Skip to main content

अब फोटो खींचकर पैसे कमाइए...

आप अच्छे फोटोग्राफर हो और जबरदस्त फोटो खींचते हो... आप उन फोटो का क्या करते हो??... यदि आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, तब तो आप फोटो से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके जानते ही हो... लेकिन यदि आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर नहीं हैं, तो मुझे उम्मीद है कि आप केवल फेसबुक पर ही फोटो डालते होंगे... उनसे आपको थोड़े-से लाइक और थोड़ी-सी वाहवाही मिल जाती है और बात खत्म... मैक्सिमम लोग ऐसा ही करते हैं... इन मैक्सिमम में हम भी हैं...

इससे अच्छा है कि किसी स्टॉक वेबसाइट पर फोटो डालिए... और पैसे कमाइए... लेकिन स्टॉक वेबसाइट कैसे काम करती हैं??...

अगर किसी को किसी पर्टिकुलर टाइप के फोटो की आवश्यकता है, तो उसे क्या करना चाहिए???... एक तरीका तो यह है कि गूगल पर सर्च कर ले और फोटो डाउनलोड कर ले... लेकिन ऐसा करना कई बार गैर-कानूनी होता है... कॉपीराइट का इश्यू सामने आ जाता है... कॉपीराइट उल्लंघन की वजह से बेइज्जती भी हो जाती है... खासकर जब डाउनलोड करने वाला व्यक्ति बहुत सम्मानित हो या कोई संस्था या ब्रांड हो... ये लोग कभी नहीं चाहेंगे कि एक छोटी-सी बात की वजह से उनकी बेइज्जती हो...

तो ये लोग अच्छे फोटोग्राफर को ढूंढते हैं... और उससे फोटो खरीदते हैं... पिछले दिनों एक प्रकाशक को मेरा खींचा एक फोटो इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी किसी पुस्तक में इसे लगाने की अनुमति माँगी... हमने उन्हें अनुमति देते हुए ऑरिजिनल फोटो भी भेज दिया... इसके बदले उस प्रकाशक ने मुझे तीन पुस्तकें फ्री में भेजीं...

उससे पहले एक संस्था ने हमसे मालदीव के फोटो मांगे थे... हम कभी मालदीव नहीं गए हैं, तो मालदीव के फोटो हमारे पास नहीं थे... उन्होंने हमसे पूछा कि हमारे सर्किल में कोई अच्छा फोटोग्राफर मालदीव गया हो... ऐसा कोई व्यक्ति हमारे सर्किल में नहीं था...

स्टॉक वेबसाइट यही काम करती हैं... ये फोटोग्राफर और खरीदार के बीच ब्रिज की तरह हैं... दुनिया में करोड़ों ब्रांड हैं और किसी ब्रांड को जब भी किसी फोटो की आवश्यकता होती है, तो उसे पता है कि वैसा फोटो कहाँ मिलेगा... वो किसी स्टॉक वेबसाइट पर जाता है... वहाँ पहले से ही करोड़ों फोटोग्राफरों के बेहतरीन फोटो मौजूद हैं... पेमेंट करता है और अपनी पसंद व आवश्यकता के अनुसार फोटो डाउनलोड कर लेता है...

तो अगर आप अच्छे फोटोग्राफर हैं और अपने फोटो को केवल फेसबुक पर ही डालते हैं, तो किसी स्टॉक वेबसाइट पर भी डाल दो... अपना क्या जाता है??... फोटो अच्छे होंगे, तो डाउनलोड भी होंगे और आमदनी भी होगी...

गूगल में आप बहुत सारी स्टॉक वेबसाइटों की जानकारी ले सकते हो... लेकिन इनमें सबसे पॉपुलर है Shutterstock... इसके अलावा Getty Images, iStock, Alamy आदि भी हैं...

अपनी बताऊँ, तो मुझे फेसबुक और यूट्यूब से ही फुरसत नहीं है... मैंने शटरस्टॉक पर केवल 15 फोटो ही डाल रखे हैं... इन 15 में से 7 फोटो कुल 16 बार डाउनलोड हुए हैं और लगभग 160 रुपये की आमदनी हुई है... 160 रुपये कोई बड़ी एमाउंट नहीं है, लेकिन अगर फोटो की संख्या हजारों में होती, तो यह आमदनी भी हजारों में हो सकती थी...

