Skip to main content

जनवरी मे स्पीति: की गोम्पा


Frozen Spiti in Winters8 जनवरी 2016
सुबह उठा तो सबसे पहले बाहर रखे थर्मामीटर तक गया। रात न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री था। कल माइनस 10 डिग्री था, इसलिये आज उतनी ठण्ड नहीं थी। आपके लिये एक और बात बता दूं। ये माइनस तापमान जरूर काफी ठण्डा होता है लेकिन अगर आपको बताया न जाये, तो आप कभी भी पता नहीं लगा सकते कि तापमान माइनस में है। महसूस ही नहीं होता। कम से कम मुझे तो माइनस दस और प्लस पांच भी कई बार एक समान महसूस होते हैं। सुमित को भी ज्यादा ठण्ड नहीं लग रही थी।
हां, आज एक बात और भी थी। बर्फ पड रही थी। आसपास की पहाडियां और धरती भी सफेद हो गई थी। लेकिन जैसी स्पीति में बारिश होती है, वैसी ही बर्फबारी। एक-दो इंच तो छोडिये, आधा सेंटीमीटर भी बर्फ नहीं थी। लेकिन कम तापमान में यह बर्फ पिघली नहीं और इसने ही सबकुछ सफेद कर दिया था। बडा अच्छा लग रहा था। सुमित ने परसों पहली बार हिमालय देखा था, कल पहली बार बर्फ देखी और आज पहली बार बर्फबारी। वो तो स्वर्ग-वासी होने जैसा अनुभव कर रहा होगा।

आज की योजना थी कि ‘की’ गोम्पा देखते हुए किब्बर तक जायेंगे। समय पर किब्बर पहुंचेंगे तो रुकने की भी कोशिश करेंगे और फिर कल धनकर जाना रद्द कर देंगे। वैसे भी धनकर का आकर्षण उसकी झील है, लेकिन बर्फ पड जाने के कारण झील ‘विलुप्त’ हो गई होगी, इसलिये अब हम न झील तक जायेंगे और न ही धनकर। कभी गर्मियों में आयेंगे, तब दोनों स्थान देखेंगे।
साढे नौ बजे काजा से चल पडे। करीब पांच-छह किलोमीटर दूर एक नाला पुल से पार करने लगे तो जमा हुआ एक झरना दिखाई दिया। तुरन्त गाडी रुकवा ली। तकरीबन आधा किलोमीटर उस नाले के साथ साथ पैदल चलना पडा और हम इस ऊंचे जमे हुए झरने के नीचे थे। अच्छा फोटो लेने के लिये नाला भी पार करना था लेकिन यह कहीं जमा था, कहीं जमा नहीं था। जमे हुए हिस्सों के ऊपर चलकर इसे पार करना बेहद रोमांचकारी अनुभव था।
बर्फ भी पड रही थी और हवा भी तेज चल रही थी, तापमान माइनस दस से कम पहुंच गया होगा। हाथ जेब से बाहर निकालते तो उंगलियां ठण्डी पडने लगतीं। फिर भी हम ‘जांबाजों’ ने इस झरने के खूब फोटो खींचे। वापस आधा किलोमीटर सडक पर आये तो सुमित ने कहा कि उसका चश्मा वहीं झरने के पास छूट गया है। यह कहकर वो उसे लाने दौड गया। ड्राइवर ने भी कहा कि चश्मा वो ले आयेगा, सुमित को जाने की जरुरत नहीं है, लेकिन मैंने रोक दिया- लाने दे उसे ही। इन वादियों का एक-एक अनुभव उसे कर लेने दो। हम तो आते-जाते प्राणी हैं, सुमित पता नहीं कभी फिर इधर आयेगा या नहीं।




Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

Frozen Spiti in Winters

कुछ वीडियो भी हैं:




यहां से चले तो की गांव और की गोम्पा ज्यादा दूर नहीं रह गये। की को किलोमीटर के पत्थरों पर ‘कीह’ लिखा था जबकि अंग्रेजी में इसे Ki और Kee लिखते हैं। स्थानीय लोग भी ‘की’ ही कहते हैं, इसलिये हम भी इसे ‘की’ ही कहेंगे।
गर्मियों में की गांव में बडी चहल-पहल रहती होगी। ज्यादातर घर होटल बन जाते होंगे, कुछ अस्थायी होटल भी खुल जाते होंगे तिरपाल के लेकिन अब यहां चाय की भी दुकान नहीं थी। होगी भी क्यों? सर्दियों में आते ही कितने लोग हैं?

