Skip to main content

चले थे सहस्त्रधारा, पहुँच गए लच्छीवाला


इस रविवार को हमारा घूमने का कार्यक्रम बना-सहस्त्रधारा जाने का। सहस्त्रधारा देहरादून से आगे पहाडों में घने जंगलों के बीच स्थित है। सुबह कपड़े वपड़े धोकर और नहाकर मैं और सचिन निकल पड़े। हरिद्वार पहुंचकर देहरादून का टिकट लिया। उस दिन सभी ट्रेनें कम से कम चार घंटे लेट थी। तो हमें सुबह सात बजे आने वाली लाहौरी एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 4632 ) ग्यारह बजे मिल गई। बारह बजे तक तो यह हरिद्वार में ही खड़ी रही।
दो बजे तक यह गाड़ी डोईवाला ही पहुँच सकी। अब मैंने अपनी अक्ल लगाई। सोचा कि तीन बजे तक देहरादून पहुंचेंगे, दो घंटे सहस्त्रधारा पहुँचने में भी लग जायेंगे। यानी पाँच बज जायेंगे। और पाँच बजे तो दिन ही छिप जाता है। चलो डोईवाला ही उतर लो।
डोईवाला में खाना खाकर देहरादून जाने वाली बस में बैठे, और पन्द्रह मिनट में ही लच्छीवाला पहुँच गए। यहाँ पर पाँच रूपये का प्रवेश शुल्क देना होता है।
यह राजाजी राष्ट्रीय पार्क का ही एक हिस्सा है। इसलिए जाहिर सी बात है कि पूरा इलाका जंगली है। मेन रोड से डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान सड़क से चलते हुए हम पिकनिक स्पॉट पर पहुँच गए। यह सौंग नदी पर बनाया गया एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। उस दिन रविवार होने के कारण आस पास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी।
मेरी दिलचस्पी थी नदी को पार करके उस तरफ़ जाने की। उस तरफ़ ज्यादा भीड़ नहीं थी और बन्दर भी काफ़ी थे। नदी में काफी पानी था, लेकिन साफ़ होने की वजह से तलीदिख रही थी।
बस फ़िर क्या था, मैंने तुंरत ही पोजीशन ली। पैंट चढाई। गर्मी तो लग नहीं रही थी, तो सिर से टोपा उतारकर जैकेट की जेब में रख लिया।
और ये लो। उतर गए भाई हम तो पानी में। जूते इधर ही छोड़ दिए थे सचिन के पास। मेरे उस पार जाते ही सचिन ने जूते मेरे पास फेंक दिए। और ख़ुद भी इधर ही आ गया।
इधर से एक छोटी सी पगडण्डी अन्दर जंगल में जाती है। मैंने कहा कि भाई चल। बेचारा डरते डरते चल पड़ा। अब ये तो गारंटी थी कि हमारे आस पास कोई खतरनाक जानवर नहीं है, क्योंकि पूरा जंगल बिल्कुल सुनसान पड़ा था। कोई पक्षी तक भी नहीं बोल रहा था। अगर वहां पर कोई खतरनाक जानवर होता, तो सबसे पहले पक्षी ही उसकी उपस्थिति दर्ज करा देते हैं।
इसके बाद एक काफी बड़ा मैदान आ गया। इसके दूसरी तरफ़ एक और नदी थी, उसे भी जूते निकालकर ही पार करना पड़ता। इसलिए हमने सोचा कि दो ढाई घंटे यहीं पर गुजार लिए जायें। बस, अपुन तो फ़ैल गए वहीं पर।
इतने में सचिन नदी में से कुछ निकालकर लाया। बोला कि ये देख, ये है सर्प मछली। बड़ी ही मुश्किल से पकड़ी है। इसका फोटू खींचकर हमने इसे फ़िर नदी में ही फेंक दिया।
सचिन कहने लगा कि यार मैं कूदता हूँ, तू मेरा फोटू खींच। एक फोटू खींच कर जब उसने देखा तो बोला कि नहीं, अच्छा पोज नहीं आया। दोबारा खींच। तो उसने अपनी जम्प के इस पोज को बेहतरीन बताया।
अब मैंने भी कहा कि यार ये भी कोई पोज है। अब मैं कूदता हूँ, तू फोटू खींच। तो भई, देख लो कौन सा फोटू बढ़िया है।
अजी मैं तो बिल्कुल ऐसे लगा रहा हूँ जैसे कि मेरे पंख लग गए हों। मैं तो उडा जा रहा हूँ।
कुछ देर वहां पर रूककर हम वापस मुड लिए। इसी दौरान मौका देखकर मैंने ये फोटू भी खींच लिया। इस तरह के दृश्य तो बहुत मिल जाते हैं देखने को, लेकिन ऐसा फोटू नहीं मिलता।
अंत में पहाडों का शाम के समय एक और फोटू खींचा और वहां से विदा ली।
जरा इस नवाब को गौर से देखो। कहने को तो ये मुसाफिर ही है। लेकिन इसका एक जूता कहाँ गया? एक ही जूता पकड़ रखा है न?
बात ये है कि इस नदी को पार करते समय का मैं भी और सचिन भी दोनों फोटू खिंचवाना चाहते थे। पहले नदी पार की उसने। कैमरा था मेरे पास। वो पहुँच गया उस तरफ़। अब मेरा फोटू कैसे खींचे? मैंने जूते के अन्दर से जुराब निकाली, उसमे कैमरा रखा, फ़िर दोनों जुराबें जूते में ठूंस दी। और उस तरफ़ फेंक दिया।
तो अब मेरे पास एक ही जूता रह गया ना।

