Skip to main content

हिमाचल के गद्दी

सम्पूर्ण यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें।

हिमाचल के घुमंतू चरवाहों को गद्दी कहते हैं। इनके पास घर तो होता है, पर ठिकाना नहीं होता। अपने घरों में इनका मन नहीं लगता। साल भर में चले जाते हैं एकाध बार। बाकी पूरे साल पहाडों पर जंगलों में ही रहते हैं। काम क्या करते हैं? भेड़-बकरियां पालते हैं और बेच देते हैं। भेडें ही इनकी संपत्ति होती हैं। इनके पास सैकडों की संख्या में भेडें होती हैं।


...

कभी-कभी गाँव वाले भी इनको अपने ढोर-डंगर दे देते हैं। गद्दी लोग भेड़ों के साथ-साथ उनकी भी देखभाल कर लेते हैं। कुछ महीनों बाद गाँव वालों को वापस लौटा देते हैं। जंगल में खुले घूमने, खुलकर खाने से ढोर-डंगर तगडे हो जाते हैं। इससे गद्दियों को भी कुछ आमदनी हो जाती है।
...
बिलिंग जाते समय हमारी मुलाकात एक गद्दी से हुई। सड़क के किनारे घास पर बैठा हुआ था। बहुत दूर पहाड़ पर भेडें चर रही थीं। उन भेड़ों को परिवार के बाकी सदस्य 'कंट्रोल' कर रहे थे। हम भी बैठ गए थोडी देर के लिए उसके पास।
...
शेर जैसे जानवरों के बारे में पूछने पर उसने बताया कि यहाँ शेर तो नहीं है, ना ही चीता है। तेंदुआ, बाघ व भेडिये, भालू हैं। इन गर्मी के दिनों में वे और ऊपर चले जाते हैं। जाडों में बर्फ पड़ने पर वे नीचे आते हैं और भेड़ों को उठा ले जाते हैं। ये जानवर इंसान को कुछ नहीं कहते, शरमाते हैं और देखते ही छुप जाते हैं। इस कारण गद्दियों को इनकी उपस्थिति का पता भी नहीं चल पाता। पता तब चलता है जब भेड़ों की संख्या कम होने लगती है। तब इन्हें अधिक चौकसी बरतनी होती है। इनके पास हथियार भी होते हैं।


...
जंगल से सूखी लकडियाँ और पत्ते इकट्ठे करके, उन्हें जलाकर खाना बना लेते हैं। जब हमने उससे पूछा कि क्या ऊपर बिलिंग में खाना मिलेगा? तो बताया कि खाना तो मुश्किल से ही मिलेगा। पता नहीं नीचे वापस जाने के लिए कोई वाहन भी मिले या ना मिले। अगर ना मिले तो वो देखो, वहां हमारा ठिकाना है, वहीं चले आना। मजे से खा-पीकर सोना और कल सुबह चले जाना। वैसे हमें वापसी में ऐसा करने की नौबत नहीं आयी।
...
खैर, इन गद्दियों का जीवन कष्टसाध्य होता ही है। केवल भेड़-बकरियों का ही तो आसरा होता है।

अगला भाग: पालमपुर यात्रा और चामुंड़ा देवी

बैजनाथ यात्रा श्रंखला
1. बैजनाथ यात्रा - कांगड़ा घाटी रेलवे
2. बैजनाथ मंदिर
3. बिलिंग यात्रा
4. हिमाचल के गद्दी
5. पालमपुर यात्रा और चामुंड़ा देवी

Comments

  1. ये तो बढ़िया जानकारी रही..

    ReplyDelete
  2. सही में बड़ा ही कष्टप्रद जीवन होता होगा. शायद उन्हें उसी में मजा आता हो. चित्र सुन्दर थे. आभार.

    ReplyDelete
  3. कम ही लोग इन खानाबदोशों की जिंदगी में झाँकने का समय निकल पते हैं. अच्छी जानकारी दी आपने. अगली कभी ऐसी मुलाकात में इनसे मेरी ओर से इनकी परम्पराओं आदि के बारे में भी बात करें. आशा है काफी नई जानकारियां मिलेंगीं.