Kee Monastery in Winters

की गांव से आगे थोडा ऊपर की गोम्पा है। यह गेलुक्पा सम्प्रदाय का गोम्पा है। स्पीति घाटी में बौद्धों के तीन सम्प्रदाय हैं। बल्कि तीन ही सम्प्रदाय हैं- गेलुक्पा, साक्य और निंगमा। स्पीति में इन तीनों सम्प्रदायों के गोम्पा हैं। गेलुक्पा का सबसे बडा यानी मुख्य गोम्पा की में, साक्य का कोमिक में और निंगमा का पता नहीं- शायद ताबो या कोई और है। काजा का गोम्पा भी साक्य सम्प्रदाय का है और कोमिक गोम्पा के अधीन है। हमारा ड्राइवर साक्य सम्प्रदाय वाला था लेकिन फ़िर भी ये लोग सभी सम्प्रदायों के लिये समान भाव रखते हैं। कुछ धार्मिक क्रिया-कलापों में ही थोडा बहुत भेद होता है बस।
गोम्पा ऊंचाई पर है इसलिये ज्यादा बर्फ पड रही थी। गोम्पा के गेट के सामने ही गाडी लगा दी और अन्दर घुसे। लामा कुछ पूजा-पाठ कर रहे थे और उनके उस कमरे के बाहर लिखा था- प्रवेश केवल लामाओं के लिये। गोम्पाओं के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी तो नहीं है। जितना आप जानते हैं, उतना ही मैं जानता हूं। स्पीति में सीमित संसाधन होने के कारण हर घर से एक लडका या लडकी गोम्पा को दे दी जाती है। लडके को लामा कहते हैं और लडकी को नन या चोमो। लामा और चोमो एक ही गोम्पा में नहीं रहते, अलग-अलग गोम्पा होते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक क्रिया-कलाप सीखते हैं। खासकर धार्मिक ग्रन्थ कंजुर और तंजुर का अध्ययन। कंजुर-तंजुर इतने पवित्र माने जाते हैं कि इनकी प्राचीन हस्तलिखित प्रतियां बेहद संभालकर रखी जाती हैं और विशेष धार्मिक मौकों पर बाहर निकाली जाती हैं और इनकी भी पूजा की जाती है।
एक लामा ने हमें रसोई में बैठा दिया और चाय दे दी। बताया कि गोम्पा में लोगों के रुकने का भी इंतजाम होता है लेकिन आज हम किब्बर में रुकने का इरादा लेकर आये हैं, इसलिये गोम्पा में रुकने के बारे में नहीं सोचा।

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

Kee Monastery in Winters

एक बडी मजेदार बात हुई। यह बात सुमित उस ड्राइवर से पूछने वाला था लेकिन अकेले में मुझसे पूछ लिया। ड्राइवर का एक भाई कोमिक गोम्पा को दे दिया गया है। सुमित ने पूछा कि उस ड्राइवर का भाई लामा बना होगा या चोमो? मेरी बडी देर तक हंसी छूटती रही- लडकों को लामा कहते हैं और लडकियों को चोमो। अब तुम खुद ही सोच लो कि वो क्या बना होगा। फ़िर तो सुमित भी खूब हंसा। बोला- अच्छा हुआ कि उससे नहीं पूछा।
गोम्पा के अन्दर ज्यादातर कमरों में फोटो लेने की अनुमति नहीं है, इसलिये अन्दर की उत्कृष्ट साज-सज्जा और थंगका के फोटो नहीं ले सका।
जब यहां से निकले तो बर्फबारी भी बढ गई थी और हवा भी। किब्बर और ज्यादा ऊंचाई पर है।

Kee Monastery in Winters







1. जनवरी में स्पीति- दिल्ली से रीकांग पीओ
2. जनवरी में स्पीति - रीकांग पीओ से काजा
3. जनवरी में स्पीति - बर्फीला लोसर
4. जनवरी मे स्पीति: की गोम्पा
5. जनवरी में स्पीति: किब्बर भ्रमण
6. जनवरी में स्पीति: किब्बर में हिम-तेंदुए की खोज
7. जनवरी में स्पीति: काजा से दिल्ली वापस




Comments

  1. behtreen post, yeh series bhi bahut badhiya banti ja rahi hai.
    Hopefully one day, I would get an opportunity to travel with you guys.


