Skip to main content

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही।

दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन।

गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।
मेरठ:- रेलवे स्टेशन से बस अड्डे की दूरी पांच-छः किलोमीटर है। सिटी बसों की नियमित सेवा उपलब्ध है।
मुज़फ्फरनगर:- दूरी आधे किलोमीटर से भी कम। सभी बसें रेलवे स्टेशन के सामने से ही जाती हैं। ये बात अलग हैं कि रूकती नहीं।
सहारनपुर:- ट्रेन से उतरते ही आप किसी से भी पूछ लें कि कि भईया, बस अड्डा किधर पड़ेगा? तो कहेगा कि मुझे नहीं पता। आप स्टेशन से बाहर जाकर पूछ लो। बाहर निकले। किसी से पूछ लिया कि भई बस अड्डा कितनी दूर है? वो कहेगा कि पागल हो क्या, बस अड्डे के अन्दर खड़े हो और पूछ रहे हो कि कितनी दूर है? मतलब ये कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकले नहीं, बस अड्डे के अन्दर पहुँच गए।
रुड़की:- दूरी तीन किलोमीटर, साधन रिक्शा, किराया- पंद्रह से बीस रूपये।
हरिद्वार:- कोई साधन नहीं है। दोनों आमने सामने ही हैं।
ऋषिकेश:- एक किलोमीटर, साधन रिक्शा।
देहरादून:- देहरादून का मसूरी बस अड्डा तो स्टेशन परिसर में ही है। जबकि ISBT तीन चार किलोमीटर दूर है। सिटी बसें व ऑटो उपलब्ध हैं।
अम्बाला:- अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन के सामने ही है बस अड्डा।
चंडीगढ़:- सेक्टर 17 में ISBT है। दूरी पांच छः किलोमीटर। नियमित बस सेवा।
मुरादाबाद:- रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर बल्कि और भी कम।
हल्द्वानी:- हल्द्वानी यानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार। दूरी करीब आधा किलोमीटर।
गोरखपुर:- रेलवे स्टेशन के लगभग सामने ही है बस अड्डा।
गुडगाँव:- ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं। और बस अड्डे से कुछ दूरी पर छोड़ देते हैं। एक संकरी सी गली में से होकर बस अड्डे तक पहुँच जाते हैं।
रेवाडी:- दो तीन किलोमीटर की दूरी है। रिक्शा सेवा भी उपलब्ध है।

ये तो हुई मेरे देखे हुए आस पास के शहरों की सूची। आप भी इस सूची को बढा सकते हैं। तो फटाफट लिख डालिए शहर का नाम, रेलवे स्टेशन से बस अड्डे की लगभग दूरी, साधन वगैरा। ये जानकारी किसी के काम की हो या ना हो, मेरे काम की तो है।

Comments

  1. मुसाफिरों के काफी काम की है ये जानकारी. बनारस का बस अड्डा भी स्टेशन से चंद क़दमों के फासले पर ही है, कब गुजर रहे हैं इस ओर से!

    ReplyDelete
  2. बढ़िया कलेक्शन है:

    जबलपुर में बस स्टैंड मुख्य स्टेशन से लगभग ५ किमी है..आटो, रिक्शा, बस और टेम्पो उपलब्ध हैं.

    ReplyDelete
  3. उपयोगी जानकारी दी है बाकी आपने दिल्ली का बात दिया है .लाजपत नगर से यह सब जगह सिर्फ़ कुछ मिनटों की दूरी par hain ..yadi traafic jam na mile to :)

    ReplyDelete
  4. ye to apne achhi baat batayi hai...

    kafi kaam ayegi yah jankari ghumkar logo ke...

    ReplyDelete
  5. ललितपुर में बस बमुश्किल २ किलोमीटर पर बस अड्डा है. पैदल भी जा सकते हैं. रिक्शे का पता नहीं.

    ReplyDelete
  6. भाई म्हारै शहर मे रेलवे टेशन से बस अड्डे कि दुरी ही नही है. आजू बाजू है. और सामान नही हो तो पैदल ही पहुंच जाओ.

    ये कैसी रही? हमारे शहर मे हम इस बात के लिये आने वाले मेहमानों का रुपया खर्च ही नही करवाते.:)

    रामराम.

    ReplyDelete
  7. कमाल की जानकारी भाई जान ...

    ReplyDelete
  8. जोधपुर में बस अड्डा (राइकाबाग/पावटा) रेल्वे स्टेशन से करीब ४ कि मी दूर है..्सि्टी बस और ऒटो (जोधपुर में इसे भी टेक्सी कहते है) आराम से मिल जाता है..

    आओ आपका स्वागत है..

    और जाट साब.. दिल्ली में ’आपकी’ मेट्रो कश्मीरी गेट से पुरानी दिल्ली (चांदनी चौक) और नई दिल्ली भी जाती है..:)

    ReplyDelete
  9. इतनी सुंदर जानकारी । यही तो है असली बलोगिंग का मजा । ऐसी जानकारी तो गूगल बाबा भी नही बता पाते । बहुत धन्यवाद मित्र आपका ।

    ReplyDelete
  10. jaat ji apne ambala cantt ki baat ki waise ambala city me bhi station se bus stand jyada door nhi hai . sirf aadha pona kilometer hai.

    aise hi panipat me dhed do kilometer hai . aaram se rickshe se ja sakte ho.

