Skip to main content

अमरनाथ से बालटाल

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहाँ क्लिक करें
अमरनाथ बाबा के दर्शन कर लिये। दर्शन करते-करते दस बज गये थे। अब वापस जाना था। हम पहलगाम के रास्ते यहां तक आये थे। दो दिन लगे थे। अब वापसी करेंगे बालटाल वाले रास्ते से। हमारी गाडी और ड्राइवर बालटाल में ही मिलेंगे।

अमरनाथ से लगभग तीन किलोमीटर दूर संगम है। संगम से एक रास्ता पहलगाम चला जाता है और एक बालटाल। यहां अमरनाथ से आने वाली अमरगंगा और पंचतरणी से आने वाली नदियां भी मिलती हैं। यहां नहाना शुभ माना जाता है। लेकिन अब एक और रास्ता बना दिया गया है जो संगम को बाइपास कर देता है। यह रास्ता बहुत संकरा और खतरनाक है। इस बाइपास वाले रास्ते पर खच्चर नहीं चल सकते। घोडे-खच्चर संगम से ही जाते हैं। इस नये रास्ते के बनने से यात्रियों को यह लाभ होता है कि अब उन्हें नीचे संगम तक उतरकर फिर ऊपर नहीं चढना पडता। सीधे ऊपर ही ऊपर निकल जाते है। इस बाइपास रास्ते की भयावहता और संकरेपन का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर कई जगह एक समय में केवल एक ही आदमी निकल सकता है। नतीजा यह होता है कि दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है। इसी जाम में फंसने और निकलने की जल्दबाजी की जुगत में मैं इस खण्ड का एक भी फोटू नहीं खींच पाया।

अमरनाथ से बालटाल की दूरी चौदह किलोमीटर है। जबकि पहलगाम तीस-बत्तीस किलोमीटर दूर। लेकिन बालटाल वाले रास्ते से यात्रियों को मनाही की जाती है। कारण यह है कि बालटाल वाला रास्ता बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। पहलगाम वाला रास्ता भले ही लम्बा हो, भले ही कई-कई किलोमीटर बरफ पर चलना पडता हो, लेकिन सुरक्षित है।

बालटाल वाले रास्ते पर कच्चे भुरभुरे पथरीले पहाड हैं। बारिश हो गयी तो बना-बनाया रास्ता भू-स्खलन से पल भर में बह जाता है। बारिश ना हुई तो धूल इतनी उडती है कि यात्री यात्रा के बाद खुद को शीशे में देखे तो दूसरी प्रजाति ही दिखती है। फिर भी इस रास्ते से यात्रा होती है, घोडे-खच्चर मिलते हैं और सबसे बडी बात कि सुरक्षा बल भी मौजूद रहते हैं। वे ही रास्ता बनाते हैं। कई भण्डारे भी मिलते हैं। मोबाइल और कैमरे की बैटरी भी चार्ज हो जाती है। हां, बालटाल जाते समय ढलान इतना जबरदस्त रहता है कि अपनी मर्जी से रुकना भी मुश्किल होता है। जूते कमजोर हैं तो समझो कि गये काम से।
आज अमरनाथ यात्रा की इस किश्त में कुछ फोटू और देखिये।

अलविदा बाबा

हमें यहीं से दाहिने चलना होगा, बायें वाला रास्ता पहलगाम जाता है।





सामने वाले पहाड पर ऊपर वाला रास्ता पंचतरणी और पहलगाम जाता है, और नीचे वाला संगम। हम बाइपास वाले रास्ते से जा रहे हैं।







हम संगम को बाइपास करते जा रहे हैं, सामने वाला रास्ता पारम्परिक है जो संगम से होकर जाता है।

संगम





बालटाल वाला ऐसे ही पहाडों से भरा है। जरा सी बारिश होते ही पत्थर गिरने लगते हैं, नहीं तो धूल उडती रहती है। हम पूरे रास्ते धूल में चलते रहे।



नीचे नदी में बरफ भी है। बरफ के नीचे से निकलती नदी।

मुंह नहीं लपेटेंगे तो किलो भर धूल पेट में जानी तय है। (मनदीप)

बालटाल से तीन किलोमीटर अमरनाथ की दिशा में डोमेल है जहां यात्रा का प्रवेश द्वार है। डोमेल में ही एक भण्डारे में। क्या शक्ल हो गयी है। (नीरज जाट)

उदास क्यों बैठा है बिल्लू? अच्छा, थक गया है।

यह है धर्मबीर।

डोमेल से यह नजारा दिख रहा है। सामने वाले पहाड पर श्रीनगर-लेह राजमार्ग दिख रहा है। 

