Skip to main content

सतपुडा नैरो गेज- छिंदवाडा से नैनपुर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें
अभी पिछले दिनों अपना मूड बना सतपुडा नैरो गेज वाली लाइन देखने का। इस सिलसिले में अगर कोई और होता तो वो सीधा जबलपुर जाता। लेकिन इधर ठहरे टेढी खोपडी वाले, छिंदवाडा जा पहुंचे। छिंदवाडा से नैनपुर तक कई गाडियां चलती हैं, सारी की सारी पैसेंजर। मैं साढे बारह बजे चलने वाली गाडी (58853) में जा धरा। यह गाडी शाम को सात बजे नैनपुर पहुंचा देती है।

यह इलाका भारत का सबसे व्यस्त और घना नैरो गेज वाला इलाका है। यहां रेल लाइन की शुरूआत 1905 के आसपास हुई थी। यहां सतपुडा की पहाडियों का बोलबाला है। ये पहाडियां इस मार्ग पर सफर को और भी मजेदार बना देती है। आबादी बहुत कम है। हालांकि ट्रेन में भीड बहुत होती है। गाडी की रफ्तार भी कम ही रहती है। लोगों को तेज यातायात उपलब्ध कराने के लिये इस नैरो गेज को उखाडकर ब्रॉड गेज में बदला जायेगा। जबलपुर-बालाघाट खण्ड पर आमान-परिवर्तन का काम शुरू भी हो चुका है।


छिंदवाडा से नैनपुर तक कुल बीस स्टेशन हैं। इनमें सिवनी सबसे बडा स्टेशन है। सिवनी जिला भी है। बीस स्टेशन और उनकी समुद्र तल से ऊंचाई इस प्रकार हैं:

1. छिंदवाडा जंक्शन (670.9 मीटर)

2. उमरिया-ईसरा

3. झिलीमिली

4. मरकाहांडी

5. चौरई

6. काराबोह (639.37 मीटर)

7. कपुरधा

8. समसवाडा

9. पीपरडाही

10. मातृधाम

11. सिवनी (613.15 मीटर)

12. भोमा

13. कान्हीवाडा

14. जुरतरा

15. पलारी (458.9 मीटर)

16. खैरी

17. केवलारी (450.5 मीटर)

18. गंगाटोला

19. खैररांजी

20. नैनपुर जंक्शन (439.39 मीटर)

छिंदवाडा जंक्शन
उमरिया-ईसरा
चौरई
काराबोह
पीपरडाही
मातृधाम
सिवनी
भोमा
कान्हीवाडा
जुरतरा
पलारी
खैरी
केवलारी
गंगाटोला
खैररांजी
नैनपुर भारत का सबसे बडा नैरोगेज जंक्शन स्टेशन है। यहां से चार दिशाओं में लाइनें जाती हैं- जबलपुर, मण्डला फोर्ट, बालाघाट और छिंदवाडा।

नैनपुर से मुझे बालाघाट जाना था। ट्रेन थी रात बारह बजे के बाद (58868)। यानी पांच घण्टे बाद। सोचा कि बालाघाट तक बस से चला जाता हूं। लेकिन नैनपुर से किसी भी दिशा में बाहर जाने के लिये बस ही नहीं मिली- शाम सात बजे भी नहीं। लोगों ने बताया कि नैनपुर में बस सेवा नहीं है। छोटी जीपें चलती हैं, वो भी मण्डला तक या फिर ट्रेन। मन मारकर स्टेशन पर ही रुकना पडा बारह बजे वाली ट्रेन पकडने के लिये।

नैनपुर बडा स्टेशन है। चार प्लेटफार्म हैं। लेकिन भीड नहीं थी। इसलिये सोने के लिये बेंच आराम से मिल गई। गर्मी तो लगी नहीं, हां कुछ मच्छर जरूर लगे। उनसे बचने के लिये चादर ओढ ली। बारह बजे का अलार्म लगा लिया।

जब अलार्म बजा तो गाडी आ चुकी थी। इस गाडी में स्लीपर क्लास का डिब्बा भी है- नैरो गेज में स्लीपर क्लास। गिने-चुने लोग ही होंगे जिसने इसे देखा होगा या सफर किया होगा। टीटी ने सीट देने से मना कर दिया। मजबूर होकर जनरल डिब्बे में जाना पडा। भीड तो थी ही लेकिन दरवाजा बन्द करके प्लास्टिक शीट बिछाने की जगह मिल गई। दो घण्टे बाद बालाघाट आने तक कई बार आंख लगी और खुली।


