Skip to main content

पुस्तक-चर्चा: हिमाचल के शिखरों में रोमांचक सफर

इस पुस्तक की तारीफ़ कैसे करूँ, कुछ समझ नहीं पा रहा। यात्रा-वृत्तांत विधा का यह एक हीरा है। आपको यदि यात्रा-वृत्तांत पसंद हैं, तो यह पुस्तक आपके पास होनी ही चाहिये। लेखक कुल्लू-निवासी डॉ. सूरत ठाकुर आपको हिमाचल के अप्रचलित स्थानों पर ट्रैकिंग कराते हैं। ऐसे स्थान कि आज इंटरनेट के जमाने में भी ढूंढ़े से नहीं मिलेंगे।

चलिये, प्रत्येक चैप्टर का आपको परिचय करा देते हैं:
1. भृगुतुंग से मलाणा
यात्रा अगस्त 1983 में की। इन्होंने अपनी यात्रा मनाली से गुलाबा बस से और उसके बाद पैदल शुरू की। गुलाबा से दशौर झील, भृगु झील, वशिष्ठ, मनाली, नग्गर, चंद्रखणी जोत और मलाणा। रास्ते में पड़ने वाले सभी गाँवों, स्थानों का अच्छा वर्णन।
2. पार्वती के अंग-संग
यात्रा सितंबर 1987 में की। लेखक अपने दल के साथ पहले पहुँचते हैं कुल्लू से बिजली महादेव, फिर मणिकर्ण, खीरगंगा और मानतलाई झील। और केवल पहुँचते नहीं हैं, लिखने का अंदाज़ एकदम अलग है। स्थानीय कुल्लू निवासी होने का पूरा फायदा उठाया है ठाकुर साहब ने और प्रत्येक मामले में अपनी अच्छी पकड़ दिखायी है।
3. डोडरा-क्वार की सांस्कृतिक यात्रा
अगस्त 1991। हाटकोटी, चांशल, डोडरा और क्वार।
4. पांगी घाटी की ओर
सितंबर 2007। पट्टन घाटी, त्रिलोकनाथ, उदयपुर, पांगी, मिंधल भगवती, सतरुंडी, साच पास, चुराह, चंबा।




5. नाको झील
जुलाई 1997। किन्नौर और नाको का विवरण।
6. कैलाश-परिक्रमा
सितंबर 2005। किन्नर-कैलाश की परिक्रमा और किन्नौर के सामाजिक जीवन का शानदार वर्णन है।
7. विस्मृत करती लाहुल घाटी
रोहतांग, कोकसर, राजा धेपड़ (घेपण), गोंदला का किला, तांदी, ड्रिलबू पर्वत, खंगसर किला, दारचा।
8. श्रीखंड महादेव की धार्मिक यात्रा
खनाग, शमशर महादेव, रामपुर, ढंक्खर महादेव, निरमंड और श्रीखंड़ महादेव की पैदल यात्रा का वर्णन।
9. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में वन्य प्राणियों के बीच
मनु ऋषि धारादेहुरा शैंशर, रक्तीसर से निकलती सैंज खड्ड, हिमाचल का गुलमर्ग शांघड़, जैव विविधता से भरा पार्क।
10. नीलकंठ के सान्निध्य में
लाहौल में भी एक नीलकंठ है। थनका चित्रशैली, गद्दियों की खोज झील, स्त्रियों का जाना वर्जित, दुर्गम चढ़ाई, यहाँ लाया सामान वापस नहीं जाता।
11. खांडेधार का खेड़ा
यात्रा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के भीतर की है। गाँव का सांस्कृतिक केंद्र सौह, खांडेधार का खेड़ा, फांगचा जोत को पार करना।
12. शीत मरुस्थल में कुछ दिन
स्पीति की यात्रा का वर्णन है। पहला पड़ाव मढ़ी, मौत का घर रोहतांग, शीत मरुस्थल में प्रवेश, जमलू ने पड़ाव डाला था हंसा में, स्पीति का सबसे बड़ा गाँव रंगरीक, कीह गोंपा में सेमीनार, ल्हलुंग गोंपा, पुरानी राजधानी ढंखर, पिन घाटी, हिमालय का अजन्ता ताबो मठ।
13. लाहुल के शिखरों में रोमांचक सफर
यह एक ट्रैकिंग है बारालाचा-ला से चंद्रताल और हामटा जोत की।
14. बड़ा भंगाहल का दुर्गम सफर
मेहनती लोगों की घाटी, बलशाली ठकुराई, भुभूजोत की चढ़ाई, चौहार घाटी का खूबसूरत स्थान झटिंगरी, बरोट, सायर की उमंग, थमसर जोत की थका देने वाली चढ़ाई, कठिन जीवन का पर्याय, गहनों की शौकीन महिलाएँ, हवा में उड़ते मानव परिंदे, बिलिंग से अवलोकित कांगड़ा घाटी, बीड़ भंगाहल, कलाग्राम अंद्रेटा, धर्मशाला, भागसुनाग, महामहिम दलाई लामा का छोटा ल्हासा।