Comments

  1. bahut majja aaya bhai aapka travel blog padhne me

    ReplyDelete
  2. .लगता है खूब उधम किया. मज़ा आया. आभार.

    ReplyDelete
  3. फोटू खींचने की अच्छी जुगत लगाई आपने. साथ ही देहरादून समय पर पहुँचने के लिए भी. सफर से टाइम मैनेजमेंट और presence of mind की भी ट्रेनिंग मिल जाती है.

    ReplyDelete
  4. chaliye kahin to paunch gaye aap...

    ReplyDelete
  5. Sahastradhaara bahut achchhi jagah hai!... hamane bhi yahan ka khoob luft uthhaaya!....Thanks for visit and nice comment!

    ReplyDelete
  6. रमता जोगी बहता पानी किधर का रुख कर लें उन्हें ही पता नहीं होता।

    ReplyDelete
  7. वाह वर्णन ऐसा गजब का किया कि यात्रा का आनंद आ गया (यह अतिशयोक्ति नहीं है).

    सर्प मछली के एक दो क्लोसप ले लिया होता तो मजा आ गया होता.

    मूत्रशंका का चित्र ठीक रहा -- बिना किसी शंका के समझा जा रहा है कि आपको शंका हो रही है!!

    सस्नेह -- शास्त्री

    ReplyDelete
  8. यह भी खूब किस्सागोई रही नीरज भाई.. :)

    ReplyDelete
  9. मुसाफिर जी
    बड़ी ही इमानदारी से वर्णन करते हैं आप अपनी यात्रा का

    लिखतें रहे..

    धन्यवाद

    ReplyDelete
  10. मस्त , बहुत ही मस्त , मुझे तो अपनी लच्छीवाला की यादें ही ताजा हो गयी :)

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुरी यात्रा- जगन्नाथ मन्दिर और समुद्र तट