सतपुडा नैरो गेज
1. यात्रा सतपुडा नैरो गेज की- दिल्ली से छिन्दवाडा
2. सतपुडा नैरो गेज- छिन्दवाडा से नैनपुर
3. सतपुडा नैरो गेज- बालाघाट से जबलपुर

Comments

  1. अरे वाह!!अब जबलपुर का इन्तजार है/// जबलपुर ब्लॉगर्स से मिले कि नहीं भई?

    ReplyDelete
  2. यायावरी पर हिन्दी का सर्वोत्तम ब्लॉग!

    और, आप तो रेलवे के बारे में मुझसे कहीं ज्यादा जान गये होंगे बन्धु! निश्चय ही।

    ReplyDelete
  3. डाकी, स्टेशन के बोर्ड तो दिखा दिये सारे, रस्ते की फ़ोटू भी चेप देता। हम भी सतपुड़ा की पहाडियां देखकर पचमढ़ी भ्रमण याद कर लेते।
    ईर्ष्या होती है यार तुमसे बहुत बार, अपने मन की कर पा रहे हो:))

    ReplyDelete
  4. वाह...सबसे अच्छी बात है की मस्ती के साथ साथ जानकारी भी मिलती रहती है यहाँ :)

    ReplyDelete
  5. जबलपुर से गोंदिया रूट पर मैं भी दो-तीन बार गया हूँ. तब स्टीम इंजिन भी लगते थे. चढ़ाई पर इंजिन के पहियों के नीचे खलासी रेत डालते चलते थे - सो ट्रेन की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
    एक बार इस रूट की सिंगल लाइन पर इंजिन 2 बार फेल हो गया. 12 घंटे की यात्रा 36 घंटे की हो गई थी. तब से तौबा कर लिया था. बाकी प्राकृतिक दृश्य तो लाजवाब है इस रूट में.

    ReplyDelete
  6. लगता है हम भी ट्रेन में चल रहे हैं।

    ReplyDelete
  7. बहुत ही अच्छे जानकारी नीरज जी

    ReplyDelete
  8. आप जैसा कोई नहीं...आप महान हैं...भारतीय रेलवे को आप पर गर्व है...

    नीरज

    ReplyDelete
  9. जाट महाराज की जय
    भटकते, ढूंढते, खोजते, घूमने वाले जाटों की जय,
    लगता है, कि घूमने का ठेका जन्म से ही लेकर आये हो,
    अब ये बताने का कष्ट करो कि ये नैरो व मीटर गेज वाली कितनी लाईन अभी बाकि है।

    ReplyDelete
  10. बहुत ही अच्छे जानकारी| धन्यवाद|

    ReplyDelete
  11. महोदय आपने अपने यात्रा व्रतांत मे खूब लिखा है| उसमे थोड़ी बहुत त्रुटियाँ भी हैं, आपके बताए अनुसार नैनपुर मे बसें नहीं चलती, परंतु यहाँ रात्री कालीन बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं, और छोटी जीप टेक्सी आदि तो केवल नैनपुर के आस पास के गाँव तक ही चलती है| महोदय जी नैनपुर और इसके आस पास के दूसरे छोटे बड़े गाँव तहसील ज़िलो की लो बखूबी स्लीपर कोच को जानते पहचानते है और इसमे सफर भी करते है|

    ReplyDelete
    Replies
    1. मैंने नहीं कहा कि नैनपुर में बसें नहीं चलतीं। मुझे बालाघाट जाना था बस से। खूब पूछताछ की, बहुत लोगों से पूछा, सडक पर काफी चहलकदमी भी की लेकिन कोई साधन नहीं मिला।
      मैं ठहरा दिल्ली वासी, मुझे क्या पता नैनपुर का? जैसा स्थानीय लोग बतायेंगे, मानना पडेगा।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जाटराम की पहली पुस्तक: लद्दाख में पैदल यात्राएं

