Skip to main content

सिद्धनाथ बारहद्वारी

सिद्धनाथ बारहद्वारी ओमकारेश्वर के पास ही है। परिक्रमा पथ में पड़ता है यह। आज ज्यादा लिखने का मूड नहीं है, इसलिए चित्र देख लो।
यह राजा मान्धाता के खंडहर महल में स्थित है। पूरी पहाडी पर महल फैला था। लेकिन समय की चाल देखिये। आज महल की एक-एक ईंटें इधर-उधर पड़ी हैं। लेकिन इन पर भी जबरदस्त कलाकारी देखने को मिलती है। जब मैं वहां पहुँचा तो एक चौकीदार बैठा था। मैंने उससे पूछा तो उसने इस खंडहरी का कारण मुस्लिम आक्रमण बताया। चलो खैर, कुछ भी हो, एक भरा-पूरा इतिहास यहाँ बिखरा पडा है।
(ये हाथी देख रहे हैं ना आप? ये डेढ़ मीटर से भी ज्यादा ऊंचे हैं। एक बेहतरीन कला)
(देखते जाओ)

(यहाँ की छत भी उड़ चुकी है, केवल जर्जर स्तम्भ ही रह गए हैं।)

(मन्दिर का समूचा व्यू, पीछे नर्मदा दिख रही है)

(हाँ, ये है इसी के पास चाँद-सूरज द्वार)

(सब कुछ बिखरा पडा है टूटी फूटी हालत में)

(स्तंभों पर कलाकारी)

(कलाकारी तो शानदार है, लेकिन बहुत ही जर्जर हालत में है)

(ये कौन सा द्वार है, मेरे याद नहीं है।)

(ये है बारहद्वारी से काफ़ी दूरी पर बाँध की दिशा में)

अगला भाग: कालाकुंड़ - पातालपानी

मध्य प्रदेश मालवा यात्रा श्रंखला
1. भीमबैठका- मानव का आरम्भिक विकास स्थल
2. महाकाल की नगरी है उज्जैन
3. इन्दौर में ब्लॉगर ताऊ से मुलाकात
4. ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
5. सिद्धनाथ बारहद्वारी
6. कालाकुण्ड - पातालपानी

Comments

  1. A majority of our cultural heritage was destroyed like this by Islamic-invaders. If no lesson is learnt from history, it repeats itself.

    ReplyDelete
  2. आभार इन चित्रों के माध्यम से दर्शन करवाने का.

    ReplyDelete
  3. वाह वाह.. चित्रों से ही सब कुछ समझा दिया आपने.. हैपी ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
  4. बहुत बढिया भाई, अच्छी जगह घूम लिये आपके सौजन्य से.

    रामराम.

    ReplyDelete
  5. इस सांस्कृतिक महत्व की जानकारी के लिए आभार।
    -Zakir Ali ‘Rajnish’
    { Secretary-TSALIIM & SBAI }

    ReplyDelete
  6. बहुत ही नयनाभिराम चित्र हैं सारे के सारे...ये नयी जगह है जो हमने अपनी यात्रा के दौरान नहीं देखी...धन्यवाद आपका...
    नीरज

    ReplyDelete
  7. पोस्ट से बढ़कर चित्रकारी है।
    बधाई!

    ReplyDelete
  8. सबसे पहले इस इतिहास को हमें दिखाने के लिए शुक्रिया। अच्छी तस्वीरें है। हो सके तो हमें भेज देना जी। हमारा नेट दिक्कत कर रहा है। चोरी करने में दिक्कत है।

    ReplyDelete
  9. ठीक है भाई ..चित्र ही देख कर संतोष कर लेतें हैं....:)

    वैसे हर चित्र कुछ कहता है .....अपने आप में सम्पूर्ण !!

    सचित्र सुन्दर जानकारी का शुक्रिया !!