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 23 अगस्त 2011 को दोपहर तक कोणार्क से मैं वापस पुरी आ गया। टम्पू वाले ने सीधा जगन्नाथ मन्दिर के सामने ही जा पटका। नीचे उतरते ही पण्डों ने घेर लिया कि आ गया शिकार। मैं खुद कभी पूजा-पाठ करता नहीं हूं, पण्डों की क्या मजाल कि यहां भी मुझसे करवा दें। पता चला कि अन्दर मन्दिर में जूते-चप्पल, मोबाइल, कैमरा नहीं ले जा सकते। चप्पल निकालकर मैंने मन्दिर के सामने ही जूताघर में रख दिये। जेब में मोबाइल और कैमरा, पीछे कमर पर बैग लादकर मैं मन्दिर में घुसने लगा। ‘सुरक्षाकर्मियों’ ने सीधे जेब पर हाथ मारा और कहा कि इसे अन्दर नहीं ले जा सकते। वापस जाओ। वापस गया और कैमरा, मोबाइल भी वही जूताघर में रख आया। अब धर्म के इन ठेकेदारों का कायदा-कानून देखिये कि किसी भी कथित सुरक्षाकर्मी ने मेरा भारी-भरकम बैग चेक तक नहीं किया, चेक करना तो दूर कन्धे से उतारने तक को नहीं कहा। मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जिस सुरक्षा के नाम पर परम सुरक्षित मोबाइल, कैमरे को अन्दर नहीं ले जाने देते, वही घोर असुरक्षित बैग को कुछ नहीं कह रहे हैं। बस, एक इसी घटना के कारण भारत ...

कोटेश्वर और नारायण सरोवर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 18 जनवरी 2015 लखपत से नारायण सरोवर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। किले से निकलते ही एक सडक तो बायें हाथ भुज चली जाती है और एक दाहिने वाली जाती है नारायण सरोवर। नारायण सरोवर से दो किलोमीटर आगे कोटेश्वर है। जैसा कि कई अन्य स्थानों पर भी कथा प्रचलित है कि रावण ने तपस्या करी, शिवजी प्रसन्न हुए और शिवलिंग के रूप में रावण के साथ लंका जाने लगे। लेकिन शर्त लगा दी कि अगर शिवलिंग को जमीन पर रख दिया तो फिर उठाये नहीं उठूंगा। ऐसा ही कोटेश्वर में हुआ। रावण को लघुशंका लगी और शिवजी यहीं पर विराजमान हो गये। अब वर्तमान में मानचित्र देखें तो सन्देह होता है कि रावण शिवजी को कैलाश से ला रहा था या पुरुषपुर से। कैलाश-लंका के बीच में कोटेश्वर दूर-दूर तक भी नहीं आता।

मुगलसराय से गोमो पैसेंजर ट्रेन यात्रा

दिल्ली से मुगलसराय 1 सितम्बर 2014, सोमवार सितम्बर की पहली तारीख को मेरी नंदन कानन एक्सप्रेस छूट गई। सुबह साढे छह बजे नई दिल्ली से ट्रेन थी और मुझे ऑफिस में ही सवा छह बज गये थे। फिर नई दिल्ली जाने की कोशिश भी नहीं की और सीधा कमरे पर आ गया। इस बार मुझे मुगलसराय से हावडा को अपने पैसेंजर ट्रेन के नक्शे में जोडना था। ऐसा करने से दिल्ली और हावडा भी जुड जाते। दिल्ली-मुम्बई पहले ही जुडे हुए हैं। पहले भी हावडा की तरफ जाने की कोशिश की थी लेकिन पीछे हटना पडता था। इसका कारण था कि भारत के इस हिस्से में ट्रेनें बहुत लेट हो जाती हैं। चूंकि स्टेशनों के फोटो भी खींचने पडते थे, इसलिये सफर दिन में ही कर सकता था। इस तरह मुगलसराय से पहले दिन चलकर गोमो तक जा सकता था और दूसरे दिन हावडा तक। हावडा से वापस दिल्ली आने के लिये वैसे तो बहुत ट्रेनें हैं लेकिन शाम को ऐसी कोई ट्रेन नहीं थी जिससे मैं अगले दिन दोपहर दो बजे से पहले दिल्ली आ सकूं। थी भी तो कोई भरोसे की नहीं थी सिवाय राजधानी के। राजधानी ट्रेनें बहुत महंगी होती हैं, इसलिये मैं इन्हें ज्यादा पसन्द नहीं करता।