Skip to main content

पौषपत्री का शानदार भण्डारा

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
अमरनाथ यात्रा में महागुनस चोटी को पार करके एक स्थान आता है- पौषपत्री। जहां महागुनस (महागणेश) चोटी समुद्र तल से 4276 मीटर की ऊंचाई पर है वहीं पौषपत्री की ऊंचाई 4114 मीटर है। यहां से एक तरफ बरफ से ढकी महागुनस चोटी दिखाई देती है, वही दूसरी ओर दूर तक जाता ढलान दिखता है। पौषपत्री से अगले पडाव पंचतरणी तक कहीं भी चढाई वाला रास्ता नहीं है। टोटल उतराई है।
पौषपत्री का मुख्य आकर्षण यहां लगने वाला भण्डारा है। देखा जाये तो पौषपत्री पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक तो पहलगाम से और दूसरा बालटाल से पंचतरणी होते हुए। यह शिव सेवक दिल्ली वालों द्वारा लगाया जाता है। मुझे नहीं लगता कि इतनी दुर्गम जगह पर खाने का सामान हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाता होगा। सारा सामान खच्चरों से ही जाता है। हमें यहां तक पहुंचने में डेढ दिन लगे थे। खच्चर दिन भर में ही पहुंच जाते होंगे, वो भी महागुनस की बर्फीली चोटी को लांघकर।
वैसे तो यात्रा में अनगिनत भण्डारे लगते हैं। लेकिन सबसे शानदार भण्डारा मुझे यही लगा। खाने के आइटमों के मामले में। अभी फोटो और एक वीडियो दिखा रहा हूं। इसे देखकर किसी अमीर बाप को अपने इकलौते बेटे की शादी की पार्टी देने में भी शर्म आने लगेगी।

AMARNATH 1
महागुनस चोटी को पार करके पौषपत्री आता है।

AMARNATH 2
यह भण्डारे वालों ने ही लगा रखा है।

AMARNATH 3
पौषपत्री से पंचतरणी जाने का रास्ता।

AMARNATH 4
यह है भण्डारा- फ्री में।

AMARNATH 5
पहले डोसा खाओ।

AMARNATH 6
AMARNATH 7
नमकीन खाने की भरमार है तो…

AMARNATH 8
… मीठे की भी भरमार है।

AMARNATH 9
खाने से पहले यह भी सोचना पडेगा कि हम इस समय खडे कहां पर हैं। समुद्र तल से 4114 मीटर की ऊंचाई पर, वो भी डेढ दिन से पैदल यात्रा करके यहां पहुंचे हैं। बरफ और ठण्ड को झेलते हुए। धन्य हैं वे लोग जो यात्रा में भण्डारे लगाते हैं।

AMARNATH 10
एक सच्चाई यह भी है। “घोडे और पिट्ठू वालों का भण्डारा नीचे है।” स्थानीय लोगों के लिये अलग से भण्डारे लगाये जाते हैं। उन्हे ज्यादातर जगहों पर मुख्य भण्डारे में नहीं घुसने दिया जाता। उनके भण्डारे में सब्जी-रोटी और चावल होते हैं।

AMARNATH 11
यह है असली सूरत पौषपत्री की। पीछे महागुनस दर्रा दिख रहा है।

AMARNATH 12
अब चल पडे पंचतरणी की ओर। अभी पंचतरणी 6-7 किलोमीटर और है।

AMARNATH 13
पंचतरणी की ओर जाते यात्री।

AMARNATH 14
पीछे महागुनस पर्वत।



अमरनाथ यात्रा
1. अमरनाथ यात्रा
2. पहलगाम- अमरनाथ यात्रा का आधार स्थल
3. पहलगाम से पिस्सू घाटी
4. अमरनाथ यात्रा- पिस्सू घाटी से शेषनाग
5. शेषनाग झील
6. अमरनाथ यात्रा- महागुनस चोटी
7. पौषपत्री का शानदार भण्डारा
8. पंचतरणी- यात्रा की सुन्दरतम जगह
9. श्री अमरनाथ दर्शन
10. अमरनाथ से बालटाल
11. सोनामार्ग (सोनमर्ग) के नजारे
12. सोनमर्ग में खच्चरसवारी
13. सोनमर्ग से श्रीनगर तक
14. श्रीनगर में डल झील
15. पटनीटॉप में एक घण्टा

Comments

  1. विहंगम निवास और भोले का भण्डारा।

    ReplyDelete
  2. ठीक दावत उडाई.. अगली बार मुझे भी जाना पड़ेगा...

    लेकिन ये स्थानीय लोगों से भेदभाव ठीक नहीं लगा... बल्कि उन्हें तो ज्यादा मिलना चाहिए.. उन्हें बिना आप यात्रा की कल्पना नहीं कर सकते.. पर ये हिन्दुस्तान है.. श्रम की कोई कीमत नहीं.... भोलेनाथ शायद ये बेशर्मी देख कर ही पिघल जाते होगें...

    ReplyDelete
  3. धन्य हैं भण्डारे लगाने वाले.

    ReplyDelete
  4. बिलकुल ! भोले के दरबार में भेद-भाव गलत है , निंदनीय है . अबे इस से अच्छा तो छोले - चावल, दाल -रोटी बाँट लो . धर्म का मर्म कठिन इसीलिए कहा गया है . एक तो वैसे ही कश्मीर घाटी देशद्रोही तत्वों से भरी हुई है और उनमें से भी जो ग़रीब-गुरबे , चाहे रोज़ी-रोटी के लिए सही, यात्रियों के काम आते हैं उन्हें इस तरह अलग करना शर्मनाक है, महा बकवास वाकया है ये . फोटो बढ़िया हैं पर मज़ा किरकिरा कर दिया सच बता कर .

