Skip to main content

बीना - कोटा पैसेंजर रेल यात्रा

उस दिन तारीख थी 26 जुलाई 2010. मुझे उदयपुर जाना था। कोई रिजर्वेशन नहीं था। दसेक दिन पहले ही अमरनाथ से आया था। जल्दबाजी इतनी कि कोई योजना भी नहीं बनी। सोचा कि किसी तरह 27 की सुबह तक उदयपुर पहुंच जाऊंगा। दिन भर घूमकर शाम सात-शाढे सात बजे तक वापस कोटा चला जाऊंगा। कोटा से वापसी का रिजर्वेशन कराया मेवाड एक्सप्रेस का। यह वैसे तो उदयपुर से ही आती है और कोटा आधी रात को पहुंचती है। अच्छा, इस दौरान दिनेशराय द्विवेदी जी से भी मिलने की चिट्ठी लिख दी।
छब्बीस की सुबह को निजामुद्दीन से ताज एक्सप्रेस पकडी। मथुरा उतर गया। एक दोस्त का तकादा था। उससे सुलटने में दिनभर लग गया। रात को साढे नौ बजे फिर स्टेशन पर पहुंचा। पता चला कि उदयपुर जाने वाली मेवाड एक्सप्रेस अभी-अभी निकली है। मन परेशान तो हुआ लेकिन मायूस नहीं। पीछे ही मालवा एक्सप्रेस आ रही थी। इन्दौर जाती है। सोचा कि इससे कोटा चला जाता हूं। कोटा से उदयपुर के लिये कोई ना कोई गाडी मिल ही जायेगी। हां, उस समय मेरा अन्दाजा था कि कोटा से उदयपुर की दूरी सौ किलोमीटर के लगभग होगी।
मालवा के जनरल डिब्बे में ज्यादा भीड नहीं थी। रात के सफर की वजह से मैंने अपना वही परम्परागत तरीका अपनाया। टांड पर दूसरों के सामान इधर-उधर किये और अपने लेटने की जगह बना ली। लेट गया। नीचे वाले से बोल दिया कि भाई, जब कोटा आ जाये, उठा देना। उसने हामी भर दी।
ना तो कोटा आना था, ना ही आया। सुबह साढे पांच के बाद आंख खुली। गाडी किसी स्टेशन पर खडी थी। मैंने उसी नीचे वाले से पूछा कि भाई, कौन सा स्टेशन है। बोला कि सोते रहो। अभी कोटा नहीं आया है। फिर पूछा कि यार, कोटा नहीं है तो कौन सा स्टेशन है। बोला कि बीना है।
बीना?????
तुरन्त मैं नीचे ‘गिर’ पडा। चप्पल पहनी, बैग उठाया और गाडी से बाहर कूद पडा। गाडी चलने लगी थी। कहां कोटा, कहां बीना। टिकट घर के पास समय सारणी में देखा तो पाया कि मालवा एक्सप्रेस तो यही से जाती है। यानी कोटा से नहीं जाती है। सिर पकडकर बैठ गया। हो गया उदयपुर टूर का सत्यानाश। हो गया द्विवेदी जी से भी मिलना-मिलाना।
तभी ध्यान आया कि यहां से कोटा के लिये एक लाइन भी जाती है। दस बजे के करीब बीना-कोटा पैसेंजर चलती है। टिकट लिया और शाम सात बजे तक कोटा पहुंच गया। जाते ही द्विवेदी जी से मिला। और अन्त में तय कार्यक्रम के अनुसार मेवाड एक्सप्रेस पकडी और सीधे दिल्ली।
हालांकि उदयपुर तो नहीं जा पाया लेकिन बीना-कोटा रूट पर पैसेंजर ट्रेन में मजा आ गया। आप भी लीजिये:
SAM_1537
उन दिनों मानसून पूरे चरम पर था।
SAM_1538
SAM_1541
जय मानसून
SAM_1543
SAM_1554
इस स्टेशन के बारे में एक बार जाट पहेली में पूछा गया था।
SAM_1573
जय मानसून
SAM_1578
SAM_1586
SAM_1587
दिनेशराय द्विवेदी
SAM_1588
मैं इनका नाम भूल गया हूं। दिनेश जी, बताना जरा इनके बारे में।
SAM_1589
अमरनाथ यात्रा के दौरान चेहरा और हथेली के पीछे का हिस्सा बरफ और धूप से जल गया था। घर आकर एक-दो दिन बाद ही जली त्वचा सूखी पपडी के रूप में उतरने लगी। और कई दिन तक उतरती रही थी। इसी कारण मेरा चेहरा भद्दा सा लग रहा है। द्विवेदी जी को भी लग रहा होगा कि पता नहीं ससुरा, आज नहाया है भी कि नहीं। वैसे मैं बीना से नहा कर ही चला था।
घुमक्कडी जिन्दाबाद

Comments

  1. इस घुमक्कड़ी के क्या कहने ..
    अंत भला सो .. आखिर कोटा पहुँचे तो और फिर सबसे बड़ी बात द्विवेदी जी से मुलाकात
    सुन्दर यात्रा वृत्तांत

    ReplyDelete
  2. अरे वाह हमारे नीरज घुमक्कड़... मालवा और कोटा बहुत सही

    ReplyDelete
  3. उदयपुर तो कभी कार्यक्रम बनाया जा सकता है पर शायद बीना का बनता या ना बनता सो इस बहाने बीना ही हो आये !

    ReplyDelete
  4. बेटा लगता है तुम्हें अब कुछ आराम की जरूरत है। तस्वीरें अच्छी लगी। शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  5. जाना था जापान पहुँच गए चीन...

    लगे रहो..

    ReplyDelete
  6. अरे!
    महेन्द्र नेह का नाम भूल गए आप, अब लगा दीजिए। इन का तो एक कविता संग्रह भी आप के पास होगा?

    ReplyDelete
  7. घुम्मकड़ी आदमी को क्या क्या बना देती है | आपको भी एक बेहतरीन फोटोग्राफर बना रही है |

    ReplyDelete
  8. बीना से कोटा के मध्य कम गाड़ियाँ चलती हैं, यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सुन्दरता से भरा है।

    ReplyDelete
  9. नीरज जी,
    आपके ब्लॉग पर आकर लगता है जैसे हमने स्वयं ने भारत के विभिन्न भागो की यात्रा कर ली हो .... बहुत ही अच्छा ब्लॉग है ये उन लोगो के लिए जी यात्राये करते रहते है ..आपके ब्कोग के द्वारा अपने देश को जानने का मौका मिलता है

    आप की पहेली भी अच्छी होती है बस एक शिकायत है आप की पहेली से वि ये कि आप अपना जवाब नयी पहेली में ही देते है ... अब देखिये आप कि पहेली का जवाब देने के बाद भी अभी तक ये नहीं पता कि हमने सही जवाब दिया है या गलत ...
    आप से निवेदन है कि पहेली का सही जवाब समय खत्म होने बाद जब आप सभी टिप्पणिय सार्वजानिक करते है तभी एक टिप्पणी के रूप में लिख दे .... अंक सूचि आप आराम से अगली पहेली के समय प्रकाशित कर दे ... और कृपया पिछली पहेली का उत्तर भी बता दे

    आशा है कि आप इस सुझाव पर गौर जरुर करेंगे

    ReplyDelete
  10. नीरज जी,
    आपके ब्लॉग पर आकर लगता है जैसे हमने स्वयं ने भारत के विभिन्न भागो की यात्रा कर ली हो .... बहुत ही अच्छा ब्लॉग है ये उन लोगो के लिए जी यात्राये करते रहते है ..आपके ब्कोग के द्वारा अपने देश को जानने का मौका मिलता है

    आप की पहेली भी अच्छी होती है बस एक शिकायत है आप की पहेली से वि ये कि आप अपना जवाब नयी पहेली में ही देते है ... अब देखिये आप कि पहेली का जवाब देने के बाद भी अभी तक ये नहीं पता कि हमने सही जवाब दिया है या गलत ...
    आप से निवेदन है कि पहेली का सही जवाब समय खत्म होने बाद जब आप सभी टिप्पणिय सार्वजानिक करते है तभी एक टिप्पणी के रूप में लिख दे .... अंक सूचि आप आराम से अगली पहेली के समय प्रकाशित कर दे ... और कृपया पिछली पहेली का उत्तर भी बता दे

    आशा है कि आप इस सुझाव पर गौर जरुर करेंगे

    ReplyDelete
  11. फोटो जोरदार है भाई...ये कोटा बीना का चक्कर छोडो...दिल्ली से जयपुर की यात्रा करो और आनंद उठाओ...खाने का भी और घूमने का भी...निराशा नहीं होगी ये पक्की बात है.

    नीरज

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

पराशर झील ट्रेकिंग- झील से कुल्लू तक

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 7 दिसम्बर, 2011 की दोपहर करीब बारह बजे हम पराशर झील से वापस चल पडे। हमें बताया गया कि यहां से छह किलोमीटर नीचे उतरकर बागी नामक गांव है जहां से मण्डी जाने वाली बस मिल जायेगी और यह भी पता चला कि बस का टाइम ढाई बजे है। उसके बाद साढे चार बजे अगली बस मिलेगी। अभी बारह सवा बारह का टाइम था और हम अगले दो घण्टे में छह किलोमीटर का फासला तय करके बागी पहुंच सकते थे। लेकिन आज की सबसे बडी दिक्कत थी भरत जो चल नहीं पा रहा था।  पराशर झील एक ऐसी जगह पर स्थित है जहां से लौटकर वापस आने के लिये कम से कम चार रास्ते हैं और चारों नीचे ही उतरते हैं। एक तो वही है जिससे हम आये थे यानी पण्डोह की तरफ, दूसरा तुंगा माता से होकर ज्वालापुर की तरफ, तीसरा कच्चा रास्ता बागी-कटौला की तरफ और चौथा यानी पक्की सडक बागी-कटौला की तरफ। सडक से बागी 18 किलोमीटर दूर है जबकि पैदल रास्ते से सीधे नीचे उतरते जाओ तो छह किलोमीटर में ही मामला सुलट जाता है।

चूडधार यात्रा- 2

इस यात्रा-वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 9 मई 2014, शुक्रवार आलू के परांठे खाने की इच्छा थी लेकिन इस समय यहां आलू न होने के कारण यह पूरी न हो सकी। इसलिये सादे परांठों से ही काम चलाना पडा। अभी हवा नहीं चल रही थी और मौसम भी साफ था लेकिन हो सकता है कि कुछ समय बाद हवा भी चलने लगे और मौसम भी बिगडने लगे। निकलने से पहले चेहरे पर थोडी सी क्रीम लगा ली। ट्रैकिंग पोल जो अभी तक बैग में ही था, अब बाहर निकाल लिया। आज मुझे बर्फ में एक लम्बा सफर तय करना है। साढे आठ बजे चल पडा। तीसरी से चूडधार की दूरी छह किलोमीटर है लेकिन खतरनाक रास्ता होने के कारण मैं इसे चार घण्टे में पार कर लेने की सोच रहा था। तीन घण्टे वापस आने में लगेंगे। यानी शाम चार बजे तक यहां लौट आऊंगा। नोहराधार से कल यहां तक आने में पांच घण्टे लगे थे, तीन घण्टे में यहां से नोहराधार जा सकता हूं। इसलिये आज रात को नोहराधार में ही रुकने की कोशिश करूंगा।