    ReplyDelete
  2. उस जमे हुवे झरने या नाला तक जाना उस दिन का सबसे रोमांचकारी काम था।
    सरिये ने नाला पार करने में काफी सहायता की...
    बाकि राह दिखाने जा काम सार्थी का था...
    लामा और चोमू वाले किस्से पर अभी भी कभी 2 अकेले में हँसते रहता हु।

    ReplyDelete
    Replies
    1. वह बहुत मजेदार किस्सा था....

      Delete
  3. फोटो पर केप्शन दिया जाना चाहिये।
    क्योकि लेखक के शब्द फ़ोटो की खूबसूरती को और निखार देते है।

    ReplyDelete
  4. लद्दाख या स्पीति जैसे क्षेत्र, जिन्हें बर्फीला रेगिस्तान कहा जाता है। यहाँ के वातावरण में नमी बहुत कम होता है। जिसके कारण -10 डिग्री तापमान पर भी उतना ही ठण्ड महसूस होता है जितना दिल्ली में 5 डिग्री पर। पर हाँ जब बर्फीली तेज हवाएँ चलती है तो रूह जमा देती है।

    ReplyDelete
  5. लद्दाख या स्पीति जैसे क्षेत्र, जिन्हें बर्फीला रेगिस्तान कहा जाता है। यहाँ के वातावरण में नमी बहुत कम होता है। जिसके कारण -10 डिग्री तापमान पर भी उतना ही ठण्ड महसूस होता है जितना दिल्ली में 5 डिग्री पर। पर हाँ जब बर्फीली तेज हवाएँ चलती है तो रूह जमा देती है।

    ReplyDelete
  6. Superb sir pls aap ne har din kaise kaise kahan se kahan tak ki bus se travel kiya ye sari jankari denge to hame bhi kafi help hogi agar hum akele jane ki sochenge to sath main total kitne paise lage is bat ki bhi jankari den

    ReplyDelete
    Replies
    1. नवीन जी, प्रत्येक जानकारी दी गयी है... ज़रा गौर से पढ़ना।

      Delete
  7. सब कुछ जमा हुआ इसी को स्वर्ग कहते है

    ReplyDelete
  8. कैप्शन की जरूरत नहीं है ! तस्वीरें बोलती हैं !

    ReplyDelete
  9. हैरान कर देने वाला नजारा और आपका हौसला ..

    ReplyDelete
  10. काजा का रास्ता कैसा है भाई बाइक से जाने के लिए दिल्ली >शिमला> रामपुर > कल्पा >ताबो >काजा> मनाली> दिल्ली

    ReplyDelete
    Replies
    1. बाइक से जाने के लिए बेस्ट है।

      Delete
  11. नीरज भाई काश हम भी आपके साथ होते ....

    ReplyDelete
  12. नीरज भाईसाब आपसे और तरुण गोयल भाई से प्रेरित होकर मैंने भी ब्लॉग लिखना शुरू किआ है आशा करता हूँ आपको पसंद आएगा
    http://paryatanpremi.blogspot.in/

    ReplyDelete
  13. जुलाई से सितम्बर के बीच मैं भी लद्दाख जाने की सोच रहा हूँ। अगर आपका साथ मिल जाये तो सोने पे सुहागा!
    www.travelwithrd.com

    ReplyDelete
  14. सुमितजी कैसा रहा स्वर्गवासी होने का अनुभव।
    कैप्शन लगाओ।

    ReplyDelete
  15. Bhai bahut khub bayan kiya apne vahan ki khubsoorti ko, aur jo jankari apne di monks ke bare me.. bahut upyogi hai. jaise gelukpva samprayday ki KEE monastery aur baaki dono ki..

    ReplyDelete
  16. वाह मजा आ गया पढकर लगा जैसे हम खुद पहुंच गये!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डायरी के पन्ने- 30 (विवाह स्पेशल)

