Skip to main content

भारत में नैरो गेज

भारत में ज्यादातर रेल लाइन ब्रॉड गेज में है। जो नहीं हैं, उन्हे भी ब्रॉड गेज में बदला जा रहा है। जो नई लाइनें बन रही हैं, वे भी ब्रॉड गेज में ही हैं। धीरे-धीरे मीटर गेज की सभी लाइनों को ब्रॉड में बदल दिया जायेगा। जैसे कि अभी पिछले साल रेवाडी-रींगस-फुलेरा लाइन को पूरा कर दिया है। इस पर चेतक एक्सप्रेस दोबारा दौडने लगी है। रेवाडी-सादुलपुर-बीकानेर लाइन पर भी गेज परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है।

बची नैरो गेज। यह लाइन ज्यादातर पहाडी क्षेत्रों में है। जैसे कि कालका-शिमला, कांगडा रेल, दार्जिलिंग रेल, ऊटी वाली लाइन (यह मीटर गेज है), धौलपुर-मोहरी, ग्वालियर-श्योपुर, सतपुडा लाइन (जबलपुर-नागपुर व आस-पास) आदि। इनमें से कई तो विश्व विरासत बन चुकी हैं, कुछ बनने को तैयार हैं। इसलिये इनके गेज परिवर्तन का तो सवाल ही नहीं उठता।
आपने अभी तक हमारे यहाँ कालका-शिमलाकांगडा रेल की सवारी का ही आनन्द उठाया है। इस साल आपको नैरो गेज वाली दूसरी लाइनों की भी सवारी करायी जायेगी। अभी तक जो लाइनें मेरी हिटलिस्ट में हैं, वे हैं-
(1) ग्वालियर-श्योपुर,
(2) धौलपुर-मोहरी,
(3) जबलपुर-नागपुर,
(4) रायपुर-धमतरी

Comments

  1. जबलपुर जाओ तो भेड़ाघाट घूम लेना और वहाँ के ब्लॉगर्स से तो मिल ही लेना....हम न भी हों तो अहसास तो रहेगा ही. :)

    ReplyDelete
  2. मुसाफिर जी,

    इतने दिनों तक गायब रहने के बाद इतनी छोटी सी पोस्ट से काम नहीं चलने वाला. एक बोन्स पोस्ट का इंतजार रहेगा.

    नैरोगेज का प्रोग्राम जब भी बने तो बतान जरूर.

    प्रयास

    ReplyDelete
  3. बहुत दिन बाद आपका आलेख पढने को मिला .. जल्‍दी जल्‍दी पोस्‍ट डालिए !!

    ReplyDelete
  4. नीरज जी एक ख़ास नैरो गेज़ लाईन को तो आप भूल ही गए...वो है नेरल से माथेरान तक की. तीन घंटे की यात्रा इस गाडी से करने में जो मज़ा आता है उसको बयां शब्दों में नहीं किया जा सकता. हालाँकि इस मौसम में यहाँ के पहाड़ भूरे रंग के सूखे नज़र आते हैं लेकिन जैसे जैसे आप ऊपर जाते हैं हरियाली बढ़ जाती है. माथेरान देश का एकमात्र हिल स्टेशन है जहाँ वाहनों का प्रवेश वर्जित है. लगभग चार की.मी.पहले ही आपको अपना वाहन पार्क करना पढता है और फिर पैदल या खच्चर पर ही चलना पड़ता है. याद रहे नेरल मेरे घर से मात्र तीस की.मी. की दूरी पर ही है...हा हा हा हा हा...
    नीरज

    ReplyDelete
  5. आज पोस्ट भी नैरो गेज ही है
    बहुत व्यस्त हो गये हो जी

    प्रणाम

    ReplyDelete
  6. बहुत सुंदर जानकारी दी आप ने, कभी आये तो हम भी नीरज जी से मिलने इस नैरो गेज से ही जायेगे,अब जल मिलना होगा आप सब से

    ReplyDelete
  7. बहुत बढिया जानकारी मिली.

    रामराम.

    ReplyDelete
  8. लखनऊ-बरेली-टनकपुर
    लखनऊ-लालकुआँ
    टनकपुर - कासगंज
    नैरोगेज
    को तो भूल ही गये आप!

    ReplyDelete
    Replies
    1. roopchand ji...ye tracks narrow gauge naa hokar..meter gauge hain...1 meter not 0.7 meter...
      recheck ur sources of info..

      Delete
    2. Sahi Kaha Brother Ye Sare Metre Gauge Track HAi.

      Delete
  9. बहुत दिन बाद आपका आलेख पढने को मिला .. जल्‍दी जल्‍दी पोस्‍ट डालिए !!

    ReplyDelete
  10. brother OOTY wali line bhi narrow gauge nahi hai...ye bhi Meter Gauge hai jo Narrow gauge se jyda broad hai...1 meter...
    recheck ur soure of info..