बालटाल की ओर

बालटाल

बालटाल में हैलीपैड है। यहां से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सुविधा है। पंचतरणी से गुफा छह किलोमीटर दूर है।

हैलीपैड के पास पार्किंग में हमारी गाडी भी खडी थी। तीन बज चुके थे। पता चला कि मिलिटरी की कानवाई चार बजे चलेगी। श्रीनगर में आज कर्फ्यू लगा है। बालटाल से लद्दाख को छोडकर कहीं भी जाने के लिये श्रीनगर जाना ही पडेगा। सैकडों गाडियां श्रीनगर जाने की तैयारी में खडी हैं। चार बजने का इन्तजार कर रहे हैं।

जैसे ही चार बजते हैं, सेना के पास एक सन्देश आता है कि श्रीनगर का रास्ता सही है, सिविलियन को छोड दो। आमतौर पर सिविल गाडियों के साथ बीच-बीच में सेना की गाडियां भी चलती हैं, लेकिन आज सेना की कोई गाडी नहीं गई।

अगला भाग: सोनामार्ग (सोनमर्ग) के नज़ारे

अमरनाथ यात्रा
1. अमरनाथ यात्रा
2. पहलगाम- अमरनाथ यात्रा का आधार स्थल
3. पहलगाम से पिस्सू घाटी
4. अमरनाथ यात्रा- पिस्सू घाटी से शेषनाग
5. शेषनाग झील
6. अमरनाथ यात्रा- महागुनस चोटी
7. पौषपत्री का शानदार भण्डारा
8. पंचतरणी- यात्रा की सुन्दरतम जगह
9. श्री अमरनाथ दर्शन
10. अमरनाथ से बालटाल
11. सोनामार्ग (सोनमर्ग) के नजारे
12. सोनमर्ग में खच्चरसवारी
13. सोनमर्ग से श्रीनगर तक
14. श्रीनगर में डल झील
15. पटनीटॉप में एक घण्टा

Comments

  1. ha ha ha ha ha h

    very nice post

    better late than never

    ReplyDelete
  2. मान गए भाई. बड़े जीवट प्राणी हो.

    ReplyDelete
  3. बहुत विस्तार से आप ने अपनी यात्रा के बारे लिखा, ओर चित्र उस से भी सुंदर लगे, यह धर्म वीर शकल से तो पुलिस वाला लगता हे :)

    ReplyDelete
  4. यात्रा प्रसंग के साथ सभी चित्र भी
    बहुत सुन्दर लगाये हैं आपने!

    ReplyDelete
  5. बहुत सुन्दर पोस्ट। जय भोले बाबा।

    ReplyDelete
  6. neeraj ji,,,, bahut acche photo hain.........jai baba bhole ki.....

    ReplyDelete
  7. जय हो भाई, घुमक्कड़ जाट जी।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही। दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...

लद्दाख साइकिल यात्रा- पहला दिन- दिल्ली से प्रस्थान

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 4 जून 2013 साइकिल उठाने का पक्का निश्चय कर रखा था। सोच लिया था कि लद्दाख जाऊँगा, वो भी श्रीनगर के रास्ते। मनाली के रास्ते वापसी का विचार था। सारी तैयारियाँ श्रीनगर के हिसाब से हो रही थीं। सबकुछ तय था कि कब-कब कहाँ-कहाँ पहुँचना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों व हिमालय पार में साइकिल चलाने का कोई अनुभव नहीं था, तो इस गणना की कोई महत्ता नहीं रह गयी थी। जैसे कि साइकिल यात्रा के पहले ही दिन श्रीनगर से सोनमर्ग जाने की योजना थी। यह दूरी 85 किलोमीटर है और लगातार चढ़ाई है। नहीं कह सकता था कि ऐसा कर सकूँगा, फिर भी योजना बनी। दिल्ली से सीधे श्रीनगर के लिये दोपहर एक बजे बस चलती है। यह अगले दिन दोपहर बाद दो बजे श्रीनगर पहुँच जाती है। इस बस की छत पर रेलिंग नहीं लगी होती, इसलिये साइकिल खोलकर एक बोरे में बांधकर ले जाना तय हुआ। दूसरा विकल्प था जम्मू तक ट्रेन से, उसके बाद बस या जीप। दिल्ली से जम्मू के लिये सुबह मालवा एक्सप्रेस निकलती है। इसका समय नई दिल्ली से साढ़े पाँच बजे है। कभी-कभी लेट भी हो जाती है। बस यात्रा की बजाय ट्रेन यात्रा ज्यादा सुवि...