15. वशलेऊ से कमरूनाग
यह ट्रैकिंग एक विचित्र ही ट्रैकिंग है। जो लोग वशलेऊ जोत को जानते हैं, वे यह भी जानते होंगे कि वशलेऊ से कमरूनाग तक एक धार है। जलोडी जोत भी इसी धार पर स्थित है। इसी धार पर इन्होंने ट्रैकिंग की। घने जंगलों से होते हुए। ट्राउट मछली के लिये प्रसिद्ध तीर्थन घाटी, बंजर से आबाद हुआ बंजार, वशलेऊ की चढ़ाई, खूबसूरत पर्यटक स्थल सराहन, तेंदुए से साक्षात्कार, रास्ते का गुम होना, पर्यटकों को सकून देता तराला, नागों की जननी बूढ़ी नागिन का सरोवर, इनर और आउटर सराज को जोड़ता जलोड़ी दर्रा, ट्रैकरों का शिविर स्थल शोजा, सामरिक महत्व का किला रघुपुर गढ़, बैलों की लडाई का खेल होता है बालों में, छतरी महादेव, शिकारी माता के चरणों में, सोने-चांदी के गहनों से भरी कमरूनाग झील, पिकनिक के लिये उपयुक्त स्थान शाटाधार।
16. मणिमहेश
स्वास्थ्यवर्द्धक और सुंदर डलहौजी, मिनी स्विट्ज़रलैंड खजियार, प्रसिद्ध शक्तिपीठ छतराड़ी, चंबा की पुरानी राजधानी भरमौर, पुजारियों का गाँव हड़सर, मणिमहेश झील।
17. चूड़ की चांदनी - चूड़धार
चौपाल का मनोहारी दृश्य, सराहां में बिजट देवता द्वारा अज्ञासुर वध, चूड़ चांदनी के आगोश में, जंगल में भटकना।





पुस्तक: हिमाचल के शिखरों में रोमांचक सफर
लेखक: डॉ. सूरत ठाकुर
प्रकाशक: प्रकाशन संस्थान
आई.एस.बी.एन.: 978-93-82848-70-7
पृष्ठ: 324
अधिकतम मूल्य: 150 रुपये (पेपरबैक)




Comments

  1. Sir Apne 150 likha hai, site pe 620 ki show kar raha hai..

    ReplyDelete
    Replies
    1. साइट की साइट वाले जाने... वैसे भी साइट पर हार्डकॉपी के दाम लिखे हैं...

      Delete
  2. फिर 150 में किधर मिलेगा नीरज भाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. सीधे प्रकाशक से खरीद सकते हो...

