Skip to main content

ये लोग गलती से Indian बन गए और आज तक Indian हैं

Source
आजकल मैं एक किताब पढ़ रहा हूँ - Walking the Amazon... इसमें लेखक ने अमेजन नदी के उद्‍गम से संगम तक की पैदल यात्रा की है... उद्‍गम पेरू में है और संगम ब्राजील में... पूरे रास्ते में अत्यधिक घना जंगल पड़ता है, जिसे अमेजन रेनफॉरेस्ट कहते हैं... यह जंगल 5000 किलोमीटर लंबाई में फैला है... इसमें कई शहर तो ऐसे हैं, जहाँ हवाई पट्टी है, लेकिन वे सड़क से नहीं जुड़े हैं... और कम से कम 50 साल में जुड़ेंगे भी नहीं... इनके अलावा हजारों छोटे-बड़े गाँव भी हैं, जिनमें अनगिनत जनजातियाँ निवास करती हैं... ये जनजातियाँ आज भी आदिम जीवन जी रही हैं और पूरी तरह जंगल पर आश्रित हैं और लाखों लोग तो ऐसे हैं, जो कभी अपने गाँव से बाहर ही नहीं निकले...

लेखक ब्रिटिश मूल का है अर्थात गोरा है... लेखक इस यात्रा में अनगिनत गाँवों से होकर गुजरा... ज्यादातर गाँववालों का व्यवहार उसके प्रति आक्रामक था... 

लेकिन एक चीज ने मेरा ध्यान आकर्षित किया... वो यह कि लगभग सभी जनजातीय लोग गोरी चमड़ी वालों को मुँहनोचवा और सिरकाटवा कहते थे... बहुत सारे लोगों ने लेखक को भी मुँहनोचवा माना और हमले तक किए... बहुत सारे गाँववालों ने स्पष्ट घोषणा कर दी कि यदि यह आदमी उनके गाँव में चला आया, तो उसे मार देंगे... 

लेखक ने लिखा कि उनका यह व्यवहार केवल गोरी चमड़ी वालों के लिए ही था... इसने मुझे सोचने को मजबूर कर दिया कि ऐसा क्यों हुआ??... अमेजन के दुर्गम जंगलों में रहने वाले आदिवासी लोग क्यों इतने आक्रामक हुए??...

इसका जवाब दिया प्रवीण वाधवा की एक फेसबुक सिरीज ने, जिसका नाम था South America Omnibus... प्रवीण वाधवा जी ने भी पेरू की और अमेजन के जंगलों की खूब यात्राएँ कर रखी हैं... वाधवा जी बताते हैं:

जब कोलंबस भारत के लिए चला, तो अमेरिका पहुँच गया... उसे लगा कि यह भारत ही है और उसने उस जगह को नाम दिया India... और वहाँ के निवासियों को कहा Indian... उनकी चमड़ी पर लालिमा थी, तो उन्हें Red Indian भी कहा गया, लेकिन सामान्यतः Indian ही कहा जाता रहा... आज भी उन्हें Indian ही कहा जाता है... बाद में जब यह स्पष्ट हो गया कि यह India नहीं है, बल्कि कुछ और ही है, तब तक उनका Indian नाम प्रसिद्ध हो चुका था... फिर तय हुआ कि पूरी दुनिया के सभी स्थानीय वनवासियों को Indian ही कहा जाए... Indigenous शब्द भी इसी अवधारणा से बना है... खैर...

स्पेन ने दक्षिण अमेरिका पर कब्जा करना शुरू कर दिया... स्पेनिश सेनाएँ गईं और जंगलों से लकड़ी, मसाले व चांदी लूटकर स्पेन भेजने लगे... इन्होंने स्थानीय निवासियों पर भयंकर अत्याचार किए और लाखों लोगों को मारा भी... स्पेनिशों की कालोनियाँ बसीं, लोगों को ईसाई बनाया गया, भाषा-परिवर्तन और संस्कृति परिवर्तन भी हुए... स्थानीय निवासी अमेजन के जंगलों में भाग गए... 

बाद में बहुत सारे स्पेनिशों ने स्थानीय युवतियों से विवाह किए, बच्चे पैदा किए और स्थायी रूप से यहीं बस गए... आज के समय में पेरू आदि देशों में तीन तरह के लोग रहते हैं... स्पेनिश मूल के लोग, जो गोरे होते हैं... स्थानीय निवासी अर्थात Indian... और इनका सम्मिश्रण... 

चूँकि गोरे लोगों ने कई सौ वर्षों तक स्थानीय निवासियों पर भयंकर अत्याचार किए थे, इसलिए वे गोरों के दुश्मन बन गए... वे जंगलों में रहने वाले सीधे-सादे लोग हैं, इसलिए गोरों के प्रति बहुत सारी किंवदंतियाँ भी बन गईं, जिन्हें वे आज भी सच मानते आ रहे हैं... 

आज जहाँ जंगल में बड़े शहर हैं, वहाँ तो गोरों का उतना विरोध नहीं होता, लेकिन दूर जंगलों में गोरों को देखते ही मार डालने की प्रथा है... 

इसका एक और भी कारण है... शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी के कारण स्थानीय लोग जंगलों में अफीम आदि उगाते हैं... चूँकि वहाँ सड़क आदि नहीं है, इसलिए जंगलों का बहुत बड़ा हिस्सा पुलिस और कानून व्यवस्था से दूर है... स्थानीय लोगों के अपने पैदल रास्ते हैं, जिनसे होकर वे ड्रग को शहर तक पहुँचा देते हैं... फिर शहरों में एजेंट सक्रिय होते हैं और नशे की यह सारी खेप मैक्सिको तक पहुँच जाती है और आखिर में अमेरिका... 

