Skip to main content

ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस बारे में एक कथा है। एक बार नारदजी, विन्ध्य पर्वत पर आये। विन्ध्य ने अभिमान से कहा- "मैं सर्व सुविधा युक्त हूँ।" यह सुनकर नारद बोले-"ठीक है। लेकिन मेरू पर्वत तुमसे बहुत ऊंचा है।" यह सुनकर विन्ध्य उदास हो गया। "धिक्कार है मेरे जीवन को।" फिर उसने शिवजी की तपस्या की। जहाँ आज ज्योतिर्लिंग है, वहां शिव की पिण्डी बनाई और तपस्या करता रहा। तपस्या से प्रसन्न होकर जब शिवजी ने वर मांगने को कहा तो विन्ध्य बोला-"हे भगवान्! आप यहाँ स्थाई रूप से निवास करें।" बस, शिवजी मान गए।
...
यह पूर्वी निमाड़ (खंडवा) जिले में नर्मदा के दाहिने तट पर स्थित है। बाएँ तट पर ममलेश्वर है जिसे कुछ लोग असली प्राचीन ज्योतिर्लिंग बताते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि रात को शंकर पार्वती व अन्य देवता यहाँ चौपड-पासे खेलने आते हैं। इसे अपनी आँखों से देखने के लिए स्वतन्त्रता पूर्व एक अंग्रेज यहाँ छुप गया था। लेकिन सुबह को वो मृत मिला। यह भी कहा जाता है कि शिवलिंग के नीचे हर समय नर्मदा का जल बहता है। हालाँकि अत्यधिक भीड़ के कारण मुझे जल तो दूर, पिण्डी तक नहीं दिखाई दी।


यहाँ नर्मदा पर एक बाँध भी बना है। बांध के पास से ही पानी की दो धाराएँ बन जाती हैं- एक तो नर्मदा व दूसरी कावेरी। बाद में ये मिल जाती हैं जिसे संगम कहते हैं। दोनों नदियों के बीच में ॐ आकार का पर्वत है। इसी पर ओमकारेश्वर स्थित है। इस ॐ पर्वत की परिक्रमा भी की जाती है। परिक्रमा सात किलोमीटर की है। परिक्रमा मार्ग में खेडापति हनुमान, नर्मदा-कावेरी संगम, गौरी सोमनाथ, राजा मुचकुंद का किला, चाँद-सूरज द्वार, सिद्धनाथ बारहद्वारी, गायत्री मंदिर और राजमहल आते हैं।
...
कैसे जाएँ- ऊपर लिखी जानकारी तो मैंने "ओमकारेश्वर महात्मय" किताब में से उतारी है। अब वो जानकारी जो मुझे अपने आप व ताऊ की सहायता से हो गयी।
हवाई जहाज वालों के लिए तो इंदौर में हवाई अड्डा है। रेल वालों के लिए सुविधाजनक ब्रॉड गेज स्टेशन खण्डवा व इंदौर है। इन दोनों शहरों के बिलकुल बीच में है- ओमकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन। यह अकोला-खण्डवा-रतलाम मीटर गेज की लाइन से जुडा है। यहाँ से मंदिर 12-13 किलोमीटर दूर है। बसों की भी बेहतरीन सुविधा है- इंदौर से भी और खण्डवा से भी।
...
कब जाएँ: जब जी चाहे। मैं तो 15 अगस्त 2009 को गया था। इंदौर से ट्रेन रात को डेढ़ बजे थी। ताऊ जिद पकड़कर बैठ गए कि तू इसी ट्रेन से जाना। मैंने कहा कि ताऊ, यह ट्रेन रतलाम से आती है और अकोला जाती है। खूब जबरदस्त भीड़ मिलेगी। मैं बस से ही चला जाता हूँ। बोले कि नहीं यह तो बिलकुल खाली आती है। और जब ट्रेन आई तो इतनी जबरदस्त भीड़ थी कि इंदौर से चढ़ने वाली आधी सवारियां तो चढ़ भी नहीं पायी होंगी। भला हो कि इसमें दो डिब्बे स्लीपर के भी थे। मैंने तुरन्त टीटी जी को "अर्धशतक" दिया और एक बर्थ अपनी हो गयी। साढे चार बजे ओमकारेश्वर रोड पहुंचे। फिर क्या हुआ? ये लो फोटू देख लो।
(रेलवे स्टेशन)
(वो उस तरफ़ मन्दिर दिख रहा है)
(नर्मदा पार करने के लिए दो पुल हैं। एक तो सामने दिख रहा है दूसरा मेरे पीछे है)
(ममलेश्वर मन्दिर समूह। यह मन्दिर ओमकारेश्वर से भी प्राचीन माना जाता है।)
(नर्मदा पर बना बाँध जिससे बिजली बनाई जाती है)
(ममलेश्वर पुल से खींचा गया नर्मदा का विहंगम दृश्य। सामने दूसरा पुल भी दिख रहा है।)
(नर्मदा में स्नान करते लोग। मैंने भी यहाँ पर स्नान किया था। लेकिन यहाँ काई बहुत ज्यादा है, जिससे फिसलन बहुत है। मेरे सामने भी कई लोग फिसलकर सीधे नर्मदा में जा "कूदे" थे।)
(ओमकारेश्वर मन्दिर इसी तरह के असंख्य खंभों पर टिका है।)
(परिक्रमा पथ)
(परिक्रमा पथ, मैंने भी परिक्रमा की थी लेकिन उल्टी दिशा में)
(गौरी सोमनाथ मन्दिर)
(ये पता नहीं कौन सा मन्दिर है, लेकिन है परिक्रमा पथ में ही)
(पूरे परिक्रमा पथ में लंगूर बहुत हैं। जब भी किसी के हाथ में कुछ देख लेते हैं तो उसे घेर लेते हैं।)
(संगम। मेरे पास से तो नर्मदा है और उधर दाहिने से कावेरी आ रही है।)
(संगम से ही नाव वाले मात्र तीस रूपये में परिक्रमा करवाते हैं, बैठ गया मैं भी और एक घंटे तक नाव का सफर करके दोबारा ओमकारेश्वर पहुँच गया।)

