Skip to main content

पुस्तक-चर्चा: पिघलेगी बर्फ

पुस्तक मेले में घूम रहे थे तो भारतीय ज्ञानपीठ के यहाँ एक कोने में पचास परसेंट वाली किताबों का ढेर लगा था। उनमें ‘पिघलेगी बर्फ’ को इसलिये उठा लिया क्योंकि एक तो यह 75 रुपये की मिल गयी और दूसरे इसका नाम कश्मीर से संबंधित लग रहा था। लेकिन चूँकि यह उपन्यास था, इसलिये सबसे पहले इसे नहीं पढ़ा। पहले यात्रा-वृत्तांत पढ़ता, फिर कभी इसे देखता - ऐसी योजना थी।
उन्हीं दिनों दीप्ति ने इसे पढ़ लिया - “नीरज, तुझे भी यह किताब सबसे पहले पढ़नी चाहिये, क्योंकि यह दिखावे का ही उपन्यास है। यात्रा-वृत्तांत ही अधिक है।” 
तो जब इसे पढ़ा तो बड़ी देर तक जड़वत हो गया। ये क्या पढ़ लिया मैंने! कबाड़ में हीरा मिल गया! बिना किसी भूमिका और बिना किसी चैप्टर के ही किताब आरंभ हो जाती है। या तो पहला पेज और पहला ही पैराग्राफ - या फिर आख़िरी पेज और आख़िरी पैराग्राफ।




उपन्यास का मुख्य पात्र जो भी कोई हो, उसके नाम से हमें मतलब नहीं। आज़ादी से कुछ साल पहले का कथानक है। लाहौर का निवासी था और अपने बाप की मारपीट से तंग आकर घर से भागकर ब्रिटिश फौज में भर्ती हो गया। दूसरा विश्वयुद्ध था और सिंगापुर का मोर्चा मिला। अंग्रेज हार गये तो युद्धबंदी बन गया। इन्हीं लोगों से आज़ाद हिंद फौज बनी। इंफाल की लडाई लड़ी और जब मामला कमजोर पड़ने लगा तो पीछे हटने लगे। इंफाल भारत में था और इतने साल भारत से दूर रहकर जब फिर से भारत से दूर हटने की बात आयी तो अपने एक साथी को लेकर भगोड़ा बन गया। बर्मा और पूर्वोत्तर भारत के जंगल, बारिश का मौसम और जंगल की तमाम तरह की मुश्किलें... इनका साथी एक नदी में बह गया। हमारा मुख्य पात्र भी जोंकों और मच्छरों का शिकार होते-होते मर ही चुका था, लेकिन तब तक वह चलता-चलता तिब्बत की सीमा के नज़दीक पहुँच गया था और एक तिब्बती व्यापारी दल ने इसे बचा लिया।
हमारा नायक ल्हासा में अपने प्राणदाता के घर में रहने लगा और उसकी बेटी के प्यार में पड़ गया। लेखक ने यहाँ एकदम जादू-सा बिखेर दिया है। अगर आपको लेखन में जादू पढ़ना है, तो इस किताब के ये पेज आपको पढ़ने ही होंगे। मैंने शुरू-शुरू में लेखक को कोसा भी कि इतनी अच्छी यात्रा चल रही थी हमारे नायक की, लेकिन यह प्यार का चक्कर क्यों घुसाया बीच में? लेकिन जैसे-जैसे किताब समाप्त होने को आयी, मुझे पता चलता गया कि यह प्यार का चक्कर नहीं था, बल्कि लेखन का जादू था। 
बाद के पन्नों में चीनी सेना तिब्बत पर कब्जा कर लेती है, दलाई लामा तिब्बत छोड़ देते हैं और लेखक को भी सपरिवार तिब्बत छोड़ना पड़ता है। एक बार फिर से यात्रा-वृत्तांत जैसा आनंद आता है, लेकिन भारत पहुँचते-पहुँचते लेखक फिर से अकेला रह जाता है। क्यों अकेला रह जाता है, क्या हुआ था; यह बताकर मैं आपको किताब के असली आनंद से वंचित नहीं करना चाहता। 





पिघलेगी बर्फ (उपन्यास)
लेखक: कामतानाथ
प्रकाशक: भारतीय ज्ञानपीठ
आई.एस.बी.एन. 81-263-1144-4
अधिकतम मूल्य: 155 रुपये (हार्ड कवर)



यदि यह पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध नहीं है तो आप भारतीय ज्ञानपीठ की वेबसाइट से यहाँ क्लिक करके खरीद सकते हैं।




Comments

  1. इस तरहा कि diljeet की punjabi movie भी आई है कुछ story मिलती है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्टेशन से बस अड्डा कितना दूर है?

आज बात करते हैं कि विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अड्डे आपस में कितना कितना दूर हैं? आने जाने के साधन कौन कौन से हैं? वगैरा वगैरा। शुरू करते हैं भारत की राजधानी से ही। दिल्ली:- दिल्ली में तीन मुख्य बस अड्डे हैं यानी ISBT- महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट), आनंद विहार और सराय काले खां। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। आनंद विहार में रेलवे स्टेशन भी है लेकिन यहाँ पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकतीं। हालाँकि अब तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाया जा चुका है। मेट्रो भी पहुँच चुकी है। सराय काले खां बस अड्डे के बराबर में ही है हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। गाजियाबाद: - रेलवे स्टेशन से बस अड्डा तीन चार किलोमीटर दूर है। ऑटो वाले पांच रूपये लेते हैं।

चित्रकोट जलप्रपात- अथाह जलराशि

इस यात्रा-वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । चित्रधारा से निकले तो सीधे चित्रकोट जाकर ही रुके। जगदलपुर से ही हम इन्द्रावती नदी के लगभग समान्तर चले आ रहे थे। चित्रकोट से करीब दो तीन किलोमीटर पहले से यह नदी दिखने भी लगती है। मानसून का शुरूआती चरण होने के बावजूद भी इसमें खूब पानी था। इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। और वास्तव में है भी ऐसा ही। प्रामाणिक आंकडे तो मुझे नहीं पता लेकिन मानसून में इसकी चौडाई बहुत ज्यादा बढ जाती है। अभी मानसून ढंग से शुरू भी नहीं हुआ था और इसकी चौडाई और जलराशि देख-देखकर आंखें फटी जा रही थीं। हालांकि पानी बिल्कुल गन्दला था- बारिश के कारण। मोटरसाइकिल एक तरफ खडी की। सामने ही छत्तीसगढ पर्यटन का विश्रामगृह था। विश्रामगृह के ज्यादातर कमरों की खिडकियों से यह विशाल जलराशि करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरती दिखती है। मोटरसाइकिल खडी करके हम प्रपात के पास चले गये। जितना पास जाते, उतने ही रोंगटे खडे होने लगते। कभी नहीं सोचा था कि इतना पानी भी कहीं गिर सकता है। जहां हम खडे थे, कुछ दिन बाद पानी यहां तक भी आ जायेगा और प्रपात की चौडाई और भी बढ ...

लद्दाख बाइक यात्रा- 1 (तैयारी)

बुलेट निःसन्देह शानदार बाइक है। जहां दूसरी बाइक के पूरे जोर हो जाते हैं, वहां बुलेट भड-भड-भड-भड करती हुई निकल जाती है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि लद्दाख जाने के लिये या लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये बुलेट ही उत्तम है। बुलेट न हो तो हम यात्राएं ही नहीं करेंगे। बाइक अच्छी हालत में होनी चाहिये। बुलेट की भी अच्छी हालत नहीं होगी तो वह आपको ऐसी जगह ले जाकर धोखा देगी, जहां आपके पास सिर पकडकर बैठने के अलावा कोई और चारा नहीं रहेगा। अच्छी हालत वाली कोई भी बाइक आपको रोहतांग भी पार करायेगी, जोजी-ला भी पार करायेगी और खारदुंग-ला, चांग-ला भी। वास्तव में यह मशीन ही है जिसके भरोसे आप लद्दाख जाते हो। तो कम से कम अपनी मशीन की, इसके पुर्जों की थोडी सी जानकारी तो होनी ही चाहिये। सबसे पहले बात करते हैं टायर की। टायर बाइक का वो हिस्सा है जिस पर सबसे ज्यादा दबाव पडता है और जो सबसे ज्यादा नाजुक भी होता है। इसका कोई विकल्प भी नहीं है और आपको इसे हर हाल में पूरी तरह फिट रखना पडेगा।