    ReplyDelete
  11. From : shalabh310@yahoo.com

    नीरजजी, मैं आगरा का मूल निवासी हूँ। ग्रेटर नोएडा में 8-9 साल सर्विस की है और इस समय मेरठ में जाॅब कर रहा हूँ। आपके ब्लाॅग बहुत चाव से पढ़ता हूँ। क्योंकि मुझे भी घूमने का बहुत शौक है। बस अड्डे और स्टेषन की जहाँ तक बात है, तो मैं आगरा की जानकारी देना चाहूंगा। आगरा में तीन बस अड्डे हैं- ईदगाह, फोर्ट और बौद्ध विहार। अब फोर्ट अड्डे को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नए बने आईएसबीटी में मर्ज़ कर दिया गया है। आगरा तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा है - एनएच 2 (कोलकाता तक), एनएच 3 (आगरा-मुम्बई राजमार्ग) तथा एनएच 11(आगरा-बीकानेर राजमार्ग)। कई मुख्य शहर इन राजमार्गों पर पड़ते हैं। इसके अलावा आगरा में सात रेलवे स्टेषन हैं - कैन्ट, फोर्ट, ईदगाह, राजा की मण्डी, बिल्लोचपुरा, सिटी और यमुना ब्रिज। इनमें पहले चार मुख्य स्टेषन हैं, जो मध्य रेलवे, पष्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे तथा उत्तरपूर्व रेलवे से जुड़े हैं।

    - शलभ सक्सेना, आगरा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 5

1 अप्रैल 2013, सोमवार 1. महीने की शुरूआत में ही उंगली कटने से बच गई। पडोसियों के यहां एसी लगना था। सहायता के लिये मुझे बुला लिया। मैं सहायता करने के साथ साथ वहीं जम गया और मिस्त्री के साथ लग गया। इसी दौरान प्लाई काटने के दौरान आरी हाथ की उंगली को छूकर निकल गई। ज्यादा गहरा घाव नहीं हुआ। 2 अप्रैल 2013, मंगलवार 1. सुबह चार बजे ही नटवर दिल्ली आ गया। हम हिमाचल की ओर कूच कर गये। शाम होने तक धर्मशाला पहुंच गये।

आसमानी बिजली के कुछ फोटो

बरसात में जब बिजली चमकती है तो सेकंड के सौवें हिस्से में सबकुछ हो जाता है। पता नहीं लोगबाग इतनी फुर्ती से इनके फोटो कैसे खींच लेते हैं? मैंने भी कोशिश की लेकिन जब तक क्लिक करता, तब तक दो सेकंड बीत जाते। कडकती बिजली के लिये तो दो सेकंड बहुत ज्यादा होते हैं। मुझे हमेशा अन्धेरी रात ही दिखाई देती। इलाज निकला। कैमरे को ट्राइपॉड पर वीडियो मोड में लगाकर छोड दिया और अन्दर जाकर डिनर करने लगा। वापस आया तो करीब बीस मिनट की वीडियो हाथ लग चुकी थी। इसमें बहुत बढिया बिजली कडकती व गिरती भी कैद हो गई। दो-तीन बार ऐसा किया। आखिरकार उन वीडियो से कुछ फोटो हाथ लगे हैं, क्वालिटी बेशक उतनी अच्छी नहीं है लेकिन बिजली अच्छी लग रही है।

सराहन से दारनघाटी

8 मई 2015 आराम से सोकर उठे। आज जाना है हमें दारनघाटी। दारनघाटी हमारे इधर आने की एक बडी वजह थी। रास्ता बहुत खराब मिलने वाला है। सराहन में इसके बारे में पूछताछ की तो सुझाव मिला कि मशनू से आप दारनघाटी चढ जाना। फिर दारनघाटी से आगे तकलेच मत जाना, बल्कि वापस मशनू ही आ जाना और वहां से रामपुर उतर जाना। क्योंकि एक तो मशनू से दारनघाटी का पूरा रास्ता बहुत खराब है और उसके बाद तकलेच तक चालीस किलोमीटर का रास्ता भी ठीक नहीं है। यह हमें बताया गया। भीमाकाली के दर्शन करके और श्रीखण्ड महादेव पर एक दृष्टि डालकर सवा दस बजे हम सराहन से प्रस्थान कर गये। चार किलोमीटर तक तो ज्यूरी की तरफ ही चलना पडता है फिर घराट से मशनू की तरफ मुड जाना होता है। मशनू यहां से बीस किलोमीटर है। दस किलोमीटर दूर किन्नू तक तो रास्ता बहुत अच्छा है, फिर बहुत खराब है। रास्ता सेब-पट्टी से होकर है तो जाहिर है कि मौसम बहुत अच्छा था। सेब-पट्टी 2000 मीटर से ऊपर होती है। चारों तरफ सेब के बागान थे। अभी कहीं फूल लगे थे, कहीं नन्हें-नन्हें सेब आ गये थे। कहीं सेब के पेडों के ऊपर जाल लगा रखा था ताकि आंधी तूफान से ज्यादा नुकसान न हो। दो महीने बाद ...