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। 1 फरवरी: इस बार पहले ही सोच रखा था कि डायरी के पन्ने दिनांक-वार लिखने हैं। इसका कारण था कि पिछले दिनों मैं अपनी पिछली डायरियां पढ रहा था। अच्छा लग रहा था जब मैं वे पुराने दिनांक-वार पन्ने पढने लगा। तो आज सुबह नाइट ड्यूटी करके आया। नींद ऐसी आ रही थी कि बिना कुछ खाये-पीये सो गया। मैं अक्सर नाइट ड्यूटी से आकर बिना कुछ खाये-पीये सो जाता हूं, ज्यादातर तो चाय पीकर सोता हूं।। खाली पेट मुझे बहुत अच्छी नींद आती है। शाम चार बजे उठा। पिताजी उस समय सो रहे थे, धीरज लैपटॉप में करंट अफेयर्स को अपनी कापी में नोट कर रहा था। तभी बढई आ गया। अलमारी में कुछ समस्या थी और कुछ खिडकियों की जाली गलकर टूटने लगी थी। मच्छर सीजन दस्तक दे रहा है, खिडकियों पर जाली ठीकठाक रहे तो अच्छा। बढई के आने पर खटपट सुनकर पिताजी भी उठ गये। सात बजे बढई वापस चला गया। थोडा सा काम और बचा है, उसे कल निपटायेगा। इसके बाद धीरज बाजार गया और बाकी सामान के साथ कुछ जलेबियां भी ले आया। मैंने धीरज से कहा कि दूध के साथ जलेबी खायेंगे। पिताजी से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। यह मना करना मुझे ब...

डायरी के पन्ने-32

ध्यान दें: डायरी के पन्ने यात्रा-वृत्तान्त नहीं हैं। इस बार डायरी के पन्ने नहीं छपने वाले थे लेकिन महीने के अन्त में एक ऐसा घटनाक्रम घटा कि कुछ स्पष्टीकरण देने के लिये मुझे ये लिखने पड रहे हैं। पिछले साल जून में मैंने एक पोस्ट लिखी थी और फिर तीन महीने तक लिखना बन्द कर दिया। फिर अक्टूबर में लिखना शुरू किया। तब से लेकर मार्च तक पूरे छह महीने प्रति सप्ताह तीन पोस्ट के औसत से लिखता रहा। मेरी पोस्टें अमूमन लम्बी होती हैं, काफी ज्यादा पढने का मैटीरियल होता है और चित्र भी काफी होते हैं। एक पोस्ट को तैयार करने में औसतन चार घण्टे लगते हैं। सप्ताह में तीन पोस्ट... लगातार छह महीने तक। ढेर सारा ट्रैफिक, ढेर सारी वाहवाहियां। इस दौरान विवाह भी हुआ, वो भी दो बार। आप पढते हैं, आपको आनन्द आता है। लेकिन एक लेखक ही जानता है कि लम्बे समय तक नियमित ऐसा करने से क्या होता है। थकान होने लगती है। वाहवाहियां अच्छी नहीं लगतीं। रुक जाने को मन करता है, विश्राम करने को मन करता है। इस बारे में मैंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा भी था कि विश्राम करने की इच्छा हो रही है। लगभग सभी मित्रों ने इस बात का समर्थन किया था।

लद्दाख बाइक यात्रा-4 (बटोट-डोडा-किश्तवाड-पारना)

9 जून 2015 हम बटोट में थे। बटोट से एक रास्ता तो सीधे रामबन, बनिहाल होते हुए श्रीनगर जाता ही है, एक दूसरा रास्ता डोडा, किश्तवाड भी जाता है। किश्तवाड से सिंथन टॉप होते हुए एक सडक श्रीनगर भी गई है। बटोट से मुख्य रास्ते से श्रीनगर डल गेट लगभग 170 किलोमीटर है जबकि किश्तवाड होते हुए यह दूरी 315 किलोमीटर है। जम्मू क्षेत्र से कश्मीर जाने के लिये तीन रास्ते हैं- पहला तो यही मुख्य रास्ता जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दूसरा है मुगल रोड और तीसरा है किश्तवाड-अनन्तनाग मार्ग। शुरू से ही मेरी इच्छा मुख्य राजमार्ग से जाने की नहीं थी। पहले योजना मुगल रोड से जाने की थी लेकिन कल हुए बुद्धि परिवर्तन से मुगल रोड का विकल्प समाप्त हो गया। कल हम बटोट आकर रुक गये। सोचने-विचारने के लिये पूरी रात थी। मुख्य राजमार्ग से जाने का फायदा यह था कि हम आज ही श्रीनगर पहुंच सकते हैं और उससे आगे सोनामार्ग तक भी जा सकते हैं। किश्तवाड वाले रास्ते से आज ही श्रीनगर नहीं पहुंचा जा सकता। अर्णव ने सुझाव दिया था कि बटोट से सुबह चार-पांच बजे निकल पडो ताकि ट्रैफिक बढने से पहले जवाहर सुरंग पार कर सको। अर्णव को भी हमने किश्तवाड के बारे में नहीं ...