    ReplyDelete
    Replies
    1. @ electro,
      आप सही कह रहे हो। मैंने इस गलती को सुधार लिया है। धन्यवाद।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ट्रेन में बाइक कैसे बुक करें?

अक्सर हमें ट्रेनों में बाइक की बुकिंग करने की आवश्यकता पड़ती है। इस बार मुझे भी पड़ी तो कुछ जानकारियाँ इंटरनेट के माध्यम से जुटायीं। पता चला कि टंकी एकदम खाली होनी चाहिये और बाइक पैक होनी चाहिये - अंग्रेजी में ‘गनी बैग’ कहते हैं और हिंदी में टाट। तो तमाम तरह की परेशानियों के बाद आज आख़िरकार मैं भी अपनी बाइक ट्रेन में बुक करने में सफल रहा। अपना अनुभव और जानकारी आपको भी शेयर कर रहा हूँ। हमारे सामने मुख्य परेशानी यही होती है कि हमें चीजों की जानकारी नहीं होती। ट्रेनों में दो तरह से बाइक बुक की जा सकती है: लगेज के तौर पर और पार्सल के तौर पर। पहले बात करते हैं लगेज के तौर पर बाइक बुक करने का क्या प्रोसीजर है। इसमें आपके पास ट्रेन का आरक्षित टिकट होना चाहिये। यदि आपने रेलवे काउंटर से टिकट लिया है, तब तो वेटिंग टिकट भी चल जायेगा। और अगर आपके पास ऑनलाइन टिकट है, तब या तो कन्फर्म टिकट होना चाहिये या आर.ए.सी.। यानी जब आप स्वयं यात्रा कर रहे हों, और बाइक भी उसी ट्रेन में ले जाना चाहते हों, तो आरक्षित टिकट तो होना ही चाहिये। इसके अलावा बाइक की आर.सी. व आपका कोई पहचान-पत्र भी ज़रूरी है। मतलब...

लद्दाख बाइक यात्रा-5 (पारना-सिंथन टॉप-श्रीनगर)

10 जून 2015 सात बजे सोकर उठे। हम चाहते तो बडी आसानी से गर्म पानी उपलब्ध हो जाता लेकिन हमने नहीं चाहा। नहाने से बच गये। ताजा पानी बेहद ठण्डा था। जहां हमने टैंट लगाया था, वहां बल्ब नहीं जल रहा था। रात पुजारीजी ने बहुत कोशिश कर ली लेकिन सफल नहीं हुए। अब हमने उसे देखा। पाया कि तार बहुत पुराना हो चुका था और एक जगह हमें लगा कि वहां से टूट गया है। वहां एक जोड था और उसे पन्नी से बांधा हुआ था। उसे ठीक करने की जिम्मेदारी मैंने ली। वहीं रखे एक ड्रम पर चढकर तार ठीक किया लेकिन फिर भी बल्ब नहीं जला। बल्ब खराब है- यह सोचकर उसे भी बदला, फिर भी नहीं जला। और गौर की तो पाया कि बल्ब का होल्डर अन्दर से टूटा है। उसे उसी समय बदलना उपयुक्त नहीं लगा और बिजली मरम्मत का काम जैसा था, वैसा ही छोड दिया।

लद्दाख बाइक यात्रा-4 (बटोट-डोडा-किश्तवाड-पारना)

9 जून 2015 हम बटोट में थे। बटोट से एक रास्ता तो सीधे रामबन, बनिहाल होते हुए श्रीनगर जाता ही है, एक दूसरा रास्ता डोडा, किश्तवाड भी जाता है। किश्तवाड से सिंथन टॉप होते हुए एक सडक श्रीनगर भी गई है। बटोट से मुख्य रास्ते से श्रीनगर डल गेट लगभग 170 किलोमीटर है जबकि किश्तवाड होते हुए यह दूरी 315 किलोमीटर है। जम्मू क्षेत्र से कश्मीर जाने के लिये तीन रास्ते हैं- पहला तो यही मुख्य रास्ता जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दूसरा है मुगल रोड और तीसरा है किश्तवाड-अनन्तनाग मार्ग। शुरू से ही मेरी इच्छा मुख्य राजमार्ग से जाने की नहीं थी। पहले योजना मुगल रोड से जाने की थी लेकिन कल हुए बुद्धि परिवर्तन से मुगल रोड का विकल्प समाप्त हो गया। कल हम बटोट आकर रुक गये। सोचने-विचारने के लिये पूरी रात थी। मुख्य राजमार्ग से जाने का फायदा यह था कि हम आज ही श्रीनगर पहुंच सकते हैं और उससे आगे सोनामार्ग तक भी जा सकते हैं। किश्तवाड वाले रास्ते से आज ही श्रीनगर नहीं पहुंचा जा सकता। अर्णव ने सुझाव दिया था कि बटोट से सुबह चार-पांच बजे निकल पडो ताकि ट्रैफिक बढने से पहले जवाहर सुरंग पार कर सको। अर्णव को भी हमने किश्तवाड के बारे में नहीं ...