    ReplyDelete
  10. यह जगह मुझे बहुत पसंद है . ओम्कारेश्वर टापू की परिक्रमा करते हुए यहाँ से ओम्कारेश्वर बाँध भी दिखता है

    ReplyDelete
  11. यह जगह मुझे बहुत पसंद है . ओम्कारेश्वर टापू की परिक्रमा करते हुए यहाँ से ओम्कारेश्वर बाँध भी दिखता है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चूडधार की जानकारी व नक्शा

चूडधार की यात्रा कथा तो पढ ही ली होगी। ट्रेकिंग पर जाते हुए मैं जीपीएस से कुछ डाटा अपने पास नोट करता हुआ चलता हूं। यह अक्षांस, देशान्तर व ऊंचाई होती है ताकि बाद में इससे दूरी-ऊंचाई नक्शा बनाया जा सके। आज ज्यादा कुछ नहीं है, बस यही डाटा है। अक्षांस व देशान्तर पृथ्वी पर हमारी सटीक स्थिति बताते हैं। मैं हर दस-दस पन्द्रह-पन्द्रह मिनट बाद अपनी स्थिति नोट कर लेता था। अपने पास जीपीएस युक्त साधारण सा मोबाइल है जिसमें मैं अपना यात्रा-पथ रिकार्ड नहीं कर सकता। हर बार रुककर एक कागज पर यह सब नोट करना होता था। इससे पता नहीं चलता कि दो बिन्दुओं के बीच में कितनी दूरी तय की। बाद में गूगल मैप पर देखा तो उसने भी बताने से मना कर दिया। कहने लगा कि जहां सडक बनी है, केवल वहीं की दूरी बताऊंगा। अब गूगल मैप को कैसे समझाऊं कि सडक तो चूडधार के आसपास भी नहीं फटकती। हां, गूगल अर्थ बता सकता है लेकिन अपने नन्हे से लैपटॉप में यह कभी इंस्टाल नहीं हो पाया।

लद्दाख बाइक यात्रा- 1 (तैयारी)

बुलेट निःसन्देह शानदार बाइक है। जहां दूसरी बाइक के पूरे जोर हो जाते हैं, वहां बुलेट भड-भड-भड-भड करती हुई निकल जाती है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि लद्दाख जाने के लिये या लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये बुलेट ही उत्तम है। बुलेट न हो तो हम यात्राएं ही नहीं करेंगे। बाइक अच्छी हालत में होनी चाहिये। बुलेट की भी अच्छी हालत नहीं होगी तो वह आपको ऐसी जगह ले जाकर धोखा देगी, जहां आपके पास सिर पकडकर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं रहेगा। अच्छी हालत वाली कोई भी बाइक आपको रोहतांग भी पार करायेगी, जोजी-ला भी पार करायेगी और खारदुंग-ला, चांग-ला भी। वास्तव में यह मशीन ही है जिसके भरोसे आप लद्दाख जाते हो। तो कम से कम अपनी मशीन की, इसके पुर्जों की थोडी सी जानकारी तो होनी ही चाहिये। सबसे पहले बात करते हैं टायर की। टायर बाइक का वो हिस्सा है जिस पर सबसे ज्यादा दबाव पडता है और जो सबसे ज्यादा नाजुक भी होता है। इसका कोई विकल्प भी नहीं है और आपको इसे हर हाल में पूरी तरह फिट रखना पडेगा।

डायरी के पन्ने- 8

16 मई 2013 1. शाम पांच बजे गुडगांव से एक प्रशंसक मिलने आये। नाम भूल गया। ज्यादातर घुमक्कडी पर ही चर्चा हुई। 18 मई 2013 1. दिल्ली में गर्मी बढती जा रही है। तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया। कूलर अत्यावश्यक हो गया। पिछले साल से निष्क्रिय पडे कूलर को चेक किया। मोटर खराब। ठीक कराने गया तो 800 रुपये मांगे। 1600 का नया ले आया। साफ सफाई करके कूलर चालू किया। सीजन की पहली ठण्डी फुहारयुक्त हवा मिल गई। 2. लैपटॉप नखरे करने लगा। ऑन नहीं हुआ। कहने लगा पहले बूटेबल डिवाइस दो, तब चलूंगा। यार, बूटेबल डिवाइस तो तेरे ही अन्दर है। चल जा, नहीं तो बूटेबल की जगह बूट मिलेंगे। जाट किसी के नखरे नहीं झेला करता। खैर, नहीं चला।