Skip to main content

कालाकुण्ड - पातालपानी

14 अगस्त 2009 को मैं इंदौर में ताऊ के यहाँ था। अगले दिन ओमकारेश्वर जाना था। तो रास्ते में स्टेशन तक छोड़ते समय ताऊपुत्र भरत ने बताया कि महू से आगे एक जगह पड़ती है- पातालपानी। पातालपानी से निकलकर बीच जंगल में ट्रेन रुकती है। ड्राईवर नीचे उतरकर एक स्थान पर पूजा करते हैं, फिर ट्रेन को आगे बढाते हैं। आते-जाते दोनों टाइम हरेक ट्रेन के ड्राईवर ऐसा ही करते हैं।
...
आधी रात से ज्यादा हो चुकी थी। इसलिए इस दृश्य को देखने का मतलब ही नहीं था। सोचा कि उधर से वापसी में देख लूँगा। लेकिन 16 अगस्त को जब घूम-घामकर ओमकारेश्वर रोड स्टेशन पर आया तो शाम हो चुकी थी। अब पौने दस बजे एक ट्रेन थी जो बारह बजे पातालपानी पहुंचती थी। अँधेरा होने की वजह से ना तो कुछ देख ही सकता था ना ही फोटो खींच सकता था। इसलिए सुबह चार वाली ट्रेन से जाना तय हुआ जो साढे छः बजे पातालपानी पहुँचती है। वैसे तो स्टेशन के सामने ही एक धर्मशाला थी, जिसमे मेरे सोने का मतलब था गधे-घोडे बेचकर सोना। फिर चार बजे किसकी मजाल थी कि उठता। अलार्म व तीन-चार 'रिमाइंडर' भरकर स्टेशन पर ही सो गया।

...
सुबह जब यहाँ से चला तो बारिश हो रही थी। नर्मदा नदी पार करके बड़वाह, मुख्तारा बलवाडा, चोरल से निकलकर ट्रेन पहुंची कालाकुण्ड। यहाँ तक आते-आते छः बज गए थे। बारिश हो ही रही थी। एक बुड्ढा बाल्टी में रखकर कलाकंद बेच रहा था- कालाकुण्ड के कलाकंद। मैं बाहर निकला और बारिश में भीगने लगा। लेकिन मेरे साथ कैमरा भी भीग रहा था इसलिए फिर अन्दर चला गया।
...
कालाकुण्ड समुद्र तल से 210 मीटर की ऊंचाई पर है। इससे आगे पहाड़ दिख रहे थे- बिलकुल हिमालय के निचले इलाकों जैसे पहाड़। बारिश होने से और भी ज्यादा बहार आ गयी थी। यहाँ से दस किलोमीटर आगे अगला स्टेशन पातालपानी है जो समुद्र तल से 572 मीटर की ऊंचाई पर है। इतनी ऊंचाई तक चढाने के लिए ट्रेन में पीछे की तरफ दूसरा इंजन भी लगाया गया। कालाकुण्ड व पातालपानी के पहाड़ इस कदर घने हैं कि रास्ते में कम से कम आधे-आधे किलोमीटर की चार सुरंगें भी हैं। पहाडों के नीचे बहती नदी भी पूरे जोर पर थी। रास्ते में एक जगह तो बड़ा ही शानदार झरना भी दिखा। रतलाम से मुझे दोपहर एक बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी नहीं तो मैं यहाँ पर भी उतर जाता।
...
यहाँ से आगे महू है। एक बात और, यहाँ तक स्टेशन के अलावा ट्रेन जंगल में कहीं नहीं रुकी। पता नहीं कौन सी ट्रेन के ड्राईवर पूजा करते हैं। पातालपानी पहुंचकर तो मालवा का पठार मिश्रित मैदान शुरू हो जाता है। इसलिए दूसरा इंजन यहीं पर छोड़ दिया।
और आखिर में, कभी इंदौर जाओ तो पातालपानी भी चले जाना।


(कोई शक? पता चल ही गया होगा की यह चित्र कहाँ का है)

















(इंदौर वाले चित्र को छोड़कर सभी चित्र पातालपानी और कालाकुण्ड के बीच के हैं)


मध्य प्रदेश मालवा यात्रा श्रंखला
1. भीमबैठका- मानव का आरम्भिक विकास स्थल
2. महाकाल की नगरी है उज्जैन
3. इन्दौर में ब्लॉगर ताऊ से मुलाकात
4. ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
5. सिद्धनाथ बारहद्वारी
6. कालाकुण्ड - पातालपानी

Comments

  1. बड़े सोभाग्यशाली हो भाई जो इतनी जगह घूम पाते हो ! शुभकामनाएँ !

    ReplyDelete
  2. मुसाफिर जी,
    मतलब पातालपानी में पूजा के लिये ड्राईवर नहीं उतरा?

    ReplyDelete
  3. फोटो बहोत सुथरी सैं जी
    कदे मौका मिला तै मैं भी हांड कै आऊंगा

    प्रणाम

    ReplyDelete
  4. भारत में जन्म लेने और सामर्थ्यवान होने पर भी जो युवा भ्रमण नहीं करते वे निस्संदेह अपने समाज ,देश एवं समय को कभी नहीं जान सकते और धरती पर सिर्फ बोझ बने समय काट रहे हैं . ऐसे युवा अहर्निश राजनीति और रंड-रोवन में समय बिताते ब्लॉग जगत को भी कलंकित करते हैं . मुझे प्रसन्नता होती है की ये ब्लॉग ऐसे कीचड़ - मय , लीचड़ ब्लॉगजगत में एक मनोहर द्वीप की भांति विद्यमान है ! शुभ -यात्रा .

    ReplyDelete
  5. नीरज भाई आपका जवाब नहीं...फोटो और यात्रा वर्णन दोनों कमाल के हैं...सारे के सारे फोटो अपने आपमें पूरी दास्तां कह दे रहे हैं...वाह..जब फोटो इतने खूबसूरत हैं तो जगह क्लितनी खूबसूरत होगी...समझा जा सकता है...
    नीरज

    ReplyDelete
  6. अच्छा तो आप ने यहाँ कदम रख ही दिया. खैर हम तो और कहीं थे. धीरे धीरे बताएँगे. यह नहीं बताया की हमारी कंट्री अच्छी लगी की नहीं.

    ReplyDelete
  7. वैसे आप सौभाग्यशाली रहे कि कुछ बुरा नहीं हुआ नहीं तो इस ट्रेन में अधिकतर लूट होती ही रहती है इसमॆं यात्रा सुरक्षित नहीं होती है।

    ReplyDelete
  8. भाई यह हर्ष का विशय है कि हमारे देश मे भी ऐसी जगहे हैं । ड्राईवर द्वारा पूजा रेल मंत्रालय द्वारा अधिकृत नहीं होगी सो नही हुई ।

    ReplyDelete
  9. lajwaab sir ji
    indore junction ka seen dekha kar mera dobara indore jane ko dil karne laga

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जनवरी में स्पीति: किब्बर भ्रमण

8 जनवरी 2016 बारह बजे के आसपास जब किब्बर में प्रवेश किया तो बर्फबारी बन्द हो चुकी थी, लेकिन अब तक तकरीबन डेढ-दो इंच बर्फ पड चुकी थी। स्पीति में इतनी बर्फ पडने का अर्थ है कि सबकुछ सफेद हो गया। मौसम साफ हो गया। इससे दूर-दूर तक स्पीति की सफेदी दिखने लगी। गजब का नजारा था। किब्बर लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। हालांकि लद्दाख में एकाध गांव इससे भी ऊंचा मिल जायेगा, लेकिन फिर भी यह सबसे ऊंचे गांवों में से तो है ही। यहां पहला कदम रखते ही एक सूचना लिखी दिखी - “आमतौर पर यह परांग ला दर्रा (18800 फीट) माह जून से सितम्बर के बीच खुला रहता है। फिर भी जाने से पहले इसकी सूचना प्रशासन काजा से जरूर लें (दूरभाष संख्या 1906-222202) तथा खास कर 15 सितम्बर के पश्चात दर्रे को पार करने की कोशिश घातक हो सकती है। यदि आप स्थानीय प्रदर्शक को साथ लें तो यह आपकी सुरक्षा के लिये उचित होगा।”

मणिमहेश ट्रैक पर क्या हुआ था?

यह एक दुखांत यात्रा रही और इसने मुझे इतना विचलित किया है कि मैं अपना सामाजिक दायरा समेटने के बारे में विचार करने लगा हूँ। कई बार मन में आता कि इस यात्रा के बारे में बिलकुल भी नहीं लिखूँगा, लेकिन फिर मन बदल जाता - अपने शुभचिंतकों और भावी यात्रियों के लिये अपने इस अनुभव को लिखना चाहिये। यात्रा का आरंभ हमेशा की तरह इस यात्रा का आरंभ भी फेसबुक से हुआ। मैं अपनी प्रत्येक यात्रा-योजना को फेसबुक पर अपडेट कर दिया करता था। इस यात्रा को भी फेसबुक इवेंट बनाकर 24 जुलाई को अपडेट कर दिया। इसमें हमें 4800 मीटर ऊँचा जोतनू दर्रा पार करना था। हिमालय में इतनी ऊँचाई के सभी दर्रे खतरनाक होते हैं, इसलिये इस दर्रे का अनुभव न होने के बावज़ूद भी मुझे अंदाज़ा था कि इसे पार करना आसान नहीं होगा। लेकिन चूँकि यह मणिमहेश परिक्रमा मार्ग पर स्थित था और आजकल मणिमहेश की सालाना यात्रा आरंभ हो चुकी थी, तो उम्मीद थी कि आते-जाते यात्री भी मिलेंगे और रास्ते में खाने-रुकने के लिये दुकानें भी। दुकान मिलने का पक्का भरोसा नहीं था, इसलिये अपने साथ टैंट और स्लीपिंग बैग भी ले जाने का निश्चय कर लिया। यही सब फेसबुक पर भी...

2016 की यात्राओं का लेखा-जोखा

यह साल बड़ा ही उलट-पुलट भरा रहा। जहाँ एवरेस्ट बेस कैंप जैसी बड़ी और यादगार यात्रा हुई, वहीं मणिमहेश परिक्रमा जैसी हिला देने वाली यात्रा भी हुई। इस वर्ष बाकी वर्षों के मुकाबले ऑफिस से सबसे ज्यादा छुट्टियाँ लीं और संख्यात्मक दृष्टि से सबसे कम यात्राएँ हुईं। केवल नौ बार बाहर जाना हुआ, जिनमें छह बड़ी यात्राएँ थीं और तीन छोटी। बड़ी यात्राएँ मलतब एक सप्ताह या उससे ज्यादा। इस बार न छुटपुट यात्राएँ हुईं और न ही उतनी ट्रेनयात्राएँ। जबकि दो-दिनी, तीन-दिनी छोटी यात्राएँ भी कई बार बड़ी यात्रा से ज्यादा अच्छे फल प्रदान कर जाती हैं।  ज्यादा न लिखते हुए मुख्य विषय पर आते हैं: