Skip to main content

नाहरगढ़ किला, जयपुर

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
सिटी पैलेस देखने के बाद समय बच गया तो हम जयगढ किला देखने निकल पडे। जब तक वहां पहुंचे तो किला बंद हो चुका था। चार साढे चार बजे के आसपास किला बंद हो जाता है। इसके पास ही नाहरगढ किला है। यह अंधेरा होने पर बंद होता है। वैसे तो जयगढ किला ज्यादा भव्य बताया जाता है लेकिन नाहरगढ भी कम नहीं है। यह एक पहाडी पर बना है। यहां से पूरे जयपुर शहर का विहंगम नजारा दिखाई देता है।
इसका निर्माण 1734 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। 1857 में यह किला आसपास के इलाकों से भागे हुए अंग्रेजों की शरणस्थली के रूप में काम आया। इसका शिल्प ज्यादा उन्नत नहीं है। लेकिन इसकी लोकेशन इसे खास बनाती है। यहां से सूर्यास्त और जयपुर शहर बडे भव्य दिखते हैं।



जयगढ किले के पास बैठे लंगूर


नाहरगढ किले में रखी तोपें

किले का प्रवेश द्वार







नाहरगढ किले से दिखता जयपुर शहर


यहां एक रेस्टोरेण्ट भी है। यह रेस्टोरेण्ट वालों का प्रोडक्ट है।








समाप्त...

जयपुर यात्रा
1. जयपुर यात्रा-आमेर किला
2. जयपुर की शान हवामहल
3. जयपुर का जन्तर मन्तर
4. सिटी पैलेस, जयपुर
5. नाहरगढ किला, जयपुर

Comments

  1. सुन्दर तस्वीरें.

    ReplyDelete
  2. सुन्दर तस्वीरें. नाहरगढ किले की सैर ब्लॉग पर ही कर ली .

    ReplyDelete
  3. भाई नीरज,बेठे बिठाए आपने गुलाबी शहर जयपुर की अच्छी सैर करवाई हे --नाहरगढ किला सचमुच कारीगरी का बेजोड़ नमूना हे बधाई |

    कभी मेरे ब्लोक पर भी आने का टाइम निकले और मेरा होसला आफजाई करे |

    ReplyDelete
  4. दीवार पर लटकी लालटेन , यह फोटो पसंद आई है ! बहुत बारीकी से देखते हो नीरज ! हार्दिक शुभकामनायें !!

    ReplyDelete
  5. राजस्थान प्रसिद्ध है अपने किलों के लिये।

    ReplyDelete
  6. आज ही जयपुर जा रहा हूँ, अपने घर, जिसकी छत से ये किला अपनी पूरी भव्यता के साथ नज़र आता है... बचपन में हम लोग बारिश के दिनों में नाहर गढ़ से आमेर के किले तक पहाड़ियों पर चलते हुए चले जाया करते थे...वो भी क्या दिन थे...आपकी फोटोग्राफी कमाल की है...लंगूर देखने के लिए गलता जी से श्रेष्ठ और कोई जगह नहीं है जयपुर में...आप गए थे वहां?

    नीरज

    ReplyDelete
  7. NEERAJ JI PHOTO TO NAHAR GARDH KE BAHUT ACCHE HAIN PAR APKI PHOTO EK BHI NAHIN HAIN KYON.

    ReplyDelete
  8. सचित्र सुन्दर वर्ण। शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  9. बहुत सुन्दर नीरज भाई, वो लाल सूरज वाला चित्र तो एकदम दिल को छूं गया !

    ReplyDelete
  10. बहुत ही सुंदर चित्र और विवरण दिया. शुभकामनाएं.

    रामराम.

    ReplyDelete
  11. बहुत अच्छा लगा,,धन्यवाद

    ReplyDelete
  12. नीरज भाई कहां कहां घुमा रहा हे, ओर हमारा मन भी लालच मे फ़ंस रहा हे, इस्तने सुंदर विवरण पढ कर ओर सुंदर सुंदर चित्र देख कर, अब अगली बार हम ने गाईड तो तेरे को ही बनाना हे १० दिन के लिये, ओर तेरे ऊपर ही छोड देना हे कि कहा कहा घुमाना हे तुने, यह पक्का, अगर नही माना तो जबर्द्स्ती दोस्ती का वास्ता दे कर ले जायेगे.
    मजा आ गया आज ओर पिछली पोस्टे देख कर धन्यवाद

    ReplyDelete
  13. बहुत अच्छी फोटो है ..... यहाँ तो मैं भी गया हूँ.....