पुस्तक प्रकाशन की योजना तो काफी पहले से बनती आ रही थी लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ ही जाती थी। सबसे बडी समस्या आती थी पैसों की। मैंने कई लेखकों से सुना था कि पुस्तक प्रकाशन में लगभग 25000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं और अगर कोई नया-नवेला है यानी पहली पुस्तक प्रकाशित करा रहा है तो प्रकाशक उसे कुछ भी रॉयल्टी नहीं देते। मैंने कईयों से पूछा कि अगर ऐसा है तो आपने क्यों छपवाई? तो उत्तर मिलता कि केवल इस तसल्ली के लिये कि हमारी भी एक पुस्तक है। फिर दिसम्बर 2015 में इस बारे में नई चीज पता चली- सेल्फ पब्लिकेशन। इसके बारे में और खोजबीन की तो पता चला कि यहां पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। इसमें पुस्तक प्रकाशन का सारा नियन्त्रण लेखक का होता है। कई कम्पनियों के बारे में पता चला। सभी के अलग-अलग रेट थे। सबसे सस्ते रेट थे एजूक्रियेशन के- 10000 रुपये। दो चैप्टर सैम्पल भेज दिये और अगले ही दिन उन्होंने एप्रूव कर दिया कि आप अच्छा लिखते हो, अब पूरी पुस्तक भेजो। मैंने इनका सबसे सस्ता प्लान लिया था। इसमें एडिटिंग शामिल नहीं थी।

यमुनोत्री में ट्रेकिंग

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । अक्षय तृतीया जा चुकी है। उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा भी शुरू हो चुकी है। मुसाफिरों और श्रद्धालुओं को घूमने के लिये यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी जगहों के रास्ते खुल गये हैं। इन जगहों पर अब लोग-बाग आने-जाने शुरू हो गये हैं। जाहिर सी बात है कि सुविधायें भी मिलने लगी हैं। पिछले महीने यानी चारधाम यात्रा शुरू होने से एक महीने पहले मैं अकेला यमुनोत्री के लिये चला था। सही-सलामत पहुंच भी गया। लेकिन वहां सब-कुछ सुनसान पडा था। ऐसा यमुनोत्री आपने कभी नहीं देखा होगा। वहां की काली कमली धर्मशाला प्रसिद्ध है। लेकिन वो भी बन्द थी, क्योंकि कोई नहीं जाता वहां कपाट बन्द रहने के दिनों में। उस रात मैं चौकीदार के यहां ठहरा था। वो सरकारी चौकीदार था, और बारहों मास यही रहता है। उसका परिवार नीचे बडकोट में रहता है। उन दिनों उसके साथ उसका लडका और एक नेपाली मजदूर रह रहे थे। मेरी इच्छा अगले दिन यमुना के उदगम स्थल सप्तऋषि कुण्ड तक जाने की थी। लेकिन बारिश ने सारे करे-कराये पर पानी फेर दिया। बारिश बन्द होने पर हम चारों मन बहलाने के ...

कभी ग्लेशियर देखा है? आज देखिये

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक कीजिये । अभी तक आपने पढा कि मैं पिछले महीने अकेला ही यमुनोत्री पहुंच गया। अभी यात्रा सीजन शुरू भी नहीं हुआ था। यमुनोत्री में उस शाम को केवल मैं ही अकेला पर्यटक था, समुद्र तल से 3200 मीटर से भी ऊपर। मेरे अलावा वहां कुछ मरम्मत का काम करने वाले मजदूर, एक चौकीदार और एक महाराज जी थे, महाराज जी के साथ दो-तीन चेले-चपाटे भी थे। मैने रात में ठहरने के लिये चौकीदार के यहां जुगाड कर लिया। चौकीदार के साथ दो जने और भी रहते थे, एक उसका लडका और एक नेपाली मजदूर। दो कमरे थे, एक में चूल्हा-चौकी और दूसरे में बाकी सामान। बातों-बातों में मैने उनके समक्ष सप्तऋषि कुण्ड जाने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वहां जाने का रास्ता बेहद दुर्गम है, दूरी चौदह किलोमीटर है। बिना गाइड के बिल्कुल भी मत जाना, इस समय कोई गाइड भी नहीं मिलेगा। मैने पूछा कि क्या आप वहां तक कभी गये हो? उसने बताया कि हां, मैं तो कई बार जा चुका हूं।