Skip to main content

जयपुर का जंतर मंतर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
जयपुर वाला जंतर मंतर हवामहल के पास ही है। हवामहल की ऊपरी मंजिल से यह दिखता भी है।
जंतर मंतर महाराजा जयसिंह द्वितीय के काल में बनवाया गया था। शायद उन्होंने ही दिल्ली में भी बनवाया था। दिल्ली वाला अपना देखा हुआ नहीं है। बताते हैं कि जयपुर वाला जंतर मंतर ज्यादा विशाल है।
यहां विदेशियों का आगमन बहुत ज्यादा होता है। और वे इसकी गणितीय गणनाओं में दिलचस्पी भी लेते हैं। इसलिये उन गणनाओं को समझाने के लिये यहां गाइडों की भरमार है। हमारे लिये तो जंतर मंतर की ‘इमारतें’ फोटू खींचने की जगहें हैं।



उन्नतांश यंत्र

दक्षिणोत्तर भित्ति यंत्र
वृहत सम्राट यंत्र

सभी राशियों के लिये राशि वलय यंत्र



नाडीवलय यंत्र

राम यंत्र


यहां विदेशियों की भरमार रहती है।
उस दिन एक देशी जाट भी था। शर्ट बदल ली है।

अगला भाग: सिटी पैलेस, जयपुर

जयपुर यात्रा
1. जयपुर यात्रा-आमेर किला
2. जयपुर की शान हवामहल
3. जयपुर का जन्तर मन्तर
4. सिटी पैलेस, जयपुर
5. नाहरगढ किला, जयपुर

Comments

  1. suder chitra
    mushafir ho yaro
    na dar he na thikana

    ReplyDelete
  2. नीरज,

    आपकी घुमक्कड़ी वाली पोस्टें मुझे इसलिए पसंद हैं क्योंकि आप लिखने से ज्यादा तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं. अपनी तो घर बैठे ही सारी घुमक्कड़ी हो जाती है. वैसे सच कहूँ तो आपकी पोस्टें देखकर मेरे मन में तो ईर्ष्यावश एक ही ख्याल आता है की प्यारे घूम लो जब गृहस्थी के कोल्हू में जुतोगे तो हमारी तरह एक ही जगह पर मिलोगे.

    ReplyDelete
  3. इस स्थान पर कई बार गया हूँ। यह हमेशा आकर्षित करता है।

    ReplyDelete
  4. हमें तो देशी ही ज्यादा पसंद है, जाट भी और खाट भी:)

    खूबसूरत तस्वीरें और शानदार पोस्ट, हमेशा की तरह।

    जुटया रह छोरे घुमक्कड़ी में. जद तक ’नून तेल लाकड़ी’ ते बच रया है।

    ReplyDelete
  5. बहुत खुद यहां तो सारे ही फ़िरंगी दिख रहे हे, चित्र बहुत सुंदर राम राम

    ReplyDelete
  6. बधाई! शर्ट बदल ली आपने :)

    प्रणाम

    ReplyDelete
  7. वाह, वाह गुरु , आपने तो सारे ही चित्र एक-एक कर खूबसूरती से उतारे !

    ReplyDelete
  8. अभी भी वैसा का वैसा है जैसा बरसों पहले था...बहुत गज़ब है ये जंतर मंतर...
    नीरज

    ReplyDelete
  9. खूबसूरत तश्वीरें। आपकी घुमक्कड़ी देख कर कुछ-कुछ होता है।

    ReplyDelete
  10. आप अच्छे फोटोग्राफर भी बनते जा रहे हैं।

    ReplyDelete
  11. आपका संग्रह दिनों दिन विशाल होता जा रहा है | शुभकामनाये |

    ReplyDelete
  12. बहतु अच्छी तस्वीरें ओर जानकारी .