हमें पता है कि आप में से बहुत सारे मित्रों के पास हजारों फोटो हैं... Shutterstock का लिंक यह रहा... अपना एकाउंट बनाओ... उनकी शर्तें पढ़ो... और फोटो अपलोड करते रहो...

शटरस्टॉक पर हमारा सबसे पॉपुलर फोटो यह है... इसे हमने गोवा के कोलवा बीच पर सनसेट के समय लिया था...



Comments

  1. Sir, your suggestion is very nice.

    ReplyDelete
  2. भाई फ़ोटो तो वाकई जानदार है। 150 फ़ोटो डाल देते हैं तो करीब 1600 की कमाई हो जाती।

    ReplyDelete
  3. नीरज जी आजकल आप की यात्रायें बंद है क्या

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जाटराम की पहली पुस्तक: लद्दाख में पैदल यात्राएं

पुस्तक प्रकाशन की योजना तो काफी पहले से बनती आ रही थी लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ ही जाती थी। सबसे बडी समस्या आती थी पैसों की। मैंने कई लेखकों से सुना था कि पुस्तक प्रकाशन में लगभग 25000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं और अगर कोई नया-नवेला है यानी पहली पुस्तक प्रकाशित करा रहा है तो प्रकाशक उसे कुछ भी रॉयल्टी नहीं देते। मैंने कईयों से पूछा कि अगर ऐसा है तो आपने क्यों छपवाई? तो उत्तर मिलता कि केवल इस तसल्ली के लिये कि हमारी भी एक पुस्तक है। फिर दिसम्बर 2015 में इस बारे में नई चीज पता चली- सेल्फ पब्लिकेशन। इसके बारे में और खोजबीन की तो पता चला कि यहां पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। इसमें पुस्तक प्रकाशन का सारा नियन्त्रण लेखक का होता है। कई कम्पनियों के बारे में पता चला। सभी के अलग-अलग रेट थे। सबसे सस्ते रेट थे एजूक्रियेशन के- 10000 रुपये। दो चैप्टर सैम्पल भेज दिये और अगले ही दिन उन्होंने एप्रूव कर दिया कि आप अच्छा लिखते हो, अब पूरी पुस्तक भेजो। मैंने इनका सबसे सस्ता प्लान लिया था। इसमें एडिटिंग शामिल नहीं थी।

घुमक्कड पत्रिका- 1

1. सम्पादकीय 2. लेख A. घुमक्कडी क्या है और कैसे घुमक्कडी करें? B. असली जीटी रोड 3. यात्रा-वृत्तान्त A. रानीखेत-बिनसर यात्रा B. सावन में ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर की परिक्रमा व दर्शन 4. ब्लॉग अपडेट

सवाई माधोपुर-जोधपुर-बिलाडा-पुष्कर ट्रेन यात्रा

   ज्यादातर मित्र मेरी पैसेंजर ट्रेन यात्राओं को पसन्द नहीं करते। यह नापसन्दगी पिछले साल खूब सुनने को मिली, इसलिये ट्रेन यात्राओं के वृत्तान्त प्रकाशित करने बन्द कर रखे थे। पिछले साल का जो वृत्तान्त प्रकाशित किया था, वो था मुगलसराय से गोमो , गोमो से हावडा और पटना से बक्सर पैसेंजर ट्रेन यात्राएं। इसके अगले ही सप्ताह भारत के इसी हिस्से में मैं फिर गया था और गोमो से खडगपुर, खडगपुर से टाटानगर, बिलासपुर होते हुए गोंदिया, चाम्पा से गेवरा रोड और बिलासपुर से कटनी तक का मार्ग देख लिया था। रतनगढ-बीकानेर-फलोदी मार्ग भी देखा और पठानकोट-अमृतसर, जालन्धर-पठानकोट-जम्मू-तवी-श्री माता वैष्णों देवी कटडा, दिल्ली-फर्रूखनगर, जोधपुर-भिलडी, पाटन-महेसाना-वीरमगाम-राजकोट, अहमदाबाद-आबू रोड मार्गों पर रेल यात्राएं कीं और रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों के बोर्डों के फोटो भी लिये। मुझे स्टेशन बोर्ड के फोटो संग्रह करने का शौक है। पिछले दिनों भिण्ड-ग्वालियर-गुना मार्ग देखा जिसका वृत्तान्त प्रकाशित किया जा चुका है। अब के बाद ऐसी ट्रेन यात्राओं के वृत्तान्त भी छपा करेंगे। ताजातरीन यात्रा का वृत्तान्त आज पढ...