अगला भाग: सिद्धनाथ बारहद्वारी

मध्य प्रदेश मालवा यात्रा श्रंखला
1. भीमबैठका- मानव का आरम्भिक विकास स्थल
2. महाकाल की नगरी है उज्जैन
3. इन्दौर में ब्लॉगर ताऊ से मुलाकात
4. ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
5. सिद्धनाथ बारहद्वारी
6. कालाकुण्ड - पातालपानी

Comments

  1. बधाई !
    बहुत सुंदर !

    ReplyDelete
  2. भोलेनाथ की जय. बढिया चित्र और सुंदर विवरण.

    रामराम.

    ReplyDelete
  3. सुंदर चित्र .. बढिया विवरण !!

    ReplyDelete
  4. एक अच्छे मुसाफिर के सारे गुण है आप में...

    ReplyDelete
  5. अत्यंत उपयोगी जानकारी दी है आपने। इस हेतु हमारी ओर से हार्दिक आभार स्वीकारें।
    वैज्ञानिक दृ‍ष्टिकोण अपनाएं, राष्ट्र को उन्नति पथ पर ले जाएं।

    ReplyDelete
  6. नयनाभिराम एवं रोचक जानकारी...मुझे भी अपनी ओम्कारेश्वर यात्रा स्मरण हो आयी...आप वहां से मांडू क्यूँ नहीं गए...वहां से याने इंदोर से? इस मौसम में मांडू जैसी दूसरी जगह नहीं...
    नीरज

    ReplyDelete
  7. ओह, ओंकारेश्वर मेरा स्टेशन था और कई बार इसका निरीक्षण किया है। मोरटक्का के रास्ते ओंकारेश्वर अनेक बार जा चुका।
    आपकी पोस्ट से याद आया।

    ReplyDelete
  8. इस बार काफी फोटू चिपका दिये मुसाफिर भाई, सभी अच्छे और नयनाभिराम. लेकिन इस बार आपका फोटू नदारद है. यह ठीक नहीं है.

    ReplyDelete
  9. जी करता है इन दृश्यों पर एक ग़ज़ल लिखूं. सुन्दर विवरण...

    ReplyDelete
  10. मनमोहक चित्र और रोचक- ज्ञानवर्धक जानकारी
    बहुत सुन्दर लेखन
    आपका आभार


    C.M. is waiting for the - 'चैम्पियन'
    प्रत्येक बुधवार
    सुबह 9.00 बजे C.M. Quiz
    ********************************
    क्रियेटिव मंच
    *********************************

    ReplyDelete
  11. विवरण तो अच्छा है ही चित्र बहुत अच्छे है

    ReplyDelete
  12. इस बार तो बहुत से पिक्स के साथ और खूब सुन्दर वर्णन किया ....बहुत बढ़िया रहा ...
    ये परिक्रमा उल्टी तरफ से करने के पीछे कोई मकसद था क्या ??:)))

    Keep travelling n keep writing

    ReplyDelete
  13. लाजवाब! मजा आ गया. आभार.

    ReplyDelete
  14. shukriya chitron aur jaankari ke liye.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही। दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...

लद्दाख साइकिल यात्रा- पहला दिन- दिल्ली से प्रस्थान

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 4 जून 2013 साइकिल उठाने का पक्का निश्चय कर रखा था। सोच लिया था कि लद्दाख जाऊँगा, वो भी श्रीनगर के रास्ते। मनाली के रास्ते वापसी का विचार था। सारी तैयारियाँ श्रीनगर के हिसाब से हो रही थीं। सबकुछ तय था कि कब-कब कहाँ-कहाँ पहुँचना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों व हिमालय पार में साइकिल चलाने का कोई अनुभव नहीं था, तो इस गणना की कोई महत्ता नहीं रह गयी थी। जैसे कि साइकिल यात्रा के पहले ही दिन श्रीनगर से सोनमर्ग जाने की योजना थी। यह दूरी 85 किलोमीटर है और लगातार चढ़ाई है। नहीं कह सकता था कि ऐसा कर सकूँगा, फिर भी योजना बनी। दिल्ली से सीधे श्रीनगर के लिये दोपहर एक बजे बस चलती है। यह अगले दिन दोपहर बाद दो बजे श्रीनगर पहुँच जाती है। इस बस की छत पर रेलिंग नहीं लगी होती, इसलिये साइकिल खोलकर एक बोरे में बांधकर ले जाना तय हुआ। दूसरा विकल्प था जम्मू तक ट्रेन से, उसके बाद बस या जीप। दिल्ली से जम्मू के लिये सुबह मालवा एक्सप्रेस निकलती है। इसका समय नई दिल्ली से साढ़े पाँच बजे है। कभी-कभी लेट भी हो जाती है। बस यात्रा की बजाय ट्रेन यात्रा ज्यादा सुवि...