Skip to main content

लोहारू-सीकर मीटर गेज रेल यात्रा

रेल यात्राओं के क्रम में एक दिन कार्यक्रम बना लोहारू-सीकर मीटर गेज लाइन का। वैसे तो जयपुर से सीकर जंक्शन तक मीटर गेज जाती है। सीकर से आगे दो दिशाओं में विभक्त हो जाती हैं- एक चली जाती है चुरू और दूसरी जाती है लोहारू। चुरू और लोहारू दोनों अब बडी लाइन से सीधे दिल्ली से जुड गये हैं। रेवाडी-सादुलपुर लाइन पर लोहारू है और सादुलपुर-रतनगढ लाइन पर चुरू।
उस दिन मैं नाइट ड्यूटी करके सुबह सराय रोहिल्ला स्टेशन पर जा पहुंचा। यहां से दिल्ली सराय-सादुलपुर एक्सप्रेस (14705) चलती है जो बारह बजे लोहारू पहुंचा देती है। इस रूट पर चलने वाली सभी गाडियां अभी लगभग खाली ही दौडती हैं। इसलिये जनरल डिब्बे में आराम से लेटने वाली बर्थ मिल गई। बारह बजे का अलार्म लगाया और टाइम पर लोहारू पहुंच गया।
यहां से मीटर गेज की गाडी जयपुर स्पेशल पैसेंजर (02094) बारह चालीस पर चलती है। इस इलाके में तीन-चार साल पहले मीटर गेज लाइनों का जाल बिछा था- दिल्ली-रेवाडी-सादुलपुर-रतनगढ-बीकानेर, रेवाडी-रींगस-फुलेरा, लोहारू-सीकर-जयपुर, सादुलपुर-हिसार, सादुलपुर-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-सूरतगढ, चुरू-सीकर, रतनगढ-सरदारशहर, रतनगढ-डेगाना; ये सभी लाइनें मीटर गेज ही थीं। आज के टाइम में बस लोहारू-सीकर-जयपुर, चुरू-सीकर, रतनगढ-सरदारशहर और सादुलपुर-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर लाइनें ही मीटर गेज हैं। बीकानेर बडी लाइन से दिल्ली से जुड गया है। बाकी लाइनों से जो गाडियां हटीं, उन्हें स्पेशल के तौर पर इन बची-खुची लाइनों पर डाल दिया गया है। इसलिये लोहारू-सीकर-जयपुर लाइन पर पैसेंजर गाडियों की भरमार है।

लोहारू जंक्शन हरियाणा में पडता है और इससे अगला स्टेशन भावधडी राजस्थान में। इसलिये आगे का पूरा रूट राजस्थान में ही गुजरता है- शेखावाटी इलाके में। शेखावाटी की हवेलियां बडी प्रसिद्ध हैं और अपनी कलात्मकता के लिये जानी जाती हैं। हालांकि मुझे इस गाडी को छोडकर कहीं हवेली आदि देखने तो जाना नहीं था। एक लिस्ट दे रहा हूं लोहारू से सीकर तक के सभी स्टेशनों की और उनकी समुद्र तल से ऊंचाई भी:
1. लोहारू जंक्शन (268.64 मीटर)
2. भावधडी
3. सूरजगढ (295 मीटर)
4. चिडावा (317 मीटर)
5. नारी खेतडी
6. रतन शहर (331 मीटर)
7. झुंझुनूं (338 मीटर)
8. नूआ (342 मीटर)
9. डूंडलोद मुकुन्दगढ (363 मीटर)
10. बलवन्तपुरा चेलासी
11. नवलगढ (422 मीटर)
12. जेरठी दादिया
13. सीकर जंक्शन (431 मीटर)
सीकर पहुंचते ही मैंने फिर से अपने सोने का इंतजाम कर लिया। गाडी जैसे ही रींगस पहुंची, अपन उतर गये। रींगस से शाम छह बजे के करीब रेवाडी पैसेंजर आती है। दस बजे तक रेवाडी और आधी रात तक वापस दिल्ली।
तो यह थी शेखावाटी में हमारी एक छोटी सी यात्रा। अभी जयपुर-चुरू मीटर गेज लाइन और रह गई है, इसे भी जल्दी ही पूरा करना है।


यह स्टेशन हरियाणा के भिवानी जिले में है।


लोहारू से अगला स्टेशन है- भावधडी जो राजस्थान के झुंझनू जिले में है।






यह है शेखावाटी इलाके का एक प्रमुख शहर झुंझनू।







मीटर गेज ट्रेन


सीकर पहुंचकर अपना काम खत्म हो जाता है।


Comments

  1. इस तरह की यात्रा कभी कभी हम भी किया करते थे पर दिल्ली में .... जब जेब में आल-रूट पास होता था :)

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर जानकारी के लिए धन्यवाद|

    ReplyDelete
  3. रेलवे से आपके लगाव के क्या कहने. हमतो मीटर गेज में एक ही बार गए थे. मिरज से वास्को. अब वहां भी बड़ी लायीं आ गयी है. पहले लगता था की डब्बे एक दम छोटे होंगे. बर्थ में पैर फ़ैलाने की जगह नहीं होगी आदि. परन्तु कोई परेशानी नहीं हुई थी. नेरो गेज में तो गए हैं. बैठ कर.