    ReplyDelete
  14. Jaipur to khoob dekha raha bhi khoob lekin nahargarh aaj hi es blog ke karan dekh paya

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जाटराम की पहली पुस्तक: लद्दाख में पैदल यात्राएं

पुस्तक प्रकाशन की योजना तो काफी पहले से बनती आ रही थी लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ ही जाती थी। सबसे बडी समस्या आती थी पैसों की। मैंने कई लेखकों से सुना था कि पुस्तक प्रकाशन में लगभग 25000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं और अगर कोई नया-नवेला है यानी पहली पुस्तक प्रकाशित करा रहा है तो प्रकाशक उसे कुछ भी रॉयल्टी नहीं देते। मैंने कईयों से पूछा कि अगर ऐसा है तो आपने क्यों छपवाई? तो उत्तर मिलता कि केवल इस तसल्ली के लिये कि हमारी भी एक पुस्तक है। फिर दिसम्बर 2015 में इस बारे में नई चीज पता चली- सेल्फ पब्लिकेशन। इसके बारे में और खोजबीन की तो पता चला कि यहां पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। इसमें पुस्तक प्रकाशन का सारा नियन्त्रण लेखक का होता है। कई कम्पनियों के बारे में पता चला। सभी के अलग-अलग रेट थे। सबसे सस्ते रेट थे एजूक्रियेशन के- 10000 रुपये। दो चैप्टर सैम्पल भेज दिये और अगले ही दिन उन्होंने एप्रूव कर दिया कि आप अच्छा लिखते हो, अब पूरी पुस्तक भेजो। मैंने इनका सबसे सस्ता प्लान लिया था। इसमें एडिटिंग शामिल नहीं थी।

यमुनोत्री में ट्रेकिंग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । अक्षय तृतीया जा चुकी है। उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा भी शुरू हो चुकी है। मुसाफिरों और श्रद्धालुओं को घूमने के लिये यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी जगहों के रास्ते खुल गये हैं। इन जगहों पर अब लोग-बाग आने-जाने शुरू हो गये हैं। जाहिर सी बात है कि सुविधायें भी मिलने लगी हैं। पिछले महीने यानी चारधाम यात्रा शुरू होने से एक महीने पहले मैं अकेला यमुनोत्री के लिये चला था। सही-सलामत पहुंच भी गया। लेकिन वहां सब-कुछ सुनसान पडा था। ऐसा यमुनोत्री आपने कभी नहीं देखा होगा। वहां की काली कमली धर्मशाला प्रसिद्ध है। लेकिन वो भी बन्द थी, क्योंकि कोई नहीं जाता वहां कपाट बन्द रहने के दिनों में। उस रात मैं चौकीदार के यहां ठहरा था। वो सरकारी चौकीदार था, और बारहों मास यही रहता है। उसका परिवार नीचे बडकोट में रहता है। उन दिनों उसके साथ उसका लडका और एक नेपाली मजदूर रह रहे थे। मेरी इच्छा अगले दिन यमुना के उदगम स्थल सप्तऋषि कुण्ड तक जाने की थी। लेकिन बारिश ने सारे करे-कराये पर पानी फेर दिया। बारिश बन्द होने पर हम चारों मन बहलाने के ...

कभी ग्लेशियर देखा है? आज देखिये

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक कीजिये । अभी तक आपने पढा कि मैं पिछले महीने अकेला ही यमुनोत्री पहुंच गया। अभी यात्रा सीजन शुरू भी नहीं हुआ था। यमुनोत्री में उस शाम को केवल मैं ही अकेला पर्यटक था, समुद्र तल से 3200 मीटर से भी ऊपर। मेरे अलावा वहां कुछ मरम्मत का काम करने वाले मजदूर, एक चौकीदार और एक महाराज जी थे, महाराज जी के साथ दो-तीन चेले-चपाटे भी थे। मैने रात में ठहरने के लिये चौकीदार के यहां जुगाड कर लिया। चौकीदार के साथ दो जने और भी रहते थे, एक उसका लडका और एक नेपाली मजदूर। दो कमरे थे, एक में चूल्हा-चौकी और दूसरे में बाकी सामान। बातों-बातों में मैने उनके समक्ष सप्तऋषि कुण्ड जाने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वहां जाने का रास्ता बेहद दुर्गम है, दूरी चौदह किलोमीटर है। बिना गाइड के बिल्कुल भी मत जाना, इस समय कोई गाइड भी नहीं मिलेगा। मैने पूछा कि क्या आप वहां तक कभी गये हो? उसने बताया कि हां, मैं तो कई बार जा चुका हूं।