तो कुल मिलाकर जंगलों में ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क बहुत मजबूत है... पुलिस इन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिशें करती है... तो ये किसी पर संदेह होते ही मार देते हैं... इनके पास गन और तलवार हमेशा रहती है... इनके अलावा ये जहर बुझे तीरों का भी प्रयोग करते हैं...

लगातार पेरू और अमेजन के दो किस्से पढ़ने के बाद अब मैं पेरू और अमेजन को समझने लगा हूँ... संभव है कि आगे और भी कोई ऐसी ही बात आपके साथ साझा करूँ...

Comments

  1. धन्यवाद नीरज जी ज्ञानवर्धन के लिए

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद नीरज जी ज्ञानवर्धन के लिए

    ReplyDelete
  3. किताब रोचक लग रही है.. पढ़ने की कोशिश रहेगी....

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब... हमेशा की तरह एक और जानकारी से भरपूर लेख। आभार, नीज भाई

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया नीरज जी। उम्दा लेखन प्रस्तुति के साथ विस्तृत जानकारी मिली।

    ReplyDelete
  6. किताब के बारे में बताने के लिए धन्यवाद. वाकई बेहद रोचक और प्रेरक किताब है.

    ReplyDelete
  7. धन्यवाद नीरज जी।
    शायद आप भी कभी आमेजन की यात्रा पर निकल पड़े

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रोरिक आर्ट गैलरी, नग्गर

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । नग्गर का जिक्र हो और रोरिक आर्ट गैलरी का जिक्र न हो, असम्भव है। असल में रोरिक ने ही नग्गर को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दी है। निकोलस रोरिक एक रूसी चित्रकार था। उसकी जीवनी पढने से पता चलता है कि एक चित्रकार होने के साथ-साथ वह एक भयंकर घुमक्कड भी था। 1917 की रूसी क्रान्ति के समय उसने रूस छोड दिया और इधर-उधर घूमता हुआ अमेरिका चला गया। वहां से वह भारत आया लेकिन नग्गर तब भी उसकी लिस्ट में नहीं था। पंजाब से शुरू करके वह कश्मीर गया और फिर लद्दाख, कराकोरम, खोतान, काशगर होते हुए तिब्बत में प्रवेश किया। तिब्बत में उन दिनों विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध था। वहां किसी को मार डालना फूंक मारने के बराबर था। रोरिक भी मरते-मरते बचा और भयंकर परिस्थितियों का सामना करते हुए उसने सिक्किम के रास्ते भारत में पुनः प्रवेश किया और नग्गर जाकर बस गये। एक रूसी होने के नाते अंग्रेज सरकार निश्चित ही उससे बडी चौकस रहती होगी।

जनवरी में स्पीति: किब्बर भ्रमण

8 जनवरी 2016 बारह बजे के आसपास जब किब्बर में प्रवेश किया तो बर्फबारी बन्द हो चुकी थी, लेकिन अब तक तकरीबन डेढ-दो इंच बर्फ पड चुकी थी। स्पीति में इतनी बर्फ पडने का अर्थ है कि सबकुछ सफेद हो गया। मौसम साफ हो गया। इससे दूर-दूर तक स्पीति की सफेदी दिखने लगी। गजब का नजारा था। किब्बर लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। हालांकि लद्दाख में एकाध गांव इससे भी ऊंचा मिल जायेगा, लेकिन फिर भी यह सबसे ऊंचे गांवों में से तो है ही। यहां पहला कदम रखते ही एक सूचना लिखी दिखी - “आमतौर पर यह परांग ला दर्रा (18800 फीट) माह जून से सितम्बर के बीच खुला रहता है। फिर भी जाने से पहले इसकी सूचना प्रशासन काजा से जरूर लें (दूरभाष संख्या 1906-222202) तथा खास कर 15 सितम्बर के पश्चात दर्रे को पार करने की कोशिश घातक हो सकती है। यदि आप स्थानीय प्रदर्शक को साथ लें तो यह आपकी सुरक्षा के लिये उचित होगा।”

2016 की यात्राओं का लेखा-जोखा

यह साल बड़ा ही उलट-पुलट भरा रहा। जहाँ एवरेस्ट बेस कैंप जैसी बड़ी और यादगार यात्रा हुई, वहीं मणिमहेश परिक्रमा जैसी हिला देने वाली यात्रा भी हुई। इस वर्ष बाकी वर्षों के मुकाबले ऑफिस से सबसे ज्यादा छुट्टियाँ लीं और संख्यात्मक दृष्टि से सबसे कम यात्राएँ हुईं। केवल नौ बार बाहर जाना हुआ, जिनमें छह बड़ी यात्राएँ थीं और तीन छोटी। बड़ी यात्राएँ मलतब एक सप्ताह या उससे ज्यादा। इस बार न छुटपुट यात्राएँ हुईं और न ही उतनी ट्रेनयात्राएँ। जबकि दो-दिनी, तीन-दिनी छोटी यात्राएँ भी कई बार बड़ी यात्रा से ज्यादा अच्छे फल प्रदान कर जाती हैं।  ज्यादा न लिखते हुए मुख्य विषय पर आते हैं: