Skip to main content

कांगड़ा का किला

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
किला - जहाँ कभी एक सभ्यता बसती थी। आज वीरान पड़ा हुआ है। भारत में ऐसे गिने-चुने किले ही हैं, जहाँ आज भी जीवन बसा हुआ है, नहीं तो समय बदलने पर वैभव के प्रतीक ज्यादातर किले खंडहर हो चुके हैं। लेकिन ये खंडहर भी कम नहीं हैं - इनमे इतिहास सोया है, वीरानी और सन्नाटा भी सब-कुछ बयां कर देता है।
...
भारत में किलों पर राजस्थान का राज है। महाराष्ट्र और दक्षिण में भी कई प्रसिद्द किले हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी किले हैं। दिल्ली में लाल किला और पुराना किला है। लेकिन हिमालय क्षेत्र में बहुत कम किले हैं। क्योंकि हिमालय खुद एक प्राकृतिक किला है। इसमें शिवालिक जैसी मजबूत बाहरी दीवार है। पहाड़ इतने दुर्गम हैं कि किसी आक्रमणकारी की कभी हिम्मत नहीं हुई। फिर भी हिमालय क्षेत्र में कई किले हैं। इनमे से एक है - कोट कांगड़ा यानी कांगड़ा का किला।

...
कांगड़ा शहर से तीन-चार किलोमीटर दूर माझी और बाणगंगा नदियों के बीच में एक सीधी तंग पहाड़ी पर बना है यह किला। कहा जाता है कि इसे महाभारत काल में राजा सुशर्मा ने बनवाया था। यहाँ पहली बार आक्रमण मुस्लिम आक्रान्ता महमूद गजनवी ने 1009 में किया था। गजनवी विजयी हुआ और लाखों की सम्पदा यहाँ से लूट कर ले गया। बाद में 1337 में मुहम्मद बिन तुगलक ने, फिर शेरशाह सूरी के सेनापति ने भी इस पर आक्रमण किया।
...
अपने शासन काल में यह अकबर के राज्य का भी हिस्सा था। वह इसे नगरकोट कहता था। 1782 तक मुगलों का कब्ज़ा रहा। फिर राजा संसारचन्द्र ने रणजीतसिंह के पिता सरदार महासिंह की सहायता से अपने अधीन कर लिया। 1805 में गोरखाओं ने अमरसिंह थापा के नेतृत्व में आक्रमण किया। 1846 में यह अंग्रेजों की छावनी बना।
...
1905 में कांगड़ा घाटी में भयानक विनाशकारी भूकंप आया। उससे अस्सी प्रतिशत आबादी व इमारतें नष्ट हो गयीं। इससे इस किले को बहुत नुकसान पहुंचा। आज भी किला उस भूकंप की कहानी कहता है। जो दीवारें हजारों सालों से बाहरी आक्रमणों को निर्बाध सहती रहीं, इस भूकंप के आगे वे भी ना टिक सकीं। हालाँकि बाद में दरवाजों, दीवारों आदि की मरम्मत भी की गयी, लेकिन किला फिर भी वीरान खंडहर ही है।
...
यह किला आज भी काफी रहस्यमय है। इसमें कई सुरंगें हैं, जिनके गंतव्य का कुछ भी पता नहीं चल सका है। बुर्ज आदि की बनावट भी अन्य किलों की अपेक्षा अलग है। मुख्य द्वार रणजीतसिंह द्वार के नाम से जाना जाता है। मुख्य द्वार के पास ही भारतीय पुरातत्व विभाग का संग्रहालय है। प्रवेश के लिए पांच रूपये का टिकट भी लगता है।
...
यहाँ तक पहुंचना थोडा पेचीदा है। अगर पैदल चल सकते हैं तो कांगड़ा शहर में सुप्रसिद्ध नगरकोट वाली वृजेश्वरी देवी मंदिर के ठीक सामने से ऊपर को रास्ता जाता है। यहाँ से किला मात्र ढाई किलोमीटर दूर है। बाकी गाड़ियों के रास्ते का वहीं पता करना पड़ेगा।

(एक पार्क में लगा शिलापट)
.
(किले के अन्दर जाती सीढियां)
.
(मुख्य प्रवेश द्वार के पास तंग सीढियां)
.
(किले का मुख्य 'भवन'। सामने दाहिने मन्दिर है, बाएं मस्जिद है, दाहिने बराबर में एक मैदान है।)
.
(समय बड़ा बलवान है। कभी यहाँ राजे-महाराजे रहते थे, देश-काल को बदलने की योजनायें बनती थी...)
.
(... और आज?)
.
(कभी इनमे राज्य के अधिकारी और मंत्री रहते होंगे, और आज? छत भी नहीं बची।)
.
(वीरानी और...)
.
(... खंडहर)
.
(लेकिन आस-पास का दृश्य मनमोहक है। माझी और बाणगंगा का संगम)
.
(किले के झरोखों से बाहर का नजारा)
.
(किले के ऊपर से बाहर का नजारा)
.
(वापस मुख्य द्वार की ओर)
.
(सामने खड़ी पहाड़ी पर बना है किला)
.
(यह रास्ता बेहद रपटीला है। क्योंकि इस पर कोई आता-जाता नहीं है। मैं कुछ दूर तक तो इस पर गया था लेकिन रास्ते की वीरानी और सन्नाटेपन की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा पाया।)
.
(यह उसी रास्ते पर कुछ दूर एक पीर है। बड़ा ही रहस्यमय लगता है यह। इसके आस-पास कोई नहीं था। अकेला निर्जन में खड़ा हुआ)
.
(संग्रहालय में सलीके से रखी किले से मिली मूर्तियाँ)



धर्मशाला कांगडा यात्रा श्रंखला
1. धर्मशाला यात्रा
2. मैक्लोडगंज- देश में विदेश का एहसास
3. दुर्गम और रोमांचक- त्रियुण्ड
4. कांगडा का किला
5. ज्वालामुखी- एक चमत्कारी शक्तिपीठ
6. टेढा मन्दिर

Comments

  1. मस्त किला है... कभी जोधपुर का किला देखो..

    ReplyDelete
  2. घर बैठे भारत भ्रमण करने का एक आसान तरीका है आपका ब्लौग.

    ReplyDelete
  3. कांगडा के किले की ऐतिहासिक जानकारी और चित्रों के लिये हार्दिक धन्यवाद

    प्रणाम स्वीकार करें

    ReplyDelete
  4. वाह...!
    यह किला देखकर तो नजीबाबाद के सुल्ताना डाकू
    (नजीबुद्दौला) के किले की याद आ गई!

    ReplyDelete
  5. nice pics. no magazine has written so extensively on this area so far.

    ReplyDelete
  6. बहुत बढिया प्रविष्टी, धन्यवाद!

    ReplyDelete
  7. कांगडा के किले की ऐतिहासिक जानकारी के लिये हार्दिक धन्यवाद!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज ब्लॉग दस साल का हो गया

साल 2003... उम्र 15 वर्ष... जून की एक शाम... मैं अखबार में अपना रोल नंबर ढूँढ़ रहा था... आज रिजल्ट स्पेशल अखबार में दसवीं का रिजल्ट आया था... उसी एक अखबार में अपना रिजल्ट देखने वालों की भारी भीड़ थी और मैं भी उस भीड़ का हिस्सा था... मैं पढ़ने में अच्छा था और फेल होने का कोई कारण नहीं था... लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से लगने लगा था कि अगर फेल हो ही गया तो?... तो दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा... घर की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि मुझे दसवीं करने का एक और मौका दिया जाता... निश्चित रूप से कहीं मजदूरी में लगा दिया जाता और फिर वही हमेशा के लिए मेरी नियति बन जाने वाली थी... जैसे ही अखबार मेरे हाथ में आया, तो पिताजी पीछे खड़े थे... मेरा रोल नंबर मुझसे अच्छी तरह उन्हें पता था और उनकी नजरें बारीक-बारीक अक्षरों में लिखे पूरे जिले के लाखों रोल नंबरों में से उस एक रोल नंबर को मुझसे पहले देख लेने में सक्षम थीं... और उस समय मैं भगवान से मना रहा था... हे भगवान! भले ही थर्ड डिवीजन दे देना, लेकिन पास कर देना... फेल होने की दशा में मुझे किस दिशा में भागना था और घर से कितने समय के लिए गायब रहना था, ...

लद्दाख बाइक यात्रा- 1 (तैयारी)

बुलेट निःसन्देह शानदार बाइक है। जहां दूसरी बाइक के पूरे जोर हो जाते हैं, वहां बुलेट भड-भड-भड-भड करती हुई निकल जाती है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि लद्दाख जाने के लिये या लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये बुलेट ही उत्तम है। बुलेट न हो तो हम यात्राएं ही नहीं करेंगे। बाइक अच्छी हालत में होनी चाहिये। बुलेट की भी अच्छी हालत नहीं होगी तो वह आपको ऐसी जगह ले जाकर धोखा देगी, जहां आपके पास सिर पकडकर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं रहेगा। अच्छी हालत वाली कोई भी बाइक आपको रोहतांग भी पार करायेगी, जोजी-ला भी पार करायेगी और खारदुंग-ला, चांग-ला भी। वास्तव में यह मशीन ही है जिसके भरोसे आप लद्दाख जाते हो। तो कम से कम अपनी मशीन की, इसके पुर्जों की थोडी सी जानकारी तो होनी ही चाहिये। सबसे पहले बात करते हैं टायर की। टायर बाइक का वो हिस्सा है जिस पर सबसे ज्यादा दबाव पडता है और जो सबसे ज्यादा नाजुक भी होता है। इसका कोई विकल्प भी नहीं है और आपको इसे हर हाल में पूरी तरह फिट रखना पडेगा।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...