Skip to main content

पालमपुर यात्रा और चामुण्डा देवी

यह यात्रा वृत्तान्त शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें
दिनांक 12 अप्रैल 2009, रविवार। सुबह को सोकर उठे तो बुरी तरह अकड़े हुए थे। हम पैर रख कहीं रहे थे, पड़ कहीं रहे थे। ये सब कल की बिलिंग की चढाई की करामात थी। तभी रामबाबू भागा-भागा आया। बोला कि ओये, यहाँ पर भूलकर भी मत नहाना। पानी बहुत ही ठंडा है। मुझे तो ना नहाने का बहाना चाहिए ही था। हालाँकि मुहं धो लिया था। वाकई घणा ठंडा पानी था।
नाश्ता किया। हमें आज योजनानुसार पहले तो न्युगल खड जाना था।

(न्युगल खड)

खड कहते हैं नदी को। एक टम्पू वाले को पचास रूपये में पटाया। उसने न्युगल कैफे पर छोड़ दिया। यहाँ से सौ एक मीटर नीचे न्युगल खड है। यहाँ पर नदी बहुत ही गहरी घाटी बनाकर बहती है। सामने एक के बाद एक सिर उठाते पहाड़ और सबसे पीछे सबसे ऊपर धौलाधार की बर्फ।


मैंने रामबाबू से पूछा कि बेटा बोल, कैसी जगह है? बोला कि एकदम महा बकवास। बस इतना सुनते ही अपना मूड खराब हो गया। पहले तो मैं सोच रहा था कि कुछ देर तक इस नदी में उतरकर पत्थरों पर आवारागर्दी करते फिरेंगे। "महा बकवास" सुनते ही सारा उत्साह ख़त्म हो गया। मैंने कहा कि अगर यह जगह महा बकवास है तो तू ही ऐसी जगह पर ले चल, जो "बकवास" ना हो। बोला कि चल पहले पालमपुर चलते हैं, वहां से सीधे दिल्ली की बस पकडेंगे।
इतना सुनकर मैं मन में जलभुन गया। फुल गुस्से में आकर मैंने हामी भर दी। हमारा आज का दोपहर बाद चार बजे तक घूमने का इरादा था। लेकिन अब सुबह आठ बजे ही वापस जाने लगे। सोच लिया कि अब के बाद कभी भी इस 'रामबाबू के बच्चे' के साथ नहीं जाऊँगा।
पालमपुर पहुंचे। अब तक मेरा गुस्सा कुछ-कुछ माइनस हो चूका था। रामबाबू से कहा कि यार, मैं तो चामुंडा मंदिर जरूर जाऊंगा। वो बोला कि अरे, वहां पर भी चढाई करनी पड़ेगी। वह सोच रहा था कि चामुंडा मंदिर किसी पहाडी पर होगा। फिर बोला कि मैं तो केवल वहीं जाऊंगा, जहाँ बस जाती हो। अब परेशान होकर मैंने अपना निर्णय सुना दिया। "तू बस अड्डे चला जा। वहां से कांगडा जाना हो, कांगडा जा; धर्मशाला जाना हो, धर्मशाला चला जा और दिल्ली की बस मिले तो दिल्ली चला जा। मैं जा रहा हूँ चामुंडा देवी। अच्छा अब तेरी-मेरी रामराम। ओके, बाबा-टायटाय। अरे सोरी, टाटा-बायबाय।"
अब हम दोनों अलग-अलग हो गए। कहते हैं कि जब माता बुलाती है तो सभी दौडे चले आते हैं। जिसे नहीं बुलाती वो नहीं जा पाता। लगता है कि माता मुझे बुला रही थी। कितना अच्छा नसीब है मेरा!!

(पालमपुर में चाय के खेत)
...

बस पकड़ी और चिडियाघर जा पहुंचा। चिडियाघर पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर पालमपुर से 15-16 किलोमीटर दूर है। और चामुंडा देवी से 6 किलोमीटर पहले। यहाँ पर दस रूपये का टिकट लगता है। इसमें ज्यादा जानवर तो नहीं हैं, लेकिन धौलाधार की पृष्ठभूमि में पहाडी ढलान पर घने जंगल के बीच बना है। इसमें काला भालू, तेंदुआ, जंगली सूअर और सेही व कई तरह के हिरन हैं।

(ये है चिडियाघर)

(दूर-दूर तक चिडियाघर ही दिखाई दे रहा है)
यहाँ से निकल कर फिर बस पकड़ी और जा पहुंचा चामुंडा।


मंदिर के मेन गेट के सामने ही बस ने उतार दिया। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। हर जगह की तरह ही यहाँ भी रास्ते के दोनों और प्रसाद की दुकानें, पकड़-पकड़कर बुलाते दुकानदार और लम्बी लाइन सब हैं।



लेकिन यहाँ जो सबसे अच्छी बात लगी, वो है साफ़-सफाई। आमतौर पर बड़े मंदिरों में सफाई बिलकुल नहीं दिखती, लेकिन यहाँ पर सफाई और प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था है। इस मंदिर के इतिहास के बारे में मुझे अभी जानकारी नहीं है। किसी दिन गूगल बाबा की शरण में जाकर सब कुछ जान लेंगे।

मंदिर के बराबर में ही नदी के किनारे स्वीमिंग पूल जैसा कुछ बना हुआ है। दर्शन करके ज्यादातर श्रृद्धालु यहीं पूल में या नदी में खरदू मचाते हैं। मैं था अकेला, अकेले का मूड नहीं बना। रामबाबू साथ होता तो अलग बात थी।

 
बस, तीन बज चुके थे। मेरा प्रोग्राम यहीं तक घूमने का था। सीधे कांगडा की बस पकड़ी। कांगडा से पठानकोट और फिर पूजा एक्सप्रेस (12413/12414) से सुबह चार बजे तक दिल्ली। तीन दिन तक कांगडा घाटी में घूमते रहे और कांगडा-धर्मशाला नहीं घूमे। तो यहाँ घूमने के लिए फिर कभी जायेंगे।


बैजनाथ यात्रा श्रंखला
1. बैजनाथ यात्रा - कांगड़ा घाटी रेलवे
2. बैजनाथ मंदिर
3. बिलिंग यात्रा
4. हिमाचल के गद्दी
5. पालमपुर यात्रा और चामुंड़ा देवी

Comments

  1. ईश्वर का लाख लाख शुक्र कि आप कैमरा ले लिए हैं और हम आपके साथ घूम रहे हैं. :)

    मजा आ गया.

    ReplyDelete
  2. वाकई माँ जिसे बुलाती है वही पहुँच पाता है. बढ़िया रहा यात्रा विवरण आपका. (कमेन्ट मोडरेशन तो सिर्फ पहेली के लिए ही था न!)

    ReplyDelete
  3. क्या हरे भरे जंगल, पहाड़, बर्फ, कितनी सुन्दर जगहें थीं. माता के भी दर्शन हो गए. जरूर सुकून मिला होगा. हमें तो पढ़ कर चित्र देख कर ही मिल रहा है. आभार.

    ReplyDelete
  4. जोरदार घुमा दिया । धन्यवाद ।

    ReplyDelete
  5. बहुत ही आनंद आया आपके साथ घूम के अगली बार रामबाबू की जगह हम चलेंगे...जहाँ कहोगे वहां और जब तक दम रहेगा तब तक...हम भी भोत घूमने के शौकीन हैं भाई...
    नीरज

    ReplyDelete
  6. भाई बहुत घणा दमदार यात्रा वृतांत.

    रामराम.

    ReplyDelete
  7. This world is full of persons loke Rambabu. Everyone can't appreciate true beauty of nature. Anyway,u made the right decision.U r a true traveller.Nice pics.

    ReplyDelete
  8. वाह, देखो न कितना मस्त शब्द सीखा आपसे - नदी में खरदू मचाना! :)

    ReplyDelete
  9. Aapki baat karne ka andaaz mujhe bahut pasand aaya, ek bar mein bhi aapke sath ghumna chahuga....