    ReplyDelete
  4. मेहनत जी तोड़ करना पड़ता है घुमन्तुओं को।घर से दूर रह कर जीना काफ़ी कठीन है। अच्छी जानकारी दी आपने।चित्र तो बेहद खूबसूरत हैं।

    ReplyDelete
  5. गद्दी तो नहीं पता था ्भाई... हम तो एवड़ नाम से जानते थे...

    ReplyDelete
  6. कुछ समय पहले पढ़ा था इनके बारे में ..अच्छी रोचक जानकारी दी है आपने शुक्रिया

    ReplyDelete
  7. आपकी पोस्टें तो उत्तरोत्तर निखार पर हैं। बहुत सुन्दर।

    ReplyDelete
  8. जानकारी बढ़िया दी है । वैसे ये लोग हमारे यहाँ भी बहुत होते है । जिन्हें चरवाहा कहा जाता है।

    ReplyDelete
  9. हिमाचल के घुमंतू चरवाहों को गद्दी कहते हैं।
    परन्तु उत्तराखण्ड के तराई के जंगलों में वनगूजर भी इसी तरह का जीवन यापन करते हैं।

    ReplyDelete
  10. बहुत अच्छी और रोचक जानकारी मिली...आप की जीवन शैली मुझे बहुत प्रभावित करती है...फक्कड़ जीवन...घूमना और खुश रहना...बहुत खूब...
    नीरज

    ReplyDelete
  11. neeraj bhai aap to bahut ghumte ho main bhi edhar udhar muh marata ghumta rehta hu per aap se jyada nahi bahut achha laga aap ke lekh pad kar, phle main south side, orisa side goa side ghumta rahta tha aap ke lekh ped kr 1 sal se himachal ghum raha hu, aap se jarur melu ga. apne blog main hindi conversion bhi dal do. ROSHAN KALYAN, DELHI

    ReplyDelete
  12. aap itna ghume ho ek baar mani mahesh ho kar aao.

    ReplyDelete
  13. बाघ तो नही है हिमाचल में ,लेपर्ड, भालुओ की कोई कमी नही है , गद्दियों की वजह से भी जंगली जानवरों को कुछ न कुछ तो फायदा हो ही रहा है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आसमानी बिजली के कुछ फोटो

बरसात में जब बिजली चमकती है तो सेकंड के सौवें हिस्से में सबकुछ हो जाता है। पता नहीं लोगबाग इतनी फुर्ती से इनके फोटो कैसे खींच लेते हैं? मैंने भी कोशिश की लेकिन जब तक क्लिक करता, तब तक दो सेकंड बीत जाते। कडकती बिजली के लिये तो दो सेकंड बहुत ज्यादा होते हैं। मुझे हमेशा अन्धेरी रात ही दिखाई देती। इलाज निकला। कैमरे को ट्राइपॉड पर वीडियो मोड में लगाकर छोड दिया और अन्दर जाकर डिनर करने लगा। वापस आया तो करीब बीस मिनट की वीडियो हाथ लग चुकी थी। इसमें बहुत बढिया बिजली कडकती व गिरती भी कैद हो गई। दो-तीन बार ऐसा किया। आखिरकार उन वीडियो से कुछ फोटो हाथ लगे हैं, क्वालिटी बेशक उतनी अच्छी नहीं है लेकिन बिजली अच्छी लग रही है।

डायरी के पन्ने- 5

1 अप्रैल 2013, सोमवार 1. महीने की शुरूआत में ही उंगली कटने से बच गई। पडोसियों के यहां एसी लगना था। सहायता के लिये मुझे बुला लिया। मैं सहायता करने के साथ साथ वहीं जम गया और मिस्त्री के साथ लग गया। इसी दौरान प्लाई काटने के दौरान आरी हाथ की उंगली को छूकर निकल गई। ज्यादा गहरा घाव नहीं हुआ। 2 अप्रैल 2013, मंगलवार 1. सुबह चार बजे ही नटवर दिल्ली आ गया। हम हिमाचल की ओर कूच कर गये। शाम होने तक धर्मशाला पहुंच गये।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...