    ReplyDelete
  13. घर बैठे सुन्दर दृश्य दिखाने के लिऐ धन्यवाद ।

    ReplyDelete
  14. शायद जंतर मंतर का रास्ता हवामहल के आगे से बाज़ार होते हुए जाता है, बहुत पहले गया था इसलिए पक्का मालूम नहीं है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रोरिक आर्ट गैलरी, नग्गर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । नग्गर का जिक्र हो और रोरिक आर्ट गैलरी का जिक्र न हो, असम्भव है। असल में रोरिक ने ही नग्गर को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दी है। निकोलस रोरिक एक रूसी चित्रकार था। उसकी जीवनी पढने से पता चलता है कि एक चित्रकार होने के साथ-साथ वह एक भयंकर घुमक्कड भी था। 1917 की रूसी क्रान्ति के समय उसने रूस छोड दिया और इधर-उधर घूमता हुआ अमेरिका चला गया। वहां से वह भारत आया लेकिन नग्गर तब भी उसकी लिस्ट में नहीं था। पंजाब से शुरू करके वह कश्मीर गया और फिर लद्दाख, कराकोरम, खोतान, काशगर होते हुए तिब्बत में प्रवेश किया। तिब्बत में उन दिनों विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध था। वहां किसी को मार डालना फूंक मारने के बराबर था। रोरिक भी मरते-मरते बचा और भयंकर परिस्थितियों का सामना करते हुए उसने सिक्किम के रास्ते भारत में पुनः प्रवेश किया और नग्गर जाकर बस गये। एक रूसी होने के नाते अंग्रेज सरकार निश्चित ही उससे बडी चौकस रहती होगी।

जनवरी में स्पीति: किब्बर भ्रमण

8 जनवरी 2016 बारह बजे के आसपास जब किब्बर में प्रवेश किया तो बर्फबारी बन्द हो चुकी थी, लेकिन अब तक तकरीबन डेढ-दो इंच बर्फ पड चुकी थी। स्पीति में इतनी बर्फ पडने का अर्थ है कि सबकुछ सफेद हो गया। मौसम साफ हो गया। इससे दूर-दूर तक स्पीति की सफेदी दिखने लगी। गजब का नजारा था। किब्बर लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। हालांकि लद्दाख में एकाध गांव इससे भी ऊंचा मिल जायेगा, लेकिन फिर भी यह सबसे ऊंचे गांवों में से तो है ही। यहां पहला कदम रखते ही एक सूचना लिखी दिखी - “आमतौर पर यह परांग ला दर्रा (18800 फीट) माह जून से सितम्बर के बीच खुला रहता है। फिर भी जाने से पहले इसकी सूचना प्रशासन काजा से जरूर लें (दूरभाष संख्या 1906-222202) तथा खास कर 15 सितम्बर के पश्चात दर्रे को पार करने की कोशिश घातक हो सकती है। यदि आप स्थानीय प्रदर्शक को साथ लें तो यह आपकी सुरक्षा के लिये उचित होगा।”

2016 की यात्राओं का लेखा-जोखा

यह साल बड़ा ही उलट-पुलट भरा रहा। जहाँ एवरेस्ट बेस कैंप जैसी बड़ी और यादगार यात्रा हुई, वहीं मणिमहेश परिक्रमा जैसी हिला देने वाली यात्रा भी हुई। इस वर्ष बाकी वर्षों के मुकाबले ऑफिस से सबसे ज्यादा छुट्टियाँ लीं और संख्यात्मक दृष्टि से सबसे कम यात्राएँ हुईं। केवल नौ बार बाहर जाना हुआ, जिनमें छह बड़ी यात्राएँ थीं और तीन छोटी। बड़ी यात्राएँ मलतब एक सप्ताह या उससे ज्यादा। इस बार न छुटपुट यात्राएँ हुईं और न ही उतनी ट्रेनयात्राएँ। जबकि दो-दिनी, तीन-दिनी छोटी यात्राएँ भी कई बार बड़ी यात्रा से ज्यादा अच्छे फल प्रदान कर जाती हैं।  ज्यादा न लिखते हुए मुख्य विषय पर आते हैं: