Skip to main content

तीन धर्मों की त्रिवेणी – रिवालसर झील

हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले में मण्डी से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक झील है – रिवालसर झील। यह चारों ओर पहाडों से घिरी एक छोटी सी खूबसूरत झील है। इसकी हिन्दुओं, सिक्खों और बौद्धों के लिये बडी ही महिमा है। महिमा बाद में सुनायेंगे, पहले वहां पहुंचने का इन्तजाम कर लें। भारत की राजधानी है नई दिल्ली। यहां से लगभग 250 किलोमीटर दूर एक खूबसूरत शहर है – हरियाणा-पंजाब की राजधानी भी है यह – चण्डीगढ। इसे हिमाचल का प्रवेश द्वार भी कह सकते हैं। यहां से शिमला, कांगडा और मनाली की बसें तो जाते ही मिल जाती हैं। मनाली वाले रास्ते पर स्थित है प्रसिद्ध नगर मण्डी। मण्डी से कुछ पहले नेर चौक पडता है। मण्डी और नेर चौक दोनों जगहों से ही रिवालसर की बसें बडी आसानी से मिल जाती हैं। इसका एक नाम पद्मसम्भव भी है।



कहते हैं कि बौद्धों के महान तान्त्रिक और गुरू पद्मसम्भव यहां से तिब्बत गये थे। यहां के एक गोम्पा में उनकी मूर्ति है। इस मन्दिर का बाहरी हिस्सा तिब्बती शैली में बना है। एक और किस्सा यह है कि गुरू पद्मसम्भव साधना के लिये यहां आये थे। तत्कालीन मण्डी नरेश की पुत्री उनकी शिष्या बनी और बाद में पत्नी भी। राजा ने इसे अपमान समझा और पद्मसम्भव को जला देने का हुक्म दे दिया। लेकिन आग की लपटें जलरूप में बदल कर झील बन गयी। इसी झील का नाम हुआ पद्मसम्भव।

रिवालसर का एक सम्बन्ध लोमश ऋषि से भी जुडा है। उन्हे एक तपस्या स्थल की खोज थी, जो उन्हे यहां मिला। झील के किनारे ही उनका मन्दिर है। साथ में एक शिवालय और कृष्ण मन्दिर भी है। सिक्ख धर्म से भी इसका महत्व जुडा हुआ है। सिक्खों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह हिमाचल प्रवास के दौरान 1758 में यहां आये थे। उन्होनें मुगल सम्राट औरंगजेब से टक्कर लेने के लिये और जीतने के लिये गुरू पद्मसम्भव से आशिर्वाद लिया था। मैं इस यात्रा में उस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में नहीं जा सका।

मैने चण्डीगढ से रात को बारह बजे मण्डी डिपो की बस पकडी। उसने केवल साढे चार घण्टे में ही मुझे मण्डी में फेंक दिया। पूरा मण्डी सोया पडा था। सुबह-सुबह की ठण्ड थी, इसलिये चादर ओढनी पडी। सामने ही एक चायवाले की दुकान खुली थी, लगातार दो कप चाय पी। वहीं बैठे बैठे सात बजा दिये। अब इरादा था पराशर झील जाने का। वहां जाने के लिये थोडा बहुत पैदल भी चलना पडता है। पता चला कि कटौला जाने वाली पहली बस ग्यारह बजे मिलेगी। कटौला पराशर का बेस कैम्प है। तभी एक सरदारजी ‘रिवालसर, रिवालसर’ चिल्लाते हुए अपनी बस को ले जाने लगे। अपन भी चढ लिये उसी में।

रिवालसर में शान्ति पसरी हुई थी। तिब्बती लोग कुछ तो अपनी दुकानें खोल रहे थे, कुछ झील की परिक्रमा कर रहे थे। बाकी की कहानी चित्रों की जुबानी:



जय लोमश


लोमश मन्दिर के सामने ही शिवालय


रिवालसर झील

गुरू पद्मसम्भव



गोम्पा का प्रवेश द्वार

गोम्पा में बंधा एक घण्टा (कौन बजाता होगा इसे)

श्रद्धालु इन कटोरियों में पानी भर रहे हैं। मैने इस बाबा से पूछा भी था कि यह मामला क्या है। लेकिन इन्हे मेरी भाषा समझ ही नहीं आयी।

उनमें घी के विशालकाय कटोरे हैं। लगातार ‘दिये’ जलते रहते हैं।

मणी, इन्हे पुण्य पाने के लिये घुमाया जाता है। इनमें मन्त्र भरे हुए हैं, एक चक्कर घुमाने पर सभी मन्त्रों का एक बार जाप करने के बराबर पुण्य मिलना माना जाता है।


यहां इस गोम्पा का पूरा इतिहास लिखा है। लेकिन इस बोर्ड के सामने एक कार खडी थी, इसलिये सामने से इसका फोटू नहीं ले पाया।

अगर आपको मालूम है तो कृपया बतायें कि ये क्या हैं।

झील की परिक्रमा करता हुआ

साफ स्वच्छ पानी में शानदार प्रतिबिम्ब

कुत्ते को बिस्कुट खिलाता एक बौद्ध भिक्षु

रिवालसर का प्राकृतिक सौन्दर्य

Comments

  1. कम से कम बता दिया करो ऐसी धार्मिक जगहों पे जाने से पहले तो और अच्छा रहेगा . ये इलाका चमत्कारी गुरु लोगों का है उन्हें मैं भी प्रणाम करता हूँ .सही है ...श्रद्धा का मामला है वैसे कोई ज़्यादा सुन्दर भी नहीं है ये जगह . पाराशर जाते तो और बात थी . वहां भी एक बौद्ध पगोडा है छोटा सा . खैर...तुम्हारी इस जानकारी से जनता लाभान्वित होगी इसमें कोई शक़ नहीं . नेक काम कर रहे हो बन्धु .

    ReplyDelete
  2. कम से कम बता दिया करो ऐसी धार्मिक जगहों पे जाने से पहले तो और अच्छा रहेगा . ये इलाका चमत्कारी गुरु लोगों का है उन्हें मैं भी प्रणाम करता हूँ .सही है ...श्रद्धा का मामला है वैसे कोई ज़्यादा सुन्दर भी नहीं है ये जगह . पाराशर जाते तो और बात थी . वहां भी एक बौद्ध पगोडा है छोटा सा . खैर...तुम्हारी इस जानकारी से जनता लाभान्वित होगी इसमें कोई शक़ नहीं . नेक काम कर रहे हो बन्धु .

    ReplyDelete
  3. प्रातःकाल ही त्रिवेणी के दर्शन हो गए. गुरु पद्मसंभव शिव जी जैसे लग रहे हैं. घंटा तो गजब का है. बिलकुल ऐसे ही एक घंटा भीमाशंकर (ज्योतिर्लिंग) में भी लटका हुआ है.

    ReplyDelete
  4. ऐसी सब जगहों पर सिर्फ आप और आप ही पहुँच सकते हो, प्रभु...धन्य भये जो आप ब्लॉग लिखने लगे वरना तो इस जीवन में इनके बारे में जान भी न पाते.

    ReplyDelete
  5. घुमक्कडी जिंदाबाद

    ReplyDelete
  6. हिन्दी ब्लाग जगत के लिये बडी ही अच्छी खबर है कि मुसाफिर जी अब हफ्ते में तीन पोस्ट प्रकाशित करेंगे.

    फोटो बहुत ही शानदार आई हैं.

    प्रयास

    ReplyDelete
  7. प्रातःकाल ही त्रिवेणी के दर्शन हो गए.

    ReplyDelete
  8. उड़न तश्तरी समीर लाल जी की बातों से सौ टका सहमत...घुमक्कडी में आप सबके गुरु हो...जय गुरुदेव...
    नीरज

    ReplyDelete
  9. नीरज भैया आप तो असली इंडिया को खोज खोज कर हमें दिखा रहे हो . क्या बात है पापा तो आपके ब्लॉग को दुसरो को पढने को कहते है , किसी को कही जाना होता है तो उससे आप के ब्लॉग के बारे में बताते है और कहते है की अगर मुसाफिर वहां गया है तो उसकी रिपोर्टिंग देख लो , तब वहां जाओ .
    आप को incredible india का ब्रांड एम्बस्दर होना चिहिए . लेह -लदाख की मेरी आरजू कब पुरी करोगे

    ReplyDelete
  10. बाबा मुझे तो तुम भी पिछले जन्म के साधू ही लगते हो, जो मस्त मोला की तहह जिधर दिल हुआ निकल लिये... बहुत सुंदर लगी यह जगह ओर चित्र सभी बहुत अच्छॆ लगे.
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  11. बहुत सुन्दर पोस्ट!
    घुमक्कडी वास्तव में जिन्दाबाद नीरज जाट जी!

    ReplyDelete
  12. भाई नीरज,
    पंचों की राय हमारी भी राय। मस्त घुमक्कड़ हो यार। सच में बहुत आनंद आता है तुम्हारी पोस्ट पढ़कर। माधव का आईडिया बिल्कुल सही है, BRAND AMBASSADOR of incredible INDIA.

    लगे रहो।

    ReplyDelete
  13. सुन्दर चित्र, रोचक विवरण ।

    ReplyDelete
  14. कभी समय मिला, तो चक्कर अवश्य लगाया जाएगा।

    ReplyDelete
  15. वाह मजा आ गया...!!! अच्छे चित्र है...

    ReplyDelete
  16. नीरज भाई बहुत बढ़िया पोस्ट पता नहीं था हमारे इतने पास इतने रमणीक स्थल है
    चित्र में छोटी छोटी नावे जैसी चीजे क्या थी कृपया बताये ।

    ReplyDelete
  17. नीरज भाई चित्र मे जो फलिया है वो भूत वृक्ष की है. अंग्रेजी नाम Oroxylum indicum है. सुंदर विवरन

    ReplyDelete
  18. Bike se jaana jyada better hai, badiya yatra

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुगलसराय से गोमो पैसेंजर ट्रेन यात्रा

दिल्ली से मुगलसराय 1 सितम्बर 2014, सोमवार सितम्बर की पहली तारीख को मेरी नंदन कानन एक्सप्रेस छूट गई। सुबह साढे छह बजे नई दिल्ली से ट्रेन थी और मुझे ऑफिस में ही सवा छह बज गये थे। फिर नई दिल्ली जाने की कोशिश भी नहीं की और सीधा कमरे पर आ गया। इस बार मुझे मुगलसराय से हावडा को अपने पैसेंजर ट्रेन के नक्शे में जोडना था। ऐसा करने से दिल्ली और हावडा भी जुड जाते। दिल्ली-मुम्बई पहले ही जुडे हुए हैं। पहले भी हावडा की तरफ जाने की कोशिश की थी लेकिन पीछे हटना पडता था। इसका कारण था कि भारत के इस हिस्से में ट्रेनें बहुत लेट हो जाती हैं। चूंकि स्टेशनों के फोटो भी खींचने पडते थे, इसलिये सफर दिन में ही कर सकता था। इस तरह मुगलसराय से पहले दिन चलकर गोमो तक जा सकता था और दूसरे दिन हावडा तक। हावडा से वापस दिल्ली आने के लिये वैसे तो बहुत ट्रेनें हैं लेकिन शाम को ऐसी कोई ट्रेन नहीं थी जिससे मैं अगले दिन दोपहर दो बजे से पहले दिल्ली आ सकूं। थी भी तो कोई भरोसे की नहीं थी सिवाय राजधानी के। राजधानी ट्रेनें बहुत महंगी होती हैं, इसलिये मैं इन्हें ज्यादा पसन्द नहीं करता।

मेरा नौकरीपेशा जीवन-1

कुछ समय के लिये घुमक्कडी से फुरसत मिली तो आज याद कर रहा हूं अपने नौकरीपेशा जीवन के बारे में। कितना उतार-चढाव भरा रहा वो समय! बल्कि उतार ही ज्यादा कहना चाहिये। जून 2007 में मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद मैं इंजीनियर कहलाने का अधिकारी हो गया- जूनियर इंजीनियर। मई में जब प्रैक्टिकल हो रहे थे, तभी से कई कम्पनियां ताजे ताजे इंजिनियरों को लेने कॉलेज आने लगी। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित श्रीराम पिस्टन की शर्त होती है कि इंजिनियर ने इण्टर भी कर रखी हो। इस मामले में मैं दसवीं पास होने की वजह से उसका इंटरव्यू नहीं दे पाया था। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि वे सबसे पहले आये और टॉपर्स को छांट-छांटकर ले गये। अब मुझे टॉपर्स से कम्पटीशन नहीं करना था। फिर आई दो और कम्पनियां- नोयडा से डेकी इलेक्ट्रोनिक्स और कानपुर से लोहिया स्टारलिंगर लिमिटेड। कानपुर वाले बल्कि आये नहीं, उन्होंने कॉलेज में न्योता भेज दिया कि दस लडके इधर भेज दो, हम नापतौल करेंगे और एक को ही रखेंगे। दस लडकों में मेरा भी नाम था। मेरठ से कानपुर जाने के लिये सभी के साथ साथ मैंने भी संगम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन करा लिया।

डायरी के पन्ने- 12

[डायरी के पन्ने हर महीने की पहली व सोलह तारीख को छपते हैं।] 18 अगस्त 2013, रविवार 1. पिछले दो तीन दिनों से अमित का परिवार आया हुआ है। साथ में दो सालियां भी हैं। जमकर मन लग रहा था कि आज उनके जाने का फरमान आ गया। हर एक से पूछा कि अगली बार कब आओगी, किसी ने ढंग का उत्तर नहीं दिया। साढे दस वाली ट्रेन से वे चले गये। 2. अमन साहब का फोन आया कि वे दिल्ली आ चुके हैं और कल हमारे यहां आयेंगे। अमन बोकारो के रहने वाले हैं और हमारी फोन पर हर दूसरे तीसरे दिन हालचाल पूछने के बहाने बातचीत होती रहती है। आज मेरी नाइट ड्यूटी है, तो कल पूरे दिन खाली रहूंगा। कह दिया कि पूरे दिन किसी भी समय आ धमको।