुसते ही टीवी ऑन कर दिया। अपना दिमाग खराब। दिनभर के थके-हारे और अब अगला टीवी देखने के चक्कर में ना तो सो रहा है ना ही सोने दे रहा है। मैंने पूछा कि कितने बजे तक देखेगा। बोला कि दस-ग्यारह बजे तक। मैंने जोर देकर फिर पूछा कि दस या ग्यारह। बोला कि दस। आठ बजे का टाइम था, मैं मुंह ढककर सोने की सफल कोशिश करने लगा।

सुबह सात बजे के बाद आंख खुली। अतुल अभी भी पडा सो रहा था। उठाया। पसीने से तरबतर। बोला कि मैंने तुम्हें इतनी आवाज दी, तुम उठे क्यों नहीं। मैंने पूछा कि कब दी तूने आवाज? बोला बारह बजे-

''मैं पौने दस बजे टीवी बन्द करके सो गया। बारह बजे के बाद मेरी आंख खुली। कुत्ते भौंक रहे थे। आंख लगने को हुई, तभी किसी औरत के चिल्लाने की आवाज सुनाई पडी। मैंने सोचा कि इतनी रात को कोई औरत क्यों चिल्ला रही है? मैंने तुम्हें आवाज दी। तुम नहीं उठे। मैं उठकर दरवाजे तक गया। सोचा कि देखूं बाहर क्या मामला है? यह औरत कौन है और क्यों चिल्ला रही है। फिर कुछ सोचकर रुक गया।''

-मुझे ना तो किसी औरत की आवाज सुनाई दी, ना ही तेरी। हां, साढे बारह बजे मेरी आंख भी खुली थी। कुत्ते भौंक रहे थे। आमतौर पर कुत्ते रात को भौंकते ही हैं।

-नहीं, यह जरूर किसी भूत-प्रेत का मामला है।

-तो एक काम करते हैं। होटल वाले से पूछते हैं। अगर यहां ‘कुछ’ होगा तो पहले भी हुआ होगा और वो बता देगा।

होटल वाले से पूछा तो उसने मना कर दिया। बोला कि पहले तो यहां कुछ नहीं हुआ। यह तो अतुल या ऊपर वाला ही जाने कि क्या हुआ था, अपन तो सोने में मस्त थे।

अब बात खर्चे की-

हमारा चार दिनों का कुल खर्चा आया 2580 रुपये। 2600 मान लेते हैं। यानी एक जने का मात्र 1300 रुपये। जानकर आश्चर्य होगा कि इन 2600 रुपये में से भी 2075 रुपये हमारे आने-जाने के लिये रेल-बस-जीप में खर्च हुए। इसका मतलब है कि हमने खाने और एक रात सोमेश्वर में रुकने के लिये 525 रुपये खर्च किये- दो जनों ने चार दिनों में। अगर किसी को लगता है कि जाट घूमने-फिरने में ही अपनी लगभग पूरी तनखाह खर्च कर देता है तो दोबारा सोचिये। यही बात मैं अपने घरवालों को भी समझाता-समझाता थक गया हूं।

घुमक्कडी जिन्दाबाद

कुमाऊं यात्रा
1. एक यात्रा अतुल के साथ
2. यात्रा कुमाऊं के एक गांव की
3. एक कुमाऊंनी गांव- भागाद्यूनी
4. कौसानी
5. एक बैजनाथ उत्तराखण्ड में भी है
6. रानीखेत के पास भी है बिनसर महादेव
7. अल्मोडा यात्रा की कुछ और यादें

Comments

  1. आप घुमक्कड़ी पर एक पुस्तक लिखें, विशेषकर मितव्ययता पर।

    ReplyDelete
  2. घूम लिए भाई हम भी ....हिमाचल का कार्यक्रम तय है ...अच्छा है ..बस डेट बता देना भाई ..!

    ReplyDelete
  3. घुमक्कड़ी जिंदाबाद ! यु खत्म हुई अतुल के साथ एक यादगार यात्रा ! अगली यात्रा की तेयारी करो --हम साथ चलने को तेयार है ! बजट बड़िया रहा ...