    ReplyDelete
  5. नीरज दावत उडा रहे हो? बहुत अच्‍छी जानकारी और फोटोज हैं।

    ReplyDelete
  6. ....शायद ज़्यादा ही भावुक हो गया मैं लेकिन भेद-भाव की बात सुन कर ,पढ़ कर बर्दाश्त नहीं होता . खैर..... आगे के किस्से का इंतज़ार रहेगा .

    ReplyDelete
  7. नीरज भाई रिपोर्ट तो जबरदस्त है . आपके रिपोर्ट को पढकर अमरनाथ यात्रा की एक अलग पहलु सामने आया है . सराहनीय प्रयास

    और हां ये स्थानीय लोगों से भेदभाव मुझे भी
    ठीक नहीं लगा

    मृत्युंजय कुमार

    ReplyDelete
  8. रोम हर्षक चित्र....आप धन्य हैं...क्या चित्र लिए हैं...कमाल के
    नीरज

    ReplyDelete
  9. देख भाई भटकती आत्मा, रिपोर्ट, तस्वीर और विडियो तो लाजवाब है पर घोडे वालों का अलग भंडारा होने का कारण कुछ और है या क्या है? इस पर प्रकाश डालना था. ये भेदभाव वाली बात है या कुछ और?

    रामराम

    ReplyDelete
  10. बढ़िया जानकारी और चित्र! धन्यवाद!

    ReplyDelete
  11. गज़ब का भंडारा...शायद कभी गये तो इन्हीं भंडारे वाली तस्वीरों की ताकत ले जायेगी. :)

    ReplyDelete
  12. lingrajpatel.wordpress.com


    आपके रिपोर्ट को पढकर अमरनाथ यात्रा की एक अलग पहलु सामने आया है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आसमानी बिजली के कुछ फोटो

बरसात में जब बिजली चमकती है तो सेकंड के सौवें हिस्से में सबकुछ हो जाता है। पता नहीं लोगबाग इतनी फुर्ती से इनके फोटो कैसे खींच लेते हैं? मैंने भी कोशिश की लेकिन जब तक क्लिक करता, तब तक दो सेकंड बीत जाते। कडकती बिजली के लिये तो दो सेकंड बहुत ज्यादा होते हैं। मुझे हमेशा अन्धेरी रात ही दिखाई देती। इलाज निकला। कैमरे को ट्राइपॉड पर वीडियो मोड में लगाकर छोड दिया और अन्दर जाकर डिनर करने लगा। वापस आया तो करीब बीस मिनट की वीडियो हाथ लग चुकी थी। इसमें बहुत बढिया बिजली कडकती व गिरती भी कैद हो गई। दो-तीन बार ऐसा किया। आखिरकार उन वीडियो से कुछ फोटो हाथ लगे हैं, क्वालिटी बेशक उतनी अच्छी नहीं है लेकिन बिजली अच्छी लग रही है।

भंगायणी माता मन्दिर, हरिपुरधार

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 10 मई 2014 हरिपुरधार के बारे में सबसे पहले दैनिक जागरण के यात्रा पृष्ठ पर पढा था। तभी से यहां जाने की प्रबल इच्छा थी। आज जब मैं तराहां में था और मुझे नोहराधार व कहीं भी जाने के लिये हरिपुरधार होकर ही जाना पडेगा तो वो इच्छा फिर जाग उठी। सोच लिया कि कुछ समय के लिये यहां जरूर उतरूंगा। तराहां से हरिपुरधार की दूरी 21 किलोमीटर है। यहां देखने के लिये मुख्य एक ही स्थान है- भंगायणी माता का मन्दिर जो हरिपुरधार से दो किलोमीटर पहले है। बस ने ठीक मन्दिर के सामने उतार दिया। कुछ और यात्री भी यहां उतरे। कंडक्टर ने मुझे एक रुपया दिया कि ये लो, मेरी तरफ से मन्दिर में चढा देना। इससे पता चलता है कि माता का यहां कितना प्रभाव है।

डायरी के पन्ने-32

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। इस बार डायरी के पन्ने नहीं छपने वाले थे लेकिन महीने के अन्त में एक ऐसा घटनाक्रम घटा कि कुछ स्पष्टीकरण देने के लिये मुझे ये लिखने पड रहे हैं। पिछले साल जून में मैंने एक पोस्ट लिखी थी और फिर तीन महीने तक लिखना बन्द कर दिया। फिर अक्टूबर में लिखना शुरू किया। तब से लेकर मार्च तक पूरे छह महीने प्रति सप्ताह तीन पोस्ट के औसत से लिखता रहा। मेरी पोस्टें अमूमन लम्बी होती हैं, काफी ज्यादा पढने का मैटीरियल होता है और चित्र भी काफी होते हैं। एक पोस्ट को तैयार करने में औसतन चार घण्टे लगते हैं। सप्ताह में तीन पोस्ट... लगातार छह महीने तक। ढेर सारा ट्रैफिक, ढेर सारी वाहवाहियां। इस दौरान विवाह भी हुआ, वो भी दो बार। आप पढते हैं, आपको आनन्द आता है। लेकिन एक लेखक ही जानता है कि लम्बे समय तक नियमित ऐसा करने से क्या होता है। थकान होने लगती है। वाहवाहियां अच्छी नहीं लगतीं। रुक जाने को मन करता है, विश्राम करने को मन करता है। इस बारे में मैंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा भी था कि विश्राम करने की इच्छा हो रही है। लगभग सभी मित्रों ने इस बात का समर्थन किया था।