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लद्दाख बाइक यात्रा- 1 (तैयारी)

बुलेट निःसन्देह शानदार बाइक है। जहां दूसरी बाइक के पूरे जोर हो जाते हैं, वहां बुलेट भड-भड-भड-भड करती हुई निकल जाती है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि लद्दाख जाने के लिये या लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये बुलेट ही उत्तम है। बुलेट न हो तो हम यात्राएं ही नहीं करेंगे। बाइक अच्छी हालत में होनी चाहिये। बुलेट की भी अच्छी हालत नहीं होगी तो वह आपको ऐसी जगह ले जाकर धोखा देगी, जहां आपके पास सिर पकडकर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं रहेगा। अच्छी हालत वाली कोई भी बाइक आपको रोहतांग भी पार करायेगी, जोजी-ला भी पार करायेगी और खारदुंग-ला, चांग-ला भी। वास्तव में यह मशीन ही है जिसके भरोसे आप लद्दाख जाते हो। तो कम से कम अपनी मशीन की, इसके पुर्जों की थोडी सी जानकारी तो होनी ही चाहिये। सबसे पहले बात करते हैं टायर की। टायर बाइक का वो हिस्सा है जिस पर सबसे ज्यादा दबाव पडता है और जो सबसे ज्यादा नाजुक भी होता है। इसका कोई विकल्प भी नहीं है और आपको इसे हर हाल में पूरी तरह फिट रखना पडेगा।

जांस्कर यात्रा- दिल्ली से कारगिल

तैयारी अगस्त में भारत में मानसून पूरे जोरों पर होता है। हिमालय में तो यह काल बनकर बरसता है। मानसून में घुमक्कडी के लिये सर्वोत्तम स्थान दक्षिणी प्रायद्वीप माना जाता है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां बेफिक्र होकर मानसून में घूमने जाया जा सकता है। वो जगह है लद्दाख। लद्दाख मूलतः एक मरुस्थल है लेकिन अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां ठण्ड पडती है। हिमालय के पार का भूभाग होने के कारण यहां बारिश नहीं पडती- न गर्मियों में और न सर्दियों में। मानसून हो या पश्चिमी विक्षोभ; हिमालय सबकुछ रोक लेता है और लद्दाख तक कुछ भी नहीं पहुंचता। जो बहुत थोडी सी नमी पहुंचती भी है वो नगण्य होती है। जांस्कर भी राजनैतिक रूप से लद्दाख का ही हिस्सा है और कारगिल जिले में स्थित है। जांस्कर का मुख्य स्थान पदुम है। अगर आप जम्मू कश्मीर राज्य का मानचित्र देखेंगे तो पायेंगे कि हिमाचल प्रदेश की सीमा पदुम के काफी नजदीक है। पदुम जाने के लिये केवल एक ही सडक है और वो कारगिल से है। बाकी दिशाओं में आने-जाने के लिये अपने पैरों व खच्चरों का ही सहारा होता है। चूंकि जांस्कर की ज्यादातर आबादी बौद्ध है इसलिये इनका सिन्धु घाटी में स्थित ...

आज ब्लॉग दस साल का हो गया

साल 2003... उम्र 15 वर्ष... जून की एक शाम... मैं अखबार में अपना रोल नंबर ढूँढ़ रहा था... आज रिजल्ट स्पेशल अखबार में दसवीं का रिजल्ट आया था... उसी एक अखबार में अपना रिजल्ट देखने वालों की भारी भीड़ थी और मैं भी उस भीड़ का हिस्सा था... मैं पढ़ने में अच्छा था और फेल होने का कोई कारण नहीं था... लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से लगने लगा था कि अगर फेल हो ही गया तो?... तो दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा... घर की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि मुझे दसवीं करने का एक और मौका दिया जाता... निश्चित रूप से कहीं मजदूरी में लगा दिया जाता और फिर वही हमेशा के लिए मेरी नियति बन जाने वाली थी... जैसे ही अखबार मेरे हाथ में आया, तो पिताजी पीछे खड़े थे... मेरा रोल नंबर मुझसे अच्छी तरह उन्हें पता था और उनकी नजरें बारीक-बारीक अक्षरों में लिखे पूरे जिले के लाखों रोल नंबरों में से उस एक रोल नंबर को मुझसे पहले देख लेने में सक्षम थीं... और उस समय मैं भगवान से मना रहा था... हे भगवान! भले ही थर्ड डिवीजन दे देना, लेकिन पास कर देना... फेल होने की दशा में मुझे किस दिशा में भागना था और घर से कितने समय के लिए गायब रहना था, ...