    ReplyDelete
  4. अपनी रेलवे की खबर आपसे मिलती रहती है।

    ReplyDelete
  5. रेल चली, रेल चली...

    ReplyDelete
  6. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  7. इस रेलयात्रा मे आपका फोटो क्यो नहि लगाया ।

    ReplyDelete
  8. अपने निश्चय को पूरा करने का भरपूर जूनून है आपमें.

    ReplyDelete

  9. चलो हम भी चलते हैं ...
    यात्रा में साथ देने के लिए धन्यवाद चौधरी , समय कब कट गया पता ही नहीं चला !
    शुभकामनायें अगले सफ़र के लिए !

    ReplyDelete
  10. जब से शेखावाटी एक्सप्रेस दिल्ली आना बंद हुई है उसके बाद से अपने शहर सीकर का रेल्वे स्टेशन आज आपके ब्लॉग पर ही देखा है स्टेशन गए कई वर्ष गुजर गए|
    और हाँ सीकर रेल्वे स्टेशन भवन को हेरिटेज का दर्जा मिल गया|

    ReplyDelete
  11. Ab broad gauge ki baari Jaipur-Ringas-Sikar ki hai. Than only Mavli remain left for metet gauge service. Phuleta shed almost closed for meter gauge locomotives.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।

आगरा का किला

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । ताजमहल देखने के बाद अब बारी थी किला देखने की। ताजमहल से करीब दो किलोमीटर दूर आगरा का प्रसिद्ध किला है। सीधी सडक जाती है, हालांकि मुझे एक जगह रास्ता पूछने की जरुरत पडी। "आगरे का किला भारत के किलों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब सभी मुगल सम्राट यहां रहे और यहीं से सारे देश का शासन हुआ। इस किले में ही राज्य का सबसे बडा खजाना और टकसाल थी। यहां विदेशी राजदूत, यात्री और वे सभी हस्तियां आईं जिन्होंने मध्यकालीन इतिहास के निर्माण में योगदान दिया। भारत के किसी अन्य किले को यह सम्मान प्राप्त नहीं है।" "यह किला एक प्राचीन दुर्ग है जो ठीक यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह ईंटों का दुर्ग था और चौहान राजपूतों के अधिकार में था। इसका सबसे पहला उल्लेख 1080 में हुआ, जब गजनी की एक सेना ने इसे जीत लिया। सिकन्दर लोदी (1481-1517) दिल्ली का पहला सुल्तान था जो आगरा आया और इस किले में रहा। यहीं से उसने देश का शासन चलाया और आगरे को दूसरी राजधानी का महत्व मिल गया। 1517 में यहीं उसकी म...

रतलाम - अकोला मीटर गेज रेल यात्रा

इस यात्रा पर जाने से पहले दिमाग में क्या-क्या खुराफात आई थी, पढने के लिये यहां क्लिक करें । 17 फरवरी, 2012 की सुबह छह बजे हमेशा की तरह मेरी नाइट ड्यूटी खत्म हुई, तो मैंने निजामुद्दीन की तरफ दौड लगा दी। कश्मीरी गेट से मैं सराय काले खां की बस पकडता हूं, दस रुपये लगते हैं, बीस पच्चीस मिनट भी। कश्मीरी गेट से काले खां तक कोई रेड लाइट भी नहीं है, भला हो कॉमनवेल्थ खेलों का। कुल मिलाकर बात ये है कि सवा सात बजे तक मैं निजामुदीन स्टेशन पर पहुंच चुका था। गोल्डन टेम्पल मेल प्लेटफार्म पर आ चुकी थी। रात भर का जगा हुआ, गाडी चली और मैं पडकर सो गया।  कोटा से निकलकर आंख खुली, फिर भी चलते रहे, चलते रहे। आखिरकार अंधेरा होने तक रतलाम पहुंच गये। यहां मुझे उतर जाना था ही। चलने से पहले मैंने अपना यह कार्यक्रम अपने ब्लॉग पर सार्वजनिक कर दिया था। इसी का नतीजा था कि मेरे रतलाम पहुंचने से पहले ही रतलाम में रहने वाली ब्लॉगर लक्ष्मी परमार जी का फोन आ गया कि तुम तीन घण्टे तक रतलाम में रहोगे, हमारा घर स्टेशन के पास ही है, चले आना। तो जी, स्टेशन पर उतरकर मुझे उनके घर तक जाने में ज्यादा टाइम नहीं लगा।