    ReplyDelete
  10. आया था पठानकोट-जोगिन्दर नगर रूट की खड़े पहाड़ वाली रेल लाइन तलाशते
    सारे सात संस्मरण पढ़ गया

    शानदार

    ReplyDelete
  11. बहुत ही अच्छी यात्रा की आप दोनों ने , मैंने भी ये यात्रा मोटरसाइकिल से की है ,ओर शाम को 7 बजे kangra से चला था वापिस अपने घर के लिए ओर 1 बजे घर चंडीगढ़ से 60 किलोमीटर आगे ,

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हल्दीघाटी- जहां इतिहास जीवित है

इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें । हल्दीघाटी एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही इतिहास याद आ जाता है। हल्दीघाटी के बारे में हम तीसरी चौथी कक्षा से ही पढना शुरू कर देते हैं: रण बीच चौकडी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था। राणा प्रताप के घोडे से, पड गया हवा का पाला था। 18 अगस्त 2010 को जब मैं मेवाड (उदयपुर) गया तो मेरा पहला ठिकाना नाथद्वारा था। उसके बाद हल्दीघाटी। पता चला कि नाथद्वारा से कोई साधन नहीं मिलेगा सिवाय टम्पू के। एक टम्पू वाले से पूछा तो उसने बताया कि तीन सौ रुपये लूंगा आने-जाने के। हालांकि यहां से हल्दीघाटी लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर है इसलिये तीन सौ रुपये मुझे ज्यादा नहीं लगे। फिर भी मैंने कहा कि यार पच्चीस किलोमीटर ही तो है, तीन सौ तो बहुत ज्यादा हैं। बोला कि पच्चीस किलोमीटर दूर तो हल्दीघाटी का जीरो माइल है, पूरी घाटी तो और भी कम से कम पांच किलोमीटर आगे तक है। चलो, ढाई सौ दे देना। ढाई सौ में दोनों राजी।

उत्तरकाशी से दिल्ली वाया मसूरी

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 3 अप्रैल 2015 हम उत्तरकाशी से तीन किलोमीटर आगे गंगोत्री की तरफ थे। सुबह आठ बजे सोकर उठे। गीजर था ही, नहा लिये। आज दिल्ली पहुंचना है, जो यहां से 400 किलोमीटर से भी ज्यादा है। सामान पैक कर लिया। जब कमरे से निकलने ही वाले थे तो मन में आया कि एक बार बालकनी में खडे होकर बाहर का नजारा देखते हैं। बालकनी का दरवाजा खोला तो होश उड गये। बारिश हो रही थी। हवा नहीं चल रही थी और बिल्कुल सीधी बारिश हो रही थी। अगर पहाडों पर सुबह सवेरे बारिश होती मिले तो समझना कि हाल-फिलहाल रुकने वाली नहीं है। और उधर हम भी नहीं रुक सकते थे। रेनकोट पहने और नौ बजे तक बारिश में ही चल दिये। मैंने पहले भी बताया था कि जब हम धरासू बैंड से उत्तरकाशी आये थे तो वो रास्ता कहीं कहीं बडा खराब था। अब बारिश की वजह से उस पर फिसलन हो गई थी या फिर गड्ढों में पानी भर गया था। बडी मुश्किल हुई इस पर चलने में। फिर भी डेढ घण्टे में धरासू बैंड पहुंच गये। यहां के आलू के परांठे हमें बहुत पसन्द आये थे। इस बार दोनों ने दो-दो परांठे मारे।

डोडीताल यात्रा- अगोडा से मांझी

इस यात्रा वृत्तान्त को आरम्भ से पढने के लिये यहां क्लिक करें । 1 अप्रैल 2015 अगोडा की समुद्र तल से ऊंचाई 2100 मीटर है जबकि डोडीताल 3200 मीटर पर। दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। आजकल डोडीताल तक आवाजाही तो है लेकिन उतनी नहीं है। अगोडा में होटल वाले ने पहले ही बता दिया था कि मांझी के बाद बहुत ज्यादा बर्फ है, रास्ता मुश्किल है। फिर खाने का भी भरोसा नहीं था। इसलिये यहीं से आलू के चार परांठे भी पैक करा लिये। पेटभर खा तो लिये ही थे। पौने नौ बजे यहां से चल पडे। गांव से निकलते ही एक पगडण्डी दाहिने नीचे की तरफ उतर जाती है। यह आगे नदी पार करके उस तरफ ऊपर चढती है। उधर गुज्जरों के कुछ ठिकाने दिख रहे थे, यह उन्हीं ठिकानों पर जाती होगी। अगर उधर ऊपर चढते जायें तो आखिरकार दयारा बुग्याल पर पहुंच जायेंगे। दयारा पर आजकल खूब बर्फ थी।