Skip to main content

लाल किला, दिल्ली- एक फोटोयात्रा

पिछले दिनों लालकिला जाना हुआ। इसके बारे में इतना कुछ लिखा जा चुका है कि मेरा लिखने का मन नहीं है। कुछ फोटो हैं, जो आपको पसन्द आयेंगे।
एक बात बताना चाहूंगा। मैं शास्त्री पार्क में रहता हूं। जिस जगह हमारे क्वार्टर हैं, वे यमुना के इतने नजदीक हैं कि कभी कभी लगता है कि कहीं ये इसके डूब क्षेत्र में तो नहीं हैं। उधर यमुना के दूसरी तरफ बिल्कुल मिलकर ही लालकिले की बाहरी दीवार है। दोनों स्थानों को डेढ सौ साल पुराना लोहे का ऐतिहासिक पुल जोडता है। इसी पुल से पहली बार दिल्ली में रेल आई थी। यह रेलवे लाइन पुल पार करके लालकिले के अन्दर से गुजरती है। पर्यटकों को उधर जाने की अनुमति नहीं है, इसलिये किले में घूमते समय यह दिखाई भी नहीं देती। लेकिन जब ट्रेन से जाते हैं तो साफ पता चल जाता है।
लोहे का यह पुल अत्यधिक जर्जर हो चुका है। इस पर दोहरी लाइन है। ऊपर रेल चलती है, नीचे सडक है। भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित है। और ऊपर रेलपथ पर भी एक समय में केवल एक ही ट्रेन गुजर सकती है, वो भी प्रतिबन्धित गति से। इसके बराबर में दूसरा पुल बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन लालकिले की तरफ उस नये पुल के कारण किले की दीवार को क्षति पहुंचने की सम्भावना है, इसलिये काम रुका हुआ है।


किले का प्रवेश द्वार

छत्ता बाजार





किले के अन्दर ब्रिटिशकालीन इमारतें





उम्मीद है फोटो आपको पसन्द आये होंगे। अपनी राय जरूर दें।



Comments

  1. सुन्दर तस्वीरें !

    ReplyDelete
  2. इस बार चित्रों ने कमाल कर दिया.... बहुत बढ़िया

    ReplyDelete
  3. Gazab ki pic...........

    ReplyDelete
  4. sabi pic bahut achhi hai . but aagar thodi se jankari bhi de dete Redford ke bare main toh or bhi achha hota. akhir redford hamare desh ki ek historical monument hai.

    ReplyDelete
  5. khoobsurat boss

    ReplyDelete
  6. लाल किले की मनमोहक तस्वीरे। नीरज जी का आभार।
    योगेश कुमार कंसल

    ReplyDelete
  7. लाल किले की मनमोहक तस्वीरे। नीरज जी का आभार।
    योगेश कुमार कंसल

    ReplyDelete
  8. लाल किले की मनमोहक तस्वीरे। नीरज जी का आभार।
    योगेश कुमार कंसल

    ReplyDelete
  9. बेहतरीन | धन्यवाद ||
    घूमते रहे, लिखते रहे..

    ReplyDelete
  10. jiski pics hi sab Kuch kahti ho use aur Kuch likhne ki jarurat hi kanha......

    ReplyDelete
  11. बहुत अच्छी पोस्ट

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।

उत्तरकाशी से दिल्ली वाया मसूरी

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2015 हम उत्तरकाशी से तीन किलोमीटर आगे गंगोत्री की तरफ थे। सुबह आठ बजे सोकर उठे। गीजर था ही, नहा लिये। आज दिल्ली पहुंचना है, जो यहां से 400 किलोमीटर से भी ज्यादा है। सामान पैक कर लिया। जब कमरे से निकलने ही वाले थे तो मन में आया कि एक बार बालकनी में खडे होकर बाहर का नजारा देखते हैं। बालकनी का दरवाजा खोला तो होश उड गये। बारिश हो रही थी। हवा नहीं चल रही थी और बिल्कुल सीधी बारिश हो रही थी। अगर पहाडों पर सुबह सवेरे बारिश होती मिले तो समझना कि हाल-फिलहाल रुकने वाली नहीं है। और उधर हम भी नहीं रुक सकते थे। रेनकोट पहने और नौ बजे तक बारिश में ही चल दिये। मैंने पहले भी बताया था कि जब हम धरासू बैंड से उत्तरकाशी आये थे तो वो रास्ता कहीं कहीं बडा खराब था। अब बारिश की वजह से उस पर फिसलन हो गई थी या फिर गड्ढों में पानी भर गया था। बडी मुश्किल हुई इस पर चलने में। फिर भी डेढ घण्टे में धरासू बैंड पहुंच गये। यहां के आलू के परांठे हमें बहुत पसन्द आये थे। इस बार दोनों ने दो-दो परांठे मारे।

डोडीताल यात्रा- अगोडा से मांझी

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 1 अप्रैल 2015 अगोडा की समुद्र तल से ऊंचाई 2100 मीटर है जबकि डोडीताल 3200 मीटर पर। दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। आजकल डोडीताल तक आवाजाही तो है लेकिन उतनी नहीं है। अगोडा में होटल वाले ने पहले ही बता दिया था कि मांझी के बाद बहुत ज्यादा बर्फ है, रास्ता मुश्किल है। फिर खाने का भी भरोसा नहीं था। इसलिये यहीं से आलू के चार परांठे भी पैक करा लिये। पेटभर खा तो लिये ही थे। पौने नौ बजे यहां से चल पडे। गांव से निकलते ही एक पगडण्डी दाहिने नीचे की तरफ उतर जाती है। यह आगे नदी पार करके उस तरफ ऊपर चढती है। उधर गुज्जरों के कुछ ठिकाने दिख रहे थे, यह उन्हीं ठिकानों पर जाती होगी। अगर उधर ऊपर चढते जायें तो आखिरकार दयारा बुग्याल पर पहुंच जायेंगे। दयारा पर आजकल खूब बर्फ थी।