    ReplyDelete
  4. Sathi ke sath nonk-jhonk, shikvon ke alave madhur yaadon jaisi tamam maanaviya bhavnaon ka mel hai aapka yatra vrittant. Badhai.

    ReplyDelete
  5. भाई इस बार भी फोटो तो दिखा देता...कडकी में आपके साथ यात्रा का आनंद ही आ जायेगा...

    नीरज

    ReplyDelete
  6. यार सही में कोई भुत प्रेत का चक्कर था क्या या अतुल भाई का वहम...चलो जो भी हो आपके और अतुल भाई की बातें पढ़ के मजा तो आता ही है,

    वैसे उतने कम खर्चे में कैसे काम चला लेते हो यार...मुझे आपसे सीखना है...:) हा हा

    ReplyDelete
  7. जाट देवता की राम राम।
    बाइक या बस में सारा सफ़र करते तो, इससे भी कम खर्चा आता ।
    जीप के कारण बजट बढ गया ।

    ReplyDelete
  8. नीरज भाई, प्रवीण पाण्डेय जी बात पर ध्यान देना ! यह पुस्तक जरूर चलेगी!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुरी यात्रा- जगन्नाथ मन्दिर और समुद्र तट

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 23 अगस्त 2011 को दोपहर तक कोणार्क से मैं वापस पुरी आ गया। टम्पू वाले ने सीधा जगन्नाथ मन्दिर के सामने ही जा पटका। नीचे उतरते ही पण्डों ने घेर लिया कि आ गया शिकार। मैं खुद कभी पूजा-पाठ करता नहीं हूं, पण्डों की क्या मजाल कि यहां भी मुझसे करवा दें। पता चला कि अन्दर मन्दिर में जूते-चप्पल, मोबाइल, कैमरा नहीं ले जा सकते। चप्पल निकालकर मैंने मन्दिर के सामने ही जूताघर में रख दिये। जेब में मोबाइल और कैमरा, पीछे कमर पर बैग लादकर मैं मन्दिर में घुसने लगा। ‘सुरक्षाकर्मियों’ ने सीधे जेब पर हाथ मारा और कहा कि इसे अन्दर नहीं ले जा सकते। वापस जाओ। वापस गया और कैमरा, मोबाइल भी वही जूताघर में रख आया। अब धर्म के इन ठेकेदारों का कायदा-कानून देखिये कि किसी भी कथित सुरक्षाकर्मी ने मेरा भारी-भरकम बैग चेक तक नहीं किया, चेक करना तो दूर कन्धे से उतारने तक को नहीं कहा। मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जिस सुरक्षा के नाम पर परम सुरक्षित मोबाइल, कैमरे को अन्दर नहीं ले जाने देते, वही घोर असुरक्षित बैग को कुछ नहीं कह रहे हैं। बस, एक इसी घटना के कारण भारत ...

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

ओशो चर्चा

हमारे यहां एक त्यागी जी हैं। वैसे तो बडे बुद्धिमान, ज्ञानी हैं; उम्र भी काफी है लेकिन सब दिखावटी। एक दिन ओशो की चर्चा चल पडी। बाकी कोई बोले इससे पहले ही त्यागी जी बोल पडे- ओशो जैसा मादर... आदमी नहीं हुआ कभी। एक नम्बर का अय्याश आदमी। उसके लिये रोज दुनियाभर से कुंवाई लडकियां मंगाई जाती थीं। मैंने पूछा- त्यागी जी, आपने कहां पढा ये सब? कभी पढा है ओशो साहित्य या सुने हैं कभी उसके प्रवचन? तुरन्त एक गाली निकली मुंह से- मैं क्यों पढूंगा ऐसे आदमी को? तो फिर आपको कैसे पता कि वो अय्याश था? या बस अपने जैसों से ही सुनी-सुनाई बातें नमक-मिर्च लगाकर बता रहे हो? चर्चा आगे बढे, इससे पहले बता दूं कि मैं ओशो का अनुयायी नहीं हूं। न मैं उसकी पूजा करता हूं और न ही किसी ओशो आश्रम में जाता हूं। जाने की इच्छा भी नहीं है। लेकिन जब उसे पढता हूं तो लगता है कि उसने जो भी प्रवचन दिये, सब खास मेरे ही लिये दिये हैं।