Skip to main content

मेरठ की शान है नौचन्दी मेला

अप्रैल के महीने में लगने वाला नौचन्दी मेला मेरठ की शान है। इन दिनों यह मेला अपने पूरे शबाब पर है। यह शहर के अंदर नौचन्दी मैदान में लगता है। हर तरफ से आने जाने के साधन सिटी बसें, टम्पू व रिक्शा उपलब्ध हैं। इसकी एक खासियत और है कि यह रात को लगता है। दिन में तो नौचन्दी ग्राउंड सूना पड़ा रहता है।
नौचन्दी यानी नव चंडी। इसी नाम से यहाँ एक मंदिर भी है। बगल में ही बाले मियां की मजार है। जहाँ मंदिर में रोजाना भजन-कीर्तन होते हैं वहीं मजार में कव्वाली व कवि सम्मलेन। इसके अलावा एक बड़े मेले में जो कुछ होना चाहिए वो सब यहाँ है। भरपूर मनोरंजन, खाना-खुराक, भीड़-भाड़, सुरक्षा-व्यवस्था सब कुछ।

पहले दूर दूर के गावों से लोग-बाग़ यहाँ आते थे। इन दिनों हर तरफ नौचन्दी ही नौचन्दी रहती थी। सभी सपरिवार प्रोग्राम बनाते थे नौचन्दी जाने का। दो साल पहले मैं भी गया था- साइकिल से। अब रात को अपने गाँव में कोई वाहन तो चलता नहीं।
लेकिन पिछले कुछ सालों से यह मेला हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिकता की भेंट चढ़ रहा है। हर साल कुछ न कुछ बवाल हो ही जाता है। गाँव वाले तो अब कम ही जाते हैं - माहौल खराब है।
फिर भी मेला, मेला है। भारतीयता की पहचान है। एक बात और, इस नाम से एक ट्रेन भी चलती है- नौचन्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नं 14511/14512)। मेरठ से मुरादाबाद, लखनऊ के रास्ते इलाहाबाद तक। मेरठ से सहारनपुर तक लिंक के रूप में चलती है। मेरठ को राज्य की राजधानी से जोड़ने वाली दो ट्रेनों में से एक।
तो अगर अगले दस-पंद्रह दिनों में हरिद्वार या आगे जाने का प्रोग्राम हो तो इस मेले को भी देख सकते हैं। कोई बुराई थोड़े ही है?

Comments

  1. "नौचन्दी यानी नव चंडी। इसी नाम से यहाँ एक मंदिर भी है। बगल में ही बाले मियां की मजार है।"

    हिंदू-मुस्लिम एकता के इस संगम की याद दिलाने के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. जिसकी जेब मे हो धेला, वही देख सकता है मेला ॥

    ReplyDelete
  3. भारतीय परंपरा के प्रतीक ये मेले अब शापिंग माल से पिछडने लगे हैं।

    ReplyDelete
  4. इस मेले की याद दिलाने के लिये धन्यवाद.

    रामराम.

    ReplyDelete
  5. नौचंदी मेले की सैर मैं भी कई बार कर चुका हूं। वाकई एक अलग सी दुनिया है। जिसमें जाकर आप घंटों खोये रह सकते हैं।

    ReplyDelete
  6. नौचंडी मेले की अच्छी जानकारी दी आपने.

    ReplyDelete
  7. ये मेले तो हमारी संस्‍कृति के धरोहर हैं। अच्‍छा लगा पढ़ना।

    ReplyDelete
  8. अच्‍छी पोस्‍ट। पर आपने इसके सांस्‍कृतिक पहलू की चर्चा नहीं की। इसमें कवि सम्‍मेलन और बहुत बड़ा मुशायरा होता है। पहले इसमें रूसी किताबें भी बहुत बड़ा आकर्षण होती थीं अब नहीं दिखती। कुल मिलाकर अच्‍छा सांस्‍कृतिक आयोजन था यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का।

    ReplyDelete
  9. yaar Neeraj,
    Achcha likhte ho. details par tumhari pakad bahut khoob hai aur kahne ki shaili bhi prabhaavshali hai par isme tumhare jaat hone ka koi yogdaan nahi hai. jaati ka itna farrukhabadi khel na karo dost.
    likhte raho.

    ReplyDelete
  10. yaar Neeraj,
    itna badhiya likhte ho. details par tumhari pakad laajawaab hai. shaili alag se prabhavit karti hai. par mujhe nahi lagta ki aapke is gun men aapki jaati ka koi yogdaan hai. jaati ka itna farrukhabadi khel na khelo dost.
    likhte raho.
    Buntu

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।

डोडीताल यात्रा- उत्तरकाशी से अगोडा

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 31 मार्च 2015 दोपहर बाद दो बजे हम उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर आगे गंगोरी में थे। यहां असी गंगा पर पुल बना हुआ है। यहीं से डोडीताल का रास्ता अलग हो जाता है। दस किलोमीटर आगे संगमचट्टी तक तो सडक बनी है, उसके बाद 23 किलोमीटर पैदल चलना पडता है, तब हम डोडीताल पहुंच सकते हैं। गंगोरी में एक जीप वाले से संगमचट्टी के रास्ते की बाबत पूछा तो उसने बताया कि यह रास्ता बहुत खराब है। बाइक जानी भी मुश्किल है, आप बाइक यहीं खडी कर दो और संगमचट्टी के लिये टैक्सी कर लो। हम अभी थोडी ही देर पहले धरासू बैंड से उत्तरकाशी आये थे। वहां भी कई जगह बडी खराब सडक थी। हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और कहा- उससे भी ज्यादा खराब सडक मिलेगी क्या? और बाइक पर ही चल पडे।

लद्दाख साइकिल यात्रा- चौथा दिन- मढी से गोंदला

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 7 जून 2013, स्थान मढी पांच बजे आंख खुली। सोच रखा था कि आज जितनी जल्दी हो सके, निकल जाना है। बाद में रोहतांग जाने वाली गाडियों का जबरदस्त रेला हमें चलने में समस्या पैदा करेगा। फिर भी निकलते निकलते साढे छह बज गये। सचिन को साइकिल का अच्छा अभ्यास है, वो आगे निकल गया। कुछ आगे चलकर खराब सडक मिली। इस पर कीचड ही कीचड था। जहां तक हो सका, साइकिल पर बैठकर ही चला। बाद में नीचे भी उतरना पडा और पैदल चला। पीछे से गाडियों का काफिला आगे निकलता ही जा रहा था, वे ठहरे जल्दबाज जैसे कि रोहतांग भाग जायेगा, कीचड के छींटे मुझ पर और साइकिल पर भी बहुत पडे। मढी समुद्र तल से 3300 मीटर की ऊंचाई पर है और रोहतांग 3900 मीटर पर, दोनों की दूरी है सोलह किलोमीटर। शुरू में सडक लूप बनाकर ऊपर चढती है। जिस तरह आगे सरचू के पास गाटा लूप हैं, उसी तरह इनका भी कुछ नाम होना चाहिये था जैसे कि मढी लूप। साढे आठ बजे चाय की गाडी मिली। यहां संकरी सडक की वजह से जाम भी लगा था। पन्द्रह मिनट बाद यहां से चल पडा।